फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Board Result 2026 Live: 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, 10वीं में संयुक्त रूप से 3 टॉपर; जिज्ञासू 12वीं में टॉप

Wed, 29 Apr 2026 03:59 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

खास बातें

CG Chhattisgarh Board 10th 12th Result CGbse.nic.in, cg.results.nic.in: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE), रायपुर ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन छात्रों ने इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और डिजीलॉकर के माध्यम से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर तैयार रखना होगा, क्योंकि उसी की सहायता से वे अपनी मार्कशीट ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। यहां पढ़ें रिजल्ट से संबंधित हर अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:07 PM, 29-Apr-2026

कवर्धा की छात्रा रिया केशरवानी ने 10वीं परीक्षा में प्रदेश में पाया दूसरा स्थान

कक्षा दसवीं की मेरिट लिस्ट में कवर्धा के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी मीडियम स्कूल कवर्धा की छात्रा रिया केशरवानी ने पूरे प्रदेश की मेरिट सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने 600 अंकों में 593 अंक प्राप्त किए हैं, और 98.83 प्रतिशत  के साथ पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर रही हैं। रिया केशरवानी ने बताया कि वे इस परीक्षा को लेकर खूब मेहनत की है। प्रतिदिन 4 से 5 घंटे की पढ़ाई करती थी। इसके अलावा स्कूल से भी बहुत सहयोग मिला है। वहीं, कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिला प्रशासन की ओर से छात्रा रिया केशरवानी, उनके माता-पिता, परिजनों व स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि रिया की यह सफलता दूसरे छात्रों को प्रेरणा देगी।

05:06 PM, 29-Apr-2026

बलौदाबाजार-भाटापारा से हैं 12वीं के टॉपर जियासु वर्मा 

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में सरस्वती शिशु मंदिर पलारी, संकुल पलारी, ब्लॉक पलारी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा ने शानदार सफलता हासिल की है। विद्यालय के छात्र जियासु वर्मा, पिता नरेंद्र कुमार वर्मा ने 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जियासु वर्मा की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं परिजनों में खुशी का माहौल है। छात्र की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन ने इसे अनुशासन, नियमित अध्ययन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। क्षेत्रवासियों ने भी जियासु वर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस सफलता से पलारी क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल और मजबूत हुआ है।

05:04 PM, 29-Apr-2026

छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं में टॉप 5 

1. जिज्ञासु वर्मा 98.60 प्रतिशत पहला स्थान, बलौदा बाजार। 
2. ओमनी 98.20 प्रतिशत दूसरा स्थान, बेमेतरा। 
3. कृष महंत 97.80 प्रतिशत तीसरा स्थान, रायगढ़। 
4. रिया साहू 97.60% चौथा स्थान, दुर्ग। 
    शहनाज प्रवीण 90.60% चौथा स्थान, महासमुंद। 
     ताहिर खान 97.60% चौथा स्थान पेंड्रा। 
5. कुसुम लता दे प्राय 97.40% पांचवा स्थान धमतरी। 
    हेमलता साहू 97.40% पांचवा स्थान रायपुर। 
    ओंकार 97.40% पांचवा स्थान गौरेला पेंड्रा मरवाही।
     आशा यादव 97.40% पांचवा स्थान जशपुर।

विज्ञापन
05:04 PM, 29-Apr-2026

पेंड्रा की ताहिरा खान ने किया कमाल

पेंड्रा की ताहिरा खान ने छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में प्रवीण सूची में चौथा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। गणित विषय की मेधावी छात्रा ताहिरा ने प्रतिदिन 6 घंटे की नियमित पढ़ाई और दृढ़ इच्छाशक्ति से यह उपलब्धि हासिल की।ताहिरा खान ने कहा कि मैंने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने स्कूल के शिक्षक जुनैद सर और अपने माता-पिता को दिया है। उनके मार्गदर्शन और लगातार सहयोग के बिना यह मुकाम हासिल नहीं कर पाती। मैं प्रतिदिन लगभग 6 घंटे नियमित पढ़ाई करती थी। मेरा मानना है कि सतत अध्ययन और दृढ़ इच्छाशक्ति ही सफलता की कुंजी है। 

04:32 PM, 29-Apr-2026

CG Board Result 2026 cgbse.nic.in: कक्षा दसवीं के टॉप 5

1. संध्या नायक, महासमुंद - पहला स्थान 99 प्रतिशत 
    परी रानी प्रधान, महासमुंद- पहला स्थान 99 प्रतिशत 
    अंशुल शर्मा, मुंगेली- पहला स्थान 99 प्रतिशत 
2. रिया केसरवानी, कबीरधाम,- दूसरा स्थान 98.83 प्रतिशत 
    रानू सिद्धिमई,महासमुंद- दूसरा स्थान 98.83 प्रतिशत 
3. कल्पना यादव रायपुर, तीसरा स्थान 98.67 प्रतिशत 
4. साहिल बरेठ दुर्ग, चौथा स्थान 98.50 प्रतिशत 
5. विशाल यादव रायपुर पांचवा स्थान 98.33 प्रतिशत

विज्ञापन
03:57 PM, 29-Apr-2026

12वीं कक्षा के टॉपर

रैंक नाम प्रतिशत प्राप्तांक
1 जिज्ञासु वर्मा 98.60% 493
2 ओमनी 98.20% 491
3 कृष महंत 97.80% 489
4 रिया साहू 97.60% 488
4 शहनाज परवीन 97.60% 488
4 ताहिर खान 97.60% 488
5 कुसुमलता बिप्रे 97.40% 487
5 हेमलता साहू 97.40% 487
5 ओमकार कैव्रत 97.40% 487
5 आशा यादव 97.40% 487

03:56 PM, 29-Apr-2026

ये हैं 10वीं के टॉपर्स के नाम

 

स्थान विद्यार्थी का नाम अंक प्रतिशत
1st संध्या नायक 594 99.00%
1st परी रानी प्रधान 594 99.00%
1st अंशुल शर्मा 594 99.00%
2nd रिया केशवानी 593 98.83%
2nd रानु सिद्धमयी साहू 593 98.83%
2nd रेणुका प्रधान 593 98.83%
2nd दीपांशी बौद्ध 593 98.83%
2nd नंदिता देवगन 593 98.83%

03:55 PM, 29-Apr-2026

10वीं में 77.15% छात्र पास

छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) रिजल्ट 2026 में 10वीं कक्षा में 77.15% छात्र पास हुए हैं, जबकि इंटरमीडिएट में 83.04% छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा और उनका पास प्रतिशत अधिक दर्ज किया गया है।

03:53 PM, 29-Apr-2026

CG Board Result 2026: देखें पास प्रतिशत

छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 में कुल 83.04% छात्र पास हुए हैं। इसमें बालकों का पास प्रतिशत 78.8% रहा, जबकि बालिकाओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 86.4% पास प्रतिशत हासिल किया है।

03:51 PM, 29-Apr-2026

दसवीं में महासमुंद की संध्या नायक टॉपर

दसवीं में महासमुंद की रहने वाली संध्या नायक ने 99 परसेंट के साथ टॉप क्या है। साथ ही महासमुंद की परी रानी प्रधान और मुंगेली के अंशुल शर्मा ने भी 99 के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है।

03:46 PM, 29-Apr-2026

चौथे स्थान पर संयुक्त रूप से तीन टॉपर

चौथे स्थान पर रिया साहू, शहनाज परवीन, ताहिरा खान रहीं। उन्होंने 97.60 फीसदी अंक पाए हैं।

 

03:43 PM, 29-Apr-2026

12वीं कक्षा में जिज्ञासू वर्मा ने किया टॉप

छत्तीसगढ़ बोर्ड में 12वीं परीक्षा परिणाम जारी हो गए हैं। 12वीं कक्षा में जिज्ञासू वर्मा ने टॉप किया है। 98.60 अंक पाएं हैं। वे बलौदा बाजार जिले के पलारी के सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र है। उन्होंने 493 मार्क्स अर्जित किया है। उनके पिता का नाम नरेंद्र कुमार वर्मा और माता का नाम माहेश्वरी वर्मा है। दूसरे नंबर पर ओमनी रहीं। ओमनी ने 98.20 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। तीसरे नंबर पर कृष महंत रहें। उन्होंने 97.80 अंक प्राप्त किए हैं।

03:42 PM, 29-Apr-2026

तीसरे स्थान पर कल्पना यादव

10वीं कक्षा में तीसरे स्थान पर कल्पना यादव रहीं। 

03:38 PM, 29-Apr-2026

दूसरे स्थान पर भी संयुक्त रूप से पांच टॉपर

दूसरे स्थान पर भी संयुक्त रूप से पांच टॉपर मिले हैं। रिया केसरवानी, रानू सिद्धिमई साहू और रेनुका प्रधान,दीपांशी बौद्ध और नंदिता देगवन शामिल हैं। पांचों ने 98.83 अंक प्राप्त किए हैं।

03:34 PM, 29-Apr-2026

तीनों ने 99 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं

दसवीं कक्षा में संध्या नायक, परी रानी प्रधान और अंशुल शर्मा ने संयुक्त रूप प्रथम स्थान प्राप्त किया है। तीनों ने 99 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।

03:31 PM, 29-Apr-2026

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे जारी

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे जारी हो गए हैं। 10वीं में संयुक्त रूप से तीन टॉपर मिले हैं। तीनों को 99 फीसदी अंक आए हैं।

03:20 PM, 29-Apr-2026

CG Board Result 2026 cgbse.nic.in: थोड़ी देर में होगा परिणाम जारी, सीएम साय पहुंचे

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और शिक्षा मंत्री यादव पहुंचे।

02:52 PM, 29-Apr-2026

CG Board Result 2026: ऐसे देख सकेंगे DigiLocker पर रिजल्ट

DigiLocker पर अपनी मार्कशीट देखने के लिए सबसे पहले DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं और अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। अगर आपका अकाउंट नहीं है तो आधार नंबर से रजिस्ट्रेशन करें। लॉगिन करने के बाद “Issued Documents” या “Education” सेक्शन में जाएं और अपने बोर्ड (जैसे CBSE या राज्य बोर्ड) को चुनें। इसके बाद अपना रोल नंबर और साल डालकर आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी, जिसे आप डाउनलोड या सेव कर सकते हैं।


 

02:50 PM, 29-Apr-2026

कुछ देर में जारी किया जाएगा रिजल्ट

कुछ देर में रिजल्ट जारी किया जाएगा। सीएम साय और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव अभी मंत्री परिषद की बैठक में शिरकत कर रहे हैं।

02:32 PM, 29-Apr-2026

CG Board Result 2026 cgbse.nic.in: कहां देख सकते हैं रिजल्ट?

  • cgbse.nic.in
  • cg.results.nic.in
  • digilocker

02:32 PM, 29-Apr-2026

कुछ देर में जारी होगा रिजल्ट

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी करने वाला है। छात्र अपना स्कोर ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर आसानी से देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होते ही विद्यार्थी अपने परिणाम को डाउनलोड भी कर पाएंगे।
 

01:49 PM, 29-Apr-2026

CGBSE Result 2026: परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए 2:30 बजे जारी होंगे

छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं के आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट आज दोपहर 2:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा। बोर्ड कार्यालय में इसकी तैयारियां चल रही हैं, जिसके बाद छात्र cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर अपना रोल नंबर डालकर नतीजे देख सकेंगे।

01:36 PM, 29-Apr-2026

CGBSE Result 2026: 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 चेक ऐसे करें

-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:  https://cgbse.nic.in या  https://results.cg.nic.in
-होमपेज पर “Students Corner” या “Examination Results 2026” / “Exam Results” सेक्शन में जाएं
-अपनी क्लास के अनुसार लिंक पर क्लिक करें: 12th Result 2026 या CGBSE Class 10 Result 2026
-अपनी Roll Number दर्ज करें
-स्क्रीन पर दिख रहे Captcha Code को सही-सही भरें
-Submit या Get Result बटन पर क्लिक करें
-आपका CGBSE रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसमें विषय-वार अंक, ग्रेड, कुल अंक और पास/फेल स्टेटस होगा
-रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें
-प्रिंटआउट निकालकर रख लें
-मूल मार्कशीट बाद में स्कूल या बोर्ड से जारी की जाएगी

01:24 PM, 29-Apr-2026

CGBSE Chhattisgarh  Board Result 2026: मार्कशीट DigiLocker पर ऐसे देखें

 

01:10 PM, 29-Apr-2026

CGBSE Board Result 2026: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बोर्ड के छात्रों को एक्स से भेजा बधाई संदेश

 

01:01 PM, 29-Apr-2026

बेहतर था पिछले साल का रिजल्ट

पिछले वर्ष सात मई 2025 को बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया था। उस समय कक्षा 10वीं में 68.76% छात्र उत्तीर्ण हुए थे। वहीं कक्षा 12वीं का रिजल्ट 82.25% रहा था। 

12:56 PM, 29-Apr-2026

CGBSE Chhattisgarh  Board Result 2026: कैसे चेक करें रिजल्ट? 

छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं-
सबसे पहले माशिमं की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर 'CGBSE 10th Result 2026' या 'CGBSE 12th Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना रोल नंबर डाले फिर कैप्चा कोड दर्ज करें।
Submit बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकालकर रख लें। 

12:27 PM, 29-Apr-2026

CGBSE Result 2026: कब हुई थीं परीक्षा? 

  • कक्षा-10वीं: 21 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक
  • कक्षा-12वीं: 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 तकट

12:21 PM, 29-Apr-2026

CGBSE Chhattisgarh  Board Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट? 

छात्र रिजल्ट जानने के लिये छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट्स cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके साथ ही DigiLocker पर भी मार्कशीट उपलब्ध रहेगी।
 

11:53 AM, 29-Apr-2026

CGBSE Board Result 2026: कुल पंजीकृत छात्र

कक्षा दसवीं में 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। वहीं कक्षा 12वीं में 2,45,785 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। कुल मिलाकर करीब 5.66 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं इस बार बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए थे।
 

11:26 AM, 29-Apr-2026

CG Board Result: 10वीं-12वीं परीक्षा का शेड्यूल

कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 21 फरवरी 2026 से शुरू होकर और 13 मार्च 2026 तक पूरी हुई। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 18 मार्च 2026 को खत्म हुई। 

10:59 AM, 29-Apr-2026

CGBSE Result 2026: मूल्यांकन के कार्य में सावधानी बरती गई

माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि मूल्यांकन का कार्य समय पर हो चुका है। कोई गलती न हो, इसे लेकर सावधानी बरती गई है। 

10:37 AM, 29-Apr-2026

दोबारा हुआ था हिंदी का पेपर

प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है, और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं निहित हैं। बता दें कि इस बार हिंदी का पेपर लीक होने की वजह से कक्षा 10वीं की हिंदी परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को दोबारा आयोजित की गई थी। इस कारण परीक्षा परीणाम जारी होने में देरी हो रही है। 

10:06 AM, 29-Apr-2026

अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल

यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं। 

09:11 AM, 29-Apr-2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज करेंगे 10वीं-12वीं के परिणाम की घोषणा

छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम की घोषणा आज बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में करेंगे। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के मंत्री गजेन्द्र यादव और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जैसे ही मुख्यमंत्री की और से परिणाम घोषित किया जाएगा, छात्र अपना रिजल्ट छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से देख सकेंगे।

09:00 AM, 29-Apr-2026

इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर

शिक्षा मंत्री यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर हैं। आज दोपहर 02:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे।
 

08:01 AM, 29-Apr-2026

CG Board Result 2026 Live: 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, 10वीं में संयुक्त रूप से तीन टॉपर; जिज्ञासू 12वीं में टॉप

कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम 29 अप्रैल यानि आज जारी किए जाएंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। 

आज दोपहर ढाई बजे मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर के कक्ष क्रमांक एस-2-12 में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव परीक्षा परिणाम जारी करेंगे। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विभिन्न अधिकृत वेबसाइटों के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा परिणाम देखने की व्यवस्था भी की है।  

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें