फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब मंत्रिमंडल का गठन: नौ पुराने और छह नए चेहरों को मिली जगह, 15 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

Sun, 26 Sep 2021 05:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब की नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में शुरू हो चुका है। शपथ ग्रहण से ठीक पहले मंत्रियों की सूची में बड़ा फेरबदल किया गया है। फतेहगढ़ साहिब से विधायक कुलजीत सिंह नागरा की जगह अमलोह से विधायक काका रणदीप का नाम शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
पंजाब कैबिनेट विस्तार। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने रविवार को राज्य के 15 कैबिनेट मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के इस मंत्रिमंडल में नौ पुराने मंत्रियों के अलावा छह नए चेहरों को जगह दी गई है जबकि एक कैबिनेट मंत्री कैप्टन सरकार के दौरान ही मंत्री पद से हटाए जा चुके थे और उन्हें अब चन्नी मंत्रिमंडल के जगह दी गई है।

विज्ञापन


पंजाब राज भवन में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी भी उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी ने किया। इस सादे समारोह के दौरान जिन विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली, उनके परिवारों के सदस्य भी उपस्थित थे। इस समारोह में राज्य के सिविल और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। 

समारोह के दौरान सभी मंत्रियों ने पंजाबी में ईश्वर को साक्षी मानते हुए शपथ ग्रहण की जबकि डॉ. राजकुमार वेरका ने डा. बाबासाहेब आंबेडकर को भी याद किया। समारोह के दौरान शपथ लेने वाले कैबिनेट मंत्रियों में ब्रह्म मोहिंदरा, मनप्रीत सिंह बादल, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, अरुणा चौधरी, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, राणा गुरजीत सिंह, रजिया सुल्ताना, विजय इंदर सिंगला, भारत भूषण आशु का नाम शामिल है। ये सभी पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मंत्रिमंडल में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं, जबकि अमलोह के चार बार के विधायक रणदीप सिंह नाभा, अमृतसर से तीन बार के विधायक डॉ. राज कुमार वेरका, उड़मुड़ से विधायक संगत सिंह गिलजियां, जालंधर केंट से दो बार विधायक परगट सिंह, गिदड़बाहा से विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और खन्ना से विधायक गुरकीरत सिंह कोटली को पहली बार कैबिनेट मंत्री पद मिला है। 
विज्ञापन




 

Trending Videos
विज्ञापन

जातीय समीकरण साधने की कोशिश

मुख्यमंत्री ने इस मंत्रिमंडल के जरिए जातीय समीकरण साधने की कोशिश भी की है। राजकुमार वेरका बाल्मीकि समुदाय के नेता है जबकि संगत सिंह गिलजियां अन्य पिछड़ी श्रेणियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। कांग्रेस हाईकमान ने हाल ही में गिलजियां को प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है।

कैप्टन मंत्रिमंडल के पांच मंत्रियों का पत्ता कटा
कैप्टन अमरिंदर सिंह मंत्रिमंडल के पांच मंत्रियों को चन्नी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली। बलबीर सिंह सिद्धू, गुरप्रीत सिंह कांगड़, साधू सिंह धर्मसोत, राणा गुरमीत सिंह सोढी और सुंदर शाम अरोड़ा की नई कैबिनेट से छुट्टी कर दी गई है।

आखिरी क्षणों में फेरबदल, नागरा का नाम कटा
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष कुलजीत सिंह नागरा का नाम रविवार को मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेताओं में सबसे आगे चल रहा था लेकिन आखिरी घंटों में कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उनका नाम मंत्रियों की सूची से हटाकर रणदीप सिंह नाभा को मंत्री बनवा दिया। हालांकि शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद नागरा ने इस बारे में कहा कि उन्होंने स्वयं ही मंत्री बनने से इंकार कर दिया था। 

गौरतलब है कि चन्नी के नेतृत्व में पंजाब सरकार के गठन की पूरी प्रक्रिया में लगातार अंतिम क्षणों में कई तरह के बदलाव होते रहे हैं और शपथ ग्रहण समारोह भी इससे अछूता नहीं रहा। चन्नी के मुख्यमंत्री बनाए जाने का फैसला भी अंतिम क्षणों में सुनील जाखड़ के चयन और दो जाट-सिख विधायकों की दावेदारी के इतर लिया गया। इसके बाद दो उपमुख्यमंत्रियों के चयन में भी अंतिम क्षणों में ब्रह्म मोहिंदरा का नाम हटाकर ओपी सोनी को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिला दी गई। 
 
सभी मंत्रियों को मिलेंगी नई इनोवा गाड़ियां
चन्नी मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों के लिए जहां सरकारी बंगलों के अलॉटमेंट की तैयारी शुरू हो गई है, वहीं राज्य सरकार ने सभी मंत्रियों को नई इनोवा गाड़ियां देने का फैसला किया है। पता चला है कि सरकार ने इस मद में सवा चार करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। यानी शपथ ग्रहण के बाद अगले हफ्ते सभी मंत्री नई गाड़ियों में नजर आएं तो हैरान होने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस विधायक कुलजीत सिंह नागरा ने कहा कि मैंने मोदी सरकार के तीन 'काले कानूनों' के विरोध में इस्तीफा दे दिया था और स्पष्ट कर दिया था कि मैं राज्य मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होऊंगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें