फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Lok Sabha Election Live: दोपहर तीन बजे तक चंडीगढ़ में 62.8 और पंजाब में 55.20 फीसदी मतदान

Sat, 01 Jun 2024 07:06 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

खास बातें

Punjab Lok Sabha Election 2024 Phase 7 Voting: पंजाब की सभी लोकसभा  सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। पंजाब में इस बार प्रमुख रूप से चार दलों के 52 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है, लेकिन कई सीटों पर बहुकोणीय होने के चलते मुकाबला रोचक बना हुआ है। पढ़ें मतदान का पल-पल का अपडेट...
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:05 PM, 01-Jun-2024

मतदान समय समाप्त

चंडीगढ़ और पंजाब में मतदान का समय समाप्त हो गया है। 

05:42 PM, 01-Jun-2024

चंडीगढ़ में पांच बजे तक 62.8 फीसदी मतदान 

चंडीगढ़ में शाम पांच बजे तक 62.8 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं पंजाब में 55.20 फीसदी मतदान हो चुका है। 

05:04 PM, 01-Jun-2024

पंजाब के सीईओ ने दिया वोट

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने सेक्टर 39 सी, चंडीगढ़ में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

विज्ञापन
04:52 PM, 01-Jun-2024

आप का दावा-कांग्रेस ने दिया समर्थन, बिट्टू का वार, वड़िंग का इनकार

लुधियाना के आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के बेटे ने दावा किया कि कांग्रेस उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग उनके घर आए थे, चाय पी और अपना समर्थन पप्पी को दे दिया। इस पर भाजपा के रवनीत बिट्टू ने कहा कि वे तो पहले ही कह रहे थे कि आप और कांग्रेस अंदरखाते आपस में मिले हुए हैं। इसके बाद राजा वड़िंग ने वीडियो जारी करके इन चर्चाओं का खंडन किया और साफ किया कि वे अभी भी चुनाव मैदान में हैं और उन्होंने किसी को भी समर्थन नहीं दिया है। जनता ऐसी नापाक हरकतें करने वालों का सबक सिखाएगी। 

04:34 PM, 01-Jun-2024

बुजुर्ग को मृत बता काटा वोट

कपूरथला में पोलिंग स्टेशन के बाहर बुजुर्ग गले में तख्ती डालकर पहुंचा। 72 वर्षीय बुजुर्ग अरुण जलोटा ने तख्ती पर राष्ट्रपति से वोटिंग के अधिकार को बहाल करने की मांग की है। बुजुर्ग पिछले काफी वर्षों से वोट डालता रहा था, लेकिन इस बार गलती के कारण उसका यह अधिकार छिन गया। बुजुर्ग के अनुसार उसके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति की मौत हो गई थी, लेकिन वोट बनाने और काटने के समय गलती से उसको मृत घोषित कर उसकी वोट काट दी गई। जिस से वह इस बार वोट नहीं कर पाया।

विज्ञापन
03:44 PM, 01-Jun-2024

मलोया बूथ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा

चंडीगढ़ के मलोया पोलिंग बूथ पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पुलिस पार्टी के पोलिंग एजेंट को खाना नहीं देने दे रही। वहीं भाजपा के लोगों को खुली छूट दी गई है।
 

03:34 PM, 01-Jun-2024
चंडीगढ़ में वोटिंग - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में 46.38 फीसदी मतदान

पंजाब में दोपहर 3 बजे तक 46.38 फीसदी मतदान हुआ है।

03:33 PM, 01-Jun-2024

चंडीगढ़ में 52.61 फीसदी मतदान

चंडीगढ़ में दोपहर 3 बजे तक 52.61 फीसदी मतदान हुआ है।

02:51 PM, 01-Jun-2024

जालंधर में कांग्रेस-भाजपा नेताओं के बीच धक्का मुक्की

जालंधर वेस्ट हलके में कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं के बीच धक्का मुक्की हुई है। हालांकि मामले को मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने सुलझा लिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। 

02:01 PM, 01-Jun-2024

लखोवाल में युवक की हत्या के विरोध में वोटिंग का बहिष्कार

अजनाला के गांव लखोवाल में युवक की गोली मार कर हत्या करने के विरोध में लोगों ने मतदान का बायकाट कर दिया। सरपंच ने गुरुद्वारा साहिब से अनाउंसमेंट करवाई कि कोई वोट नहीं देगा। पोलिंग स्टेशनों पर स्टाफ तो बैठा, लेकिन कोई पहुंचा नहीं। वहीं अजनाला में राजियां गांव के 100 नंबर बूथ में मशीन खराब हो गई। जिसके बाद लोगों ने हंगामा कर दिया। वहीं अमृतसर सेंट्रल हल्के के 12 नंबर बूथ की मशीन बंद हो गई है।


 

01:56 PM, 01-Jun-2024

धनास में पोलिंग बूथ पर हंगामा, पुलिस ने चलाई लाठियां

धनास में पोलिंग बूथ पर अधिक भीड़भाड़ के चलते हंगामा हो गया। भीड़ के चलते धक्का-मुक्की हो गई जिसके कारण पुलिस को हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा। सूचना पाते ही मौके पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाई गई और चुनाव अधिकारी सहित डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करवाया। 

01:34 PM, 01-Jun-2024

पंजाब में एक बजे तक 37.80 फीसदी मतदान

पंजाब में एक बजे तक 37.80 फीसदी मतदान हुआ है। 

01:33 PM, 01-Jun-2024

चंडीगढ़ में एक बजे तक 40.14 फीसदी मतदान

चंडीगढ़ में दोपहर एक बजे तक 40.14 फीसदी मतदान हुआ है।

01:06 PM, 01-Jun-2024

जालंधर में आप कार्यकर्ताओं ने पोलिंग एजेंट को पीटा

जालंधर में आदमपुर विधानसभा के मंसूरपुर बटाला गांव में एक पोलिंग एजेंट पर आप कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

01:01 PM, 01-Jun-2024

किरण खेर और आयुष्मान खुराना ने की वोटिंग 

चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने सेक्टर सात में मतदान किया। एक्टर आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री समायरा संधू ने भी चंडीगढ़ में अपना वोट डाला। 

12:45 PM, 01-Jun-2024

पोलिंग बूथ में टूटकर पेड़ का तना, दो घायल

चंडीगढ़ सेक्टर-35 स्थित सरकारी स्कूल में बनाए गए पोलिंग बूथ में वोट डालने के लिए आए लोगों पर पेड़ का तना टूटकर गिर गया। इसमें दो युवक घायल हो गए।

12:26 PM, 01-Jun-2024

103 साल की जोगिंदर कौर ने किया मतदान

मोहाली में 103 साल की जोगिंदर कौर व्हीलचेयर पर वोट डालने पहुंची। 

12:23 PM, 01-Jun-2024

बसपा प्रत्याशी पर केस दर्ज 

फिरोजपुर के बसपा प्रत्याशी सुरेन्द्र कंबोज पर मामला दर्ज हो गया है। उन्होंने मतदान की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी थी। यह जानकारी चुनाव अधिकारी एवं डीसी राजेश धीमान ने दी है।

11:56 AM, 01-Jun-2024

पठानकोट में बूथ नंबर 97 पर मशीन खराब

पठानकोट मॉडल टाउन में 97 नंबर बूथ पर सुबह 9:30 से 10:20  तक मशीन खराब रही।

11:41 AM, 01-Jun-2024
चंडीगढ़ में मतदान - फोटो : अमर उजाला

सुबह 11 बजे तक 23.91 प्रतिशत मतदान

पंजाब में सुबह 11 बजे तक 23.91 प्रतिशत ओर चंडीगढ़ में सुबह 11 बजे तक 25.03 फीसदी मतदान हुआ है।

 

11:21 AM, 01-Jun-2024

दिव्यांगों से जोड़ने के लिए बनाए पांच बूथ

चंडीगढ़ में सेक्टर 27 गवर्नमेंट मॉडल स्कूल में कुल 4046 मतदाता हैं। अभी तक 749 लोगों ने वोट डाला है। वहीं चुनाव आयोग ने दिव्यांगों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पांच ऐसे बूथ बनाए हैं, जिनकी कमान दिव्यांगों के हाथ में है। यहां पर मतदाता कम है लेकिन उनकी शिकायत है कि वोटिंग की प्रक्रिया काफी धीमी है।

10:32 AM, 01-Jun-2024

अमृतसर में वोटिंग के साथ लोगों ने खाने का आनंद लिया

अमृतसर के एसएल भुवन स्कूल में मॉडल चुनाव सेंटर पर वोटिंग के साथ-साथ लोगों ने खाने पीने का आनंद लिया। बरनाला में फर्स्ट वोटर को पिंक बूथ पर पिंक गुलाब और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। फिरोजपुर में आर्मी के जवानों ने लाइन में लगकर वोट डाला।

09:40 AM, 01-Jun-2024

सीएम मान ने की वोटिंग

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी पत्नी के साथ संगरूर में वोट डाला।

08:26 AM, 01-Jun-2024

राजा वड़िंग ने दिया वोट

पंजाब कांग्रेस के प्रधान और लुधियाना से उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पत्नी के साथ मतदान किया। 

08:04 AM, 01-Jun-2024

हरभजन सिंह ने किया मतदान

पूर्व क्रिकेटर और आप के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने जालंधर में वोट डाला
 

07:58 AM, 01-Jun-2024

तरनजीत संधू ने दिया वोट

भाजपा उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू ने अमृतसर में वोट डाला। उन्होंने लोगों से विकास के लिए वोट देने का आग्रह किया।

07:35 AM, 01-Jun-2024

मतदान के लिए लगी लाइनें

पंजाब में मतदान के लिए लंबी लंबी लाइनें लगी हुई हैं।

07:17 AM, 01-Jun-2024

'आज दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का महापर्व है'

मोहाली से AAP नेता राघव चड्ढा ने कहा कि आज दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का महापर्व है। आज अंतिम चरण का मतदान है। आज देशवासियों द्वारा दिया गया एक-एक वोट तय करेगा कि इस देश की दिशा और दशा क्या होगी। हमारे देश का लोकतंत्र कितना मजबूत होगा ये आज वोट की ताकत से देश की जनता तय करेगी। वोट देने का अधिकार बहुत लंबे संघर्ष के बाद देशवासियों को दिया गया। मैं आज विनती करता हूं कि वोट जरूर डालें।
 

07:14 AM, 01-Jun-2024

सांसद राघव चड्ढा ने डाला वोट

AAP सांसद राघव चड्ढा ने लोकसभा के सातवें चरण के लिए आनंदपुर साहिब निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत साहिबजादा अजीत सिंह नगर लखनौर में मतदान केंद्र पर मतदान किया। 
 

07:04 AM, 01-Jun-2024

पंजाब में लोकसभा के लिए मतदान शुरू

पंजाब की सभी लोकसभा  सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। पंजाब में इस बार प्रमुख रूप से चार दलों के 52 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है, लेकिन कई सीटों पर बहुकोणीय होने के चलते मुकाबला रोचक बना हुआ है।

06:33 AM, 01-Jun-2024

5694 पोलिंग स्टेशन अति संवेदनशील घोषित 

मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। प्रदेश में 24,451 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जिनमें से 5694 पोलिंग स्टेशन अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। इस बार 1,076 मॉडल पोलिंग स्टेशन, 165 पिंक बूथ, 115 ग्रीन बूथ, 99 यंग बूथ और दिव्यांगों के लिए 101 बूथ तैयार किए गए हैं। सभी पोलिंग स्टेशनों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जाएगी। चुनाव अधिकारियों और ऑब्जर्वरों की ओर से रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए पोलिंग स्टेशनों की 100 फीसदी लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी। 

06:18 AM, 01-Jun-2024

70 फीसदी से ज्यादा मतदान का लक्ष्य 

चुनाव आयोग ने इस बार 70 प्रतिशत से ज्यादा मतदान का लक्ष्य रखा है। मतदान को लेकर लोगों में भी खासा उत्साह है। इससे पहले 1977 और 2014 में मतदान 70 प्रतिशत के पार जा चुका है। 2019 में यह 65.96 प्रतिशत रहा। इस बार गर्मी है, लेकिन आयोग को पूरा भरोसा है कि लोग 2019 के आंकड़े को पार करते हुए रिकॉर्ड बनाएंगे। इसके लिए मतदान केंद्रों पर खास इंतजाम भी किए गए हैं। 
 

05:42 AM, 01-Jun-2024

पंजाब में इस बार कड़ा मुकाबला

कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर की अपने गारंटियों के साथ चुनाव मैदान में उतरी है। आम आदमी पार्टी अपने दो साल के कार्यों को लोगों के बीच ले जाकर ये चुनाव लड़ रही है। पंजाब भाजपा पीएम नरेंद्र मोदी के सहारे हैं। इसी तरह शिरोमणि अकाली दल का क्षेत्रीय पार्टी होने के नाम पर लोगों का समर्थन मांग रही है। इस बार चुनाव में सभी दलों की अपने कद्दावर नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा है, जिसमें पूर्व सीएम, पूर्व डिप्टी सीएम, मंत्री, सांसद, विधायक व कलाकार तक शामिल है।

05:05 AM, 01-Jun-2024

भीषण गर्मी का अलर्ट

पंजाब में मौसम विभाग ने लू की चेतावनी के साथ ही कुछ जगहों पर हल्की बारिश व धूल बारिश आंधी चलने की भी संभावना जताई है। ऐसे में चुनाव आयोग ने भी गर्मी व बारिश से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए हुए हैं। पंजाब के कुछ हिस्सों में तापमान 44 से 47 डिग्री के भी बने रहने की संभावना है।

04:11 AM, 01-Jun-2024

Punjab Lok Sabha Election Live: दोपहर तीन बजे तक चंडीगढ़ में 62.8 और पंजाब में 55.20 फीसदी मतदान

पंजाब में 83 दिन के लंबे चुनाव प्रचार के बाद अब मतदान की घड़ी आ गई है। शनिवार को सभी 13 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। सभी सीटों पर इस बार 328 प्रत्याशी मैदान में हैं, इनमें 169 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। सूबे के 2.14 करोड़ मतदाता इन उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें