फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Cabinet Expansion Live: आठ विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, एक कैबिनेट मंत्री, सात को स्वतंत्र प्रभार

Tue, 19 Mar 2024 05:34 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

खास बातें

Haryana Cabinet Expansion News Live Updates : जजपा से गठबंधन तोड़ने के बाद मनोहर लाल सरकार ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। उन्होंने पांच मंत्रियों के साथ शपथ ली थी। आज मंत्रिमंडल को विस्तार मिल गया। जानें पल-पल के अपडेट...
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:26 PM, 19-Mar-2024

हरियाणा में 13 मंत्री

हरियाणा मंत्रिमंडल में 13 मंत्री हो गए हैं। 

05:24 PM, 19-Mar-2024

शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। आज आठ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें एक को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, बाकी सात को स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। 

05:18 PM, 19-Mar-2024

संजय सिंह बने मंत्री

सोहना से विधायक संजय सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली।

विज्ञापन
05:14 PM, 19-Mar-2024

विशंभर वाल्मीकि ने ली शपथ

विशंभर वाल्मीकि ने पद की शपथ ली।

05:08 PM, 19-Mar-2024

सुभाष सुधा बने मंत्री

सुभाष सुधा राज्य मंत्री बने।

विज्ञापन
05:07 PM, 19-Mar-2024

अभय यादव ने ली शपथ

अभय यादव ने राज्य मंत्री की शपथ ली।

05:01 PM, 19-Mar-2024

असीम गोयल मंत्री बने

असीम गोयल ने मंत्री पद की शपथ ली।

04:55 PM, 19-Mar-2024

महिपाल ढांडा को स्वतंत्र प्रभार

महिपाल ढांडा ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।

04:51 PM, 19-Mar-2024

सीमा त्रिखा ने ली शपथ

बड़खल से विधायक सीमा त्रिखा ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ ली।

04:48 PM, 19-Mar-2024

कमल गुप्ता फिर बने मंत्री

डॉक्टर कमल गुप्ता ने मंत्री के रूप में शपथ ली

04:32 PM, 19-Mar-2024

सुभाष सुधा पहुंचे

थानेसर से सुभाष सुधा परिवार सहित समारोह में पहुंचे। आज रतिया से लक्षमन नापा भी मंत्री बनेंगे। पानीपत ग्रामीण से विधायक महिपाल ढांडा भी मंत्रीपद की शपथ लेंगे। 
 

04:21 PM, 19-Mar-2024

सीमा त्रिखा परिवार के साथ पहुंचीं

फरीदाबाद के बड़खल से विधायक सीमा त्रिखा और गुरुग्राम के सोहना से विधायक संजय सिंह भी परिवार सहित पहुंचे।
 

04:20 PM, 19-Mar-2024
समारोह में पहुंचे अभय यादव - फोटो : अमर उजाला

अभय यादव और असीम गोयल का परिवार पहुंचा

शपथ ग्रहण के लिए विधायक अभय सिंह यादव का परिवार पहुंच गया है। अम्बाला सिटी से विधायक असीम गोयल का परिवार भी राजभवन पहुंच गया है। 



 

04:08 PM, 19-Mar-2024

शनिवार को होना था विस्तार

अभी हरियाणा कैबिनेट में पंजाबी, राजपूत, वैश्य और यादव समाज से कोई मंत्री नहीं है। इसलिए भाजपा हाईकमान ने चुनाव से पहले ही मंत्रिमंडल विस्तार को हरी झंडी दे दी। शनिवार को भी मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां हो गई थीं। मंत्रियों के लिए पांच गाड़ियां राजभवन के बाहर पहुंच गई थीं, लेकिन कुछ देर बाद आनन-फानन कार्यक्रम बदल दिया गया। 

04:02 PM, 19-Mar-2024

विज बोले-मुझे मंत्रिमंडल विस्तार की जानकारी नहीं

हरियाणा मंत्रिमंडल में विस्तार से पहले पूर्व गृहमंत्री अनिल विज चंडीगढ़ में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता से मिलने पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में विज ने कहा कि मेरी किसी से नाराजगी नहीं है। विज ने ये भी साफ किया कि मुझे मंत्रिमंडल विस्तार के लिए न पहले बताया गया था और न ही अब बताया गया है।

04:00 PM, 19-Mar-2024

कैबिनेट में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बैठाने का प्रयास

सैनी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार पहले लोकसभा चुनाव के बाद होना था, लेकिन बाद में तय हुआ कि कैबिनेट में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बैठाने के बाद ही भाजपा लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरे। अभी मंत्रिमंडल में सीएम ओबीसी, दो जाट, एक-एक एससी, गुर्जर और ब्राह्मण समाज से मंत्री हैं।

03:55 PM, 19-Mar-2024

Haryana Cabinet Expansion Live: आठ विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, एक कैबिनेट मंत्री, सात को स्वतंत्र प्रभार

हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज शाम 4:30 होगा। सूत्रों के अनुसार, आज छह विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। आज मंत्रिमंडल में सुभाष सुधा, सीमा त्रिखा, संजय सिंह, कमल गुप्ता, विशंभर वाल्मीकि, अभय यादव को शामिल किया जाएगा। अनिल विज का नाम इस सूची में शामिल नहीं है।   

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें