फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: पवित्र ब्रह्मसरोवर पर जाकर की आरती, धर्मनगरी से कांग्रेसियों को कर्म का संदेश दे गए राहुल

Sun, 08 Jan 2023 08:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

खास बातें

Bharat Jodo Yatra in Haryana Live News in Hindi: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा एक बार फिर से करनाल से शुरू हुई। राहुल गांधी ने करनाल से कुरुक्षेत्र के लिए सुबह करीब सात बजे यात्रा शुरू कर दी। रात को यात्रा कुरुक्षेत्र में संपन्न हुई। 
विज्ञापन
महाआरती करते राहुल गांधी। - फोटो : @Bharat Jodo
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:58 PM, 08-Jan-2023

महाभारत युद्ध के दौरान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को फल की चिंता किए बिना कर्म करने का संदेश दिया था। गीता के इस संदेश को आज पूरी दुनिया मान चुकी है। भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण के चौथे दिन राहुल गांधी धर्मनगरी पहुंचे तो उन्होंने भी कई मायने से पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं को कर्म का संदेश दिया। बिना रुके, बिना थके राहुल गांधी ने एक ही झटके में साढ़े छह किलोमीटर की पैदल यात्रा की तो फिर बाकी यात्रा पूरी कर पवित्र ब्रह्मसरोवर पर जाकर तीर्थ पूजन व आरती की।

जिला की सीमा में राहुल गांधी ने गांव झिरबड़ी से तीन बजकर 50 मिनट पर अपनी यात्रा शुरू की, जिस दौरान पूरा ध्यान अपनी यात्रा पर ही केंद्रित रखा। हालांकि प्रदेश के कई  नेता अपनी हाजिरी दिखाने के प्रयासों में लगे रहे, लेकिन राहुल ने न किसी नेता को ज्यादा तव्वजो दी तो न किसी को दरकिनार किया। सभी से अपने साथ कदमताल करवाई, जिसके साथ एकजुटता का भी संदेश दिया। 

07:46 PM, 08-Jan-2023
कुरुक्षेत्र पहुंचे राहुल गांधी। - फोटो : @Bharat Jodo

भारत जोड़ो यात्रा रविवार को कुरुक्षेत्र पहुंची और यहां राहुल गांधी ने ब्रह्मसरोवर पर महाआरती की। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के अन्य नेता भी रहे।

06:02 PM, 08-Jan-2023
खुशी जताते। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी 5:30 बजे कुरुक्षेत्र में विजय अग्रवाल के घर पर पहुंचे। वह करीब आधा घंटा तक वहां रुके। विजय अग्रवाल व उनकी पत्नी नीतू अग्रवाल  ने कहा कि अचानक हम खुशी से घबरा गए, हम बहुत खुशी में झूम उठे। राहुल गांधी ने उनका हालचाल जाना और बच्चों के साथ भी प्यार किया।

विज्ञापन
04:56 PM, 08-Jan-2023
भारत जोड़ो यात्रा। - फोटो : सोशल मीडिया

भारत जोड़ो यात्रा लगातार कुरुक्षेत्र की ओर बढ़ रही है। यात्रा की वजह से जीटी रोड पर भी जाम की स्थिति बनी हुई है। 

04:53 PM, 08-Jan-2023

तपस्वियों का देश है पुजारियों का नहीं

प्रेस वार्ता में राहुल गांधी ने कहा कि ये तपस्वियों का देश है पुजारियों का नहीं। दरअसल एक पत्रकार ने सवाल किया था कि क्या आप तपस्वी बन गए हैं, इसपर राहुल ने कहा कि मैं तपस्वी था, तपस्वी हूं। लेकिन सवाल ये है कि लोग कहते हैं राहुल गांधी कितने किलोमीटर चले, ये क्यों नहीं कहते देखो किसान कितने किलोमीटर चलता है, हिंदुस्तान का एक भी मजदूर-एक भी किसान ऐसा नहीं है, जो मुझसे कम चला है। लेकिन उनकी बात नहीं करते, क्योंकि तपस्या की रिस्पेक्ट नहीं करते, मैं करता हूं, क्योंकि ये देश तपस्वियों का है पुजारियों का नहीं है। जैसे मैंने कहा इस देश को सुपर पावर बनना है तो तपस्वियों की रिस्पेक्ट करनी पड़ेगी।

विज्ञापन
04:34 PM, 08-Jan-2023
राहुल गांधी ने की प्रेस वार्ता। - फोटो : संवाद

जो राहुल गांधी आपके दिमाग में है मैंने उसे मार दिया

राहुल गांधी से एक पत्रकार ने यात्रा से उनके व्यक्तित्व व इमेज में बदलाव के बारे में पूछा तो राहुल गांधी ने कहा कि जो राहुल गांधी आपके दिमाग में है मैंने उसे मार दिया। उन्होंने कहा कि जिस राहुल गांधी को आप सोच रहे हैं, वह मेरे दिमाग में नहीं है। मेरा ध्यान काम करने पर है, मैं इस ओर ध्यान नहीं देता हूं।

03:06 PM, 08-Jan-2023

राहुल गांधी बोले कि भारत जोड़ो यात्रा राजनीतिक मकसद से नहीं लेकिन देश को जोड़ने के मकसद से है। दोस्तों नफरत के माहौल से बाहर निकल देश में आपसी भाईचारा बढ़ाने से है। देशवासियों को सुरक्षित माहौल देने से हैं उन्होंने कहा बीजेपी आरएसएस फोर्स पूजा की और देश को ले जा रहे हैं, उनका कहना है कि जो उनकी पूजा करेगा उसे ही सम्मान मिलेगा, जबकि कांग्रेस पार्टी ने यही लड़ाई शुरू की है। कहा कि कांग्रेस तपस्या का संगठन है। भारत जोड़ो यात्रा पूजा और तपस्या के देश की लड़ाई है, यात्रा में स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस तपस्या का संगठन है भारत जोड़ो यात्रा का हर जगह भव्य स्वागत हो रहे हैं जिससे स्पष्ट है कि देश के लोग सच्चाई को जान चुके हैं।

03:02 PM, 08-Jan-2023

गांव समाना में स्टार डिवाइन ढाबे पर पत्रकार वार्ता में राहुल गांधी ने कहा कि उनकी भारत जोड़ों यात्रा देश के ऐसे माहौल को बदलने के लिए निकाली जा रही है और वह इसमें कामयाब हो रहे हैं। देश के लोग यात्रा से जुड़ रहे हैं और उन्हें सच्चाई बता रहे हैं, वह भी लोगों को सच्चाई से रूबरू करवा रहे हैं और यह यात्रा की सफलता है। जहां भी जा रही है और ज्यादा रिस्पांस मिल रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस का मकसद तपस्या के साथ देश को आगे बढ़ाना है और यही कांग्रेस का सिंबल है। शिव जी, गुरु नानकदेव जी, भगवान बुद्ध भी हाथ खड़ा कर अभय मुद्रा में दिखाई देते हैं। ये तपस्या का प्रतिक है। उसी मुद्रा में कांग्रेस है, जिसका मकसद देश को जोड़कर आगे बढ़ाने का है।

02:52 PM, 08-Jan-2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि यह दोनों देश को फोर्स पूजा की ओर ले जा रही है जबकि भारत देश तपस्या का देश है और यहां हर देशवासी अपने-अपने काम में तरस्या कर रहा है, लेकिन भाजपा सरकार इस तपस्या की इज्जत नहीं कर रही है और यही कारण है कि आज हर कोई निराश है। भाजपा सरकार ने ही देश में नफरत का माहौल पैदा किया है और आज न किसान का सम्मान है और न युवा का सम्मान किया जा रहा। न छोटे दुकानदार का सम्मान है। देश की पूरी अर्थव्यवस्था 4 से 5 लोगों के हाथ में दी हुई है और यही वजह है कि आज देश में बेरोजगारी चरम पर है। युवाओं में निराशा है, किसान परेशान हैं और उद्योग समाप्त हो रहे हैं।

02:32 PM, 08-Jan-2023

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने हरियाणा में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल गांधी ने कहा कि कन्याकुमारी से यात्रा शुरू हुई थी। इसका रिस्पांस लगातार बढ़ता गया है। राहुल गांधी ने हरियाणा के लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि हरियाणा के किसानों ने हरियाणा की सच्चाई उन्हें बताई।

10:42 AM, 08-Jan-2023

समानाबहू में यात्रा को विराम

भारत जोड़ो यात्रा को समानाबहू में विराम दिया गया है। अब यहां से यात्रा दोपहर साढ़े तीन बजे चलेगी।   

10:38 AM, 08-Jan-2023

पिपली में जंगम जोगी करेंगे यात्रा का स्वागत

पिपली में जंगम जोगियों द्वारा भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया जाएगा। सेक्टर पांच और सात के डिवाइडर पर बीने सपेरा पार्टी द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा 

08:52 AM, 08-Jan-2023

पंजाबी ढाबे पर चाय ब्रेक

भारत जोड़ो यात्रा  समानाबहु से पहले डिवाइन स्टार पंजाबी फैमिली ढाबे पर पहुंच गई है। यहां राहुल गांधी चाय पिएंगे।

08:14 AM, 08-Jan-2023

यात्रा आने से पहले रायपुर गांव में राहुल गांधी का इंतजार करते लोग

भारत जोड़ो यात्रा आने से पहले रायपुर गांव में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का सुबह में लोग इंतजार करते दिखाई दिए

07:47 AM, 08-Jan-2023
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : अमर उजाला

गहरी धुंध के बीच यात्रा शुरू हुई

गहरी धुंध के बीच रविवार को राहुल गांधी ने यात्रा शुरू की। भारत जोड़ो यात्रा तरावड़ी से आगे निकल गई है। करीबन सात बजे भारत यात्रा यहां से निकली। यात्रा नीलोखेड़ी से आगे बढ़ गई है।
 

07:31 AM, 08-Jan-2023

Bharat Jodo Yatra: पवित्र ब्रह्मसरोवर पर जाकर की आरती, धर्मनगरी से कांग्रेसियों को कर्म का संदेश दे गए राहुल

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एक बार फिर से रविवार को करनाल से शुरू हुई। सीएम सीटी करनाल में राहुल गांधी ने रात्रि ठहराव किया। राहुल गांधी यहां से कुरुक्षेत्र धर्मनगरी पहुंचे। दोपहर बाद तीन बजे नेशनल हाईवे से गांव झिरबड़ी पहुंचे। जहां से जिला की सीमा में यात्रा शुरू की। इसके बाद नेशनल हाईवे पर ही उमरी चौक, पिपली चौक गीता द्वार पर यात्रा का स्वागत किया गया।  यहां से कार के जरिये ब्रह्मसरोवर तट पर पहुंचेंगे। जहां वे ब्रह्मसरोवर आरती में शामिल होंगे। बिना रुके, बिना थके राहुल गांधी ने एक ही झटके में साढ़े छह किलोमीटर की पैदल यात्रा की तो फिर बाकी यात्रा पूरी कर पवित्र ब्रह्मसरोवर पर जाकर तीर्थ पूजन व आरती की।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें