राजद और कांग्रेस की करतूतें बिहार विरोध हैं
पीएम मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस की करतूतें और इनकी कार्रवाई बिहार विरोधी है। निवेश विरोधी है। जब यह लोग विकास की बात करते हैं तो लोगों को अपनी दुकान, कारोबार, उद्योग-धंधे सब पर ताले लटकते नजर आते हैं। इसलिए यह लोग नौजवानों के दिल में कभी भी जगह नहीं बना पाए हैं। यह लोग गुंडा राज, माफिया राज, बेहाल इंफ्रास्ट्रकचर और भ्रष्टाचार के पोषक रहे हैं। एनडीए कैसा बिहार बना रही है? इसका उदाहरण मढ़ौरा रेल फैक्ट्री है। आज मढ़ौरा को पहला इंजन अफ्रीका भेजा जा रहा है। आप सोचिए कि अफ्रीका में भी बिहार का जय-जयकार होने वाला है। यह फैक्ट्री उसी सारण में बनी है जिसे पंजे और लालूटेन वालों ने पिछड़ा कहकर छोड़कर दिया था। जंगलराज वालों ने बिहार को विकास के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया था। आज बिहार में रोड, रेल, हवाई यात्रा और जल मार्ग और हर प्रकार इंफ्रास्ट्रकचर पर काफी निवेश हो रहा है। आज हम और बड़ी शुरुआत करने जा रही है। सावन शुरु होने से पहले बाबा हरिहरनाथ की धरती बाबा गोरखनाथ की धरती से जुड़ गई है। बिहार वासियों को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है। ऐसे प्रयासों से बिहार के उद्योग-धंधो को बल मिलेगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
चार करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के घर मिल चुके हैं
पीएम मोदी ने कहा कि बीते दशक में देश भर में चार करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के घर मिल चुके हैं। आप कल्पना कीजिए चार करोड़ लोगों को पक्के घर मिला। इन घरों में सपने सजते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज भी बिहार के 50 हजार परिवार के लिए घर की किस्त जारी किए गए हैं। मेरे लिए दोहरी खुशी की बात यह है कि यह घर माताओं और बहनों के नाम पर है। मेरी जिन बेटियों के नाम पर कभी कोई संपत्ति नहीं होती थी, अब वह अपने घरों की मालकिन बन रही है। हमारी सरकार घर के साथ-साथ बिजली पानी की सुविधा भी दे रही है।
पीएम मोदी ने लालू परिवार पर बोला हमला
पीएम मोदी ने कहा कि आप सब जानते हैं कि मैं कल ही विदेश से लौटा हूं। उन्होंने कहा कि विश्व के सारे नेता भारत से काफी प्रभावित हैं। वह भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनते देख रहे हैं। इसमें बिहार की बड़ी भूमिका होने वाली है। बिहार समृद्ध होगा और देश के विकास में बड़ी भूमिका निभायेगा। मेरे इस विश्वास में आप सभी का सामर्थ्य है। आप सभी ने मिलकर जंगलराज का सफाया किया है। यहां के नौजवानों ने तो 20 साल पहले की बिहार की बदहाली सिर्फ किस्सों और कहानियों में सुनी है। जंगलराज ने बिहार का क्या हाल कर दिया था, वह जानते हैं। जिस बिहार ने सदियों तक भारत की प्रगति को नेतृत्व दिया, उस बिहार को पंजे और लालटेन के शिकंजे ने पलायन का प्रतीक बना दिया था।
पीएम मोदी ने राजेंद्र बाबू को किया याद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोजपुरी भाषा में अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को भी याद किया। कहा कि सीवान, सासाराम, बक्सर, मोतिहारी, बेतिया और आरा जैसे बिहार के सारे इलाके फले-फूले इस दिशा में यह प्रोजेक्ट बड़ी भूमिका निभाएगी। इससे गरीब, वंचित, दलित महादलित और पिछड़े-अतिपिछड़े समाज के लोगों का विकास होगा। मैंने सभी को इन प्रोजेक्ट के लिए बधाई देता हूं। अभी कल ही बारिश हुई। सुबह भी बारिश हुई। इसके बावजूद आपलोग इतनी बड़ी संख्या में आए, इसके लिए मैं आपका हृदय से धन्यवाद करता हूं।
सीएम नीतीश कुमार बोले- बिहार बहुत आगे बढ़ जाएगा
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जिस तरह से काम कर रही है, उससे यह बात समझ लीजिए कि बिहार बहुत आगे बढ़ जाएगा। मैं एक बार फिर से पीएम मोदी का अभिनंदन और स्वागत करता हूं। उन्होंने बिहार को जो सौगातें दी है, उसके लिए भी मैं पीएम मोदी का धन्यवाद करता हूं।
पीएम मोदी पहुंचे सीवान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर से सीवान के जसौली गांव पहुंचे। कार्यक्रम स्थल तक वह खुली जीप में सवार हुए। उनके साथ सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी है। पीएम मोदी को देखते ही लोग नारे लगाने लगे। पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया।
कुछ ही देर में गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ
आज से गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ भी हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में सीवान में आयोजित जनसभा के दौरान वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाकर करेंगे। उद्घाटन के दिन वंदे भारत स्पेशल ट्रेन बनकर पाटलिपुत्र से पूर्वांह्न 11:50 बजे रवाना होगी और गोरखपुर रात 9:30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद 22 जून से सप्ताह में छह दिन (शनिवार को छोड़कर) 26502/26501 गोरखपुर-पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी।
मांझी बोले- बड़ी सौगात देने आ रहे हैं पीएम
प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि विपक्षी पागल हो गए हैं। वह जिसमें खुश होते हैं, उसमें होने दीजिए। मैंने जिंदगी में इतनी बड़ी भीड़ नहीं देखी, जो आ देख रहा हूं। वहीं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार को विशेष लाभ देने के लिए पीएम मोदी बार-बार आ रहे हैं। आज भी वह बड़ी सौगात देने जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से कुछ ही देर में सीवान के जसौली पहुंचेंगे। पीएम इस वक्त कुशीनगर एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। यहां से वह हेलीकॉप्टर से सीवान के जसौली गांव पहुंचेंगे। पीएम मोदी बिहारवासियों को 5736 करोड़ रुपये की 22 विकास योजानाओं की सौगात देंगे। इस दौरान वह पाटलिपुत्र जंक्शन से गोरखपुर के बीच चलने वाली एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इधर, पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर सीवानवासियों में काफी उत्साह है। कार्यक्रम में आए लोगों ने कहा कि पीएम मोदी फिर से हमलोगों को सौगात देने बिहार आ रहे हैं। सीवान, सारण समेत कई जिलों से लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा है। इधर, पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। सुरक्षा को लेकर चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं।