फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Live : सीएम नीतीश जदयू नेताओं के साथ करेंगे मीटिंग; उपमुख्यमंत्री ने बोला राहुल और तेजस्वी पर हमला

Sat, 27 Apr 2024 04:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा कि यदुवंशी कृष्ण के वंशज हैं। वह सनातनी हैं। भाजपा सनातन विरोधी है। वह केवल मुंह पर ही सनातन का नाम लेती है।
विज्ञापन
बिहार न्यूज लाइव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:50 PM, 27-Apr-2024

उपमुख्यमंत्री ने बोला- राहुल-तेजस्वी पर हमला
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार के शहजादे तेजस्वी यादव और देश के शहजादे राहुल गांधी जी अपनी ज़ुबान से करोड़ों रुपये लगाकर बैठाई गई टीम की स्क्रिप्ट के इतर और कुछ नहीं बोलते और सोचते हैं। भरमाने, बड़गलाने और बड़बोलेपन की सारी हदें जनता देख चुकी है। ऐसे नौटंकीबाज़ों से बिहार की जनता अब मुक्ति चाहती है। परिवारी जमींदारी वाली मानसिकता वाले लोग बिहार को नहीं चाहिए। बिहार में जनता की सेवा करने वाला चाहिए। जनता के बीच में ईमानदारी से काम करने वाला जनसेवक चाहिए।

03:00 PM, 27-Apr-2024

स्वास्थ्य का जांच कराने पटना के IGIMS पहुंचे सीएम नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने स्वास्थ्य का जांच कराने पटना के IGIMS पहुंचे। यहां उन्होंने अपने स्वास्थ्य का जांच करवाया। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार वापस मुख्यमंत्री आवास चले गए। 

02:34 PM, 27-Apr-2024
राजद प्रत्याशी मुन्ना शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला

मुन्ना शुक्ला को लगा बड़ा झटका
वैशाली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे बाहुबली उम्मीदवार मुन्ना शुक्ला चुनाव चुनावी कैंपेन के बीच बड़ा झटका लगा है। जमीन हड़पने के मामले में मुन्ना शुक्ला का एंटीसिपेटरी बेल मुजफ्फरपुर कोर्ट में रिजेक्ट हो गई है। बताया गया है कि मुजफ्फरपुर के बीबीगंज में मुन्ना शुक्ला के पेट्रोल पंप के पीछे दो धूर जमीन के कब्जा का मामला दो साल से केस चल रहा था। इस मामले में ही कोर्ट ने बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला कि अग्रिम जमानत को याचिका खारिज कर दिया है। 

विज्ञापन
02:13 PM, 27-Apr-2024

Bihar News Live : सीएम नीतीश जदयू नेताओं के साथ करेंगे मीटिंग; उपमुख्यमंत्री ने बोला राहुल और तेजस्वी पर हमला

पटना के जनता दल यूनाईटेड के कार्यालय में सीएम नीतीश कुमार वर्चुअल बैठक करेंगे। वह पंचायत स्तर के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सीएम नीतीश कुमार पार्टी कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। वहीं कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है। कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा कि यदुवंशी कृष्ण के वंशज हैं। वह सनातनी हैं। भाजपा सनातन विरोधी है। वह केवल मुंह पर ही सनातन का नाम लेती है। गौ मांस बेचने वालों और बॉन्ड के माध्यम से भाजपा चंदा लेती है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें