फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB 10th Result 2024 Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर्स, यानी गुदड़ी के लाल, देखें इनकी मेहनत, 10वीं का रिजल्ट

Sun, 31 Mar 2024 06:41 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

Bihar Board 10th Result Live Updates: बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि आज 31 मार्च दोपहर 01:30 बजे मैट्रिक परीक्षा के परिणाम जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
आनंद किशोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:31 PM, 31-Mar-2024

बिहार बोर्ड टॉपर्स की मेहनत जान रह जाएंगे दंग

मां ने काम से बचाया, आज उसका नाम हो गया
सोशल मीडिया का फायदा उठाया, बनेगी डॉक्टर

विज्ञापन
02:25 PM, 31-Mar-2024

31 मई तक होगा मैट्रिक कंपार्टमेंटल का रिजल्ट
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने मैट्रिक परीक्षा में पास नहीं हुए छात्रों से कहा कि आप निराश न हो। बिहार बोर्ड द्वारा तीन अप्रैल से नौ अप्रैल तक मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा का ऑनलाइन फॉर्म भरवाया जाएगा। इसका परीक्षाफल 31 मई तक जारी करने का लक्ष्य रखा गया है। 

02:05 PM, 31-Mar-2024

साढ़े चार लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने फर्स्ट डिवीजन में सफलता पाई
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि इस बार 10वीं की परीक्षा में चार लाख 52 हजार 302 छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन में सफलता पाई है। वहीं पांच लाख 24 हजार 965 छात्र सेकेंड डिवीजन में पास हुए। वहीं तीन लाख 80 हजार 732 छात्रों ने थर्ड डिवीजन में पास हुए। 
 

विज्ञापन
01:51 PM, 31-Mar-2024

टॉप टेन में 51 स्टूडेंट, समस्तीपुर के आदर्श दूसरे स्थान पर
बिहार बोर्ड ने जो रिजल्ट जारी किया है, उसमें टॉप टेन में 51 स्टूडेंट शामिल हैं। इसमें पूर्णिया के शिवांकर कुमार 489 नंबर लाकर पहले स्थान पर हैं। समस्तीपुर के आदर्श कुमार 488 अंकर लाकर दूसरे स्थान पर हैं।  वहीं सिमुलतला आवासीय विद्यालय के आदित्य कुमार, मधुबनी के सुमन, हसेपुर एकमा की पलक कुमारी, वैशाली की साजिया परवीन ने 488 तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

01:41 PM, 31-Mar-2024

पूर्णिया के शिवांकर कुमार बने टॉपर 
बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि टॉप 10 में 51 छात्र शामिल हैं। पूर्णिया के जिला स्कूल के साथ शिवांकर कुमार ने 489 अंक लाकर पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं तीसरे स्थान पर चार छात्र शामिल हैं। 

01:37 PM, 31-Mar-2024

बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि प्रेस कांफ्रेस कर इसकी जानकारी। 13 लाख 80 परीक्षार्थी पास किए हैं। इस बार 82 प्रतिशत छात्र पास हुए। 

01:28 PM, 31-Mar-2024
अध्यक्ष आनंद किशोर का आने का हो रहा इंतजार - फोटो : अमर उजाला

Bihar Matric Result 2024: रिजल्ट जारी करने की तैयारी हो चुकी है
बिहार बोर्ड में मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की तैयारी हो चुकी है। जारी करने के लिए अध्यक्ष प्रेस के सामने अभी नहीं आए हैं। जैसे ही आएंगे, रिजल्ट आएगा- रिजल्ट जारी हो जाएगा।

12:56 PM, 31-Mar-2024

Bihar Matric Result 2024: थोड़ी देर बाद जारी होगा रिजल्ट
34 मिनट बाद बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर देगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर डेढ़ बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। डेढ़ बजे ही वह बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा करेंगे।

12:18 PM, 31-Mar-2024

Bihar Matric Result 2024: अध्यक्ष आनंद किशोर करेंगे घोषणा
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर डेढ़ बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। डेढ़ बजे ही वह बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा करेंगे।

11:15 AM, 31-Mar-2024

1,585 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई परीक्षा
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 15 फरवरी, 2024 से 23 फरवरी, 2024 तक 38 जिलों के 1,585 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बिहार कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए 8,22,587 छात्रों और 8,72,194 छात्राओं सहित 16 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए।

10:20 AM, 31-Mar-2024

Bihar Matric Result 2024 : बिहार बोर्ड ने यह व्यवस्था भी रखी है
रिजल्ट जारी होने पर अचानक बहुत ज्यादा परीक्षार्थी एक साथ रिजल्ट देखने का प्रयास करते हैं तो कई बार बिहार बोर्ड की साइट पर परिणाम देखना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में परीक्षार्थियों को रिजल्ट देखने में समस्या आती है। ऐसी परेशानी की स्थिति में छात्र बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 अपने मोबाइल पर भी मंगा सकते हैं। उसके लिए यह प्रक्रिया है:

  • अपने मोबाइल फोन में मैसेजिंग ऐप खोलें।
  • BIHAR10 स्पेस>रोल-नंबर टाइप करें और 56263 नंबर पर भेजें।
  • बिहार बोर्ड उसी नंबर पर बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2024 भेजेगा।

09:46 AM, 31-Mar-2024

Bihar Board Class 10 Result 2024: अपना रिजल्ट सबसे पहले चेक कर सकेंगे
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों results.biharboardonline.com, bsebmatric.org, biharboardonline.bihar.gov.in पर ऑनलाइन चेक किया जा सकता है। इसके अलावा, छात्र अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल results.amarujala.com की मदद से भी अपना रिजल्ट सबसे पहले चेक कर सकेंगे। सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए अभी यहां रजिस्टर करें।

08:59 AM, 31-Mar-2024

यह इनाम भी मिलता है मैट्रिक टॉपर्स को
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के टॉपर्स को एक-एक लाख रुपये का इनाम देता है इसके अलावा एक लैपटॉप व एक किंडर ई-बुक रीडर भी देता है। दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को 75 हजार रुपये, एक लैपटॉप और एक किंडर ई-बुक रीडर और तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को 50 हजार रुपये के अलावा एक लैपटॉप और किंडर-ई-बुक रीडर दिया जाता है।

07:56 AM, 31-Mar-2024

ऐसे देख पाएंगे अपना रिजल्ट 
बीएसईबी अध्यक्ष रिजल्ट के साथ ही बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा के टॉपर्स (Bihar Board 10th Toppers 2024) के नाम, उत्तीर्ण प्रतिशत (Bihar Board Pass Percentage) आदि की भी घोषणा करेंगे। बोर्ड अध्यक्ष द्वारा परिणाम घोषित करने के बाद रिजल्ट डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर सक्रिय हो जाएगा। छात्र अपने रोल कोड और रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

07:18 AM, 31-Mar-2024

10 से ज्यादा परीक्षार्थी सिमुलतला आवासीय विद्यालय के
बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा के टॉपर्स का वेरीफिकेशन तीन दिन पहले कर लिया था। इस वेरीफिकेशन में 10 से ज्यादा परीक्षार्थी सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई से आए थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट सरकारी आवासीय स्कूल ने पहली बार चौंकाते हुए इंटर परीक्षा में एक भी टॉपर नहीं दिया। वेरीफिकेशन में परीक्षार्थी के आने पर भी टॉप 5 में जगह नहीं बनी थी। मैट्रिक में 10 से ज्यादा परीक्षार्थी टॉपर्स वेरीफिकेशन में आए, इसलिए मैट्रिक की टॉपर्स सूची में इस स्कूल का नाम रहना तय है।

06:57 AM, 31-Mar-2024

BSEB 10th Result 2024 Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर्स, यानी गुदड़ी के लाल, देखें इनकी मेहनत, 10वीं का रिजल्ट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आज मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगी। इसके लिए बोर्ड ने सारी तैयारी पूरी कर ली है। रविवार दोपहर डेढ़ बजे नतीजे जारी किए जाएंगे। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने इसका एलान किया है। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 में लगभग 16.4 लाख छात्रों ने भाग लिया था। परीक्षा दो अलग-अलग पालियों में 1,548 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। इंटर परीक्षा की तरह 'अमर उजाला' मैट्रिक परीक्षार्थियों का रिजल्ट दिखाएगा। नतीजे देखने के लिए यहां रजिस्टर करें...

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें