नालंदा में बेहतरीन काम करने वाले 30 लोग सम्मानित
मधेपुरा में डीएम ने किया झंडोतोलन
मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित बीएन मंडल स्टेडियम में 76 वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जहां डीएम तरनजोत सिंह ने झंडोत्तोलन किया। इस डीएम ने जिले में चल रही विकास योजनाओं पर चर्चा की। विभिन्न विभागों की ओर से झांकी का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में एसपी संदीप सिंह, डीडीसी अवधेश कुमार आनंद समेत अन्य सभी अधिकारी मौजूद थे।
राज्यपाल बोले- 12 लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने कहा कि बिहार सरकार का प्रयास है कि युवाओं को ज्यादा-से-ज्यादा नौकरी एवं रोजगार के अवसर मिले। आने वाले वर्षों में 12 लाख नौकरी एवं 33 लाख रोजगार के अवसर सृजित किये जायेंगे। इसके तहत अबतक पांच लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दे दी गयी है, इसमें बड़ी संख्या में शिक्षक, पुलिस कर्मी एवं पदाधिकारी बने हैं। वर्तमान में 1 लाख 27 हजार पदों पर बहाली की प्रक्रिया जारी है जिसमें पुलिस, स्वास्थ्य, भूमि एवं राजस्व तथा अन्य विभागों के पद शामिल हैं। राज्य सरकार इस काम में लगी हुयी है और शीघ्र ही इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जायेगा। सरकार, नौकरी और रोजगार के क्षेत्र में भी तेजी से काम कर रही है।
बिहार सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि बिहार सरकार महिला सशक्तिकरण पर सबसे ज्यादा फोकस कर रही। वर्ष 2006 में पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकाय में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण की शुरुआत की गई है। वर्तमान में पुलिस में महिलाओं की संख्या 30 हजार है, जो देश में सबसे अधिक है। 2016 से सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35% आरक्षण दिया गया है। बिहार में जीविका के तहत 10 लाख से ज्यादा स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया है।
बिहार सरकार ने इन जवानों को किया सम्मानित
राज्यपाल ने पूर्णिया निवासी एयरमार्शल अवधेश कुमार भारती को सम्मानित किया गया है। इन्हें भारत सरकार ने अति विशिष्ट सेवा मेडल दिया गया। वहीं इन्हें बिहार सरकार ने तीन लाख 50 हजार रुपये और प्रशंसा पत्र से दिया। वहीं पटन निवासी मेजर जनरल अवधेश कुमार झा को सेवानिवृत होने के बाद भारत सरकार ने अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया है। बिहार सरकार ने तीन लाख 50 हजार रुपये और प्रशंसा पत्र से दिया। वहीं मुजफ्फरपुर में ब्रिगेडियर रजनीश मोहन को भारत सरकार ने सेना मेडल से नवाजा है। इन्हें भी बिहार सरकार की ओर से नगद राशि और प्रशंसा पत्र से नवाजा दिया गया है।
सीएम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा
सीएम नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने से पहले एक अन्ने मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में तिरंगा फहराया। उन्होंने राज्यवासियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल ने फहराया तिरंगा
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने तिरंगा फहरा दिया है। 76वें गणतंत्र दिवस पर वह पहली बार बिहार में तिरंगा फहरा रहे हैं। पिछले गणतंत्र दिवस पर तत्कालीन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने तिरंगा फहराया था।
राज्यपाल ने ली परेड की सलामी
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने खुली जीप में सवार होकर परेड की सलामी ली। राज्यपाल ने बारिकी से परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद राज्यपाल की गाड़ी सलामी मंच के पास पहुंचे।
सीएम नीतीश ने लोगों का अभिनंदन किया
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गांधी मैदान पहुंचे। सीएम नीतीश ने लोगों का अभिनंदन किया। कुछ देर बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे। सीएम, डिप्टी सीएम, डीजीपी समेत कई अधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया।
बिहार पुलिस की 20 कंपनी परेड में शामिल हो रही
इस बार बिहार पुलिस 20 कंपनियों की परेड निकाल रही है। दानापुर के एएसपी और आईपीएस भानु प्रताप सिंह परेड की सलामी देंगे। वहीं इस बार बिहार सरकार के 15 विभाग की झांकियां निकाली जाएगी।
76वें गणतंत्र दिवस को लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल है। हर गली, चौक-चौराहे, स्कूल और कॉलेज, दफ्तर और घरों में आज देशभक्ति गीतें गूंज रही है। इस मौके पर पटना समेत हर जिलों में खास तैयारी की गई है। पटना का गांधी मैदान सज-धजकर तैयार हो गया है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बिहार में पहली बार झंडोत्तोलन करने जा रहे हैं। इसके लिए सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। इस दौरान गांधी मैदान में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।