अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला
मुजफ्फरपुर में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस घटना में पुलिस के तीन जवान घायल हो गए। बियाडा जमीन की सड़क पर अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची थी टीम। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
कुलपतियों के वेतन पर लगे रोक को शिक्षा विभाग ने हटाया
शिक्षा विभाग ने फिर से विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रकों की बैठक बुलाई है। वहीं विश्वविद्यालय के इन अधिकारियों के वेतन पर लगी रोक को भी हटा दिया है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि विश्वविद्यालय की विलंबित परीक्षाओं की स्थिति और चल रही परीक्षाओं की समयबद्धता की स्थिति की समीक्षा के लिए नौ मार्च को बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक की अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव करेंगे। इस बैठक में सभी
पीएम मोदी को राजद का जवाब- लालू यादव के आसपास ही मंडराते रहे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को बिहार के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने बेतिया में राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर परिवारवाद को लेकर जमकर निशाना साधा। वहीं, अब राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने प्रधानमंत्री के बिहार दौरे पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर सौगात के नाम पर बिहार को जुमले पर ही संतोष करना पड़ा।
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजय करोल बुधवार को बिहार के नालंदा पहुंचे। जहां उन्होंने हिलसा और औंगारी सूर्य मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि और मानव कल्याण की कामना की। हिलसा में मंदिर के पुजारी पंडित सौरभ प्रकाश ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान उन्होंने मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मंदिर की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूरे बिहार में ही नहीं बल्कि देश का यह मंदिर अपने आप में अद्भुत और अलौकिक है।
सीबीआई ने दिल्ली की अदालत में दाखिल किया पूरक आरोप पत्र
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने नौकरी के बदले रेलवे की कथित जमीन घोटाले में बुधवार को दिल्ली की एक अदालत के समक्ष पूरक आरोप पत्र दायर किया। उसमें राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के कई सदस्य शामिल हैं। अंतिम रिपोर्ट तीन व्यक्तियों के खिलाफ विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने के समक्ष दायर की गई थी। आरोपियों में दो उम्मीदवार अशोक कुमार और बबीता और भोला यादव (जो लालू प्रसाद के निजी सचिव थे) शामिल हैं। जज 14 मार्च को इस बात पर विचार करेंगे कि आरोपपत्र पर संज्ञान लिया जाए या नहीं।
2023 बैच के नए आईएएस की पोस्टिंग देखें
लालू बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूली में व्यावसायिक पाठ्यक्रम चरण-एक का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 2023 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अफसर को जिला प्रशिक्षण के लिए इन अधिकारियों का पदास्थापन कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इन्हें सहायक समाहर्ता सह सहयाक दंडाधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। आईएएस अधिकारी गरिमा लोहिया को भागलपुर, तुषार कुमार को नालंदा, प्रतीक्षा सिंह को बक्सर, अनिरुद्ध पांडेय को बांका, कृतिका मिश्रा को मधेपुरा, आकांक्षा आनंद को मुजफ्फरपुर में तैनात किया गया है। अन्य अधिकारियों की पोस्टिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें।
देखिए आज का आईपीएस तबादला आदेश
लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार सरकार ने सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। आईपीएस अधिकारी चंदन कुशवाहा को खगड़िया एसपी की जिम्मेदारी की गई है। वहीं हर किशोर राय को वैशाली का एसपी बनाया गया है। राजेंद्र कुमार भील को अरवल का एसपी बनाया गया है। वहीं सागर कुमार को किशनगंज और काम्या मिश्रा को दरभंगा ग्रामीण का एसपी बनाया गया है। यहां क्लिक कर देखें पूरी लिस्ट...
बिहार प्रशासनिक सेवा के अफसर ट्रांसफर
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग में तबादलों का दौर बुधवार को भी जारी रहा। बिहार प्रशासनिक सेवा के अफसरों का तबादला किया गया है। किस अफसर को कहां भेजा गया, यहां क्लिक कर देखें।
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सीएम नीतीश जाएंगे दिल्ली
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेतिया की जनसभा में मिलेंगे और उसके बाद पटना लौटकर रात में दिल्ली रवाना हो जाएंगे। दिल्ली से वह विदेश दौरे पर भी जाएंगे। दिल्ली का कार्यक्रम अभी नहीं बताया जा रहा है, लेकिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं के साथ बैठक पक्का माना जा रहा है। वह वहां से विदेश निकल जाएंगे।
पूरी खबर यहां पढ़ें
कटिहार में दिनदडाड़े मर्डर
कटिहार में दिनदहाड़े भाजपा विधायक कविता पासवान के भतीजे नीरज पासवान की हत्या कर दी गई है। अपराधियों ने नीरज के आंख और सीने में गोली मारी है। घटना नगर थाना क्षेत्र के संग्राम संघ चौक की है। बुधवार सुबह नीरज घर से बाहर निकला था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। आसपास के लोगों ने नीरज को अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।