फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News LIVE : जन विश्वास रैली के बाद अब भाजपा इस जगह करेगी महारैली, कुलपतियों पर केस के बाद भड़के राज्यपाल

Mon, 04 Mar 2024 04:58 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

महागठबंधन की महारैली में लालू-तेजस्वी और राहुल गांधी के बयान के बाद बिहार में सियासत गरमा गई है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों पर केस करने बाद राजभवन और शिक्षा विभाग के बीच तकरार बढ़ गई है। आइए जानते हैं बिहार में कहां क्या चल रहा है...
विज्ञापन
बिहार न्यूज लाइव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:55 PM, 04-Mar-2024

पईन में डूबने से एक युवक की मौत
नालंदा में सोमवार को पईन में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मामला नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बारा खरजम्मा गांव का है। मृतक की पहचान बारा खरजम्मा गांव निवासी केशो रविदास के बेटे रंजीत रविदास (32) के रूप में की गई है।

03:16 PM, 04-Mar-2024

नीतीश के प्रवेश से बदल गया सबकुछ
28 जनवरी के पहले भाजपा के साथ-साथ बाकी दलों के लिए भी सीट बंटवारा बड़ा मामला नहीं था। दिवंगत रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी के दोनों टुकड़ों को भी अच्छी-खासी सीटें मिलने की उम्मीद थी। इसके अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा- सेक्युलर और उपेंद्र कुशवाहा की तत्कालीन राष्ट्रीय लोक जनता दल (अब, राष्ट्रीय लोक मोर्चा) का भी मन ठीकठाक बुलंद था। भाजपा के इन घटकों को लग रहा था कि अगर पिछली बार की 17 सीटों को 20 में बदल कर शेष 20 का बंटवारा भी होगा तो ठीकठाक लोकसभा क्षेत्रों में उनकी पार्टी प्रत्याशी उतार सकेगी।

02:37 PM, 04-Mar-2024

बिहार जलवायु सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार जलवायु सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन कर दिया है। इस सम्मेलन का उद्देश्य विशेषज्ञों, हितधारकों एवं नीति निर्माताओं को एक साथ लाना एवं बिहार राज्य के लिए जलवायु रणनीतियों पर विचार-विमर्श करना है। साथ ही जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों एवं इससे बचने के उपायों के बारे में विचार-विमर्श करना है। आने वाले वर्षों में राज्य को जलवायु अनुकूल एवं कार्बन न्यूट्रल बनाने की पहल की गई है, इस दृष्टिकोण को साकार करने के लिये बिहार जलवायु सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिहार जलवायु प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और विस्तृत जानकारी ली। 

विज्ञापन
01:19 PM, 04-Mar-2024

जमुई में युवक की लाश मिली
जमुई में ससुराल आए युवक की संदिग्ध अवस्था में पुलिस ने शव बरामद किया है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र के राजाडीह गांव की है। मृतक की पहचान नवादा जिले के कौवाकोल थाना अंतर्गत केवाली कर्मा निवासी ब्रह्मदेव यादव का 35 वर्षीय पुत्र नवलेश प्रसाद के रूप में हुई है। मृतक के परिजन ने सास, ससुर, पत्नी और साला पर मारपीट तथा जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

12:39 PM, 04-Mar-2024

रेलिंग को तोड़ते हुए कमला नदी समा गया ट्रक
दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के पिपरा हाटी के पास दरभंगा-कुशेस्वरस्थान एसएच 75 पर एक ट्रक पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए कमला नदी समा गया। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से चालक और खलासी को ट्रक से निकालकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
10:45 AM, 04-Mar-2024

बाइक सवार दंपती की गाड़ी को मार दी टक्कर
वैशाली में गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया पाया नंबर एक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती की गाड़ी को टक्कर मार दिया। हादसा इतना भीषण था कि पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति की हालत गंभीर है। इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, मौके से चालाक गाड़ी छोड़कर भागने में कामयाब हो गया। इधर, घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। 

10:02 AM, 04-Mar-2024
घटना का विरोध करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

जिला प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर पहुंच गई
पटना सिटी के राजकीय मध्य विद्यालय कस्बा करीमाबाद को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर पहुंच गई। इससे स्थानीय लोगों आक्रोशित हो गए।  स्थानीय लोगों ने खूब माफिया और सरकार की मिलीभगत का  आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि गैर मजरूआ जमीन पर भूमाफिया कब्जा कर रहे हैं और उनको बेच दिया जा रहा है। प्रशासन की मिली भगत से जमीन भी बेची जाती है। अब प्रशासन स्कूल ध्वस्त कराने पहुंची है। यह अन्याय है।

09:28 AM, 04-Mar-2024

Bihar News LIVE : जन विश्वास रैली के बाद अब भाजपा इस जगह करेगी महारैली, कुलपतियों पर केस के बाद भड़के राज्यपाल

लगातार बारिश के बाद आज सुबह पटना समेत धूप निकल गई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के कारण पारा थोड़ा नीचे गिरा लेकिन महागठबंधन की महारैली से बिहार की सियायत गरमा गई है। लालू-तेजस्वी और राहुल गांधी ने पटना के गांधी मैदान में मोदी और नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला था। अब भाजपा ने भी महारैली का एलान किया है। भाजपा पटना के पालीगंज में नौ मार्च को महारैली करने जा रही है। इस रैली में गृह मंत्री अमित शाह इंडी गठबंधन के खिलाफ हुंकार भरेंगे। वहीं पूर्णिया, दरभंगा और मधेपुरा स्थित विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रक पर केस होने के बाद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर भड़क गए हैं। उन्होंने केस होने के बाद ही मुख्य सचिव से फोन कर बात की और इसे गंभीर मामला बताया। इसके बाद उन्होंने निर्देश दिया कि शिक्षा विभाग के उन अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई करें, जो गैर संवैधानिक तरीके से राजभवन के आदेश और अधिकारों की अवहेलना कर रहे हैं।  

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें