08:10 AM, 05-Apr-2024
Bihar News Live: राजनीति का पारा गरम- एक मंत्री के बेटे कांग्रेस में, दूसरे के भाई जाएंगे राजद, VIP को तीन सीट
बिहार के कई जिलों में गर्म हवा के थपेड़ों से लोग परेशान हो गए हैं। बक्सर, शेखपुरा, औरंगाबाद, बांका, भोजपुर, जीरादेई, नवादा, डेहरी, खगड़िया और गोपालगंज में तो पारा 40 डिग्री से भी ऊपर चला गया है। अप्रैल के पहले सप्ताह शेखपुरा, औरंगाबाद और बांका में लू जैसी स्थिति है। पटना में चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान कर दिया है। उत्तरी-पछुआ हवा बंद होने और आसमान साफ होने की वजह से कई इलाकों में लू जैसी स्थिति है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ सकता है।