शाम पांच बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी
बिहार में पांचवे चरण की वोटिंग जारी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय ने पांचों लोकसभा सीट पर शाम पांच बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। सबसे अधिक मुजफ्फरपुर में 55.30 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे कम , मधुबनी में 49.01 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं सीतामढ़ी में 53.13 प्रतिशत, सारण में 50.46 प्रतिशत और हाजीपुर में 53..81 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुल 52.35 प्रतिशत मतदान हुआ।
सारण में तीन बूथों पर कब्जे का आरोप
फर्जी महिला मतदाता को पुलिस ने पकड़ा
पांचवे चरण का मतदान के दौरान केवटी विधानसभा क्षेत्र के बहुआरा गांव स्थित बूथ संख्या 74 पर दो नाबालिग सहित एक फर्जी महिला मतदाता को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसकी पुष्टि कमतौल की डीएसपी ज्योति कुमारी ने पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार लोकसभा 2024 के पांचों चरणों के हुए चुनाव में यह पहला ऐसा मामला सामने आया है जहाँ पुलिस ने एक फर्जी महिला वोटर सहित दो नाबालिग वोटरों को भी हिरासत में लिया गया है।
दोपहर तीन बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी
बिहार में पांचवे चरण की वोटिंग जारी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय ने पांचों लोकसभा सीट पर दोपहर तीन बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। सबसे अधिक मुजफ्फरपुर में 49.99 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे कम सारण में 43.13 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं सीतामढ़ी में 45.19 प्रतिशत, मधुबनी में 43.77 प्रतिशत और हाजीपुर में 44.59 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुल 45.33 प्रतिशत मतदान हुआ।
पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया
छपरा के रिवीलगंज प्रखंड के सेंगरटोला स्थित मतदान केंद्र संख्या 82, 83, 84, 85, 86 पर उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इसमें एक पुलिस कर्मी का सिर फट गया है। घटना के बाद पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए हैं। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।
मुजफ्फरपुर में शांतिपूर्ण मतदान जारी
मुजफ्फरपुर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह DM सुब्रत कुमार सेन और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने अहियापुर बाजार समिति बोचहा क्षेत्र के कई मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि और सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी है।
मधुबनी में वोट बहिष्कार
मधुबनी लोकसभा अंतर्गत जाले विधानसभा के बेलवार गांव के मतदाता ने "सड़क नहीं तो वोट नहीं" के नारों के साथ वोट बहिष्कार कर दिया है। इस करण, प्राथमिक विद्यालय बेलवार स्थित बूथ संख्या 116 पर काफी कम मतदान हुआ है। प्रशासन मतदाताओं को समझाने में जुटे हैं।
महापर्व में वोटिंग करके बेहद उत्साहित हूं
मुजफरपुर के शहरी मतदान केंद्र के डुमरी मध्य विद्यालय स्कूल गोबरसही में राज्य सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने अपने परिवार के साथ में मतदान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में वोटिंग करके बेहद उत्साहित हूं।
सभी प्रखंड में एक एक महिला बूथ को बनाए गए हैं
मुजफ्फरपुर में मतदान जारी है। आज 18 लाख 58 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मुजफ्फरपुर में तीन मॉडल बूथ और सभी प्रखंड में एक एक महिला बूथ को बनाए गए हैं। 15 लोकसभा क्षेत्र मुजफ्फरपुर के अंतर्गत कुल 6 विधानसभा है जहां आज लोग वोटिंग के लिए पहुंच रहे हैं।