या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}समस्तीपुर में राजद विधायक और पूर्व मंत्री आलोक मेहता ने चिराग पासवान पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बच्चियों की सुरक्षा की चिंता है तो चिराग एनडीए सरकार से समर्थन वापस लें। मेहता ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर भी सरकार को घेरा। और पढ़ें
सारण के तरैया प्रखंड के सगुनी गांव में बाढ़ के पानी के बीच पेड़ पर जंगली जानवर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसे तेंदुआ बताया। वन विभाग की टीम मोटर बोट से मौके पर पहुंची, लेकिन पहचान की पुष्टि नहीं हुई। और पढ़ें
समस्तीपुर जंक्शन से वैशाली एक्सप्रेस के खुलते ही सेकेंड एसी कोच में महिला यात्री से सात-आठ युवकों ने करीब 5.10 लाख रुपये के गहने छीन लिए। गाजियाबाद जीआरपी में प्राथमिकी के बाद जीरो एफआईआर समस्तीपुर भेजी जा रही है। रेल पुलिस सीसीटीवी और मोबाइल डाटा खंगाल रही है।
बिहार में बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों की मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने समीक्षा की। छह राहत शिविरों में 3,550 लोगों की व्यवस्था है। 100 सामुदायिक रसोई में 1.40 लाख लोगों को भोजन कराया गया। 221 नावें संचालित हैं।
सारण के डोरीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार शाम स्नान करने के दौरान पैर फिसलने से 25 वर्षीय आकाश कुमार तालाब में डूब गया। देर शाम तक शव नहीं मिला। नाराज ग्रामीणों ने चिरांद मोड़ पर सड़क जाम किया। सुबह एसडीआरएफ तलाश करेगी।
समस्तीपुर के जगतसिंहपुर में नाबालिग से कथित बदसलूकी के वायरल वीडियो मामले के मुख्य आरोपित विकास कुमार शर्मा के घर के सामने सरकारी जमीन पर बनी पक्की संरचना प्रशासन ने बुधवार को बुलडोजर से हटाई। नोटिस के बाद अतिक्रमण नहीं हटाने पर कार्रवाई हुई।
बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बीएमएसआईसीएल ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 30 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि राशि जरूरतमंद लोगों की मदद में उपयोगी होगी।
लहलादपुर की कटेयां पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर विधान पार्षद इंजीनियर सच्चिदानंद राय ने डीएम से जांच की मांग की है। उन्होंने पात्र परिवारों के पुनः सत्यापन और दोष मिलने पर कार्रवाई का आग्रह किया। और पढ़ें
सीवान के भगवानपुर हाट में एनएच-331 पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। हादसे में 17 वर्षीय अनुराग कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर घायल बहन अनुष्का को पटना पीएमसीएच रेफर किया गया।
मधुबनी के महेशपुरा गांव का राम शंकर 2005 में 15 साल की उम्र में परिवार से बिछड़ गया था। ग्वालियर में रहने के दौरान डीएसपी की फेसबुक पोस्ट से परिवार को जानकारी मिली। 21 साल बाद वह घर लौटा तो मां-बेटे का भावुक मिलन हुआ।
और पढ़ेंबिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए छूटे विद्यार्थियों को 1 से 6 अक्टूबर तक विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन का मौका दिया है। वहीं परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अक्टूबर कर दी गई है।
और पढ़ेंBihar News: सम्राट चौधरी सरकार का आखिरकार वह आदेश भी आ गया, जिसका नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद से इंतजार था। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पद से दीपक कुमार को हटा दिया गया है। और पढ़ें
खगड़िया के मानसी स्थित जटाधर मिश्रा प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को सीढ़ी गिरने से सात वर्षीय छात्रा रीतिका कुमारी की मौत हो गई। हादसे में चार बच्चे घायल हुए। एसडीएम ने जांच टीम गठित कर दो दिनों में रिपोर्ट मांगी है। और पढ़ें
खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र के अमनी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सीढ़ी गिरने से एक छात्रा की मौत और तीन बच्चे घायल हो गए। कटिहार में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि जांच रिपोर्ट मांगी गई है, दोषियों पर कार्रवाई होगी। और पढ़ें
शेखपुरा के हथियावां थाना क्षेत्र में टाटी नदी किनारे आम के पेड़ से साड़ी के सहारे अज्ञात महिला की लाश मिली। 24 घंटे बाद भी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है, लेकिन शव की स्थिति से कई सवाल उठे हैं।
बेली ब्रिज बुधवार रात 12 बजे से करीब तीन महीने के लिए बंद होगा। गुरुवार सुबह 6 बजे से भागलपुर-नवगछिया के बीच 12 जहाज चलेंगे। यात्रियों के लिए टिकट, सुरक्षा, मेडिकल कैंप और रसोई दीदी की रसोई की व्यवस्था की गई है।
Bihar Cabinet Decision : राज्य की सम्राट चौधरी सरकार ने बुधवार को कई बड़े फैसले लिए। राज्य मंत्रिपरिषद् की बैठक में इन फैसलों पर मुहर लगाई गई। बुधवार शाम पांच बजे बैठक खत्म होने के बाद इसकी जानकारी दी गई। और पढ़ें
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पश्चिम चंपारण और सारण के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। राहत शिविर का निरीक्षण कर उन्होंने सामुदायिक रसोई जारी रखने, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ तैनात रखने, तटबंधों की निगरानी और दशहरा से पहले परिवारों को 7,000 रुपये सहायता देने के निर्देश दिए।
मधुबनी पुलिस ने मधवापुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कार से 102 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। करीब 51 लाख रुपये मूल्य के गांजे के साथ बासोपट्टी निवासी बिनोद कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के पारू प्रखंड के जयमल डूमरी में गंडक नदी का पुराना तटबंध टूट गया। पानी तेजी से नए इलाकों में फैलने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। डीएम कुमार गौरव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को अलर्ट किया।
जहानाबाद में मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने इंडिया गठबंधन की बैठक और कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों पर विपक्ष को घेरा। उन्होंने नेहरू, सरदार पटेल और चुनावी व्यवस्था का जिक्र किया। सेवा पखवाड़े के तहत वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से मुलाकात की।
और पढ़ेंजमशेदपुर के केनरा बैंक से करीब 33 करोड़ रुपये का सोना और नकदी लूटने के मामले में झारखंड एसटीएफ ने समस्तीपुर में छापेमारी की। विभूतिपुर के बोरिया गांव से एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए झारखंड ले जाया गया है।
समस्तीपुर में साइबर ठगों ने तीन लोगों से कुल 6.71 लाख रुपये की ठगी की। परिचित की पहचान और तस्वीर का इस्तेमाल कर 2.52 लाख, लालच और धमकी देकर 3.99 लाख तथा अधिकारी का नाम लेकर व्यवसायी से 20 हजार रुपये ठगे गए। और पढ़ें
गया के आजाद पार्क के पास महिला का तीन दिनों से पीछा करने के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़कर पीट दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। महिला की शिकायत का इंतजार है।
और पढ़ेंविक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से करीब तीन महीने तक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। चार क्षतिग्रस्त स्पैन पर ट्रस ब्रिज बनाया जाएगा। यात्रियों के लिए बियाडा घाट से नि:शुल्क जहाज सेवा, कार्गो परिवहन और सुरक्षा के विशेष इंतजाम होंगे। और पढ़ें
सारण के मकेर प्रखंड में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच बाघा कोल और हैजलपुर के पास तटबंध टूट गया। तेज बहाव से दर्जनों गांवों में पानी घुस गया। कई घर और खेत जलमग्न हैं, मवेशी भी पानी से घिर गए। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के नरकटिया गांव में बुधवार सुबह सड़क किनारे 22 वर्षीय चुन्नू कुमार का शव मिला। उसके सिर और चेहरे पर चोट के निशान हैं। वह मंगलवार शाम मेला देखने गया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस एफएसएल जांच और पोस्टमार्टम करा रही है। और पढ़ें
मढ़ौरा के लालू प्रसाद यादव करीब 25 वर्षों से अलग-अलग चुनाव लड़ते आ रहे हैं। वार्ड पार्षद से राष्ट्रपति पद तक किस्मत आजमा चुके लालू ने अब सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र-03 से नामांकन दाखिल किया है। वह जीत तक चुनाव लड़ते रहने की बात कहते हैं। और पढ़ें
दरभंगा में हॉर्लिक्स में सल्फास मिलाकर पति अरविंद कुमार महतो की हत्या करने वाली पत्नी अनुप्रिया चौधरी को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई। हत्या के बाद उसने शव बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया था। सीसीटीवी फुटेज अहम सबूत बना। और पढ़ें
Pitru Paksha: विश्व प्रसिद्ध गयाजी पितृपक्ष मेले के चौथे दिन ब्रह्मसरोवर में तर्पण, काकबलि और तारक ब्रह्म दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पितरों की शांति और मोक्ष की कामना से अनुष्ठान संपन्न हुए। और पढ़ें
जहानाबाद-बिहारशरीफ के बीच प्रस्तावित 66.600 किलोमीटर लंबी रेल लाइन की अनुमानित लागत 2,101.85 करोड़ रुपये है। परियोजना की वित्तीय आंतरिक प्रतिफल दर 10 प्रतिशत से कम आंकी गई है। इसी कारण रेलवे के वित्त विभाग से अभी बजट मंजूरी नहीं मिली है।
समस्तीपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 45.50 मीटर से करीब एक मीटर ऊपर पहुंच गया है। मोहनपुर, मोहिउद्दीननगर और विद्यापतिनगर के निचले इलाकों में पानी फैलने लगा है। किसानों को रबी की बुआई प्रभावित होने की चिंता सता रही है।
और पढ़ेंCrime: गया के शेरघाटी में कपल से बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया और मोबाइल जब्त कर अन्य आरोपियों की पहचान शुरू की। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर में गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। बुधवार सुबह जलस्तर 55.20 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 54.42 मीटर है। साहेबगंज के बाद अब पारू और सरैया प्रखंड में भी बाढ़ का असर बढ़ गया है। और पढ़ें
सीएसआई बिहार चैप्टर के सचिव डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि तनाव, स्ट्रेन और स्ट्रेस से दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए। खासकर युवा और Gen-Z वर्ग पढ़ाई, करियर और नौकरी से जुड़े दबाव के कारण तनाव में रहते हैं। तनाव को नियंत्रित करना भी हृदय स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। और पढ़ें
बिहार में एक और भ्रष्ट अफसर पर कार्रवाई हुई है। अब परिवहन विभाग के अधिकारी अमित कुमार गुप्ता के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने छापेमारी की है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में कार्यक्रम खत्म कर घर लौट रहे एक म्यूजिशियन पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि कुछ लोगों ने उसे रास्ते में रोककर लोहे की रॉड और धारदार दबिया से हमला किया, जिससे उसका सिर फट गया और हाथ टूट गया। और पढ़ें
बेगूसराय में महिला से कथित दुष्कर्म, मारपीट और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी रोहित कुमार सहनी को समस्तीपुर के मोहद्दीनगर से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, बेगूसराय लाने के दौरान उसने चलती गाड़ी से कूदकर भागने की कोशिश की, जिसमें उसका पैर जख्मी हो गया। और पढ़ें
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार और झारखंड से जुड़े बंद राज्य निगमों के कर्मचारियों और कामगारों के बकाये के मामले में महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। संबंधित दैनिक वेतनभोगियों को एकमुश्त एक-एक लाख रुपये का मुआवजा देने और बकाये पर निर्धारित दर से ब्याज का भुगतान करने को कहा गया है। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र में नहर में डूबने से दो महिलाओं और एक किशोरी की मौत हो गई। चार महिलाएं चारा और जलावन की लकड़ी लाने के दौरान नहर के पास घोंघा चुन रही थीं। इसी दौरान पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने से चारों डूब गईं। एक महिला को सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि तीन की मौत हो गई। और पढ़ें
बिहार के गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र में महुआडीह पहाड़ी के पास घूमने गए एक युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ है। पीड़ित पक्ष ने कुछ युवकों पर गाली-गलौज, मारपीट, काफी देर तक रोकने और गाड़ी की चाबी छीनने का आरोप लगाया है। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के एक निजी होटल में बेगूसराय की रहने वाली रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर निगम कुमारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला था। पुलिस पारिवारिक विवाद, घटना से एक दिन पहले की गई शिकायत, होटल में ठहरने और पास के कमरे में मौजूद रिश्तेदार समेत कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। और पढ़ें
आईजीआईएमएस में 13.89 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान पर कैग की आपत्ति और 45 लाख के फर्जी क्लेम के बाद अब अस्पताल प्रबंधन ने बड़ा कदम उठाया है। अब प्रबंधन ने सीधी निगरानी की व्यवस्था की है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
बक्सर जिले में पहली बार अगले सप्ताह से पीएनजी सेवा शुरू होने जा रही है। पहले चरण में डुमरांव अनुमंडल के 498 घरों में लगाए गए मीटर चालू किए जाएंगे। अगले दो से तीन माह में करीब एक हजार घरों तक पीएनजी कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
और पढ़ेंराजगीर के जू सफारी, जेपी पार्क, वेणुवन और सोन भंडार में इंटीग्रेटेड पार्किंग सिस्टम शुरू किया गया है। एक टिकट 8 घंटे तक चारों स्थलों पर मान्य रहेगा। वाहन के अनुसार 10 से 300 रुपये तक शुल्क निर्धारित किया गया है। और पढ़ें