Bihar News: मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा में तीन महीने से लापता कारोबारी दंपति की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, संपत्ति विवाद में छोटे भाई अनुज ने बड़े भाई मनोज भगत की मूर्ति से सिर पर वार कर हत्या की, जबकि उसकी पत्नी मीनू देवी की गला दबाकर हत्या की। शवों को बोचहा क्षेत्र में ठिकाने लगाने के आरोप में पुलिस ने अनुज को वाराणसी से गिरफ्तार किया है।
और पढ़ें
Bihar News: मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर रतनपुर और डंगराचक के सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुंच पथ और पक्की पुलिया निर्माण की मांग को लेकर करीब साढ़े तीन घंटे तक सड़क जाम रखी। एनएचएआई अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।
और पढ़ें
Bihar News: औरंगाबाद के बिजौली स्थित वास्तु विहार सोसाइटी में चोरों ने एक ही रात में चार बंद मकानों को निशाना बनाया। इनमें बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार का घर भी शामिल है। सीसीटीवी में चार संदिग्ध चोर सोसाइटी की बाउंड्री फांदकर अंदर जाते दिखाई दिए। पुलिस उनकी पहचान के लिए छापेमारी कर रही है। और पढ़ें
Bihar News: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और जदयू नेता निशांत कुमार सीतामढ़ी से लौटने के दौरान अचानक मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने बाबा का जलाभिषेक, पूजा-अर्चना और हवन किया। मंत्री के अचानक पहुंचने की सूचना पर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया।
और पढ़ें
Jamui News: जमुई के त्रिपुरारी सिंह घाट पर सावन की अंतिम सोमवारी के दिन स्नान के दौरान एक ही परिवार के तीन सदस्य गहरे पानी में चले गए। स्थानीय लोगों ने मां और 10 वर्षीय बेटे को बचा लिया, लेकिन 13 वर्षीय रिया कुमारी की डूबने से मौत हो गई। और पढ़ें
Bihar News: मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी के आर्थर घाट पर जलबोझी करने गए दो किशोर तेज बहाव में डूब गए। एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
और पढ़ें
Bihar News: पटना से मजदूरी कर मां के साथ जमुई लौट रहे 9 वर्षीय विशाल और 16 वर्षीय करिश्मा की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। हादसा जमुई स्टेशन से पहले देवाचक के समीप हुआ।
और पढ़ें
दिल्ली से पटना आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 1741 सोमवार सुबह पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान पक्षी से टकरा गई। घटना सुबह 7:44 बजे हुई। विमान में 164 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित हैं। और पढ़ें
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों में 24x7 वन-टू-वन इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म ‘बिहार विद्या साथी’ की शुरुआत की। राज्य के 38 जिलों के करीब 3 लाख विद्यार्थियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। और पढ़ें
छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से इलाज के दौरान चोरी के मामले में बंद विचाराधीन कैदी आदर्श पाण्डेय पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उत्तर प्रदेश के अमेठी निवासी आदर्श को 22 अगस्त को चोरी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। और पढ़ें
Bihar News : बिहार लोक सेवा आयोग की शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर जबरदस्त ऊहापोह है। इसपर सोमवार को बीपीएससी के सचिव हेमंत कुमार सिंह और परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने मीडिया से बात की। साथ ही, AEDO और TRE 4 का संभावित समय भी बताया। और पढ़ें
बेगूसराय के बछवाड़ा प्रखंड में गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच सोमवार तड़के झमटिया के पास करीब 30 मीटर लंबा जमींदारी बांध टूट गया। बांध टूटते ही तेज धार के साथ पानी रानी-1, रानी-2 और रानी-3 पंचायतों की ओर फैल गया। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र के बड़ी करबला में घर के बाहर खेल रहे चार साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के सिर, हाथ और कंधे को बुरी तरह नोच लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। और पढ़ें
गया के वजीरगंज बाजार में बारिश के दौरान सोशल मीडिया के लिए रील बना रहे तीन बच्चे उस समय बाल-बाल बच गए, जब अचानक घर की छत पर आकाशीय बिजली गिर गई। जदयू नेता रंजीत कुमार पांडे के घर की छत पर प्रिंस, प्रतीक कुमार और तेजस वीडियो बना रहे थे। और पढ़ें
पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के आर्य समाज रोड में रविवार शाम बदमाशों ने एक लड़की को निशाना बनाकर फायरिंग की। लड़की रैपिडो से जा रही थी, इसी दौरान हुई फायरिंग में रैपिडो चालक को गोली लग गई। जान बचाकर लड़की आर्य समाज मंदिर के सामने एक परिचित टेलर की दुकान में छिप गई, लेकिन पीछा करते हुए दो बदमाश वहां भी पहुंच गए।
छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर भेल्दी थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित 18 चक्का हाइवा ने सामने से आ रहे टोटो को रौंद दिया। हादसे में टोटो सवार तीन लोगों और एक साइकिल सवार समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि टोटो चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। और पढ़ें
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने देर रात सीतामढ़ी सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी सहित अस्पताल के विभिन्न विभागों का जायजा लिया और मरीजों व उनके परिजनों से स्वास्थ्य सुविधाओं का सीधा फीडबैक लिया। और पढ़ें
सावन की अंतिम सोमवारी पर मधेपुरा के सिंहेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ी भीड़ को लेकर जिलाधिकारी अभिषेक रंजन और एसपी संदीप सिंह ने स्थिति स्पष्ट की है। डीएम ने कहा कि मंदिर परिसर में भगदड़ जैसी कोई स्थिति नहीं बनी और लोहे की मजबूत बैरिकेडिंग भी नहीं टूटी। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बेटी से करीब डेढ़ साल तक जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में 46 वर्षीय पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। और पढ़ें
सावन माह की चौथी और अंतिम सोमवारी पर मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ धाम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आधी रात 12 बजे से शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला सुबह तक जारी रहा। मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन के अनुसार, रात में ही डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके थे। और पढ़ें
गंगा के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए भोजपुर जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए जिले के पांच सरकारी विद्यालयों में 24 से 29 अगस्त तक पठन-पाठन स्थगित कर दिया है। और पढ़ें
राजगीर जू एवं नेचर सफारी को प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है। ‘इनोवेशन इन गवर्नेंस’ श्रेणी में जगह पाने वाली इस सफारी में ग्लास स्काईवॉक, सस्पेंशन ब्रिज, जिप लाइन, नेचर कैंप और प्राकृतिक वातावरण में वन्यजीव सफारी जैसी सुविधाएं पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। और पढ़ें
बिहार के सारण जिले में जन्मदिन समारोह में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम करने के बाद लौट रही एक नर्तकी ने स्कूटी चालक पर हथियार का भय दिखाकर जबरन यौन अपराध करने का आरोप लगाया है। घटना शनिवार तड़के मशरक-तरैया मुख्य मार्ग पर सुनसान जगह की बताई जा रही है। और पढ़ें
छपरा के भेल्दी थाना क्षेत्र में एनएच-722 पर टोल प्लाजा के पास रविवार रात तेज रफ्तार 18 चक्का हाइवा ने बैटरी चालित टोटो को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अमनौर के सुल्तानगंज गांव निवासी फारूक मियां और उनकी पतोहू शहीदा खातून की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें