समस्तीपुर के दलसिंहसराय में पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ माकपा का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। विधायक अजय कुमार की अगुवाई में पार्टी ने दारोगा-चौकीदार के निलंबन, अजित हत्याकांड के आरोपितों की गिरफ्तारी समेत चार सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। और पढ़ें
पूर्णिया में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 24 वर्षीय छात्र अंबेडकर कुमार राय के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने उसे पश्चिम बंगाल के मालदा में बंधक बनाकर परिजनों से दो लाख रुपये की फिरौती मांगी है। पुलिस छात्र की सुरक्षित बरामदगी में जुटी है। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के जजुआर थाना क्षेत्र में पुलिस और आरोपी उत्तम राय के बीच मुठभेड़ हो गई। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई के बाद भागते समय हथियार के बल पर बाइक लूटकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। और पढ़ें
हादसा इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 के प्लॉट नंबर-310 में शाम करीब साढ़े तीन बजे हुआ। मिलीएम्स इंजीनियर सॉल्यूशंस कंपनी इस प्लॉट पर दूसरी मंजिल पर स्थित है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाहर से लाए गए भारी जनरेटर को क्रेन की सहायता से कंपनी की चौथी मंजिल छत पर स्थापित किया जाना था। इसी दौरान दोनों कर्मचारी जनरेटर के ऊपर बैठकर उसके साथ ऊपर जा रहे थे। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर में मसाज पार्लरों की आड़ में कथित देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने नगर और काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्रों में करीब आधा दर्जन पार्लरों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक दर्जन से अधिक महिलाएं और एक पुरुष पकड़े गए। पुलिस ने पार्लरों को सील कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
पटना के दानापुर में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट, रोड़ेबाजी और गोलीबारी हुई। घटना में दो भाई जख्मी हो गए। पुलिस ने मौके से दो खोखे बरामद कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है। और पढ़ें
बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने घर लौट रहे 22 वर्षीय युवक को दो गोलियां मार दीं। गोलीबारी में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है। और पढ़ें
नालंदा के तेलमर थाना क्षेत्र में चार वर्षीय बीमार बच्चे की मौत के बाद उसके शव को गांव के बाहर फेंकने का मामला सामने आया है। पिता पर मासूम की हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। चलिए पढ़ें पिता की क्रूरता पर आधारित यह झकझोर देने वाली कहानी। और पढ़ें
पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित रूट में बदलाव की मांग को लेकर गुरुवार को जारी धरना-प्रदर्शन के दौरान समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी चौराहे पर एनएच-28 पर जमकर बवाल हुआ। मौजूदा संरेखण में बदलाव की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मुसरीघरारी चौराहा जाम कर धरना-प्रदर्शन किया। चलिए जानते हैं ग्रामीणों की क्या मांग है? और पढ़ें
गयाजी के शेरघाटी में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल खेत जा रहे किसान राम प्रवेश यादव को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक सड़क जाम रखा। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। और पढ़ें
हाजीपुर के दिग्घी इलाके में गुरुवार सुबह अपराधियों ने बड़े ठेकेदार रामनरेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार बदमाशों ने महज 10 सेकंड में उन्हें चार गोलियां मारीं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और जमीनी विवाद के एंगल से मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें
पूर्णिया के 13 वर्षीय अमर बाल शहीद ध्रुव कुंडू को उनकी शहादत की 84वीं बरसी पर श्रद्धा से याद किया गया। 13 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान ब्रिटिश पुलिस की गोलीबारी में वह शहीद हुए थे। इस दौरान ध्रुव उद्यान में उनकी प्रतिमा और स्थायी जानकारी-पट्ट लगाने की मांग उठी। और पढ़ें
शेखपुरा में शराब तस्करी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। उत्पाद विभाग ने कुसुम्भा थाना क्षेत्र में एक सरकारी एंबुलेंस से करीब 10 पेटी यानी 89.250 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। और पढ़ें
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से जोड़ने पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोला। और पढ़ें
भोजपुर के 14 वर्षीय शहीद कपिलदेव राम ने 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में अंग्रेजों से लड़ते हुए प्राण न्योछावर कर दिए। हर वर्ष स्थानीय लोग उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं, लेकिन प्रशासनिक उपेक्षा और उनकी प्रतिमा पर अतिक्रमण लोगों में नाराजगी का कारण बना हुआ है।
और पढ़ेंIndependence Day India: अंग्रेजों को भारत से भगाने की मुहिम में रहने के कारण सुंदर खतवे को सार्वजनिक तौर पर लटका दिया गया था। 80वें स्वतंत्रता दिवस तक उस परिवार के बारे में किसी ने नहीं की चिंता। शहीद के परिजनों के पास आज न तो रहने के लिए पक्का मकान है और न ही आजीविका का कोई ठोस साधन। पढ़ें पूरी कहानी और पढ़ें
बिहार के औरंगाबाद में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने राजकीय केशव उच्च विद्यालय के शिक्षक शशिभूषण कुमार को छात्रा की मार्कशीट और एसएलसी देने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी को पटना ले जाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। और पढ़ें
Bihar News : राज्य की सम्राट चौधरी सरकार ने आखिरकार मान ली बिहार पुलिस की गलती। न्यायिक जांच में बिहार पुलिस का अपराध उजागर होने के आधार पर दिवंगत भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक मदद के साथ एक परिजन को नौकरी देने का एलान हुआ है। और पढ़ें
सीवान के भगवानपुर हाट में तिरंगा यात्रा के दौरान भीषण गर्मी और उमस से 30 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई, जिनमें 15 की हालत गंभीर बताई गई। सभी का अस्पताल में इलाज जारी है। अभिभावकों ने यात्रा की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए।
और पढ़ेंAppointment Letters: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बीपीएससी 70वीं में सफल अभ्यर्थियों से कहा कि आपके सामने बिहार के विकास में योगदान देने का बड़ा अवसर है। नए अधिकारी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे और राज्य को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। और पढ़ें
कटिहार के हसनगंज की कक्षा चार की छात्रा लक्ष्मी जन्म से दोनों हाथों से वंचित हैं, लेकिन उन्होंने अपनी शारीरिक चुनौती को पढ़ाई की राह में बाधा नहीं बनने दिया। लक्ष्मी पैरों से कॉपी पर लिखकर पढ़ाई करती हैं और आगे चलकर शिक्षिका बनने का सपना देखती हैं। और पढ़ें
Patna News: लंबे समय से बहाली का इंतजार कर रहे लाइब्रेरियन साइंस के अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है। जल्द ही बिहार में लाइब्रेरियन, सहायक लाइब्रेरियन और लाइब्रेरी अटेंडेंट पदों पर बहाली शुरू होने वाली है। इधर, सहायक प्राध्यापकों को भी राहत दी गई है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
देश के लिए जान दी, परिवार आज भी बदहाली में, पक्के घर का इंतजार कर रहा परिवार और पढ़ें
झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों और ABVP कार्यकर्ताओं पर कथित लाठीचार्ज, वॉटर कैनन के इस्तेमाल और गिरफ्तारी के विरोध में समस्तीपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन किया। और पढ़ें
समस्तीपुर में हर घर तिरंगा अभियान ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर लेकर आया है। जिले के 20 प्रखंडों की करीब 1600 जीविका दीदियां 80 हजार तिरंगे तैयार कर रही हैं। और पढ़ें
पुलिस मुख्यालय का यह नया आदेश आज सुर्खियों में है। मुख्यालय की ओर से बताया गया कि इस फैसले का उद्देश्य भीड़ नियंत्रण के दौरान पुलिस बल की ओर से अत्यधिक घातक हथियारों के इस्तेमाल को रोकना है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
समस्तीपुर के बंगरा थाना क्षेत्र के सिरसिया पंचायत में गुरुवार तड़के घर में सो रही महिला कमरुला खातून की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। और पढ़ें
नालंदा के बिहार शरीफ स्थित नवजीवन शिशु अस्पताल से नवजात के गायब होने और संभावित तस्करी के मामले में पटना हाईकोर्ट ने पुलिस जांच में लापरवाही और अस्पताल के रिकॉर्ड में कथित हेरफेर पर कड़ी नाराजगी जताई है। और पढ़ें
समस्तीपुर जंक्शन होकर पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों के लिए सितंबर के अंत और अक्टूबर की शुरुआत में परेशानी बढ़ सकती है। रेलवे के 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक प्रस्तावित मेगा ब्लॉक के कारण हावड़ा, जयनगर, कोलकाता, सियालदह, सीतामढ़ी, रक्सौल और मुजफ्फरपुर रूट की कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी। और पढ़ें
बिहार के सहरसा जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो किसानों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बख्तियारपुर और सौर बाजार थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में तेज रफ्तार बाइक और पिकअप वाहनों ने जान ले ली। और पढ़ें
मुंगेर में बच्चे के अपहरण की सनसनीखेज वारदात, 3 लाख में बेचना था, पुलिस ने आरा से बचाया और पढ़ें
वैशाली के सदर थाना क्षेत्र के दीग्गी इलाके में गुरुवार सुबह जिले के बड़े ठेकेदार रामनरेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह रोज की तरह करीब 5 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के गायघाट प्रखंड की कांटा पिरौंछा दक्षिणी पंचायत में बुधवार को बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों ने जेडीयू विधायक कोमल सिंह का घेराव कर विरोध जताया। विधायक बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंची थीं, लेकिन लौटने के दौरान ग्रामीण उनकी गाड़ी के सामने आ गए। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र के बड़ी कोठिया गांव में एक महिला ने अपने शिक्षक पति पर दूसरी शादी करने और विरोध करने पर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता सुमन के मुताबिक, उसकी शादी 7 मई 1998 को बैद्यनाथ कुमार यादव से हुई थी। और पढ़ें
रोहतास के चेनारी थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम दोस्तों के बीच विवाद के दौरान 17 वर्षीय युवक ददन बिंद को गोली मार दी गई। गोली उसके सीने में लगी, जिसके बाद उसे पहले चेनारी पीएचसी और फिर सदर अस्पताल, सासाराम रेफर किया गया। और पढ़ें