फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 1 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:01 PM, 01-Jul-2026

Bihar: पूर्णिया सेंट्रल जेल में बड़ी चूक, खिड़की तोड़कर फरार हुआ बांग्लादेशी घुसपैठिया; तीन होमगार्ड निलंबित

पूर्णिया सेंट्रल जेल के हाई-सिक्योरिटी डिटेंशन सेंटर से एक सजायाफ्ता बांग्लादेशी नागरिक खिड़की की लोहे की छड़ें काटकर फरार हो गया। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तीन गृहरक्षकों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां फरार बंदी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं। और पढ़ें

10:44 PM, 01-Jul-2026

Bihar: बांका में आसमान से बरपा कहर, कुछ ही मिनटों में उजड़ गए 3 परिवार! छात्र और मासूम समेत तीन की मौत

बांका जिले में बुधवार को वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में एक छात्र, एक 8 वर्षीय मासूम और एक मजदूर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सभी घटनाएं अचानक बदले मौसम और हल्की बारिश के दौरान हुईं। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम में सतर्क रहने और खुले स्थानों से बचने की अपील की है। और पढ़ें

10:27 PM, 01-Jul-2026

Bihar: श्रावणी मेले में पहलेजा घाट पर CCTV निगरानी शुरू, चप्पे-चप्पे पर हाईटेक निगरानी | Muzaffarpur

Bihar: श्रावणी मेले में पहलेजा घाट पर CCTV निगरानी शुरू, चप्पे-चप्पे पर हाईटेक निगरानी | Muzaffarpur और पढ़ें

विज्ञापन
10:18 PM, 01-Jul-2026

Bihar Politics: RJD पोस्टर पर क्यों भड़कीं Rohini Aacharya? बोलीं- मेरी तस्वीर मत लगाओ! Tejaswi चुप?

Bihar Politics: RJD पोस्टर पर क्यों भड़कीं Rohini Aacharya? बोलीं- मेरी तस्वीर मत लगाओ! Tejaswi चुप? और पढ़ें

10:03 PM, 01-Jul-2026

Bihar: रेडियो ऑपरेटर भर्ती ठगी जांच ईओयू को सौंपने की तैयारी, 15 गिरफ्तारी के बाद बड़े नेटवर्क की पड़ताल तेज

रेडियो ऑपरेटर प्रतियोगी परीक्षा के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में पुलिस अब जांच आर्थिक अपराध इकाई को सौंपने की तैयारी कर रही है। अब तक 15 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार मामला पेपर लीक का नहीं, बल्कि नौकरी दिलाने के नाम पर अभ्यर्थियों से लाखों रुपये की ठगी का है। जांच में छह जिलों तक फैले नेटवर्क का खुलासा हुआ है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:34 PM, 01-Jul-2026

Bihar: फैसले के नाम पर मांगी रिश्वत! हिलसा अनुमंडल कार्यालय में प्रधान सहायक और प्राइवेट मुंशी 22000 लेते धराए

नालंदा के हिलसा अनुमंडल कार्यालय में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधान सहायक नीलम चौधरी और उनके प्राइवेट मुंशी सुनील कुमार को 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। शिकायत के सत्यापन, ट्रैप और ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है।
  और पढ़ें

09:11 PM, 01-Jul-2026

खाना बनाने को लेकर हुई मामूली कहासुनी, कुछ घंटे बाद कमरे में मिला विवाहिता का शव, सात माह की मासूम बेसहारा

सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में खाना बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुई मामूली कहासुनी के बाद 22 वर्षीय विवाहिता सरिता कुमारी ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतका अपने पीछे सात माह की एक बच्ची छोड़ गई है।
  और पढ़ें

08:47 PM, 01-Jul-2026

पटनावासियों को बड़ी सौगात! आज से तीन KM और दौड़ेगी मेट्रो, इन इलाकों के लोगों को मिलेगा सीधा फायदा

पटना मेट्रो का पहला कॉरिडोर अब तीन किलोमीटर और बढ़ने जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दो जुलाई को भूतनाथ से मलाहीपकड़ी तक मेट्रो सेवा का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद आईएसबीटी से मलाहीपकड़ी तक लगभग छः किलोमीटर लंबी मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी। आगे इस रूट को भूमिगत करते हुए पटना जंक्शन तक ले जाने की तैयारी भी तेजी से चल रही है। और पढ़ें

08:09 PM, 01-Jul-2026

Bihar News: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 3 जुलाई तक कई ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट और टाइमिंग

बेतिया-मझौलिया रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते 2 और 3 जुलाई तक कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। तीन पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी, चार ट्रेनों का आंशिक समापन या प्रारंभ होगा, 13 ट्रेनों का मार्ग बदला गया है और दो प्रमुख ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी देरी की गई है। और पढ़ें

07:27 PM, 01-Jul-2026

Bihar: NEET सॉल्वर गैंग पर मगध मेडिकल कॉलेज का बड़ा एक्शन, दो छात्र सस्पेंड; कैंपस-हॉस्टल में नो एंट्री

Bihar News: गयाजी के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज ने नीट फर्जीवाड़े में नाम आने पर दो छात्रों को निलंबित कर कैंपस, हॉस्टल और शैक्षणिक गतिविधियों से प्रतिबंधित कर दिया। जानिए क्या है पूरा मामला। और पढ़ें

07:19 PM, 01-Jul-2026

Bihar News: शिक्षा विभाग के दावों की खुली पोल! बेंच-डेस्क नहीं, जमीन पर बैठकर परीक्षा देने को मजबूर छात्र

Bihar News in Hindi Today: मुंगेर जिले के एक विद्यालय में बेंच-डेस्क की कमी के कारण कक्षा 9वीं, 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को बरामदे और जमीन पर बैठकर त्रैमासिक परीक्षा देनी पड़ी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद विद्यालय की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि विभाग को दो बार फर्नीचर की मांग भेजी जा चुकी है, लेकिन अब तक आवंटन नहीं मिला है।
  और पढ़ें

06:29 PM, 01-Jul-2026

Bihar: Veena Manvi और Tej Pratap Yadav के बीच आखिर चल क्या रहा है? JJD में शामिल होकर भरी हुंकार...

Bihar: Veena Manvi और Tej Pratap Yadav के बीच आखिर चल क्या रहा है? JJD में शामिल होकर भरी हुंकार... और पढ़ें

06:12 PM, 01-Jul-2026

Bihar: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 36 अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

बिहार सरकार ने प्रशासनिक सुधार के तहत 36 अधिकारियों का तबादला किया है, जिसमें सीवान के नए डीडीसी और कई विभागों के संयुक्त सचिव शामिल हैं। और पढ़ें

06:01 PM, 01-Jul-2026

Bihar: सम्राट सरकार धार्मिक यात्रा कराएगी, पांच केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन दी; बिहार कैबिनेट के फैसले देखें

Bihar Cabinet : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार शाम बिहार मंत्रिपरिषद् की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। कुछ फैसले जनता से ऐसे जुड़े हैं कि मुख्यमंत्री ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी बैठक के तुरंत बाद दी। और पढ़ें

05:42 PM, 01-Jul-2026

Bihar: 'हर बार गलत साबित हुए राहुल गांधी', GDP आंकड़ों को लेकर BJP नेता ऋतुराज सिन्हा का बड़ा बयान

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था के ताजा आंकड़ों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की झूठ, भ्रम और निराशा फैलाने वाली राजनीति को करारा जवाब दिया है। जानिए उन्होंने और क्या कहा। और पढ़ें

05:07 PM, 01-Jul-2026

Bihar News: Muzaffarpur के Rajepur थाने में रंगेहाथ रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, निगरानी टीम ने दबोचा

Bihar News: Muzaffarpur के Rajepur थाने में रंगेहाथ रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, निगरानी टीम ने दबोचा और पढ़ें

05:06 PM, 01-Jul-2026

Bihar News: लापता युवक का बगीचे में मिला शव, गला दबाकर हत्या की आशंका; प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह?

सारण में मंगलवार 22 वर्षीय बिट्टू राम का शव बुधवार सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर एक बगीचे में मिला। गले पर मिले निशानों के आधार पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

04:37 PM, 01-Jul-2026

Bihar: अपने ही थाने में रिश्वत लेते धरे गए ASI, पीड़ित से ले रहे थे 8000 रुपये, निगरानी टीम ने दबोचा

मुजफ्फरपुर के राजेपुर थाने में तैनात एएसआई को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए निगरानी विभाग ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उन्होंने एक विवादित मामले में कार्रवाई के नाम पर पहले 10 हजार रुपये की मांग की थी, जो बाद में 8 हजार रुपये में तय हुई। और पढ़ें

04:36 PM, 01-Jul-2026

Bihar News : निशांत कुमार, पवन सिंह सहित आज से आठ नए 'माननीय', विधान परिषद् में 10 ने ली शपथ

Bihar Vidhan Parishad Oath : पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, भोजपुरी स्टार पवन सिंह समेत निर्विरोध चुने गए 10 नेताओं ने बुधवार को विधान परिषद् में जनता की सेवा की शपथ ली। और पढ़ें

04:14 PM, 01-Jul-2026

Bihar: प्यार के बहाने नेपाल ले गया प्रेमी, सुनसान मकान में बनाया बंधक, मोबाइल हाथ लगते ही खुला खौफनाक राज

मोतिहारी की एक युवती को प्रेम संबंध का झांसा देकर नेपाल के वीरगंज ले जाकर सुनसान मकान में बंधक बनाकर प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। मोबाइल मिलने पर युवती ने पिता को सूचना दी, जिसके बाद उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। और पढ़ें

02:39 PM, 01-Jul-2026

Chittorgarh: मामूली कहासुनी में दोस्त बना कातिल, ढाबे के बाहर चाकू से गोदकर ले ली जान

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर दो दोस्तों के बीच मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। मांडना के पास एक ढाबे के बाहर गुस्से में आए कमल सिंह ने अपने दोस्त गौरव चतुर्वेदी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। और पढ़ें

02:15 PM, 01-Jul-2026

Bihar: इश्क का राज जान गया 5 साल का मासूम... सच छिपाने के लिए आरोपी ने कर दी बेरहमी से हत्या!

बिहार के औरंगाबाद जिले में प्रेम प्रसंग का राज जान लेने की कीमत एक 5 वर्षीय मासूम को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। आरोपी युवक ने बच्चे की हत्या कर शव को गांव के बाहर झाड़ियों में फेंक दिया। बच्चे के लापता होने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एसआईटी गठित कर वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू की और कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें

02:00 PM, 01-Jul-2026

UP Election : जदयू का बड़ा एलान- UP में 25 सीटों पर लड़ने की तैयारी; NDA के साथ पर क्या बोले यूपी प्रभारी?

JDU Party : नीतीश कुमार की पार्टी- जनता दल यूनाईटेड ने पंजाब के बाद उत्तर प्रदेश के चुनावी संग्राम में उतरने की तैयारी कर रखी है। जदयू 25 सीटों के लिए तैयारी में है, हालांकि नॉर्थ ईस्ट से अलग यूपी में वह एनडीए के घटक के रूप में उतरना चाह रहा। और पढ़ें

01:43 PM, 01-Jul-2026

Bihar News: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का बड़ा फैसला, बिहार के हर सरकारी अस्पताल में लगेंगे सीसीटीवी

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है।उन्होंने घोषणा की है कि बिहार के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में चरणबद्ध तरीके से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। और पढ़ें

01:14 PM, 01-Jul-2026

Bihar News: बाइक विवाद की रंजिश में खूनी खेल! बिहार में किसान को घर से खींचकर बेरहमी से मार डाला

बिहार के सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के उटेशरा गांव में देर रात बदमाशों ने घर में घुसकर किसान शत्रुघन यादव की लाठी, डंडों और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। और पढ़ें

12:58 PM, 01-Jul-2026

Bihar Police : अपराधियों और अपराध के पैटर्न को देख 65 IPS-BPS अफसरों का तबादला; पूरी सूची यहां देखें

Bihar News : तबादलों का दौर जारी है। मंगलवार को इंतजार रह गया, लेकिन अब बिहार पुलिस में भी तबादला आदेश आ गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा और बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी हो गया है। और पढ़ें

12:57 PM, 01-Jul-2026

Bihar: शादी से 5 दिन पहले मातम! बड़े भाई ने सोते हुए छोटे भाई को मारी गोली, फिर खुद भी दे दी जान

बिहार के मधेपुरा जिले के आलमनगर नगर पंचायत में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। बड़े भाई पंकज कुमार ने सो रहे छोटे भाई छोटू कुमार की कनपटी में देसी कट्टे से गोली मारकर हत्या कर दी और इसके तुरंत बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। और पढ़ें

11:55 AM, 01-Jul-2026

Bihar: स्कूली बच्चों से भरा मैजिक 15 फीट गहरी नहर में गिरा, 14 बच्चे घायल, तीन की हालत गंभीर

बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र में अंबा-नबीनगर मार्ग पर तमसी मोड़ के पास स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा सेंट जेवियर स्कूल का मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट गहरी नहर में गिर गया। और पढ़ें

08:54 AM, 01-Jul-2026

Bihar News: दालान में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या, सिर में मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के मोकामा थाना क्षेत्र के मोर गांव में 50 वर्षीय भूखन यादव की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह गांव में भोज से लौटने के बाद अपने दालान में सोने गए थे, जहां अपराधियों ने उनके सिर पर गोली चला दी। और पढ़ें

08:34 AM, 01-Jul-2026

Bihar News: एक साल तक कमरे में कैद रही 9 साल की बच्ची, बड़ी बहन के भागते ही खुला खौफनाक राज

सुपौल के कृष्णापुरी वार्ड-04 में एक कमरे से करीब एक साल से कथित रूप से कैद 9 वर्षीय बच्ची को सदर थाना पुलिस ने रेस्क्यू किया। बच्ची मूल रूप से पिपरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है और पिछले साल अपनी मां व बड़ी बहन के साथ लापता हुई थी। और पढ़ें

08:05 AM, 01-Jul-2026

Bihar : बिहार सरकार ने देर रात किया बड़ा उथलपुथल, इंतजार के बाद अब आई सूची; CO सहित राजस्व अधिकारी अब कहां गए?

Transfer Posting News : बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बिहार राजस्व सेवा के पदाधिकारियों के स्थानांतरण की विस्तृत सूची जारी कर दी है। सूची में 270 नाम हैं। इस सूची का देर रात तक इंतजार हो रहा था। अब सूची आई है। और पढ़ें

07:44 AM, 01-Jul-2026

Bihar: महिला से मारपीट के आरोप में डायल-112 के एएसआई लाइन हाजिर, वायरल वीडियो के बाद एसपी की कार्रवाई

मधुबनी के भेजा थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में महिला से कथित मारपीट के आरोप में डायल-112 में तैनात एएसआई हरेंद्र कुमार को पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभागीय जांच शुरू की गई है। और पढ़ें

07:21 AM, 01-Jul-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 1 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की दहेज के लिए हत्या कर शव जलाने का आरोप लगा है। मृतका की मां ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि बेटी ने हत्या से पहले फोन कर जान का खतरा बताया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें