फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 जून के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:23 PM, 18-Jun-2026

Bihar : बिहार में एक साथ 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला; पटना-गया और भागलपुर में नए सिटी एसपी की तैनाती

 Bihar Police : 27 भारतीय पुलिस सेवा और दो बिहार पुलिस सेवा अधिकारियों का ट्रांसफर और पोस्टिंग किया गया है। इस बड़े बदलाव के तहत वैशाली, औरंगाबाद और बांका समेत कई महत्वपूर्ण जिलों के एसपी बदल दिए गए हैं।  और पढ़ें

11:03 PM, 18-Jun-2026

Bihar News : बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला; 21 की सूची में जानिए किस अधिकारी का है नाम

Bihar : बिहार सरकार ने 21 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। जानिए 21 आईएएस अधिकारियों की सूची में किस अधिकारी के नाम शामिल हैं। और पढ़ें

11:00 PM, 18-Jun-2026

Bihar News: आत्मसमर्पण के बाद भी क्यों हुआ भरत का एनकाउंटर? लाइव वीडियो के बाद उठे सवाल

Bihar News: आत्मसमर्पण के बाद भी क्यों हुआ भरत का एनकाउंटर? लाइव वीडियो के बाद उठे सवाल और पढ़ें

विज्ञापन
10:44 PM, 18-Jun-2026

Bihar : हथियार फेंकने के बाद चार गोलियां क्यों मारीं? पुलिस के पास नहीं है मानवाधिकार आयोग के इस सवाल का जवाब

Bihar : भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में मानवाधिकार संगठन की एंट्री के बाद पुलिस की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। एक युवा जो सिस्टम को सुधारना चाहता था, उसकी इस तरह हुई मौत ने अब कई बड़े अधिकारियों को कटघरे में खड़ा कर दिया है। और पढ़ें

10:42 PM, 18-Jun-2026

Bihar: कानून व्यवस्था तार-तार! सरेआम हथियार लहराकर बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग; पांच के खिलाफ केस दर्ज

बिहार के जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र स्थित लोहा बीघा गांव से कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां आपसी विवाद के बाद दबंगों ने ग्रामीणों में खौफ पैदा करने के लिए सरेआम हथियार लहराकर हवाई फायरिंग की। और पढ़ें

विज्ञापन
10:35 PM, 18-Jun-2026

Bihar: सड़क पर काल बनकर दौड़ी कार, बाइक सवार को रौंदा, तड़प-तड़प कर गई युवक की जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र स्थित बलिया ओवरब्रिज के पास गुरुवार की देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक तेज रफ्तार कार ने मुजफ्फरपुर से हाजीपुर की ओर जा रहे बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। और पढ़ें

10:30 PM, 18-Jun-2026

Bihar Latest News: सामूहिक दुष्कर्म के बाद भी ऐसी दरिंदगी कि कांप उठेंगे आप | Begusarai Crime News

Bihar Latest News: सामूहिक दुष्कर्म के बाद भी ऐसी दरिंदगी कि कांप उठेंगे आप | Begusarai Crime News और पढ़ें

10:09 PM, 18-Jun-2026

MP: बिहार के मधुबनी से गिरफ्तार मौलाना इजहार 22 जून तक एटीएस रिमांड पर, बिहार-यूपी एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

बिहार के मधुबनी से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी मौलाना इजहार-उल-हक की रिमांड 22 जून तक बढ़ा दी गई है। एटीएस उससे फंडिंग, पाकिस्तानी संपर्कों और स्लीपर सेल नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है। जांच के तार कई राज्यों तक जुड़े होने की आशंका है।

और पढ़ें

10:05 PM, 18-Jun-2026

Bihar: अनंत सिंह के काफिले का भीषण एक्सीडेंट, शादी से लौटने के दौरान आपस में टकराईं गाड़ियां, बाल-बाल बचे

बिहार के मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह का काफिला बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र में सबनिमा पेट्रोल पंप के पास एक भीषण सड़क हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। विधायक मोकामा विधानसभा के बादपुर गांव में एक शादी समारोह से शामिल होकर तेज रफ्तार काफिले के साथ पटना लौट रहे थे। और पढ़ें

09:33 PM, 18-Jun-2026

Jorhat Plane Crash : शहादत से पहले लेफ्टिनेंट ने शादी से किया था इनकार, अब घर पहुंच गई 'पत्नी '; आगे क्या हुआ?

असम के जोरहाट में हुए विमान हादसे में शहीद हुए फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार की शहादत के बाद उनके मुआवजे और सरकारी लाभ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जहानाबाद के बनवरिया गांव निवासी शुभम के पिता अमरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया है कि सरकारी सहायता उनके परिवार के बजाय श्रेया राय नामक युवती को दी जा रही है। और पढ़ें

08:52 PM, 18-Jun-2026

Bihar News: बिहार में बालू माफिया पर शिकंजा! खनन पदाधिकारी की संपत्ति जांच के आदेश से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर में 20 सूत्री समिति की बैठक के दौरान अवैध बालू कारोबार का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। कई विधायकों ने जिले में सफेद बालू के नाम पर चल रहे कथित अवैध कारोबार और खनन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए। और पढ़ें

08:50 PM, 18-Jun-2026

Bihar Latest News: Police की गाड़ियों ने बढ़ाया जाम! लोग परेशान | Patna News | Ground Report

Bihar Latest News: Police की गाड़ियों ने बढ़ाया जाम! लोग परेशान | Patna News | Ground Report और पढ़ें

08:33 PM, 18-Jun-2026

Indian Railway: रेल मंत्री और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 19 जून को देंगे नई ट्रेनों की सौगात, यहां देखें शेड्यूल

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 19 जून को छपरा-दिल्ली और मऊ-दिल्ली नई एक्सप्रेस ट्रेनों के शुभारंभ की घोषणा की है। इसके साथ ही दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू ट्रेन का मार्ग वाराणसी सिटी तक बढ़ाया जाएगा। और पढ़ें

07:46 PM, 18-Jun-2026

Bihar News: प्रेम कहानी का खौफनाक अंत! पत्नी के सिर में दागीं 3 गोलियां, आरोपी पति गिरफ्तार

दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव में पत्नी साक्षी भारद्वाज की सिर में तीन गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी पति शिशिर भारद्वाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल 7.65 एमएम का देसी पिस्टल भी बरामद किया है। और पढ़ें

07:27 PM, 18-Jun-2026

Accident News : छह बच्चों को बेकाबू गाड़ी ने रौंदा, घटना के बाद गुस्साई भीड़ का पुलिस पर पथराव; दो बच्चे गंभीर

सुपौल जिले के निर्मली प्रखंड के डगमारा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बेकाबू स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को कुचल दिया। सभी बच्चे भोज समारोह से लौट रहे थे। हादसे में छह बच्चे घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। और पढ़ें

06:47 PM, 18-Jun-2026

Bihar : गुप्तांग से निकली गोली, गिट्टी-लकड़ी के टुकड़े भी; बिहार में सामूहिक दुष्कर्म के बाद भी दरिंदगी

बिहार के बेगूसराय से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पांच युवकों ने एक महिला पर जानलेवा हमला करते हुए उसके साथ गंभीर शारीरिक दुराचार किया। इस कृत्य के बाद आरोपी पीड़िता को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। और पढ़ें

05:40 PM, 18-Jun-2026

Bihar: दोस्त के कमरे में फंदे से लटका मिला 11वीं का छात्र, कमरे में खून और कटी नसें मिलने से हत्या की आशंका

दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मोगलपुरा स्थित एक लॉज में 18 वर्षीय छात्र वीपेंद्र कुमार यादव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतक 11वीं कक्षा का छात्र था और 16 जून से लापता था। कमरे से खून के निशान और दोनों हाथों की कटी हुई नसें मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। और पढ़ें

05:22 PM, 18-Jun-2026

Bihar: PAT मेरिट लिस्ट पर बवाल, छात्रों का विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा, 20 जून को मशाल जुलूस का ऐलान

मुजफ्फरपुर के बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय में PAT 2023-24 की मेरिट लिस्ट को लेकर विवाद गहरा गया है। संयुक्त छात्र संगठनों ने मेरिट लिस्ट में रोस्टर नियमों की अनदेखी, गोल्ड मेडलिस्ट और टॉपर छात्रों को बाहर करने तथा कथित रूप से चहेतों और रिश्तेदारों को शामिल करने का आरोप लगाया है। और पढ़ें

05:11 PM, 18-Jun-2026

Bihar: सम्राट सरकार के सिस्टम पर सवाल से बिहार में मिली यह मौत चर्चा में; किस 'तिवारी' को मार गिराने पर हंगामा

Bihar Police : एक मुठभेड़ हुई और एक पुलिस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया। लेकिन, हंगामा यही नहीं रुकेगा। साफ दिख रहा है। क्योंकि, बिहार पुलिस की गोली से मरा शख्स सम्राट सरकार के सिस्टम पर सवाल कर रहा था। और पढ़ें

05:08 PM, 18-Jun-2026

Bihar News: महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ धरना, अब राजद नेता पर एफआईआर, बिहार में सियासी घमासान तेज

औरंगाबाद में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पेपर लीक के खिलाफ राजद द्वारा आयोजित धरना के बाद राजनीतिक विवाद गहरा गया है। राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अनिल कुमार यादव उर्फ टाइगर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। और पढ़ें

04:08 PM, 18-Jun-2026

Bihar News: सरकारी नौकरी का झांसा, रातों-रात पुलिस का बड़ा एक्शन! समस्तीपुर में 100 युवक-युवतियां रेस्क्यू

समस्तीपुर में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर चल रहे कथित ठगी और नेटवर्किंग रैकेट का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मूसापुर स्थित एक किराए के मकान पर देर रात छापेमारी कर करीब 100 युवक-युवतियों को मुक्त कराया गया। और पढ़ें

03:58 PM, 18-Jun-2026

Bihar: समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, ऑटो-बाइक की टक्कर में दंपति समेत तीन की मौत, आठ घायल

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दंपति समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। हादसा सिंघियाघाट-हरिचक मार्ग पर नामचीन बसेरा बड़ चौराहे के पास हुआ। और पढ़ें

03:52 PM, 18-Jun-2026

Bihar: ट्रांसजेंडर की कार से करोड़ों का माल पार, चोरी के बाद फूटा किन्नर समाज का गुस्सा, समाहरणालय पर प्रदर्शन

हाजीपुर में ट्रांसजेंडर की कार से करोड़ों के जेवरात और नकदी चोरी मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस कार्रवाई से नाराज किन्नर समाज ने जिला मुख्यालय पर धरना देकर जल्द खुलासे की मांग की है। और पढ़ें

03:49 PM, 18-Jun-2026

Bihar News: बेलागंज में कृषि विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप, मंत्री विजय सिन्हा ने दिए जांच के आदेश

बेलागंज में आयोजित जनकल्याण शिविर के दौरान कृषि विभाग में कथित अनियमितताओं और धांधली का मुद्दा गरमा गया। कांग्रेस नेता नूनु सिंह ने किसानों को योजनाओं का लाभ देने में लापरवाही और विभागीय कार्यों में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया। और पढ़ें

03:43 PM, 18-Jun-2026

Bihar News: 'ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया ताकतवर नेता', नित्यानंद राय बोले- दुनिया में बढ़ा भारत का सम्मान

गया दौरे पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और सामरिक ताकत लगातार बढ़ी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पीएम मोदी को ताकतवर नेता बताया जाना भारत के बढ़ते अंतरराष्ट्रीय प्रभाव का प्रमाण है। और पढ़ें

03:33 PM, 18-Jun-2026

Bihar News: मुजफ्फरपुर में एक ही रात कई घरों में चोरी, ग्रिल काटकर लाखों के जेवरात और नगदी ले उड़े चोर

पुपरी गांव में बंद घरों के ग्रिल काटकर घुसे चोर जेवरात, नगदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। एक साथ कई घरों में हुई चोरी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। और पढ़ें

03:19 PM, 18-Jun-2026

SD Sanjay: बिहार के नए महाधिवक्ता सत्यदर्शी संजय; नीतीश कुमार के करीबी पीके शाही ने दिया था इस्तीफा

Bihar News : 'अमर उजाला' ने बताया था कि राज्य सरकार की तैयारी को समझते हुए पीके शाही ने महाधिवक्ता के पद को त्याग दिया। वही बात सही निकली। सत्यदर्शी संजय बिहार के नए महाधिवक्ता बनाए गए हैं। सरकार की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।  और पढ़ें

03:11 PM, 18-Jun-2026

Bihar: आधी रात शराब की तलाश में पत्रकार के घर पहुंची टीम, राजद का आरोप- सच दिखाने वालों को दबाया जा रहा है

देर रात पत्रकार के घर पहुंची उत्पाद विभाग और पुलिस की टीम को लेकर हाजीपुर में नया विवाद खड़ा हो गया है। ब्रेथ एनालाइजर जांच में कुछ नहीं मिलने के बाद पत्रकार ने इसे मानसिक प्रताड़ना बताते हुए कार्रवाई की मंशा पर सवाल उठाए हैं। और पढ़ें

02:55 PM, 18-Jun-2026

Bihar News: इंटरसिटी एक्सप्रेस पर पथराव करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वीडियो से खुला राज, दूसरे की तलाश जारी

दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस पर हुए पथराव मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वीडियो और स्थानीय साक्ष्यों की मदद से एक आरोपी को दबोच लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। और पढ़ें

02:13 PM, 18-Jun-2026

Bihar News: शराबबंदी कानून के बीच नशे में धुत मिला सरपंच, ब्रेथ एनालाइजर में हुई पुष्टि, उत्पाद विभाग ने किया

शराबबंदी कानून की सख्ती के बीच मुंगेर के केसौली पंचायत के सरपंच उत्पाद विभाग की कार्रवाई की जद में आ गए। नशे की हालत में हंगामा करने की सूचना पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। और पढ़ें

01:27 PM, 18-Jun-2026

Bihar News: पर्स चोरी कर भाग रहीं 3 महिलाएं धराईं, पीड़िता ने फोटो से की पहचान, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

ऑटो में सफर के दौरान हुई चोरी की घटना ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब पीड़िता ने पुरानी तस्वीरों के आधार पर संदिग्ध महिलाओं की पहचान कर ली। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है। और पढ़ें

12:47 PM, 18-Jun-2026

Bihar: गोपालगंज में सड़क हादसे का कहर, तिलक समारोह से लौट रहे विकास मित्र को बस ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

गोपालगंज में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तिलक समारोह से घर लौट रहे युवक की बाइक को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी जान चली गई। और पढ़ें

12:13 PM, 18-Jun-2026

Bihar News : एनकाउंटर में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने पर हुआ लाठीचार्ज

Bihar : गुरुवार की सुबह अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। इंसाफ की मांग को लेकर करीब डेढ़ हजार की संख्या में ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। मृतक युवक के शव को सड़क पर रखकर मुख्य मार्ग को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया गया। फिर पुलिस ने भी जमकर लाठियां भांजी। और पढ़ें

10:31 AM, 18-Jun-2026

Bihar: सांसद की शिकायत पर हरकत में राजभवन, सबौर कृषि विश्वविद्यालय में नियुक्ति घोटाले के आरोप, साक्ष्य मांगे

सबौर कृषि विश्वविद्यालय में 350 से अधिक नियुक्तियों में अनियमितता के आरोपों ने तूल पकड़ लिया है। मामले में राजभवन की एंट्री के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और शिक्षा जगत में हलचल तेज हो गई है। और पढ़ें

10:14 AM, 18-Jun-2026

Bihar Weather: बिहार के कुछ जिलों में हीट वेव और कई में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानिए अपने जिले के मौसम का हाल

Weather Forecast: बिहार में दो तरह के मौसम से लोग परेशान हैं। दक्षिण बिहार में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। बारिश का इंतजार है लेकिन आज मौसम विभाग ने तीन जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। इतना ही नहीं कई जिलों में बारिश और वज्रपात के भी आसार हैं। आइये जानते हैं कहां का मौसम कैसा रहेगा? और पढ़ें

10:13 AM, 18-Jun-2026

Bihar News: नगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद ने पकड़ा तूल, छात्रों और पुलिस के बीच पथराव, लाठीचार्ज किया

नगरनौसा डिग्री कॉलेज को लेकर लंबे समय से सुलग रहा विवाद अब सड़क पर संघर्ष में बदल गया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। और पढ़ें

09:54 AM, 18-Jun-2026

Bihar: खगड़िया में जन्मदिन पार्टी की रात गायब हुई किशोरी, पेड़ से लटका मिला शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

जन्मदिन समारोह के शोर-शराबे के बीच घर से लापता हुई किशोरी का शव अगले दिन पेड़ से लटका मिला। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। और पढ़ें

09:22 AM, 18-Jun-2026

Bihar News: पति झारखंड में, घर में अकेली थी पत्नी; सुबह लौटा तो खून से सनी मिली लाश, भयावह हत्याकांड से दहशत

गयाजी के अलीपुर थाना क्षेत्र स्थित निमसर गांव में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है और कई संदिग्धों से पूछताछ जारी है। और पढ़ें

09:13 AM, 18-Jun-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 जून के मुख्य और ताजा समाचार

घर से खेलने निकले दो मासूम बच्चों की जिंदगी एक दर्दनाक हादसे में खत्म हो गई। तालाब से सगे भाई-बहन के शव मिलने के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें