फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 मई के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:34 PM, 28-May-2026

Bihar News: सीवान में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, हिंसक झड़प में दो की मौत, दो घायल

नवतन थाना क्षेत्र के बरोहा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। निजी अमीन से जमीन की नापी के दौरान शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। और पढ़ें

09:30 PM, 28-May-2026

Bihar News: NEET की तैयारी कर रहा था बेटा, अब नदी किनारे मिला शव; परीक्षा छूटने के तनाव में था छात्र

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे 18 वर्षीय छात्र आदर्श राज का शव बूढ़ी गंडक नदी किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। छात्र बुधवार शाम से लापता था। परिजनों के मुताबिक वह पारिवारिक परेशानियों और पिता की बीमारी को लेकर तनाव में था। और पढ़ें

08:40 PM, 28-May-2026

Bihar: तीन साल पहले हुई थी लव मैरिज, अब विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय विवाहिता रौशनी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने डीएमसीएच पहुंचे पति रमन कुमार दास को गिरफ्तार कर लिया। मृ और पढ़ें

विज्ञापन
08:21 PM, 28-May-2026

Bihar News: ऋषिकुंड मेले में मातम, गर्म जल कुंड में डूबी 13 वर्षीय किशोरी, अस्पताल पहुंचने से पहले थमी सांसें

मुंगेर के बरियारपुर स्थित प्रसिद्ध ऋषिकुंड मलमास मेला में स्नान के दौरान 13 वर्षीय किशोरी अदिति कुमारी गर्म जल कुंड में डूब गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन मुंगेर ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। और पढ़ें

08:13 PM, 28-May-2026

Bihar News: बोरे में बंद मिली युवती की लाश, गंगा घाट पर शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र स्थित बंगाली टोला गंगा घाट के पास एक बंद बोरे में 27 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और पढ़ें

विज्ञापन
07:36 PM, 28-May-2026

Bihar News: तेज रफ्तार कार ने दो भाइयों की जिंदगी छीनी, स्टेशन से लौटते समय दर्दनाक हादसे में दोनों की मौत

सीवान जिले के महादेवा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गोपालगंज निवासी मासूम अली और एहसान अली के रूप में हुई है। और पढ़ें

07:19 PM, 28-May-2026

Bihar News: अकेलेपन का दर्दनाक अंत, पत्नी से तलाक के बाद बंद कमरे में मिला युवक का शव

रोहतास जिले के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के बस्तीपुर गांव में बंद कमरे से 42 वर्षीय आशीष रंजन का शव बरामद हुआ। कई दिनों से कमरे से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। आशीष रंजन एक प्रसिद्ध चिकित्सक के पुत्र थे और अकेले रहकर वर्क फ्रॉम होम करते थे। और पढ़ें

07:04 PM, 28-May-2026

Bihar: बिहार के पैरा एथलीट्स का शानदार प्रदर्शन, इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते 4 मेडल

बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित 8वीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2026 में बिहार के पैरा एथलीट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 4 मेडल जीते। खिलाड़ियों ने 2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज़ मेडल हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया। और पढ़ें

06:32 PM, 28-May-2026

Bihar : बिहार के सभी प्रखंडों में खुलेंगे मॉडल स्कूल, वीर सावरकर पर रिसर्च कराएगी सरकार; सीएम ने की घोषणा

 Bihar : पूरे बिहार के प्रत्येक प्रखंड में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस स्कूल खुलेंगे, जिसमें बड़े-बड़े नेता और पदाधिकारी अपने बच्चों का नामांकन कराने के लिए तरसेंगे। इस बात की घोषणा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की है। और पढ़ें

06:22 PM, 28-May-2026

Bakrid 2026 : बकरे की कुर्बानी के लिए हथियार उठाते ही आ गई मौत; पत्नी की मौत भी उसी जगह ऐसे ही समय आई थी

गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के मीरअलीपुर गांव में कुर्बानी के दौरान 50 वर्षीय रबजान मियां की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह बकरे की कुर्बानी देने की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक सीने में दर्द उठा और वह गिर पड़े। और पढ़ें

06:06 PM, 28-May-2026

Bihar News: मां की आंखों के सामने बुझ गया घर का चिराग, तालाब में मिला मासूम का शव

गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरी बाजार गांव में तालाब में डूबने से तीन वर्षीय मासूम संजीत कुमार की मौत हो गई। बच्चा घर के बाहर खेलते-खेलते तालाब के पास पहुंच गया और गहरे पानी में डूब गया। और पढ़ें

05:43 PM, 28-May-2026

Bihar News: दरभंगा पुलिस महकमे में हड़कंप! महिला सिपाही संग वायरल ऑडियो के बाद आईटी प्रोग्रामर पर जांच

दरभंगा पुलिस विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब एसएसपी कार्यालय के सीसीटीएनएस शाखा में तैनात आईटी प्रोग्रामर निशांत कुमार पर महिला सिपाहियों और महिला आईटी कर्मियों के उत्पीड़न के आरोप लगे। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो क्लिप और व्हाट्सऐप चैट के बाद मामला चर्चा में आ गया। और पढ़ें

05:40 PM, 28-May-2026

TRE-4 Bihar Teacher: नीतीश कुमार से मिले छात्र नेता, 46 हजार से अधिक पदों पर जल्द विज्ञापन निकालने की रखी मांग

TRE-4 : टीआरई-4 के नोटिफिकेशन के लिए अभ्यर्थी आए दिन प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनके इस आंदोलन पर न तो सरकार कुछ कर रही है और न विपक्ष मुद्दा उठा रहा है। अब आज छात्र नेता और कुछ अभ्यर्थी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाक़ात की। और पढ़ें

05:28 PM, 28-May-2026

Bihar Crime: पिता बना हैवान! बेटे को पीटकर गर्म रेत पर छोड़ा, मौत के बाद नदी में दफनाया शव

औरंगाबाद के उपहारा गांव में 13 वर्षीय खेसरिया कुमार की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। आरोप है कि सौतेली मां से विवाद के बाद पिता ने बेटे की बेरहमी से पिटाई की, हाथ-पैर बांधकर तपती बालू पर छोड़ दिया और मौत होने पर शव को पुनपुन नदी के बालूघाट में दफना दिया। और पढ़ें

05:17 PM, 28-May-2026

Bihar news: एनएच-28 पर दर्दनाक हादसा, दूध सप्लाई वाहन पलटा; गाड़ी में फंसे व्यक्ति की मौत

मुजफ्फरपुर के दिघरा एनएच-28 पर गुरुवार को दूध सप्लाई वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन के उपचालक राजकुमार राम की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। और पढ़ें

05:03 PM, 28-May-2026

Bihar : बच्चे के शौच पर संग्राम, महिला की हत्या; लोहे के रॉड से मौत के बाद गोपालगंज में सड़क जाम से त्राहिमाम

गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के महरादेउर गांव में बच्चे के शौच करने को लेकर शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोपी ने महिला सुमन देवी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। और पढ़ें

04:46 PM, 28-May-2026

Bihar News : रेलवे पुलिस फोर्स के जवान का नग्न शव मिला, अपहरण के बाद हत्या से परिजनों में कोहराम

मुंगेर जिले के महमदा गांव निवासी और लैलख स्टेशन पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। वह 25 मई की रात ड्यूटी पर जाने के बाद लापता हो गए थे। दो दिनों की तलाश के बाद उनका शव लैलख स्टेशन से करीब साढ़े तीन किलोमीटर दूर एक तालाब से बरामद किया गया। और पढ़ें

04:23 PM, 28-May-2026

Bihar: रिश्वत का खेल पड़ा भारी, SC/ST थाना के दारोगा निलंबित, ऑडियो वायरल होने के बाद SSP की बड़ी कार्रवाई

दरभंगा में रिश्वतखोरी के आरोप में SC/ST थाना के अवर निरीक्षक कृष्णदेव मरांडी को निलंबित कर दिया गया है। उन पर कांड संख्या 94/25 के वादी छेदी पासवान से फोन-पे के जरिए पैसे लेने का आरोप है। और पढ़ें

04:12 PM, 28-May-2026

Bihar News : भागलपुर का विक्रमशिला सेतु कब खुलेगा? जुगाड़ के साथ सरकार की रास्ता खोलने की तैयारी देखिए

भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर क्षतिग्रस्त हिस्से की जगह बन रहे तीसरे बेली ब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से पूरा हो रहा है। इंजीनियरिंग टीम के अनुसार ब्रिज का फ्रेम लगभग तैयार हो चुका है और अगले 3 से 4 दिनों में इसे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। और पढ़ें

03:53 PM, 28-May-2026

Bihar: अपनों के बाद सिस्टम ने भी ठुकराया, दो वक्त की रोटी को तरसे बुजुर्ग, वृद्धाश्रम की कड़वी हकीकत आई सामने

मोतिहारी के बरियारपुर स्थित वृद्धा आश्रम की बदहाली ने सिस्टम की संवेदनहीनता को उजागर कर दिया है। कभी सरकारी दावों और सुविधाओं के साथ शुरू हुआ यह आश्रम अब दो महीने से भोजन और दवा जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। और पढ़ें

03:11 PM, 28-May-2026

पति ने जमीन बेचकर पढ़ाया, सरकारी नौकरी लगते ही पत्नी ने बच्चे को भी छोड़ा... शिक्षक मित्र को अपनाया

पति ने जमीन बेचकर पढ़ाया, सरकारी नौकरी लगते ही पत्नी ने बच्चे को भी छोड़ा... शिक्षक मित्र को अपनाया और पढ़ें

02:54 PM, 28-May-2026

Bihar : PMCH में दबंगई, बाइक पार्किंग को लेकर सुरक्षाकर्मियों ने मरीज के परिजनों को पीटा; थाना पर पुलिस ने भी

Bihar : पीएमसीएच में कभी डॉक्टरों की तो कभी सुरक्षाकर्मियों की दबंगई देखने को मिलते रहती है। लेकिन आज तो हद हो गया। मरीज के परिजनों को पहले सुरक्षाकर्मियों ने पीटा और फिर थाना में शिकायत करने पर पुलिस ने भी पीड़ित को ही पीट डाला।  और पढ़ें

02:20 PM, 28-May-2026

Bihar News: गिद्धौर-झाझा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से कुचलकर आइसक्रीम विक्रेता की मौत; तीन घंटे जाम

Bihar News: जमुई जिले के गिद्धौर-झाझा मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से आइसक्रीम विक्रेता बिरजू यादव की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब तीन घंटे तक सड़क जाम किया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

02:04 PM, 28-May-2026

Bihar: भीषण गर्मी बनी जानलेवा! मजदूरी करते-करते सड़क किनारे गिरे शख्स की मौत, परिजनों ने कही बड़ी बात

Bihar: जहानाबाद के कल्पा थाना क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने लू लगने से मौत की आशंका जताई है, जबकि डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होने की बात कही है। और पढ़ें

02:04 PM, 28-May-2026

Bihar: कोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, सरकारी गाड़ी होगी नीलाम, वर्षों से आदेश नहीं मानने पर अदालत सख्त

Bihar: पश्चिम चंपारण के बेतिया सिविल कोर्ट ने डिक्री राशि भुगतान में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करते हुए कलेक्टर कार्यालय की सरकारी सफारी स्टॉर्म गाड़ी जब्त कर नीलामी का आदेश दिया है। अदालत ने पांच दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट भी मांगी है। और पढ़ें

01:22 PM, 28-May-2026

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर जिले के चार पुलों पर भारी वाहन क्यों रोके गए? देखिए ग्राउंड रिपोर्ट | Bihar

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर जिले के चार पुलों पर भारी वाहन क्यों रोके गए? देखिए ग्राउंड रिपोर्ट | Bihar और पढ़ें

01:11 PM, 28-May-2026

Bihar : जीतन राम मांझी की मांग पर डिप्टी सीएम विजय चौधरी का रुख स्पष्ट, कहा- एनडीए की बैठक में तय होगी रणनीति

Bihar : विधान परिषद के 9 सीटों पर चुनाव से पहले हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने एनडीए से अपने दल के लिए एक सीट की मांग की है। उनकी मांग के बाद सीटों को लेकर सियासी तापमान बढ़ गया है। वहीं इस मामले पर डिप्टी सीएम ने दो टूक जवाब दे दिया है।  और पढ़ें

12:59 PM, 28-May-2026

Bihar News : कॉलेज प्राचार्य ने जहर खाया, जान पर आफत; कहां हुई यह घटना, क्या बताया जा रहा कारण?

Bihar: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी स्थित कर्पूरी ठाकुर कॉलेज के प्राचार्य अजित वर्मा ने कथित तौर पर जहर खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। घटना के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

12:54 PM, 28-May-2026

Bihar: BAU में करोड़ों के खेल का आरोप! CAG रिपोर्ट के बाद राजभवन तक मचा हड़कंप, FIR और जांच की उठी मांग

Bihar: बिहार कृषि विश्वविद्यालय (BAU), सबौर में CAG रिपोर्ट के आधार पर कथित वित्तीय अनियमितताओं और प्रशासनिक गड़बड़ियों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मामले में राज्यपाल, निगरानी विभाग और EOU तक शिकायत पहुंची है तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ FIR और उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है। और पढ़ें

12:20 PM, 28-May-2026

Bihar News : मंगल पाण्डेय ने तेजस्वी यादव को दी नसीहत, कहा- उनको जंगलराज का आइना देखना चाहिए

Bihar : मंगल पाण्डेय आज तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे। इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को कोई भी बयान देने से पहले अपने दल का इतिहास देख लेना चाहिए।  और पढ़ें

11:55 AM, 28-May-2026

Bihar: बकरीद पर सुपौल पहुंचे शाहनवाज हुसैन, ईदगाह में अदा की नमाज; गले मिलकर दी मुबारकबाद

Bihar: सुपौल में बकरीद का पर्व उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने ईदगाह मैदान में आम लोगों के साथ नमाज अदा की और देश में अमन-चैन तथा सौहार्द की दुआ मांगी। प्रशासन ने पर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। और पढ़ें

11:54 AM, 28-May-2026

Muzaffarpur:बकरीद पर नमाजी ने मांगी देश में अमन-चैन की दुआ | Bakrid Celebration | Namaz | Bihar News

Muzaffarpur:बकरीद पर नमाजी ने मांगी देश में अमन-चैन की दुआ | Bakrid Celebration | Namaz | Bihar News और पढ़ें

11:54 AM, 28-May-2026

पटना में बड़ा नाव हादसा, हवा के कारण पलटी नाव, मची चीख-पुकार, 2 की मौत, 7 लापता

पटना में बड़ा नाव हादसा, हवा के कारण पलटी नाव, मची चीख-पुकार, 2 की मौत, 7 लापता और पढ़ें

11:48 AM, 28-May-2026

Bihar: गया में गोलियों की गूंज से थमा कारोबार, 40 लाख की लूट के बाद बाजार बंद, व्यापारियों ने खोला मोर्चा

Bihar: गया के गुरुआ बाजार में ज्वेलरी कारोबारी से 40 लाख रुपये के जेवरात की लूट और गोलीबारी की घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश है। पूरे बाजार को बंद कर व्यवसायियों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश में जुटी है। और पढ़ें

11:22 AM, 28-May-2026

Bihar News : नीतीश कुमार पहुंचे डिप्टी सीएम विजय चौधरी के घर, बंद कमरे में हुई गुप्त बैठक; सियासी सरगर्मी तेज

Bihar :  जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार अचानक सूबे के डिप्टी सीएम व वरिष्ठ पार्टी नेता विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में काफी देर तक बेहद महत्वपूर्ण बातचीत हुई। और पढ़ें

11:20 AM, 28-May-2026

Bihar Politics : 'भाजपा नेता पशु तस्कर', गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग करने वाले MLC का बड़ा आरोप

Bihar Politics: राजद एमएलसी कारी सुहैब ने मुजफ्फरपुर में बकरीद की नमाज के बाद गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई। उन्होंने बीजेपी और केंद्र सरकार पर गौ तस्करी, बीफ निर्यात और गाय के नाम पर राजनीति करने के गंभीर आरोप लगाए। साथ ही इस मुद्दे पर जन आंदोलन चलाने की बात कही। और पढ़ें

11:19 AM, 28-May-2026

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों और ईदगाहों में अदा की नमाज, Samastipur से आई खूबसूरत तस्वीरें

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों और ईदगाहों में अदा की नमाज, Samastipur से आई खूबसूरत तस्वीरें और पढ़ें

09:45 AM, 28-May-2026

Bihar : सीधे IAS को मैनेज करने वाले ठेकेदार को किया गया गिरफ्तार; रिशुश्री का नाम सबसे पहले कब आया था सामने?

Bihar News : बिहार सरकार के ठेके मैनेज होते हैं, यह प्रमाण तब सामने आया था जब आईएएस अधिकारियों और ठेकेदार रिशुश्री के संबंध सामने आए थे। अब स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने रिशुश्री को गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें

09:40 AM, 28-May-2026

Bihar News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, वृद्ध की मौके पर मौत; चार लोग गंभीर घायल

Bihar News: नालंदा के राजगीर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की टक्कर में 65 वर्षीय कृष्णा प्रसाद चौरसिया की मौत हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी लोग मलमास मेला देखकर लौट रहे थे। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी है। और पढ़ें

09:28 AM, 28-May-2026

Burning Train: प्लेटफॉर्म पर खड़ी एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी देखते-देखते खाक; शॉर्ट सर्किट वजह, कोई हताहत नहीं

Burning Train: मधुबनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर खड़ी जयनगर-उधना एक्सप्रेस के एक जनरल कोच में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग में बोगी पूरी तरह जलकर खाक हो गई, हालांकि ट्रेन खाली होने से कोई हताहत नहीं हुआ। डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर जांच के आदेश दिए हैं। और पढ़ें

09:27 AM, 28-May-2026

Bihar: हत्यारों ने मारने के बाद शव जला भी दिया; नोएडा लौटने में हुई देर, पहुंची मौत की खबर

Bihar: मधुबनी जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक सुभाष यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या कर शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाया है। एफएसएल टीम ने कथित दाह संस्कार स्थल से अवशेष बरामद कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। और पढ़ें

09:05 AM, 28-May-2026

Bihar News : बिहार में 14 अंचलाधिकारियों पर गिरी गाज, किसी की सैलरी रुकी तो किसी का कट गया पेंशन; सूची जारी

Bihar : बिहार सरकार ने 14 अंचलाधिकारियों के खिलाफ बड़ी  कार्रवाई की है। इस दौरान राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने किसी की सैलरी रोक ली है तो किसी का पेंशन काट लिया गया है।   और पढ़ें

08:45 AM, 28-May-2026

Bihar: बकरीद के मौके पर ईदगाहों में उमड़ी भारी भीड़, मांगी गई अमन-चैन की दुआ, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

Bihar: बिहार में बकरीद का पर्व धूमधाम और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है। शहर और गांवों की ईदगाहों में भारी संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। इस दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे और कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। और पढ़ें

08:25 AM, 28-May-2026

Husband Wife: पति ने जमीन बेचकर पढ़ाया, पत्नी ने सरकारी नौकरी लगते ही शिक्षक मित्र को अपनाया; बिहार में ड्रामा

Bihar: वैशाली में एक पति ने आरोप लगाया है कि उसने अपनी पत्नी को जमीन बेचकर पढ़ाया-लिखाया और शिक्षिका बनाया, लेकिन नौकरी लगने के बाद पत्नी ने उसे और बेटे को छोड़ दिया। पति का दावा है कि पत्नी का अपने कॉलेज मित्र से संबंध है और उसने दोनों को किराए के मकान में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। फिलहाल मामला पुलिस और अदालत में विचाराधीन है। और पढ़ें

08:12 AM, 28-May-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar :TRE-4 के लिए बिहार में लगातार आंदोलन किए जा रहे हैं। ऐसे में यह खबर उनके लिए है जो शिक्षक की बहाली का इंतजार कर रहे हैं। सरकार ने शिक्षक बहाली के लिए एक नई घोषणा की है।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें