फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:49 PM, 14-Apr-2026

Bihar: प्रेम प्रसंग में खौफनाक मोड़; पड़ोसी की पत्नी से रिश्ते ने ली जान, वीडियो से खुला हत्याकांड का राज

Bihar: मुजफ्फरपुर के बरियारपुर थाना क्षेत्र में बिगन राम हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। प्रेम प्रसंग और विवाद के चलते पड़ोसी पति ने अपने साथी के साथ मिलकर साजिश रची और बिगन राम की हत्या कर दी। शव को छिपाने और सबूत मिटाने की कोशिश की गई, लेकिन वायरल वीडियो के कारण मामला उजागर हो गया। और पढ़ें

10:13 PM, 14-Apr-2026

Bihar Latest News: बिहार में फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस के भी उड़े होश

Bihar Latest News: बिहार में फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस के भी उड़े होश और पढ़ें

10:05 PM, 14-Apr-2026

Bihar: किशनगंज पुलिस महकमे में भूचाल, पांच शहरों में फैली थानेदार की संपत्ति, आय से दोगुना ज्यादा पैसा उजागर

Bihar: किशनगंज के सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आय से 115 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा किया है। EOU ने पटना, छपरा, मुजफ्फरपुर और किशनगंज सहित पांच ठिकानों पर छापेमारी कर जमीन, फ्लैट, बैंक दस्तावेज और अन्य संपत्ति से जुड़े कागजात बरामद किए हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
09:43 PM, 14-Apr-2026

Bihar: फर्जी दस्तावेज गिरोह का भंडाफोड़, आधार सेंटर से चल रहा था खेल, वेबसाइट के जरिए बना रहे थे नकली आधार-पैन

Bihar: सुपौल पुलिस ने फर्जी सरकारी दस्तावेज बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो आधार सेंटर और वेबसाइट के जरिए अवैध रूप से आधार, पैन, डोमिसाइल सहित अन्य दस्तावेज तैयार करता था। इस मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है और भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व फर्जी दस्तावेज जब्त किए गए हैं। और पढ़ें

09:12 PM, 14-Apr-2026

मदरसे में पढ़े, होती थी पिटाई! Samrat Chaudhary के दोस्तों ने ये क्या-क्या बताया?

मदरसे में पढ़े, होती थी पिटाई! Samrat Chaudhary के दोस्तों ने ये क्या-क्या बताया? और पढ़ें

विज्ञापन
09:11 PM, 14-Apr-2026

BJP की वो 'अनकट' Press Conference जिसमें CM बने Samrat Chaudhary, किसके लिए क्या-क्या कहा गया?

BJP की वो 'अनकट' Press Conference जिसमें CM बने Samrat Chaudhary, किसके लिए क्या-क्या कहा गया? और पढ़ें

09:08 PM, 14-Apr-2026

Bihar New CM Update: Samrat Chaudhary बनेंगे CM, परिजन खुश...क्या बोले उनके भाई-भाभी?

Bihar New CM Update: Samrat Chaudhary बनेंगे CM, परिजन खुश...क्या बोले उनके भाई-भाभी? और पढ़ें

09:07 PM, 14-Apr-2026

Bihar News: अवैध वसूली करते पकड़ा गया था अधिकारी, सरकार ने किया बर्खास्त, हाथ से गई सरकारी नौकरी

Bihar News: गोपालगंज जिले के बलथरी चेकपोस्ट पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप में प्रवर्तन अवर निरीक्षक हेमंत कुमार प्रसाद को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद परिवहन विभाग ने यह कार्रवाई की।  और पढ़ें

09:07 PM, 14-Apr-2026

CM बनेंगे Samrat Chuadhary, Bihar की जनता का कहना क्या? देखिए Ground Report!

CM बनेंगे Samrat Chuadhary, Bihar की जनता का कहना क्या? देखिए Ground Report! और पढ़ें

09:05 PM, 14-Apr-2026

सम्राट चौधरी को दिया समर्थन, तेजस्वी यादव को बताया 'अशुभ'..बिहार में महिलाओं ने क्या-क्या कहा?

सम्राट चौधरी को दिया समर्थन, तेजस्वी यादव को बताया 'अशुभ'..बिहार में महिलाओं ने क्या-क्या कहा? और पढ़ें

08:47 PM, 14-Apr-2026

Bihar: कमाने गया था पंजाब लौटा ताबूत में, बॉयलर विस्फोट ने छीन ली जान, तीन बेटियों का सहारा छिना

Bihar: पंजाब के एपी जैन स्टील प्लांट में हुए बॉयलर विस्फोट में गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड के पियरौटा गांव निवासी मजदूर नेपाल शर्मा (48) की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गंभीर रूप से झुलसे नेपाल शर्मा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। और पढ़ें

08:43 PM, 14-Apr-2026

BPSC 71st Mains Admit Card: 71वीं मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र 17 अप्रैल को होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

BPSC 71st Mains 2026: बीपीएससी 71वीं मुख्य परीक्षा 25-30 अप्रैल 2026 तक होगी। एडमिट कार्ड 17 अप्रैल से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी और समय के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड की अतिरिक्त प्रति साथ ले जानी होगी।
  और पढ़ें

08:35 PM, 14-Apr-2026

Bihar: सासामुसा चीनी मिल के फिर से शुरू होने के करीब, रंग ला रही सरकार की पहल, अमेरिका से आई टीम ने देखा हाल

Bihar: गोपालगंज के सासामुसा चीनी मिल के पुनः संचालन को लेकर प्रयास तेज हो गए हैं। अमेरिका स्थित एक उद्योग समूह ने मिल का निरीक्षण किया है और इसे अत्याधुनिक तकनीक से पुनः शुरू करने, साथ ही इथेनॉल व पावर प्लांट लगाने की योजना पर विचार किया जा रहा है।  और पढ़ें

07:47 PM, 14-Apr-2026

Bihar: पूर्णिया में खौफनाक वारदात; गुजरात से लौटे मजदूर की पेड़ से लटकी लाश, पास रखा 50 हजार गायब

Bihar: पूर्णिया के बनभाग चुनापुर गांव में गुजरात से लौटे मजदूर रंजय ऋषि का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बेर के पेड़ से लटका मिला। शव की स्थिति और गले पर निशानों को देखते हुए परिजनों ने हत्या और लूट का आरोप लगाया है।   और पढ़ें

07:35 PM, 14-Apr-2026

Samrat Choudhary Net Worth: 11 साल में 1600% बढ़ी संपत्ति, जानें कितने अमीर हैं बिहार के नए सीएम

बिहार भाजपा के विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी साल 1990 से राजनीति में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने राजद से आखिरी बार 2010 में चुनाव जीता था। वहीं, 2025 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता। इन 15 साल के अंतराल में सम्राट चौधरी के कद के साथ उनकी संपत्ति में भी जबरदस्त उछाल देखा गया है। और पढ़ें

06:36 PM, 14-Apr-2026

Bihar New CM: मुख्यमंत्री की कुर्सी पर 'सम्राट', गांव में दिवाली जैसा माहौल, जश्न में डूबा लखनपुर

Bihar New CM: बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा के बाद उनके गृह क्षेत्र तारापुर के लखनपुर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव में लोगों ने अबीर-गुलाल लगाकर, लड्डू बांटकर और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया।  और पढ़ें

06:22 PM, 14-Apr-2026

Bihar News: खेत से गेहूं लाने गई 13 साल की नाबालिग से दुषकर्म, गांव के तीन युवकों पर केस दर्ज

Bihar News: बिहार के सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के तीन युवकों ने उसे खेत से अगवा कर घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए।   और पढ़ें

05:36 PM, 14-Apr-2026

BJP Party : कभी 246 में से 173 सीटों पर जमानत जब्त कराने वाली भाजपा कैसे बढ़ी बिहार में, ग्राफिक्स में देखें

BJP CM Bihar : बिहार में कांग्रेस का कभी जलवा था। आज जलवा भाजपा का है। पहली बार भाजपा अपना मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। सम्राट चौधरी के नाम का एलान हो गया है। ऐसे में जानिए कि बिहार भाजपा का सफर कहां से यहां तक कैसे पहुंचा? और पढ़ें

05:33 PM, 14-Apr-2026

Rohini Acharya on BJP: 'बिहार बीजेपी की बंजर बगिया...', लालू की बेटी रोहिणी ने भाजपा पर एक-एक कर कसे कई तंज

Bihar Politics: लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्हें घूमंतु तक कह दिया। रोहिणी ने और भी कई बातें कहीं, आइये जानते हैं...
  और पढ़ें

05:17 PM, 14-Apr-2026

Samrat Chaudhary: CM पद के लिए नाम अनाउंस होते ही क्या बोले सम्राट चौधरी? | Bihar New CM | Nitish Kumar

Samrat Chaudhary: CM पद के लिए नाम अनाउंस होते ही क्या बोले सम्राट चौधरी? | Bihar New CM | Nitish Kumar और पढ़ें

05:16 PM, 14-Apr-2026

Bihar BJP CM: बिहार में पहली बार भाजपा का सीएम; किसकी सींची फसल काटेंगे सम्राट, कौन थे पार्टी के भीष्म पितामह

Samrat Choudhary : हसरत, अरमान, सपना... जो कहें, भाजपा लंबे समय से बिहार के लिए देख रही थी। आज सम्राट चौधरी बिहार में भाजपा के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं तो देखने वाली बात है कि पार्टी का यह सफर किनकी बदौलत मुकाम तक पहुंचा है? और पढ़ें

05:15 PM, 14-Apr-2026

सम्राट का चुनावी करियर: RJD से जीता पहला चुनाव, फिर लगातार तीन हार; BJP में आने के नौ साल में ही बनेंगे CM

साल 1990 में सक्रिय राजनीति में उतरने वाले सम्राट चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत राष्ट्रीय जनता दल से की थी। साल 1999 में बिहार की राबड़ी सरकार में सम्राट चौधरी कृषि मंत्री भी रहे। इसके बाद उनका सियासी सफर राजद से जदयू और फिर भाजपा की तरफ आया।  और पढ़ें

04:52 PM, 14-Apr-2026

CM Bihar: सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बन रहे, यह जानकर तेजस्वी यादव भी खुश; बोले- भाजपा भी अब लालू...

Samrat Chaudhary : बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी का नाम तय हुआ तो विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी खुशी जताई। कहा कि सम्राट चौधरी लालू की पाठशाला के ही हैं, इसलिए भाजपा को भी बहुत बधाई! और पढ़ें

04:40 PM, 14-Apr-2026

Samrat Chaudhary Bihar New CM: सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री, विजय सिन्हा ने किया एलान | Nitish Kumar

Samrat Chaudhary Bihar New CM: सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री, विजय सिन्हा ने किया एलान | Nitish Kumar और पढ़ें

04:36 PM, 14-Apr-2026

Bihar New CM: सम्राट चौधरी की कहानी गुदगुदाएगी, अलिफ-बे पहले पढ़ा, क-ख बाद में; क्रिकेट के किस्से चौंकाएंगे

Bihar New CM: बिहार के अगले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पैतृक गांव लखनपुर (तारापुर, मुंगेर) में उत्साह का माहौल है। गांव में जश्न की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। ग्रामीणों और उनके बचपन के साथियों ने बताया कि सम्राट चौधरी ने शुरुआती शिक्षा गांव के एकमात्र मदरसे में प्राप्त की, जहां हिंदी, उर्दू और संस्कृत तीनों भाषाएं पढ़ाई जाती थीं और सभी समुदायों के बच्चे साथ पढ़ते थे।   और पढ़ें

04:14 PM, 14-Apr-2026

Bihar CM : नीतीश कुमार के बाद बिहार में नई सरकार में किसकी कुर्सी बदलेगी? जो पांच नाम तय, उनकी वजह समझिए

Bihar News : 10 बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने इस बार पक्के तौर पर इस पद से इस्तीफा दिया है। इस इस्तीफे के साथ ही कुछ दिग्गजों की जिम्मेदारी बदलने की जमीन तैयार हो गई है। जो पांच नाम लगभग तय हैं, उनकी वजह समझाती रिपोर्ट पढ़ें।
  और पढ़ें

04:08 PM, 14-Apr-2026

Samrat Choudhary: सम्राट चौधरी भाजपा में कब आए? बिहार का मुख्यमंत्री चुने जाने से पहले किन पदों पर रहे

Bihar CM News : बिहार में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री के रूप में जिनका नाम शुरू से अब तक सबसे आगे रहा, वह हैं सम्राट चौधरी। कौन हैं सम्राट चौधरी, भाजपा में कब आए और क्यों उनका नाम आगे रहा? और, फाइनल भी। और पढ़ें

03:53 PM, 14-Apr-2026

Nitish Kumar: कब से अब तक बिहार के CM रहे नीतीश कुमार? पहली बार महज सात के लिए कुर्सी पर बैठे थे

Bihar News: आज, इस बार इस्तीफे के साथ लगता है कि बिहार की आदत बदल जाएगी। नीतीश कुमार बिहार की पहचान और आदत बन गए थे। सबसे ज्यादा समय तक सीएम रहे। सबसे ज्यादा बार शपथ। सबसे ज्यादा जन-यात्राएं।  और पढ़ें

03:45 PM, 14-Apr-2026

Bihar: बेटी की शादी से पहले टूटा घर का सहारा; कार्ड बांटने निकले पिता को डंपर ने कुचला, खुशियां मातम में बदलीं

Bihar: नालंदा के सालेपुर-राजगीर निर्माणाधीन मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक अपनी बेटी की शादी के निमंत्रण पत्र बांटकर लौट रहे थे।  और पढ़ें

03:38 PM, 14-Apr-2026

Bihar CM : 146 दिन सीएम रहे नीतीश कुमार, एक मंत्री ने 26 दिन में छोड़ी थी कुर्सी; सबसे छोटा कार्यकाल कब रहा?

Bihar News : नीतीश कुमार 10 बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। इतनी बार देश में किसी नेता ने इस एक पद की शपथ नहीं ली है। 10वीं बार वह सीएम बने तो 146 दिन रहे। आज उनके इस्तीफे से पहले, मंत्रिपरिषद् के एक सदस्य ने महज 33 दिनों में कुर्सी छोड़ी थी। जानिए, 'नीतीशे सरकार' की कहानी। और पढ़ें

03:34 PM, 14-Apr-2026

Nitish Kumar : '2030 तक का इंतजाम कर जा रहा हूं'- CM पद से इस्तीफे के साथ नीतीश कुमार का संदेश

Bihar Politics : नीतीश कुमार ने जाते-जाते बता दिया कि वह 2030 तक भले न रहे, लेकिन 2025 से 2030 तक के लिए विकास की रूपरेखा पर काम शुरू करा चुके हैं। जाते-जाते क्या दिया संदेश, पूरा पढ़िए यहां। और पढ़ें

03:02 PM, 14-Apr-2026

Bihar: गया में निगम कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, वेतन बकाया को लेकर शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई

गया नगर निगम के कर्मियों ने वेतन बकाया और 10 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। बिहार लोकल बॉडीज एम्प्लाइज फेडरेशन के नेतृत्व में चल रहे इस आंदोलन में विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल हैं। और पढ़ें

02:52 PM, 14-Apr-2026

Patna: Tejashwi Yadav ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, Nitish Kumar को लेकर क्या बोले?

नेता प्रतिपक्ष व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला। देखिए उन्होंने क्या कहा। और पढ़ें

02:47 PM, 14-Apr-2026

Patna: Nitish Kumar कब देंगे CM पद से इस्तीफा? Sanjay Jha ने अंदर की बात बता दी?

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने को लेकर देखिए जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने क्या कहा। और पढ़ें

02:35 PM, 14-Apr-2026

Nitish Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट की आखिरी मीटिंग, नेताओं ने बता दी अंदर की बात | Bihar New CM

Nitish Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट की आखिरी मीटिंग, नेताओं ने बता दी अंदर की बात | Bihar New CM और पढ़ें

02:33 PM, 14-Apr-2026

Patna: Nitish Kumar के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने को लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने क्या कहा?

बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। जिसे लेकर वर्तमान सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार ने देखिए नीतीश कुमार के सीएम पद छोड़ने पर क्या कहा। और पढ़ें

02:31 PM, 14-Apr-2026

Bihar New CM: बिहार के नए सीएम को लेकर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने दी प्रतिक्रिया | Nitish Kumar | JDU | BJP

Bihar New CM: बिहार के नए सीएम को लेकर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने दी प्रतिक्रिया | Nitish Kumar | JDU | BJP और पढ़ें

02:27 PM, 14-Apr-2026

Nitish Kumar के इस्तीफा देने के बाद अब BJP की तरफ किसका होगा मुख्यमंत्री के तौर पर राजतिलक?

बिहार के नए मुख्यमंत्री के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय को विधायक दल की बैठक के लिए सजाया गया है। और पढ़ें

02:21 PM, 14-Apr-2026

Bihar: पूर्णिया में सख्ती का नया दौर, 15 अप्रैल से मौके पर ही देना होगा जुर्माना, नहीं तो गाड़ी होगी जब्त

जिले में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर अब प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। नए नियमों के तहत अब चालान कटने के बाद जुर्माना मौके पर ही भरना होगा, वरना वाहन को तुरंत जब्त कर लिया जाएगा। जिला प्रशासन ने यह व्यवस्था सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लागू की है। और पढ़ें

01:47 PM, 14-Apr-2026

Bihar CM : नीतीश कुमार की बिहार से विदाई की यह तस्वीरें भावुक कर देंगी, अफसरों के साथ भी फोटोग्राफी

Bihar New CM Announcement: मंत्री रामकृपाल यादव ने बताया कि इस्तीफे से पहले कैबिनेट भंग करने की सिफारिश राज्यपाल को भेजी गई है। वहीं लेशी सिंह ने भावुक प्रतिक्रिया देते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व को याद किया।

 

और पढ़ें

01:00 PM, 14-Apr-2026

Patna: किशनगंज थानाध्यक्ष के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, पटना में देवनगर कॉलोनी स्थित आवास पर कार्रवाई जारी

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने किशनगंज के थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन के पटना स्थित देवनगर कॉलोनी और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की है। सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। और पढ़ें

12:43 PM, 14-Apr-2026

Bihar News: कर्ज का बोझ बना काल! बिहार में महिला ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

सासाराम के चेनारी थाना क्षेत्र में कर्ज और आर्थिक तंगी के कथित दबाव में 30 वर्षीय रीमा देवी ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला ने स्थानीय बंधन समूह से कर्ज लिया था और किश्तों के भुगतान को लेकर लगातार मानसिक तनाव में थी। और पढ़ें

12:09 PM, 14-Apr-2026

Noida Workers Protest: 2026 में यूपी समेत 12 राज्यों ने बढ़ाया फैक्टरी कर्मियों का न्यूनतम वेतन; अब कहां-कितना

यूपी के नोएडा में वेतन वृद्धि और बेहतर कामकाजी परिस्थितियों की मांग को लेकर अलग-अलग फैक्टरियों और कंपनियों के कर्मचारियों ने उग्र आंदोलन शुरू कर दिया। यह प्रदर्शन हाल ही में हरियाणा सरकार के उस फैसले के बाद शुरू हुए, जिसमें प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन को 35% तक बढ़ाया गया। आइये जानते हैं कि 2026 में किन राज्यों की तरफ से अपने कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में बदलाव किया गया और इस बदलाव के बाद कौन सा राज्य कर्मचारी वेतन के मामले में कहां खड़ा है। और पढ़ें

12:01 PM, 14-Apr-2026

Nitish Cabinet: नीतीश कुमार कैबिनेट की अंतिम बैठक में क्या हुआ? 20 फरवरी से रुके फैसले अब नई सरकार ही लेगी

Bihar Politics: 2025 में नई एनडीए सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपनी आखिरी बैठक की। इस बैठक पर बिहार की जनता की निगाहें टिकी थीं, क्योंकि 20 फरवरी के बाद से मंत्रिपरिषद् नहीं बैठा। सिर्फ मंत्रिपरिषद् भंग करने पर सहमति बनाई। और पढ़ें

10:14 AM, 14-Apr-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

किशनगंज नगर थाना के थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में ईओयू की टीम ने कई ठिकानों पर छापेमारी की है। किशनगंज स्थित सरकारी आवास, थाना परिसर और पटना के रामकृष्णा नगर स्थित घर पर एक साथ कार्रवाई की गई। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें