फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:16 PM, 20-Mar-2026

Bihar News : पटना में गूंजेगा सांस्कृतिक पुनर्जागरण का स्वर, लेट्स इंस्पायर बिहार की भव्य महासभा 22 मार्च को

IPS Vikas Vaibhav : शिक्षा, समानता और उद्यमिता के सिद्धांतों पर आधारित लेट्स इंस्पायर बिहार निरंतर ऐसे पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण की दिशा में कार्यरत है, जहाँ लोगों को अवसरों की खोज में पलायन के लिए बाध्य न होना पड़े।  और पढ़ें

09:59 PM, 20-Mar-2026

सूरज बिहारी हत्याकांड: रिमांड पर लिए गए सातों नामजद आरोपी, आरोपी का खुलासा– उसी की पिस्टल छीन मारी गई थी गोली

पूर्णिया के बहुचर्चित सूरज बिहारी हत्याकांड में सातों नामजद आरोपी रिमांड पर लिए गए। मुख्य आरोपी ब्रजेश सिंह ने बताया कि घटना वाली रात विवाद के दौरान उसने ही सूरज बिहारी की पिस्टल छीनकर गोली चलाई। पुलिस ने घटना की कड़ियों को जोड़ने और हथियार की पुष्टि करने के लिए रिमांड ली।

और पढ़ें

09:51 PM, 20-Mar-2026

BSEB : इंटर की परीक्षा के परिणाम से पहले परीक्षार्थियों का हुआ वेरीफिकेशन, इन प्रश्नों को पार कर बनेंगे टॉपर

BSEB : इंटर परीक्षा के परिणाम अब शीघ्र ही आ जाएंगे, लेकिन इससे पहले 
 परीक्षार्थियों अलग-अलग सवालों के साथ वेरीफिकेशन किया गया। अब इन्हीं प्रश्नों को पार कर परीक्षार्थी टॉपर बन जाएंगे। और पढ़ें

विज्ञापन
09:16 PM, 20-Mar-2026

Bihar News: जमुई में वज्रपात से छात्रा की मौत, दो घायल

Bihar News: जमुई जिले में शुक्रवार शाम अचानक मौसम बिगड़ने से तेज धूल भरी आंधी और बारिश के बीच वज्रपात हुआ, जिसमें 15 वर्षीय छात्रा रागिनी कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य छात्राएं घायल हो गईं। घटना चकाई प्रखंड के जलखरिया गांव के पास हुई। और पढ़ें

09:06 PM, 20-Mar-2026

Bihar News: वज्रपात का कहर; खेत में काम कर रहे किसान की मौत, भैंस भी बनी शिकार

Bihar News: गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के बरहा गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में एक भैंस की भी जान चली गई, जिससे परिवार पर दुख और आर्थिक संकट दोनों टूट पड़े हैं।
  और पढ़ें

विज्ञापन
08:50 PM, 20-Mar-2026

Bhagalpur: विक्रमशिला पुल के खंभे 17-19 की सुरक्षा दीवारें तेज बहाव से क्षतिग्रस्त, वर्षों से नहीं हुई मरम्मत

Bhagalpur: भागलपुर के विक्रमशिला पुल के खंभों संख्या 17, 18 और 19 की सुरक्षा दीवारें तेज जल प्रवाह के कारण क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पुल की तकनीकी मरम्मत 2016 से नहीं हुई है, हाल ही में केवल रंग-रोगन कर चमक बढ़ाई गई थी। पुल निर्माण निगम ने बताया कि फॉल्स दीवारें अस्थायी होती हैं और टूटी हुई दीवार को जल्द ही हटाया जाएगा। और पढ़ें

08:34 PM, 20-Mar-2026

Bihar: समृद्धि यात्रा के दौरान मुंगेर में प्रधान आशुलिपिक के क्वार्टर में बड़ी चोरी, लाखों की संपत्ति गायब

Bihar: मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के दौरान मुंगेर जिले में जिलाधिकारी कार्यालय के प्रधान आशुलिपिक राजू कुमार के सरकारी क्वार्टर में चोरी की घटना हुई। चोरों ने लैपटॉप, टैब, आईफोन, सोने-चांदी के आभूषण और नकद सहित लाखों रुपये की संपत्ति उड़ा ली।   और पढ़ें

08:23 PM, 20-Mar-2026

Bihar News: CM ने समृद्धि यात्रा में इस जिले को दी 678 करोड़ की सौगात, किया बड़ा एलान

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औरंगाबाद में चौथे चरण की समृद्धि यात्रा के अंतिम दिन 678 करोड़ रुपये की लागत से 262 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें पेयजल, सड़क, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, चेकडैम, कार्यालय भवन और स्टेडियम निर्माण जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। और पढ़ें

08:07 PM, 20-Mar-2026

Saran News: गोपालगंज में खनन माफिया से सांठगांठ के आरोप में खनन निरीक्षक गिरफ्तार, डीएम की बड़ी कार्रवाई

Saran News: गोपालगंज में अवैध बालू खनन और भ्रष्टाचार के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन निरीक्षक सौरभ अभिषेक को गिरफ्तार किया है। जांच में माफियाओं से मिलीभगत के पुख्ता सबूत मिलने के बाद यह कदम उठाया गया।  और पढ़ें

07:59 PM, 20-Mar-2026

Bihar: डगरूआ में युवती की हत्या पर दो कहानियां- पुलिस बोली प्रेम प्रसंग, परिजन बोले दरिंदगी, सच क्या?

Bihar: पूर्णिया के डगरूआ में युवती की हत्या मामले में पुलिस और परिजनों के दावों में बड़ा विरोधाभास सामने आया है। पुलिस जहां इसे प्रेम-प्रसंग में हुई हत्या बता रही है, वहीं परिजन अपहरण, सामूहिक दरिंदगी और साक्ष्य मिटाने के गंभीर आरोप लगा रहे हैं। और पढ़ें

07:54 PM, 20-Mar-2026

Indore: इंदौर के रियल एस्टेट कारोबारी को लाॅरेंस बिश्नोई गैग की धमकी, काॅल कर मांगे करोड़ों रुपये

इंदौर के तुकोगंज इलाके में रहने वाले एक बड़े रियल एस्टेट कारोबारी को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी दी गई है। उनसे पंद्रह करोड़ रुपये की मांग की गई है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।   और पढ़ें

07:51 PM, 20-Mar-2026

Bihar News: रेल यात्री के मोबाइल की चोरी कर UPI से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, बांका से आरोपी गिरफ्तार

Bihar News: मुजफ्फरपुर रेल पुलिस ने ट्रेन यात्रियों के चोरी हुए मोबाइल फोन के जरिए यूपीआई बनाकर बैंक खातों से पैसे निकालने वाले गिरोह का खुलासा किया है। इस मामले में बांका से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका है। और पढ़ें

07:40 PM, 20-Mar-2026

Bihar: क्या खत्म होगी बिहार से पूर्ण शराबबंदी? CM नीतीश की चुप्पी के निकाले जा रहे मायने

Bihar News: औरंगाबाद की सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पूर्ण शराबबंदी पर चुप्पी साधने से बिहार की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। जहां एक ओर पहले हर मंच से शराबबंदी के समर्थन में बोलते रहे सीएम ने इस बार इस मुद्दे से दूरी बनाई, वहीं एनडीए के कुछ सहयोगी दल पहले से ही इसे खत्म करने की मांग उठाते रहे हैं। और पढ़ें

07:26 PM, 20-Mar-2026

Bihar Panchayat Chunav 2026: पंचायत चुनाव में EVM से होगी वोटिंग, फेस रिकॉग्निशन से फर्जी वोटिंग पर लगेगी लगाम

Bihar Panchayat Chunav 2026: जहानाबाद दौरे पर मंत्री दीपक प्रकाश ने पंचायत चुनावों को पारदर्शी बनाने के लिए ईवीएम और फेस रिकॉग्निशन तकनीक के उपयोग की घोषणा की। उन्होंने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए पंचायत स्तर पर जवाबदेही बढ़ाने का भरोसा दिया और मुख्यमंत्री के चेहरे पर एनडीए में चल रही बातचीत का संकेत भी दिया। और पढ़ें

07:21 PM, 20-Mar-2026

यूपी-बिहार से पकड़े गए देश के नौ गद्दार: सैन्य ठिकानों की बनाते थे वीडियो, ऐसे मिलते थे 500 से लेकर 5000 रुपये

ये सभी आरोपी पाकिस्तानी व्यक्ति सरदार उर्फ सरफराज उर्फ जोगा सिंह के सीधे संपर्क में थे। वे संदेश ऐप के जरिए उससे लगातार जुड़े हुए थे। 
  और पढ़ें

07:20 PM, 20-Mar-2026

Bihar Weather: कई जिलों में आंधी-बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट, इन इलाकों में ओले भी गिरे; जानिए मौसम का हाल

बिहार में अचानक मौसम बदल गया। दोपहर तक धूप के कारण लोग गर्मी से परेशान थे। शाम होते ही तेज हवा के साथ बारिश होने नहीं। कई जगह तो ओले भी गिरे। मौसम विभाग ने आज पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया है।  और पढ़ें

07:15 PM, 20-Mar-2026

Bihar: सीवान में बेखौफ अपराधियों का तांडव; सीएसपी संचालक को मारी तीन गोली, 5 लाख लूटकर फरार

Bihar: सीवान के सराय थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े अपराधियों ने सीएसपी संचालक अशोक पटेल को गोली मारकर 5 लाख रुपये लूट लिए। गंभीर रूप से घायल पटेल का इलाज जारी है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत और लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। और पढ़ें

06:52 PM, 20-Mar-2026

Patna: स्कूल से निकले फिर कभी नहीं लौटे! प्रिंसिपल से झगड़े के बाद शिक्षक गायब, जताई थी हत्या की आशंका

बिहार के भोजपुर जिला अंतर्गत +2 हाईस्कूल बिहिया के प्रभारी शिक्षक मोहन कुमार बीते तीन दिनों से लापता है, जानकारी के अनुसार 17 मार्च को वह लगभग 3:00 बजे तक स्कूल में थे जिसके बाद से वह लापता है, उनका सामान भी स्कूल में ही मिला है। और पढ़ें

06:50 PM, 20-Mar-2026

Bihar News: 'नीतीश कुमार का दौर खत्म अब बीजेपी का होगा मुख्यमंत्री', महागठबंधन के विधायक के बयान से मची खलबली

Bihar News: बिहार की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई जब महागठबंधन के विधायक इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता ने दावा किया कि बिहार में अब नीतीश कुमार का राजनीतिक दौर खत्म होने वाला है और राज्य में जल्द ही भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बनेगा। और पढ़ें

06:48 PM, 20-Mar-2026

Bihar Board Result: कब आएंगे मैट्रिक-इंटर परीक्षा के परिणाम? BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर ने सबकुछ बता दिया

BSEB Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम को जारी करने की तैयारी में है। टॉपर्स वैरिफिकेशन का काम लगभग पूरा हो गया है। आज बिहार बोर्ड के अध्यक्ष सारी बातें स्पष्ट कर दी है।  और पढ़ें

06:42 PM, 20-Mar-2026

Bihar: ‘शाम के बाद घर से निकलना मुश्किल था’, समृद्धि यात्रा के अंतिम दिन CM नीतीश ने राजद पर साधा निशाना

Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के चौथे चरण के अंतिम दिन शुक्रवार को औरंगाबाद में आयोजित सभा में पूर्ववर्ती सरकार पर हमला बोलते हुए ‘जंगलराज’ की याद दिलाई और अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कानून-व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द और विकास कार्यों को लेकर पूर्व और वर्तमान सरकार के बीच अंतर बताया। और पढ़ें

06:02 PM, 20-Mar-2026

Nitish Kumar: अपनी पुरानी कुर्सी कायम रखेंगे सीएम नीतीश कुमार; जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए किया नामांकन

Nitish Kumar: जदयू में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर तस्वीर लगभग साफ है, क्योंकि अब तक सिर्फ नीतीश कुमार का ही नाम सामने आया है। तय प्रक्रिया के अनुसार, यदि कोई अन्य दावेदार नहीं आता है तो उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया जाएगा, जिससे पार्टी नेतृत्व पूरी तरह उनके नियंत्रण में बना रहेगा। और पढ़ें

04:47 PM, 20-Mar-2026

गयाजी पर सरकार मेहरबान, काशी विश्वनाथ के तर्ज पर बनेगा विष्णुपद कॉरिडोर, युवाओं के लिए इंडस्ट्रियल हब का एलान

गयाजी: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समृद्धि यात्रा के दौरान गया और औरंगाबाद में बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि गयाजी में काशी विश्वनाथ की तर्ज पर विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर और औद्योगिक कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। और पढ़ें

04:18 PM, 20-Mar-2026

Bihar News: अवैध संबंध के विरोध का खौफनाक अंत, विवाहिता की गला दबाकर हत्या, आरोपी पति और ससुराल के लोग फरार

Bihar News: दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पति सहित ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हो गए हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। और पढ़ें

04:05 PM, 20-Mar-2026

Bihar News: स्कूल में ‘मटन पार्टी’ का विरोध पड़ा भारी; छात्र की बेरहमी से पिटाई, प्रधानाध्यापक निलंबित

Bihar News: बिहार के एक मध्य विद्यालय में ‘मटन पार्टी’ और छात्र पिटाई के गंभीर मामले ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापक को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

03:45 PM, 20-Mar-2026

Bihar News: पत्नी को दोस्त के साथ रंगेहाथ पकड़ा, पंचायत के सामने पति ने करवा दी शादी दोनों की शादी

Rohtas News: युवक अपने दोस्त के घर आता जाता था। इसी दौरान दोस्त की पत्नी से उसकी बातचीत होने लगी। कुछ ही समय में मामला प्यार तक पहुंच गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों छिप छिपकर मिलने लगे। एक दिन दोनों रंगेहाथ पकड़ा गए। फिर जो हुआ, वह सुर्खियों में है।  और पढ़ें

02:39 PM, 20-Mar-2026

Rajesh Ram on LPG Crisis: जब भी देश पर कोई संकट आता है तो PM Modi चुप हो जाते हैं, बोले राजेश राम

Rajesh Ram on LPG Crisis: जब भी देश पर कोई संकट आता है तो PM Modi चुप हो जाते हैं, बोले राजेश राम और पढ़ें

02:33 PM, 20-Mar-2026

Bihar: सैकड़ों एकड़ खेत में लगी फसल खेत में सड़ने के लिए छोड़ा, कीमत कम हुई तो मवेशियों को खिला रहे चुकंदर

बाढ़ अनुमंडल के नवादा, ढीबर और रैली पंचायत में लगाई गई सैंकड़ो एकड़ चुकंदर की फसल का मंडी में उचित दाम नही मिलने से किसान चुकंदर को खेत में ही सड़ने के लिए छोड़ रहे है। मंडी में चुकंदर की कीमत दो रूपए से पांच रूपए प्रति किलो है। और पढ़ें

02:13 PM, 20-Mar-2026

Bihar News: रेलवे स्टेशन पर मद्य निषेध की टीम और जीआरपी में झड़प, एक सिपाही घायल; जानिए क्या है पूरा मामला?

Katihar Crime News: कटिहार रेलवे स्टेशन पर मद्य निषेध विभाग और जीआरपी के बीच शराब तस्करी की कार्रवाई के दौरान विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इसमें सिपाही घायल हो गया। वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।  और पढ़ें

02:02 PM, 20-Mar-2026

Bihar News: बिना नाम लिए लालू और तेजस्वी के बारे में सीएम नीतीश कुमार ने क्या कहा? उपलब्धियां भी गिनाईं

Nitish Kumar News: सीएम नीतीश कुमार ने गया में जनसभा में 2005 से अब तक के विकास कार्य गिनाए, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार में सुधार बताया। विपक्ष पर निशाना साधते हुए अगले पांच वर्षों में दोगुना रोजगार और आय का लक्ष्य रखा। और पढ़ें

01:22 PM, 20-Mar-2026

Bihar News: युवती का शव मिलने के बाद NH पर बवाल; परिजन बोले- दुष्कर्म के बाद जलाकर मार डाला; जानिए पूरा मामला

पूर्णिया के डगरुआ इलाके में 11 मार्च से लापता युवती का जला हुआ शव मिलने से लोगों ने आक्रोश है। परिजनों ने सामूहिक दरिंदगी और हत्या का आरोप लगाते हुए NH-31 जाम कर दिया है। पुलिस पर लापरवाही और परिजनों से बदसलूकी के गंभीर आरोप लगे हैं। और पढ़ें

01:04 PM, 20-Mar-2026

Bihar News: माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मियों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की खुदकुशी, दो आरोपी गिरफ्तार

Vaishali News: पुलिस का कहना है कि माइक्रोफाइनेंस कंपनी से लोन जांच की जा रही हैं। एफएसएल की टीम बुलाई गई है। घटनास्थल से जुड़े कई साक्ष्य जुटाए गए हैं। दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ चल रही है।  और पढ़ें

01:04 PM, 20-Mar-2026

Katihar Railway Station: खाकी बनाम खाकी..कटिहार स्टेशन पर पुलिस की आपसी भिड़ंत, सिपाही घायल | Bihar News

Katihar Railway Station: खाकी बनाम खाकी..कटिहार स्टेशन पर पुलिस की आपसी भिड़ंत, सिपाही घायल | Bihar News और पढ़ें

12:36 PM, 20-Mar-2026

Bihar News एक साथ उठीं छह अर्थियां, आखिरी बार चेहरा नहीं देख सके परिजन; इंदौर अग्निकांड ने सबकुछ लीला

Indore Fire News: इंदौर हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई थी। इनमें से छह लोग किशनगंज बिहार के रहने वाले थे। आज किशनगंज में ‘तीया’ की रस्म के लिए मौन जुलूस निकाला गया तो शहर में मातम पसर गया। सभी ने नम आंखों ने इन्हें विदाई दी।  और पढ़ें

12:18 PM, 20-Mar-2026

Bihar Politics: कांग्रेस के चनपटिया विधायक ने राज्यसभा चुनाव पर क्या कह दिया? | Rajya Sabha Election Result

Bihar Politics: कांग्रेस के चनपटिया विधायक ने राज्यसभा चुनाव पर क्या कह दिया? | Rajya Sabha Election Result और पढ़ें

11:56 AM, 20-Mar-2026

Bihar New CM: रोज चौंका रहे नीतीश कुमार, अब तक कई कंधों पर हाथ रख चुके..कौन होगा अगला सीएम? | Nitish Kumar

Bihar New CM: रोज चौंका रहे नीतीश कुमार, अब तक कई कंधों पर हाथ रख चुके..कौन होगा अगला सीएम? | Nitish Kumar और पढ़ें

11:48 AM, 20-Mar-2026

Bihar News: गयावासियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी 724 योजनाओं की सौगात, पढ़िए पूरी खबर

Bihar Political News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गयावासियों को 724 विकास योजनाओं की सौगात देंगे। ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत सड़क, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी परियोजनाओं से जिले के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। और पढ़ें

11:47 AM, 20-Mar-2026

इंदौर अग्निकांड: पहले कार में, फिर बिजली पोल से होते हुए दूसरी मंजिल तक पहुंची थी आग; किसकी है लापरवाही?

 ब्रजेश्वरी अग्निकांड में आग लगने के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।  पुलिस इसे ईवी चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट का नतीजा मान रही है, वहीं परिजनों ने बिजली के पोल को जिम्मेदार ठहराया है। अब हादसे की जांच और भी पेचीदा हो गई है। और पढ़ें

11:35 AM, 20-Mar-2026

Bihar News: पटना में युवक की हत्या से हड़कंप, बहन की शादी में आया था, अपराधियों ने कूचकर मार डाला

Patna Crime News: युवक की निर्मम हत्या के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि हत्यारे की तलाश में छापेमारी चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।  और पढ़ें

10:30 AM, 20-Mar-2026

Jitan Ram Manjhi's Iftar Party: जीतन राम मांझी की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए कई NDA नेता | Bihar Politics

Jitan Ram Manjhi's Iftar Party: जीतन राम मांझी की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए कई NDA नेता | Bihar Politics और पढ़ें

10:24 AM, 20-Mar-2026

Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की पूजा में भक्त लीन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

Navratri Day 2: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। धार्मिक मान्यता है कि जो भी भक्त इस दिन सच्चे मन से मां की पूजा-अर्चना और दर्शन करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। और पढ़ें

10:12 AM, 20-Mar-2026

Bihar News: पोल्ट्री फार्म की दुर्गंध ने ली नवजात की जान, मौत के बाद प्रशासन की खुली नींद: जानिए पूरा मामला

Saran News: अवैध पोल्ट्री फार्मों की गंध को 30 दिन का शिशु बर्दाश्त नहीं कर पाया। इस कारण उसकी तबीयत बिगड़ी। अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन हालत इतनी बिगड़ी चुकी थी कि डॉक्टर भी उसकी जान नहीं बचा सके। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला? और पढ़ें

09:22 AM, 20-Mar-2026

Bihar News: जदयू विधायक के बेटे की मौत, घर से निकले थे, सड़क पर पेड़ से टकराई गाड़ी; पटना में तोड़ा दम

Nawada Road Accident News: पूर्व मंत्री राजवल्लभ प्रसाद यादव और जदयू विधायक विभा देवी के छोटे बेटे अखिलेश कुमार की गाड़ी पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन फौरन उन्हें पटना तो ले आए लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई।  और पढ़ें

08:38 AM, 20-Mar-2026

Bihar Police: जवान के साथ रंगेहाथ पकड़ाई महिला सिपाही, पति ने गंदा काम करते देखा तो क्या किया? जानिए मामला

Bihar News: पति अपनी सिपाही पत्नी को गैर मर्द के साथ उस हालत में देखकर दंग रह गया। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस टीम वहां पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया।  और पढ़ें

08:05 AM, 20-Mar-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

इंदौर में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत के साथ जहां गर्मी बढ़ने की उम्मीद थी, वहीं बेमौसम बारिश ने मौसम का मिजाज ही बदल दिया। तेज हवाओं और बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।कई इलाकों में बिजली गुल होने से परेशानियां बढ़ीं। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें