फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:51 PM, 15-Dec-2025

Bihar: तेजस्वी की पत्नी ने कहा- शर्म आ रही मुख्यमंत्री कहते हुए, सीएम का वीडियो क्यों ट्रोल कर रहा विपक्ष ?

Bihar :  तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री के नाम से बने सोशल मीडिया अकाउंट से किये गए पोस्ट की चर्चा अब जोर पकड़ने लगी है। उस पोस्ट के साथ एक वीडियो भी है, जिसके जरिये सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा गया है। लिखा है- "शर्म आ रही उनको मुख्यमंत्री कहते हुए।" और पढ़ें

10:40 PM, 15-Dec-2025

Bihar News: बिहार का नाम राष्ट्रीय मंच पर रोशन, चंद्र शेखर प्रसाद सिंह बने नेशनल योग रेफरी

योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा रांची में आयोजित होने वाली 50वीं सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 के लिए देश के 21 राज्यों से 180 राष्ट्रीय योग रेफरी का चयन किया गया है। और पढ़ें

10:36 PM, 15-Dec-2025

Bihar: मोबाइल ऐप से हाजिरी में तकनीकी गड़बड़ी पर शिक्षकों को बड़ी राहत, अब नहीं कटेगा वेतन

बिहार के सरकारी स्कूलों में मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन हाजिरी बनाने वाले शिक्षकों को शिक्षा विभाग ने बड़ी राहत दी है। तकनीकी कारणों से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं होने पर अब शिक्षकों का वेतन नहीं काटा जाएगा और भौतिक उपस्थिति के आधार पर वेतन भुगतान किया जाएगा। और पढ़ें

विज्ञापन
10:12 PM, 15-Dec-2025

Bihar News: अररिया के बेलसरा गांव में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में फैला आतंक

अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलसरा गांव में दिनदहाड़े 30 वर्षीय रंजन यादव की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह गांव में ही मौजूद था कि अचानक अज्ञात बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोली चलाई। और पढ़ें

10:11 PM, 15-Dec-2025

Bihar: परीक्षा में जवाब नहीं, कहानी और सौदेबाजी, पास करो नहीं तो शादी कैंसिल; शिक्षक ने पकड़ लिया सिर

मुजफ्फरपुर के बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक सेमेस्टर-2, सत्र 2024-28 की परीक्षा में छात्रों ने अजीबोगरीब उत्तर लिखकर परीक्षकों को हैरान कर दिया। और पढ़ें

विज्ञापन
10:11 PM, 15-Dec-2025

Bihar News: राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बिहार की महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जीते कई पदक

पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 13 से 15 दिसंबर तक आयोजित राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। और पढ़ें

09:19 PM, 15-Dec-2025

Bihar News: राजद विधायक और सहयोगी पर करोड़ों की रंगदारी मांगने की FIR, संवेदक ने मांगी सुरक्षा

मधेपुरा में राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर और उनके सहयोगी आलोक कुमार मुन्ना पर AA पटना (JV) फर्म के संवेदक ने एक करोड़ रुपये रंगदारी मांगने, निर्माण कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया। और पढ़ें

09:01 PM, 15-Dec-2025

Murder Case : पटना में अपराधियों ने युवक को गोलियों से भूना, बरामद मोबाइल से होगी मृतक की पहचान

Bihar : गोली चलते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। अपराधियों को इसका फायदा मिला, जिससे वेलोग फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। और पढ़ें

08:47 PM, 15-Dec-2025

Bihar: रेलवे भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा नाकाम, CBT केंद्र पर दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा युवक गिरफ्तार

CEN नंबर 08/2024 के तहत रेलवे में लेवल-1 पदों की भर्ती के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के दौरान मुजफ्फरपुर के कांटी स्थित iON डिजिटल ज़ोन परीक्षा केंद्र पर फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। और पढ़ें

08:29 PM, 15-Dec-2025

Bihar News: शिक्षा विभाग की चिट्ठी ने खोली पोल, गलतियों की भरमार पर बीईओ का वेतन रुका

औरंगाबाद जिले में शिक्षा विभाग उस समय चर्चा में आ गया, जब प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जारी एक सरकारी पत्र में एक दर्जन से अधिक वर्तनी और व्याकरण संबंधी गलतियां सामने आईं। और पढ़ें

08:10 PM, 15-Dec-2025

Bihar News: श्यामा माई मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे संजय सरावगी, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

दरभंगा से छठी बार नगर विधायक चुने गए भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय सरावगी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद उन्होंने श्यामा माई मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। और पढ़ें

08:08 PM, 15-Dec-2025

Bihar News : अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, जबरन घेराबंदी करने का किया था विरोध

Bihar : किसी व्यक्ति ने इस बात की सूचना दी कि कुछ अपराधी उनकी जमीन की घेराबंदी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वह अपनी जमीन पर पहुंचे और घेराबंदी करने का विरोध करने लगे। इसी दौरान अपराधियों ने  उन्हें गोली मार दी।  और पढ़ें

07:48 PM, 15-Dec-2025

Bihar News बिहार में अपने ही घर में बंकर बनाकर छिपा था शख्स, जानिए पुलिस ने क्यों किया गिरफ्तार

बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सरकारी अनाज की कालाबाजारी और 37 लाख 50 हजार रुपये से अधिक के गबन के फरार आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

07:41 PM, 15-Dec-2025

Bihar News: बाघ की गतिविधि से ग्रामीणों में बढ़ा भय, प्रशासन और वन विभाग पर उठी सुरक्षा की मांग

नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदिया पंचायत के जंगली इलाकों में पिछले एक सप्ताह से बाघ की गतिविधि देखी जा रही है। नावाडीह और कोसदरियां गांव के ग्रामीण खेतों और जंगलों में काम करते समय असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। और पढ़ें

07:16 PM, 15-Dec-2025

Bihar: सदिसोपुर स्टेशन पर हड़कंप, श्रमजीवी एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे से उठा धुआं, 30 मिनट तक रुकी ट्रेन

पटना के आसपास दानापुर रेल मंडल क्षेत्र के बिहटा स्थित सदिसोपुर रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 12391 अप श्रमजीवी एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे से अचानक धुआं निकलने लगा। और पढ़ें

06:51 PM, 15-Dec-2025

Nitin Nabin: नितिन नवीन के कार्यकारी अध्यक्ष बनने से BJP में क्या-क्या बदलेगा? | Bihar Politics

Nitin Nabin: नितिन नवीन के कार्यकारी अध्यक्ष बनने से BJP में क्या-क्या बदलेगा? | Bihar Politics और पढ़ें

06:41 PM, 15-Dec-2025

Nitin Nabin: नितिन नवीन को BJP की कमान, बिहार के युवाओं की क्या है राय? | Bihar Ground Report

Nitin Nabin: नितिन नवीन को BJP की कमान, बिहार के युवाओं की क्या है राय? | Bihar Ground Report और पढ़ें

06:39 PM, 15-Dec-2025

Bihar News: युवाओं को मिला सशक्तिकरण का सहारा, निशुल्क स्टडी किट और टूल किट से खुला आत्मनिर्भरता का रास्ता

सीवान जिले में जिला नियोजनालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को निशुल्क स्टडी किट और व्यवसायिक प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को स्वरोजगार के लिए टूल किट वितरित की गई। और पढ़ें

06:09 PM, 15-Dec-2025

Bihar News: वनप्लस की खराब सेवा पर जिला उपभोक्ता आयोग सख्त, महिला आरक्षी को बड़ी राहत

महिला आरक्षी रंजना कुमारी ने 23 जुलाई 2021 को अमेज़न के माध्यम से खरीदा गया वनप्लस 9R 5G मोबाइल फोन खराब होने पर जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में शिकायत दर्ज कराई। और पढ़ें

05:57 PM, 15-Dec-2025

Bihar: मधेपुरा में फर्जी निगरानी अधिकारी गिरफ्तार, पुलिस बनकर करता था अवैध वसूली, फर्जी आईडी बरामद

मधेपुरा पुलिस ने निगरानी विभाग का फर्जी पुलिस पदाधिकारी बनकर अवैध वसूली करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों को रोककर खुद को निगरानी अधिकारी बताता था और भय दिखाकर पैसे वसूलता था। और पढ़ें

05:44 PM, 15-Dec-2025

Sanjay Saraogi : भाजपा ने मिथिलांचल की कसक भी उतारी; जानिए कौन हैं बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी

BJP Party : भारतीय जनता पार्टी से लगातार दूसरे दिन बड़ी खबर निकलकर सामने आई। भाजपा मुख्यालय ने रविवार को नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया और अगले ही दिन विधायक संजय सरावगी को प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बना दिया गया। और पढ़ें

04:35 PM, 15-Dec-2025

Bihar BJP Chief: भाजपा ने बिहार में भी बदली कमान, दरभंगा से विधायक संजय सरावगी बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष

Bihar Bjp President Sanjay Saraogi: भारतीय जनता पार्टी  ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने के बाद अब बिहार भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। पूर्व मंत्री और दरभंगा नगर से विधायक संजय सरावगी को बिहार भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। और पढ़ें

03:51 PM, 15-Dec-2025

Bihar: सीवान जंक्शन पर दर्दनाक हादसा, मजदूर की ट्रेन से कटकर मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सीवान जंक्शन पर रविवार की संध्या एक दर्दनाक हादसे में रेलवे रैक पॉइंट पर काम करने वाले मजदूर अभिषेक कुमार की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। और पढ़ें

03:47 PM, 15-Dec-2025

Bihar News: गोपालगंज जिला परिषद अध्यक्ष चुनाव में अमित राय की बड़ी जीत, 7 मतों से दीपिका सिंह को हराया

गोपालगंज जिला परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में वर्तमान उपाध्यक्ष अमित राय ने प्रभावशाली जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष की कुर्सी हासिल कर ली। उन्होंने भाजपा नेता विकास सिंह की पत्नी दीपिका सिंह को 7 मतों के अंतर से पराजित किया। और पढ़ें

03:43 PM, 15-Dec-2025

Bihar News: अपराधियों का तांडव, फाइनेंस कंपनी के अभिकर्ता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

भोजपुर जिले के आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत संकट मोचन नगर मोहल्ले में बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक निजी फाइनेंस कंपनी के अभिकर्ता के घर पर सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। और पढ़ें

03:34 PM, 15-Dec-2025

Bihar News: 13 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया मारपीट का आरोप

नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के श्रीचंदपुर गांव में 13 वर्षीय मोहम्मद दिलशाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि रविवार शाम बच्चों के विवाद के बाद पड़ोसी द्वारा मारपीट की गई, जिसमें दिलशाद के सिर में गंभीर चोट लगी। और पढ़ें

03:21 PM, 15-Dec-2025

Vaishali: रात के अंधेरे में मरीजों की खूब हो रही हेरा-फेरी, एंबुलेंस में चल रही साजिश का खुलासा।

कुछ परिवार वालों की मुताबिक बीच रास्ते में ही सरकारी एंबुलेंस में मौजूद कर्मियों के द्वारा मरीज को प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी जाती  और पढ़ें

02:36 PM, 15-Dec-2025

Bihar News: दुकान का शटर तोड़ हथियार के बल पर लाखों की डकैती, परिवार को बनाया बंधक; अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज

जमुई में नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया। मां शकुंतला ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर हथियार के बल पर परिवार के सदस्यों को बंधक बनाया और नगद समेत करीब 60 लाख रुपये से अधिक के जेवरात लूट लिए। घटना से इलाके में दहशत है। और पढ़ें

02:29 PM, 15-Dec-2025

Nitin Nabin: नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के पीछे ये है असल वजह | PM Modi | Amit Shah | JP Nadda

Nitin Nabin: नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के पीछे ये है असल वजह | PM Modi | Amit Shah | JP Nadda और पढ़ें

01:30 PM, 15-Dec-2025

Bihar: यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता का दावा, लेकिन यहां किल्लत से जूझ रहे किसान; कालाबाजारी की बात आई सामने

समस्तीपुर के रोसड़ा प्रखंड में रबी सीजन के दौरान यूरिया की किल्लत से किसान परेशान हैं। किसानों का आरोप है कि खाद विक्रेता बनावटी कमी दिखाकर निर्धारित दर से दोगुनी कीमत वसूल रहे हैं। और पढ़ें

01:23 PM, 15-Dec-2025

BJP News: अपनी उम्र के बराबर ही भाजपा ने चुना कार्यकारी अध्यक्ष, रेस में इन धुरंधरों का नाम भी था

Nitin Nabin: संगठन में पकड़ रखने वाले पांच बार के विधायक और वर्तमान में दो बड़े विभागों का जिम्मा संभा रहे नितिन नवीन पर भाजपा ने भरोसा जताया तो बड़े-बड़े धुरंधर भी हैरान रह गए। पीएम मोदी ने कहा कि नितिन नवीन ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वह एक युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास संगठन का अच्छा-खासा अनुभव है। और पढ़ें

01:15 PM, 15-Dec-2025

Bihar News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में दो यवकों की मौत; एक की हालत गंभीर

सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड में सहोरवा गांव के पास देर रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद मुसरनिया गांव में मातम पसरा है। और पढ़ें

01:01 PM, 15-Dec-2025

Bihar News: रात के अंधेरे में सरकारी एंबुलेंस से मरीजों की हेराफेरी, प्राइवेट अस्पताल भेजने की कोशिश क्यों?

वैशाली के हाजीपुर में सरकारी एंबुलेंस से रेफर की गई गर्भवती महिला को बीच रास्ते प्राइवेट अस्पताल भेजने की कोशिश का मामला सामने आया है। परिजनों और आशा कार्यकर्ता के विरोध के बाद मरीज को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। और पढ़ें

01:00 PM, 15-Dec-2025

Nitin Nabin: नितिन नबीन को ही राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के पीछे की जानिए इनसाइड स्टोरी | JP Nadda

Nitin Nabin: नितिन नबीन को ही राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के पीछे की जानिए इनसाइड स्टोरी | JP Nadda और पढ़ें

12:19 PM, 15-Dec-2025

Bihar News: आरपीएफ का ऑपरेशन 'विलेप' सफल, नेताजी एक्सप्रेस से 76 जीवित कछुए किए बरामद; जानें कहां छुपाए थे?

गयाजी जंक्शन पर आरपीएफ ने ऑपरेशन विलेप के तहत नेताजी एक्सप्रेस के जनरल कोच से 76 जीवित संरक्षित कछुए बरामद किए। लेकिन क्या आप जानते हैं? इन्हें कैसे छुपाकर ले जा रहे थे तस्कर, चलिए बता रहे हैं। और पढ़ें

11:52 AM, 15-Dec-2025

Bihar News: सेवानिवृत्त कर्मी के बंद घर से लाखों की चोरी, गहने-नकदी लेकर फरार हुए चोर; कुंडी तोड़कर घुसे थे

Patna News: बाढ़ थाना क्षेत्र के ललितपुर गांव में एफसीआई के सेवानिवृत्त कर्मी के बंद घर से चोरों ने लाखों की चोरी कर ली। सोने-चांदी के गहने, बर्तन और नगदी लेकर चोर फरार हो गए, पुलिस जांच में जुटी है। और पढ़ें

11:17 AM, 15-Dec-2025

Bihar Crime: घर में घुसकर की बातचीत, शादी से युवती ने किया इनकार तो युवक ने कर दी फायरिंग, पीड़िता घायल

वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र में शादी से इनकार करने पर एक युवक ने घर में घुसकर युवती को गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल युवती को पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है। और पढ़ें

10:57 AM, 15-Dec-2025

Bihar News: अबकारी विभाग ने विदेशी शराब की लाखों की खेप की बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार; पूछताछ जारी

मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने कांटी थाना क्षेत्र से विदेशी शराब की लाखों की खेप बरामद की। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। और पढ़ें

10:42 AM, 15-Dec-2025

Bihar: पुणे से लौटने के बाद छात्र ने किया सुसाइड, दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस टीम; क्यों उठाया ये कदम?

साहेबगंज थाना क्षेत्र के प्रकाश कुमार (23) ने अपने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

10:01 AM, 15-Dec-2025

Bihar: दिल्ली जाने से पहले नितिन नवीन मंदिर गए, पिता को भी किया नमन; कहा- जो सोचा नहीं, वह भाजपा में ही संभव

Nitin Nabin News: राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन आज दिल्ली रवाना हो रहे हैं। वहां पर सबसे पहले पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे। इसके बाद पीएम मोदी गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। इससे पहले उन्होंने पटना में क्या किया? क्या बातें कहीं लिए जानते हैं... और पढ़ें

08:26 AM, 15-Dec-2025

Bihar News: एक परिवार की सामूहिक आत्महत्या से इलाके में सनसनी, यहां फंदे से लटके मिले पिता और तीन पुत्रियां

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के नवलपुर मिश्रौलिया गांव में एक पिता ने अपनी तीन पुत्रियों के साथ फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

08:19 AM, 15-Dec-2025

Bihar News: कोसी नदी पार करते समय नाव हादसा, दादी व पोती की डूबने से मौत; काफी मशक्कत के बाद मिले शव

कटिहार जिले के अमदाबाद थाना क्षेत्र में कोसी नदी पार करते समय नाव पलटने से दादा और दो वर्षीय पोती की डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है, जबकि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और पढ़ें

08:06 AM, 15-Dec-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में असामाजिक तत्वों ने एक ही रात में झोपड़ीनुमा दुकानों में आग लगा दी। इस घटना में तीन दुकानें जलकर खाक हो गईं। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें