फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 6 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:53 PM, 06-Dec-2025

Bihar: पटना में ‘फेक गोल्ड गैंग’ का पर्दाफाश! नकली बिस्किट दिखाकर महिलाओं को लूटने वाले चार गिरफ्तार

पटना के अगमकुआं थाना पुलिस ने महिलाओं से नकली सोने की बिस्किट दिखाकर ठगी और लूटपाट करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से नकली सोने की बिस्किट, नगद रुपए, स्कूटी और ऑटो बरामद किया गया। और पढ़ें

10:14 PM, 06-Dec-2025

Bihar News: एनटीपीसी कहलगांव में बायोमास को-फायरिंग कार्यशाला, कृषि अवशेषों से 28 गीगावॉट बिजली संभव

भागलपुर में एनटीपीसी कहलगांव में समर्थ मिशन के सहयोग से बायोमास को-फायरिंग पर क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में कृषि अवशेषों से 28 गीगावॉट बिजली उत्पादन की संभावना, पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आय में वृद्धि पर जोर दिया गया। और पढ़ें

09:44 PM, 06-Dec-2025

Bihar News: सोने के नकली बिस्किट दिखाकर महिलाओं से लूटपाट करता था यह गैंग, पटना पुलिस ने छापेमारी कर चार पकड़ा

Patna Police: पटना के अगमकुआं थाने की पुलिस ने सोने के नकली बिस्किट दिखाकर लूटपाट करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिसिया जांच में यह बात बता चला कि चारों बदमाश अलग तरीके से लूटपाट करते थे। पढ़िए पूरी खबर... और पढ़ें

विज्ञापन
09:37 PM, 06-Dec-2025

Bihar News: पटना में दिनदहाड़े ₹5 लाख की लूट, कलेक्शन एजेंट को हथियार दिखाकर बदमाश फरार

पटना के बेउर थाना क्षेत्र में दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक निजी कंपनी के कलेक्शन एजेंट से ₹5,00,000 की राशि हथियार के बल पर लूट ली। और पढ़ें

09:33 PM, 06-Dec-2025

Bihar: कैशियर बना लूट का मास्टरमाइंड, गबन छुपाने के लिए रची 15.60 लाख की वारदात! जानें पूरा मामला

वैशाली जिले में फ्लिपकार्ट के कैशियर सोनल राज द्वारा किए गए गबन को छिपाने के लिए 15.60 लाख रुपए की बड़ी लूट की साजिश रची गई। दिग्गी ओवरब्रिज के पास फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर लूट की इस वारदात में चार लोग शामिल थे। और पढ़ें

विज्ञापन
09:27 PM, 06-Dec-2025

Bihar News: 2000 रुपए के विवाद ने ली हिंसक शक्ल, दो पक्षों में भिड़ंत, तीन गिरफ्तार और कई घायल

मधुबनी के नगर थाना क्षेत्र में ₹2000 के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें आधे दर्जन लोग घायल हो गए। घटना कोतवाली चौक के पास हुई, जहां स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एसडीपीओ तुरंत पहुंच गए और कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया और पढ़ें

09:05 PM, 06-Dec-2025

Bihar: सम्राट अशोक की धरती पर बालाजी का आगमन! BR नायडू ने ट्वीट कर जताया आभार, कहा- यह अत्यंत हर्ष का विषय

बिहार सरकार ने पटना के मोकामाखास इलाके में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को श्री वेंकटेश्वर मंदिर निर्माण के लिए 99 साल की लीज पर सिर्फ ₹1 वार्षिक किराए में जमीन आवंटित की है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने TTD चेयरमैन बी.आर. नायडू को इस संबंध में औपचारिक पत्र भेजा। और पढ़ें

08:31 PM, 06-Dec-2025

Bihar News: रॉड से पीटकर युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी, मोहल्ले में सनसनी

भागलपुर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में शनिवार को बेखौफ अपराधियों ने 25 वर्षीय कुंदन यादव की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक सुबह घर से टहलने निकला था और थोड़ी ही दूरी पर उसका लहूलुहान शव मिला। और पढ़ें

08:23 PM, 06-Dec-2025

Bihar : विधान सभा सत्र समाप्त होते ही विधायकों का आवास हुआ आवंटित, जानिए अब कहाँ होगा इनका निवास स्थान

Bihar : विधान सभा सत्र समाप्त होते ही विधायकों का आवास भी आवंटित हो गया।शुक्रवार को विधान सभा सत्र समाप्त होने के बाद विधान सभा के अध्यक्ष ने आवास का निरीक्षण भी किया था।  और पढ़ें

07:55 PM, 06-Dec-2025

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने डाटा बताकर 2005 वाली सरकार की दिलाई याद, कहा- IMC का जल्द होगा शुभारंभ

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मैं उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत कुल 44,073 उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। इस योजना से लाभान्वित लोग अपने उद्योग स्थापित कर रहे हैं और बड़ी संख्या में रोजगार भी उत्पन्न कर रहे हैं। और पढ़ें

07:48 PM, 06-Dec-2025

Bihar News: प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंजाम! युवक की चाकू से हत्या, खेत में लहूलुहान हालत में मिला शव

सीवान जिले के भोपतपुरा भरथिया गांव में 18 वर्षीय दिनेश यादव की चाकू से हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। और पढ़ें

07:41 PM, 06-Dec-2025

Bihar News: गृह मंत्री के क्षेत्र में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध आरा मिल पर चला बुलडोजर

मुंगेर के तारापुर में गृह मंत्री और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के गृह क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध आरा मिल पर कार्रवाई करते हुए पूरे परिसर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। और पढ़ें

07:22 PM, 06-Dec-2025

Bihar Police: अब पेपरलीक रोकने के लिए बनाई गई SIT, अवैध खनन में पकड़े गए वाहन 15 दिन के अंदर होंगे नीलाम

Bihar News: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में अशांति फैलाने वालों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही कई निर्देश भी दिए।  और पढ़ें

06:59 PM, 06-Dec-2025

Bihar: बदमाशों ने मारी गोली या हुआ हादसा? विधायक केदार प्रसाद के पीए कैसे हुए घायल, हुआ चौकाने वाला खुलासा

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता के निजी सहायक विनोद दास पर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस और एफएसएल जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। और पढ़ें

06:47 PM, 06-Dec-2025

Bihar News: अब लोगों को नहीं लगाना पड़ेगा थानों का चक्कर, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लॉन्च किया CCTNS पोर्टल

गृह विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में पुलिसिंग को ई-गवर्नेंस के जरिए अधिक सुलभ और पारदर्शी बनाने की दिशा में यह बड़ा कदम है। यह पोर्टल लोगों को पुलिस सेवाओं तक आसान पहुंच प्रदान करेगा, जिससे उन्हें बार-बार पुलिस स्टेशन के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
  और पढ़ें

06:14 PM, 06-Dec-2025

Bihar News: खेत से लौटते ट्रैक्टर चालक की सड़क पर दर्दनाक मौत, परिवार में मातम

किशनगंज में खर्सेल मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हुई। घायल को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मृत्यु हो गई। मृतक मोहम्मद शफीक अंसारी थे। और पढ़ें

06:14 PM, 06-Dec-2025

Bihar News: वेतन भुगतान के नाम पर रिश्वत का सनसनीखेज मामला, शिक्षक ने लगाया 8 लाख रुपये मांगने का आरोप

गोपालगंज के शिक्षक मोहम्मद ग्यासुद्दीन ने वेतन भुगतान के नाम पर अधिकारियों पर 8 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। उनका बकाया वेतन उच्च न्यायालय के आदेश से जारी हुआ। और पढ़ें

05:51 PM, 06-Dec-2025

Patna: Indigo की उड़ाने लगातार हो रही रद्द, यात्रियों का फूटा गुस्सा, बताई परेशानी।

देशभर में इंडिगो की उड़ाने रद्द होने से एयरपोर्ट पर यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। और पढ़ें

05:39 PM, 06-Dec-2025

Patna: अब शिकायत करने के लिए थाने जाने की नहीं जरूरत, Samrat Chaudhary ने बताया कैसे?

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश में CCTNC पोर्टल लॉन्च किया। उन्होंने बताया कि अब नागरिक अपनी शिकायत थाने में जाने बगैर इसी पोर्टल पर दर्ज करा सकेंगे। और पढ़ें

05:21 PM, 06-Dec-2025

Kaimur: प्रदेश में नई सरकार आते ही बड़ा एक्शन, अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर, अधिकारी क्या बोले?

कैमूल में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला। उप जिला अधिकारी और डिप्टी एसपी के साथ मौके पर भारी फोर्स तैनात रही। और पढ़ें

05:14 PM, 06-Dec-2025

Bihar: गोपालगंज में बड़ा फर्जीवाड़ा! दो शिक्षकों के फर्जी प्रमाणपत्र का खुलासा, सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू

गोपालगंज जिले में निगरानी ब्यूरो, पटना की जांच में दो नियोजित शिक्षकों टीना मुन्नी खातुन और सुबोध कुमार मांझी के BETET अंक पत्र फर्जी पाए गए हैं। और पढ़ें

05:01 PM, 06-Dec-2025

BTSC Jobs 2025: बिहार में निकली 1,907 पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन; सैलरी 1.12 लाख से अधिक

BTSC Vacancy 2025: बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने 1,907 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए नीचे दी वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं। और पढ़ें

04:45 PM, 06-Dec-2025

Bihar News: नालंदा में मेडिकल लापरवाही का आरोप! बंध्याकरण के 18 दिन बाद प्रसूता की मौत, जांच टीम गठित

नालंदा के एकंगरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद कथित चिकित्सकीय लापरवाही से 26 वर्षीय प्रसूता बेबी देवी की मौत हो गई। और पढ़ें

04:44 PM, 06-Dec-2025

Bihar News: शुरू हुई 6ठीं राज्य स्तरीय सवात चैंपियनशिप, 22 जिलों के 700 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

मुजफ्फरपुर के डॉ. जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज के इंडोर स्टेडियम में 6ठीं बिहार राज्य स्तरीय सवात चैंपियनशिप का भव्य उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। और पढ़ें

03:56 PM, 06-Dec-2025

Bihar: पूर्व रेलवे जीएम का जमालपुर में व्यापक निरीक्षण, 140 टन क्षमता वाला क्रेन टूंडला रेलवे को हस्तांतरित

पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद दाऊद दो दिवसीय निरीक्षण पर जमालपुर पहुंचे, जहां उन्होंने स्टेशन, कोचिंग डिपो, यार्ड, डीज़ल शेड, रेल अस्पताल और कॉलोनी सहित कई महत्वपूर्ण इकाइयों का विस्तृत निरीक्षण किया। और पढ़ें

02:46 PM, 06-Dec-2025

Bihar Crime: भागलपुर में रॉड से पीट-पीटकर युवक की हत्या, पड़ोसी परिवार संग फरार; पुलिस जांच में जुटी

Bihar: भागलपुर के साहेबगंज चर्च रोड पर 22 वर्षीय कुंदन यादव की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप पड़ोसी शंकर महतो पर लगा है, जो परिवार संग फरार है। पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। परिजनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। और पढ़ें

02:35 PM, 06-Dec-2025

Bihar Accident: मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूटा बिजली तार; करंट लगने से छात्रा की मौत

Bihar Accident: मुजफ्फरपुर के सरैया में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बिजली का तार टूटकर स्कूल जा रही छात्राओं पर गिर गया। करंट लगने से 9वीं की छात्रा विंध्यांचली की मौत हो गई, जबकि तीन छात्राएं घायल हैं। पुलिस जांच में जुटी है। और पढ़ें

02:16 PM, 06-Dec-2025

Bihar News: नालंदा में खाटू श्याम मंदिर निर्माण रोकने पर विवाद, भक्त बोले- कागज दिखाएं, हम पीछे हट जाएंगे

Bihar News: पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि शुक्रवार को कुछ लोगों ने आकर मंदिर निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों ने छड़ को अव्यवस्थित कर दिया और लगी हुई ईंटों को फोड़ दिया। मोहल्लेवासी चाहते हैं कि यहाँ बाबा का मंदिर बने। और पढ़ें

01:24 PM, 06-Dec-2025

Bihar News: जमालपुर पहुंचे पूर्व रेलवे के जीएम, वर्कशॉप विकास योजनाओं में तेजी लाने के दिए दिशा-निर्देश

Bihar News: पूर्व रेलवे के जीएम मिलिंद दाउस्करे ने जमालपुर स्टेशन, वर्कशॉप, कोचिंग डिपो और डीजल शेड का निरीक्षण किया। वर्कशॉप में वैगन प्योरिंग सहित कई कार्य तेज करने के निर्देश दिए। कई लंबित परियोजनाओं में तेजी की उम्मीद जताई गई। और पढ़ें

11:53 AM, 06-Dec-2025

Bihar: जहानाबाद में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बोलेरो डिवाइडर से टकराकर हाईवा से भिड़ी; दो चालक घायल

Bihar: जहानाबाद-गया फोरलेन पर तेज रफ्तार बोलेरो डिवाइडर से टकराकर पलट गई और हाईवा से जा भिड़ी। हादसे में दोनों वाहन चालक घायल हुए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल भेजा। पुलिस ने गाड़ियां जब्त कर यातायात बहाल कराया। और पढ़ें

11:40 AM, 06-Dec-2025

Bihar BJP: एनडीए की जीत के बाद मैराथन बैठक करेगी BJP, तीन दिन तक नेताओं के साथ विमर्श करेगा शीर्ष नेतृत्व

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 101 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। 89 सीटों पर जीत हासिल कर भाजपा राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। इस शानदार जीत का श्रेय पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को समर्पित कर दिया। इसी को देखते हुए भाजपा तीन दिन तक क्षेत्रीय बैठक करने जा रही है।  और पढ़ें

11:22 AM, 06-Dec-2025

Bihar News: एससी-एसटी विशेष अदालत ने हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई, 10 हजार अर्थदंड भी लगाया

Bihar: मधुबनी की SC/ST विशेष अदालत ने सुशील साफी हत्या मामले में आरोपी नरेश यादव को आजीवन कारावास और ₹10 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई। आरोपी ने चोरी के आरोप में सुशील पर लाठी से हमला किया था, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। और पढ़ें

10:52 AM, 06-Dec-2025

Bihar Weather News: पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, पारा सात डिग्री तक नीचे चला गया; मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें

Weather News: मौसम विभाग ने बढ़ते ठंड को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की है। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि आने वाले 48 घंटे में ठंड और बढ़ेगी। इसलिए सावधान रहें। गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें।  और पढ़ें

10:48 AM, 06-Dec-2025

Bihar: बरात से पहले उठा भाई का जनाजा, शादी का सामान लेने निकले दो युवकों की सड़क हादसे में मौत; परिजन बेसुध

Bihar: मोहिउद्दीननगर में NH-122B पर देर शाम सड़क हादसे में अमन कुमार और राहुल कुमार की मौत हो गई। अमन के भाई की अगले दिन शादी थी। खरीदारी के दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल मिले और अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। और पढ़ें

09:57 AM, 06-Dec-2025

Bihar News : पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर महिला ने अपनी नस काटी; खुद को किस अधिकारी की पत्नी बताया?

Bihar: सहायक जेल अधीक्षक आदित्य कुमार पर पत्नी मानने से इनकार और घर से बेदखल करने का आरोप लगाने वाली अमृता कुमारी ने SP कार्यालय में अपनी कलाई काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला तीन दिनों से न्याय की गुहार लगा रही थी।  और पढ़ें

09:56 AM, 06-Dec-2025

Bihar Accident: एंबुलेंस की ठोकर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

Bihar: महात्मा गांधी सेतु पर पाया नंबर 22 के पास एंबुलेंस की ठोकर से बाइक सवार रीता देवी की मौत हो गई, जबकि बेटा सुजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक के चकमा देने से बाइक गिर गई और एंबुलेंस ने महिला को कुचल दिया। और पढ़ें

08:32 AM, 06-Dec-2025

Indigo Crisis : इंडिगो की उड़ान थमने से बिहार में कहां-क्या परेशानी, यह खबर पढ़कर ही यात्रा करें

Bihar News : इंडिगो विमानों की परेशानी अभी खत्म होती नहीं दिख रही है। पटना सहित बिहार के बाकी एयरपोर्ट पर भी यात्री परेशान दिख रहे हैं। पहले से टिकट है या जाना जरूरी है तो यह खबर पढ़ लें।
  और पढ़ें

07:18 AM, 06-Dec-2025

Bihar Accident: बरात से लौट रही दो कारों की भीषण टक्कर, एक की मौत, कई गंभीर; पुलिस जांच में जुटी

Bihar: शादी से लौट रही दो कारों की टक्कर में हाजीपुर निवासी 24 वर्षीय ओमप्रकाश की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर हुए। अंधेरा और एनएच पर गड्ढों के कारण हादसा हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा और घायलों को पटना रेफर किया।

और पढ़ें

06:51 AM, 06-Dec-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 6 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar: बहालखाना रोड में प्रोटेक्शन गैंग के बदमाशों ने निगमकर्मी के घर में घुसकर एक लाख रुपये की रंगदारी नहीं देने पर उसके परिवार की पिटाई कर दी। घटना से आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें