फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:20 PM, 21-Nov-2025

Bihar News: नगर थाना परिसर में बर्तन धो रही थी रसोइया, पुलिस वाहन ने कुचला, मौके पर मौत; चालक गिरफ्तार

Chhapra News: छपरा नगर थाना परिसर में पुलिस वाहन की चपेट में आकर रसोइया आरती देवी की मौत से अफरातफरी मच गई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है और सिपाही पर कार्रवाई शुरू की है। परिवार आर्थिक संकट में है और मुआवजे की मांग उठ रही है।
  और पढ़ें

10:16 PM, 21-Nov-2025

Bihar Election 2025 : अकेले चुनाव लड़ने का मेरा फैसला बिल्कुल सही था, चिराग का यह बयान अब चर्चा में

 Bihar Election : नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। एनडीए के सभी सहयोगी दल इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने। अब चिराग पासवान ने 2020 के चुनाव की बात को याद करते हुए कुछ ऐसा कह दिया, जो अब चर्चा का विषय बन गया हैं। और पढ़ें

10:09 PM, 21-Nov-2025

Bihar: मंत्री नितिन नवीन ने संभाला पथ निर्माण व नगर विकास विभाग का प्रभार, बिहार के विकास को लेकर क्या कहा?

Patna News: नितिन नवीन ने पथ निर्माण व नगर विकास विभाग का प्रभार मिलने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में बिहार विकास के नए दौर में प्रवेश करेगा और मुख्यमंत्री के विजन को साकार करना उनकी प्राथमिकता होगी।
  और पढ़ें

विज्ञापन
10:00 PM, 21-Nov-2025

Bihar Crime: युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का आरोप; ससुराल पक्ष हुआ फरार

Siwan Crime: खरसड़ा गांव में संजू देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से दहेज हत्या का मामला सामने आया। शादी के बाद दहेज मांग का आरोप पहले से था। घटना के बाद ससुराल पक्ष फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच और छापामारी शुरू कर दी है।
  और पढ़ें

09:52 PM, 21-Nov-2025

Bihar News: 69वीं राष्ट्रीय स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता में बिहार को दो और स्वर्ण, नमन और आदर्श ने दिखाया दम

Patna News: 69वीं राष्ट्रीय स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता में बिहार ने नमन प्रभाकर और आदर्श कुमार के दम पर दो और स्वर्ण पदक जीते। इससे पहले भी दो स्वर्ण मिले थे। मेहनत, प्रशिक्षण और निरंतर अभ्यास की बदौलत खिलाड़ियों ने राज्य का मान बढ़ाया।
  और पढ़ें

विज्ञापन
09:43 PM, 21-Nov-2025

Bihar: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची संशोधन का अंतिम मौका, 10 दिसंबर तक नाम जोड़ सकेंगे शिक्षक

Saran News: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची संशोधन की तारीख बढ़ाकर 10 दिसंबर 2025 कर दी गई है। त्योहारों और व्यस्तताओं के कारण छूटे शिक्षकों को फॉर्म-19 के माध्यम से नाम जोड़ने का अंतिम अवसर दिया गया है। अधिकारी समय पर आवेदन करने की अपील कर रहे हैं।
  और पढ़ें

09:35 PM, 21-Nov-2025

Bihar Crime: महिला की हत्या और लूट, लेकिन पुलिस रही निष्क्रिय; विदेश से लौटे पति के आवेदन पर शुरू हुई कार्रवाई

Siwan Crime: बसावनबारी गांव में महिला की हत्या और लूट के बाद पुलिस दो दिनों तक निष्क्रिय रही। विदेश से लौटे पति के आवेदन पर ही जांच शुरू हुई। मासूम बच्चे की गवाही से घटना का विवरण सामने आया। ग्रामीणों ने पुलिस की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की है।
  और पढ़ें

09:06 PM, 21-Nov-2025

Bihar Minister List: Bihar में हुआ विभागों का बंटवारा, पहली बार BJP पर गृह विभाग..किसे क्या मिला?

Bihar Minister List: Bihar में हुआ विभागों का बंटवारा, पहली बार BJP पर गृह विभाग..किसे क्या मिला? और पढ़ें

08:58 PM, 21-Nov-2025

Bihar Result आने के बाद RJD बोली- 'बेईमानी से हराया'..भड़क गई JDU, क्या-क्या कहा?

Bihar Result आने के बाद RJD बोली- 'बेईमानी से हराया'..भड़क गई JDU, क्या-क्या कहा? और पढ़ें

08:53 PM, 21-Nov-2025

Mamata दीदी को Giriraj Singh ने दिया 'अल्टीमेटम', ये क्या कह गए?

Mamata दीदी को Giriraj Singh ने दिया 'अल्टीमेटम', ये क्या कह गए? और पढ़ें

08:50 PM, 21-Nov-2025

Bihar Politics: हार के बाद भी ओवैसी का शक्ति प्रदर्शन, बोले- बलरामपुर में ‘लाल’ किला ढह गया, रंग अब हरा हो गया

Katihar News: असदुद्दीन ओवैसी हार के बावजूद बलरामपुर पहुंचे और समर्थकों का आभार जताया। उन्होंने भाकपा माले पर कटाक्ष करते हुए कहा कि क्षेत्र में नया राजनीतिक बदलाव शुरू हो गया है। औवैसी ने 389 वोट के मामूली अंतर वाली हार को भविष्य की बड़ी संभावनाओं का संकेत बताया।
  और पढ़ें

08:44 PM, 21-Nov-2025

Bihar Election के Result के बाद Congress के खेमे में 'खलबली', नेताओं ने शुरु किया विरोध

Bihar Election के Result के बाद Congress के खेमे में 'खलबली', नेताओं ने शुरु किया विरोध और पढ़ें

08:38 PM, 21-Nov-2025

Home Minister : सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय नहीं मिला है; नीतीश कुमार सरकार में कहलाएंगे गृह विभाग के मंत्री

Samrat Chaudhary : जानकारी ही किसी को भी आगे या पीछे रखती है। इसलिए, यह जानना जरूरी है कि सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय नहीं मिला है। वह पद तो भारतीय जनता पार्टी ने अमित शाह को दे रखा है। सोशल मीडिया से मीडिया तक मंत्रालय लिख रहे। अंतर समझिए। और पढ़ें

08:36 PM, 21-Nov-2025

'कोई मुद्दे नहीं, कब्जे में लेना चाहते..' Congress पर जमकर बरसे Nitin Naveen, क्या-क्या बोले?

'कोई मुद्दे नहीं, कब्जे में लेना चाहते..' Congress पर जमकर बरसे Nitin Naveen, क्या-क्या बोले? और पढ़ें

08:28 PM, 21-Nov-2025

Bihar Assembly Election : शपथ ग्रहण के बाद अब होगी नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक, तय करेगी भविष्य का एजेंडा

Election 2025 : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ 26 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली, जिनमें सभी को अलग-अलग विभाग आवंटित कर दिए गए। अब नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होने वाली है। और पढ़ें

08:22 PM, 21-Nov-2025

Crime: बिहार में MP की युवती देह व्यापार का शिकार, भागकर खेत में छिपी और बचाई जान; खान सर के पास आई थी पढ़ने

Kishanganj Crime: पटना में पढ़ाई के लिए आई मध्यप्रदेश की युवती को दो महिलाओं ने नौकरी का झांसा देकर किशनगंज के रेड लाइट एरिया में बेच दिया। एक महीने की प्रताड़ना के बाद वह भाग निकली। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से युवती को बचा लिया गया।
  और पढ़ें

07:46 PM, 21-Nov-2025

Bihar News : गृह विभाग भाजपा ने लिया, ताकत फिर भी सीएम नीतीश कुमार की जेब में; सम्राट चौधरी निशाने पर रहेंगे

Samrat Chaudhary : अभी से बिहार में बड़ा बदलाव हो गया है। अब विपक्ष जब भी अपराध के लिए सरकार को घेरने उतरेगा तो निशाने पर सम्राट चौधरी रहेंगे। दूसरी तरफ, भले ही गृह विभाग लेकर भाजपा खुद को पावरफुल समझें, सुपर पावर में नीतीश कुमार ही रहेंगे। कैसे?
  और पढ़ें

07:37 PM, 21-Nov-2025

Bihar News: नई सरकार के गठन के बाद CM नीतीश ने जदयू के जनप्रतिनिधियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

Patna News: नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित नेक संवाद में जदयू नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। सभी ने मुख्यमंत्री को बधाई दी, जबकि नीतीश कुमार ने सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और विकास के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।
  और पढ़ें

07:30 PM, 21-Nov-2025

Samrat Chaudhary: अमित शाह ने 'बड़ा आदमी' बनाने की बात कही तो उठी थी सीएम बनने की चर्चा; सम्राट चौधरी कौन हैं?

Home Minister of Bihar : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार के दौरान कई बार यह अफवाह उड़ी कि भाजपा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर अपनी पार्टी से किसी को लाएगी। उस अफवाह को अमित शाह के एक बयान से बल मिला था। अब असल बात देखिए। और पढ़ें

07:25 PM, 21-Nov-2025

Bihar News: जल्द शुरू होगी कैरावैन बस सेवा, पर्यटकों को मिलेगा चलते-फिरते होटल जैसा आराम; जानें खासियत

Caravan Bus Service: बिहार पर्यटन विभाग जल्द ही कैरावैन बस सेवा शुरू कर रहा है, जिसमें चलते-फिरते होटल जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आधुनिक लग्जरी बसें न्यूनतम 250 किमी की बुकिंग पर उपलब्ध होंगी। यह पहल पर्यटन को बढ़ावा देगी और रोजगार व राजस्व में महत्वपूर्ण वृद्धि करेगी।
  और पढ़ें

07:11 PM, 21-Nov-2025

Bihar: ‘विश्वविद्यालय से आतंकी गतिविधि का संचालन शर्मनाक’, राज्यपाल बोले- ज्ञान का उपयोग मानवता के खिलाफ अपराध

Darbhanga News: राज्यपाल डॉ. आरिफ मोहम्मद खान ने विश्वविद्यालय से आतंकी गतिविधि चलने को शर्मनाक बताया। MBBS डॉक्टर की संलिप्तता पर चिंता जताते हुए उन्होंने सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार समाज के लिए अनिवार्य हैं।
  और पढ़ें

07:01 PM, 21-Nov-2025

Bihar Cabinet : मंत्रियों के विभाग बंटवारे में कौन निकला खिलाड़ी? एनडीए के पांडव में कौन कितना भारी, देखिए

Bihar Election Result : बिहार में एनडीए के पांचों दलों ने विभागों के लिए भी बात फाइनल कर ली। लेकिन, जानने वाली बात है कि ज्यादा सीटें हासिल करने वाली भाजपा के मंत्रियों को जदयू अध्यक्ष व सीएम नीतीश कुमार ने क्या दिया? बाकी दलों में कौन कितना भारी? और पढ़ें

06:50 PM, 21-Nov-2025

Bihar: स्पेशल ओलंपिक्स भारत-नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 में बिहार को रजत पदक, खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Patna News: स्पेशल ओलंपिक्स भारत–नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 में बिहार टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रजत पदक जीता। कोलकाता में आयोजित इस प्रतियोगिता में 20 राज्यों के 300 खिलाड़ी शामिल हुए। बिहार के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की मेहनत ने राज्य को गौरवान्वित किया।
  और पढ़ें

06:40 PM, 21-Nov-2025

Bihar CM Oath: बिना चुनाव लड़े मंत्री बनने पर ट्रोल हुए दीपक प्रकाश, पिता आए सामने; कहा- फेल विद्यार्थी नहीं है

Bihar : बिना चुनाव लड़े मंत्री बनने पर दीपक प्रकाश सोशल मीडिया खूब ट्रोल हो रहे हैं। लोग  एनडीए पर कटाक्ष करते हुए परिवारवाद पर भी सवाल उठा रहे हैं, ऐसे में उपेन्द्र कुशवाहा सामने आकर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि दीपक प्रकाश फेल विद्यार्थी नहीं है। और पढ़ें

06:40 PM, 21-Nov-2025

Bihar Election 2025: पोस्टल बैलेट में बड़ी संख्या में वोट रद्द, दो लाख में से लगभग 24 हजार घोषित हुए अवैध

Bihar Polls 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में 2.01 लाख पोस्टल बैलेट में से लगभग 24 हजार अवैध पाए गए, जो कुल पोस्टल वोटों का 11.87% है। कुल मतों में नोटा को 9.10 लाख वोट मिले। कुल मतदान 67.25% रहा और महिलाओं ने बढ़ी संख्या में मतदान किया।
  और पढ़ें

06:07 PM, 21-Nov-2025

Bihar News: NH-2 पर दो ट्रकों की जोरदार टक्कर, ड्राइवर-खलासी केबिन में फंसे; क्रेन से हटाए वाहन, घंटों रहा जाम

Gaya News: गयाजी के NH-2 पर दो ट्रकों की टक्कर में ड्राइवर और खलासी केबिन में फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने एक घंटे की मेहनत से बाहर निकाला। दोनों घायल खतरे से बाहर हैं। हादसे से दो घंटे जाम लगा, जिसे क्रेन से ट्रक हटाकर समाप्त किया गया।
  और पढ़ें

05:58 PM, 21-Nov-2025

Bihar Crime: दारोगा पर 50 हजार की अवैध वसूली और धमकी का आरोप, निगरानी थाना में FIR; तत्काल प्रभाव से निलंबित

Saran Crime: डोरीगंज थाना के दारोगा अमित कुमार पर 50 हजार रुपये की अवैध मांग और धमकी का आरोप सत्य पाए जाने पर निगरानी थाना में FIR दर्ज हुई। अवकाश स्वीकृत न होने के बावजूद अनुपस्थित रहने पर एसएसपी ने उन्हें 17 नवंबर से निलंबित कर स्पष्टीकरण मांगा है।
  और पढ़ें

05:45 PM, 21-Nov-2025

Bihar Crime: 24 वर्षीय युवक की हत्या, चार दिसंबर को होनी थी शादी; सोने के स्थान से 50 मीटर दूर मिला शव

Vaishali Crime: वैशाली में 24 वर्षीय सरोज कुमार उर्फ भोला की बथान से 50 मीटर दूर हत्या कर दी गई। 4 दिसंबर को उसकी शादी होने वाली थी। पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है।
  और पढ़ें

05:35 PM, 21-Nov-2025

Bihar News: अवैध आर्केस्ट्रा संचालकों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 नाबालिग लड़कियां बरामद; दो संचालक गिरफ्तार

Siwan News: सीवान में पुलिस ने अवैध आर्केस्ट्रा संचालकों के खिलाफ छापामारी कर 10 नाबालिग लड़कियों को बरामद किया और दो संचालकों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एएसआई हत्या मामले से भी संभावित रूप से जुड़ी मानी जा रही है।
  और पढ़ें

05:21 PM, 21-Nov-2025

Bihar News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, गांव में मची सनसनी; हत्या या आत्महत्या?

Jehanabad News: बसंतपुर हड़हड़ गांव में रितेश कुमार का पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजन किसी विवाद या कारण से अनभिज्ञ हैं। पुलिस हत्या या आत्महत्या, दोनों कोणों से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
  और पढ़ें

05:09 PM, 21-Nov-2025

Bihar News: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक लोडेड ट्रक में मारी टक्कर, दो दुकानें क्षतिग्रस्त; लाखों का नुकसान

Samastipur News: समस्तीपुर के मोहनपुर रोड पर तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक लोडेड ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे दो दुकानें भी चपेट में आ गईं। घटना में लाखों का नुकसान हुआ और चालक-खलासी फरार हो गए। पुलिस ने वाहन जब्त कर मामले की जांच शुरू की है।
  और पढ़ें

05:04 PM, 21-Nov-2025

Bihar Minister List : बिहार सरकार में पहली बार भाजपा के पास गृह विभाग, देखें 26 मंत्रियों की पक्की सूची

Minister Department : गुरुवार को शपथ लेने के बाद अब जाकर बिहार की नीतीश कुमार सरकार के 26 मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा फाइनल हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पास क्या रखा और किसे क्या दिया, पक्की जानकारी पुष्टि के बाद। और पढ़ें

04:23 PM, 21-Nov-2025

Bihar News: AIMIM की राजनीति पर शकील अहमद का निशाना, लोकतांत्रिक आचरण और चुनाव प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल

Araria News: डॉ. शकील अहमद खान ने AIMIM की राजनीतिक शैली, भाषा और सामाजिक प्रभाव पर कड़ी आलोचना की। उन्होंने हिंदुत्व-मुस्लिम ध्रुवीकरण की राजनीति को खतरनाक बताया और चुनाव प्रक्रिया, सरकार व निर्वाचन आयोग की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए।
  और पढ़ें

03:55 PM, 21-Nov-2025

Bihar: मौन उपवास के बाद फूटा पीके का गुस्सा, बोले- वोट खरीदे गए, वादे अधूरे रहे; अब जनता के साथ नई लड़ाई शुरू

Bettiah News: प्रशांत किशोर ने उपवास समाप्त होते ही चुनाव में वोट खरीदने, प्रशासनिक मिलीभगत और नई कैबिनेट पर गंभीर आरोप लगाए। वे अपनी संपत्ति जनसुराज आंदोलन को समर्पित करेंगे और 2026 से बिहार के सभी वार्डों में अभियान चलाएंगे। इसे उनके आंदोलन का नया चरण माना जा रहा है।
  और पढ़ें

03:23 PM, 21-Nov-2025

Bihar News: एनएच-20 पर चलती कार आग की लपटों में समाई, मौके से लापता हुए दोनों सवार; शॉर्ट सर्किट की आशंका

Nalanda News: नालंदा के एनएच-20 पर शुक्रवार को चलती वैगन-आर कार में अचानक आग लग गई। दो सवार समय रहते बाहर निकल गए और बाद में गायब हो गए। पुलिस ने एसी में शॉर्ट सर्किट को कारण बताया है। घटना में कार पूरी तरह जल गई।
  और पढ़ें

02:54 PM, 21-Nov-2025

Bihar: राज्यपाल ने LNMU के 11वें दीक्षांत समारोह में लिया हिस्सा, 121 छात्रों को गोल्ड मेडल से किया सम्मानित

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) के 11वें दीक्षांत समारोह में बिहार के राज्यपाल डॉ. आरिफ मोहम्मद खान शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न विभागों के 25 टॉपर छात्रों और छात्राओं को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। और पढ़ें

02:52 PM, 21-Nov-2025

Bihar: कांग्रेस दफ्तर में बवाल, टिकट बांटने से नाराज कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, पप्पू यादव जमीन पर बैठ गए

Congress Protest: बिहार विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस पार्टी ने अपने 40 नेताओं को शोकॉज नोटिस भेजा था। आज इन 40 नेताओं ने मोर्चा खोल दिया और सीधे सदाकात आश्रम पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे।  और पढ़ें

02:09 PM, 21-Nov-2025

Bihar Politics: क्या CM बनेंगे चिराग पासवान? सवालों पर मां ने कहा- 'आने वाले समय में... मेरा आशीर्वाद साथ'

Bihar Politics: चिराग पासवान के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा लोकसभा चुनाव के बाद से उठने लगी थी। कई बार उनके करीबी इस बात की चर्चा कर चुके हैं। लेकिन, बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के शपथ लेने के बाद फिलहाल इन चर्चाओं पर विराम लग गया। लेकिन, अब चिराग की मां रीना पासवान के बयान की खूब चर्चा हो रही है।  और पढ़ें

01:49 PM, 21-Nov-2025

Bihar News: वैशाली में दिल दहला देने वाली वारदात: आभूषण दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या, दोस्त घायल

वैशाली जिले के दुमदुमा गांव में आभूषण दुकानदार हिमांशु की अपराधियों ने बांस और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हिमांशु अपने दोस्त प्रिंस के साथ दाउदनगर बाजार से घर लौट रहा था। और पढ़ें

01:40 PM, 21-Nov-2025

Bihar News: लोजपा नेता की तेज रफ्तार थार से व्यक्ति की मौत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मधुबनी जिले के नगर थाना क्षेत्र के लहेरियागंज स्थित तुरहा दलान के पास लोजपा (रामविलास) नेता की तेज रफ्तार थार ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। और पढ़ें

01:12 PM, 21-Nov-2025

Bihar: सहरसा में तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित टेंपो पलटा, 7 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र में रहुआ चौक के पास शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार टेंपो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में 7 वर्षीय अदिति कुमारी की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। और पढ़ें

01:06 PM, 21-Nov-2025

Bihar: दरोगा पर 50 हजार की अवैध वसूली का आरोप, FIR दर्ज; SSP ने किया तत्काल निलंबन

छपरा में डोरीगंज थाना के दारोगा अमित कुमार पर 50 हजार रुपए की अवैध वसूली और धमकाने के आरोप में निगरानी थाना, पटना में FIR दर्ज की गई है। निगरानी जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद सारण के SSP ने दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। और पढ़ें

11:50 AM, 21-Nov-2025

Bihar: नई सरकार के शपथ ग्रहण की अगली सुबह बिहार में विपक्षी दल के नेता की हत्या; मृतक पर भी दर्ज थे कई मामले

मोतिहारी के दरपा थाना क्षेत्र के तिनकोनी गांव में वीआईपी पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सहनी की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। और पढ़ें

11:46 AM, 21-Nov-2025

Mokama Bus Accident: पटना में अयोध्या से लौट रही तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिरी | Patna Bus Accident

Mokama Bus Accident: पटना में अयोध्या से लौट रही तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिरी | Patna Bus Accident और पढ़ें

11:10 AM, 21-Nov-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar Cabinet Ministers: नीतीश कुमार की नई टीम में 11 फीसदी आधी आबादी | Leshi Singh |Rama Nishad |Shreyashi और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें