फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 3 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

बिहार से जुड़ी आज - 03-03-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:19 PM, 03-Mar-2025

Bihar News : सांसद, मेयर और भाजपा विधायक का लापता का लगा पोस्टर, चौक-चौराहों पर अब हो रही है चर्चा

Bihar : सांसद, नगर निगम के मेयर और भाजपा विधायक शहर से लापता हो गये हैं। इस बात की जानकारी लोगों को तब हुई जब जगह-जगह पर उनके लापता होने के पोस्टर दिखने लगे। शहर में पहली बार किसी जनप्रतिनिधि के लापता होने के पोस्टर सार्वजनिक रूप से लगाए गए हैं। और पढ़ें

11:00 PM, 03-Mar-2025

Bihar News : सीएम की योजनाओं का किया जा रहा प्रचार, अधिकारियों ने कहा- जल्द होगा काम शुरू

Bihar : प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिन-जिन योजनाओं की घोषणाएं की, वह सभी योजनायें स्वीकृति हो गई हैं। अब वह योजनायें कब से धरातल पर उतरेंगी, इस बात की जानकारी अधिकारी वर्ग कैंप लगाकर दे रहे हैं। और पढ़ें

09:45 PM, 03-Mar-2025

Bihar: अखिल भारतीय असैनिक सेवा संगीत, नृत्य एवं लघु नाट्य प्रतियोगिता संपन्न, प्रतिभागी किये गये सम्मानित

Bihar : अखिल भारतीय असैनिक सेवा संगीत, नृत्य एवं लघु नाट्य प्रतियोगिता 2024-25 आज संपन्न हो गया। इस कार्यक्रम में जीतने वाले प्रतियोगियों को पुरस्कृत कर उन्हें सम्मानित किया गया।  और पढ़ें

विज्ञापन
09:18 PM, 03-Mar-2025

Bihar News: गया ओटीए में कमांडेंट अवार्ड समारोह, प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स सम्मानित

इस बार गया ओटीए से 170 कैडेट्स पास आउट हो रहे हैं, जिनमें 18 महिलाएं पहली बार सैन्य अधिकारी बनेंगी। बत्रा बटालियन को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए कमांडेंट बैनर और बेस्ट बटालियन ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। और पढ़ें

09:14 PM, 03-Mar-2025

Bihar News : बिहार में रेल दुर्घटना होने से बची, बाइक सवार की लापरवाही से होने वाली थी बड़ी घटना

Bihar : रक्सौल से हावड़ा जाने वाली मिथिला एक्सप्रेस अपने तय समय पर रक्सौल से खुली ही थी, तभी ट्रेन चालक ने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया।    और पढ़ें

विज्ञापन
08:58 PM, 03-Mar-2025

Bihar: जबरन घर कब्जाने के मामले में पूर्व पार्षद विजय झा गिरफ्तार; पुलिस ने शिकायतकर्ता को भी पकड़ा, क्यों?

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में जबरन घर कब्जाने के मामले में पूर्व पार्षद विजय झा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने इस मामले की शिकायत करने वाले फरियादी को भी गिरफ्तार कर लिया है। जानें पूरा मामला...।  और पढ़ें

08:36 PM, 03-Mar-2025

Bihar Budget 2025: ग्राफिक्स में समझें नीतीश कुमार सरकार का बिहार बजट कैसा है? किसकी रही बल्ले-बल्ले

Bihar Budget 2025-26: बिहार सरकार ने बजट में कई वर्गों को साधने की कोशिश की है, जिसे चुनावी बजट भी कहा जा रहा है। इस बजट को आसान तरीके से इस खबर में समझें।
  और पढ़ें

08:06 PM, 03-Mar-2025

Bihar Budget 2025 : बिहार के लोगों को मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा- सभी वर्गों का रखा गया ख्याल

Bihar : सीएम नीतीश कुमार ने बजट पेश होने के बाद बिहार के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की इस सहायता तथा राज्य सरकार के अपने बजटीय प्रावधानों से बिहार के विकास को और गति मिलेगी और बिहार नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। और पढ़ें

07:41 PM, 03-Mar-2025

Bihar News : शिक्षक को मिली उम्र कैद की सजा, पांचवीं की छात्रा से किया था दुष्कर्म

Bihar : उस शख्स की उम्र महज 22 साल के आसपास है। कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है। पेशा से वह निजी शिक्षक है, लेकिन हम उसे शिक्षक नहीं कह सकते, क्यों कि उसकी हरकत जल्लाद से भी बढ़कर थी। अब  उम्र भर वह जेल के अंदर रहेगा।  और पढ़ें

07:04 PM, 03-Mar-2025

Bihar Budget 2025: प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति 1800 की जगह अब 3600 मिलेगी; छात्रावास अनुदान हजार की जगह दो हजार

Bihar News: राज्य की नीतीश कुमार सरकार ने बिहार बजट 2025-26 में छात्र-छात्राओं के लिए कई योजनाओं में राशि दोगुनी कर दी है। कितनी राशि मिलती थी और अब क्या मिलेगी, यह जानने-समझने के लिए पढ़ें यह खबर।
  और पढ़ें

06:28 PM, 03-Mar-2025

Alwar News: अलवर में पटना पुलिस का हेड कांस्टेबल हनीट्रैप का शिकार, 28 लाख ठग ले गई महिला

पीड़ित ने बताया कि एक महिला ने उसे ब्लैकमेल कर 28 लाख रुपये ठग लिए और जब वह शिकायत करने राजगढ़ थाने पहुंचा, तो पुलिसकर्मियों ने उससे मारपीट की। यह पटना के एक संगठित हनीट्रैपिंग गिरोह का मामला बताया जा रहा है, जिस पर पीड़ित ने पटना न्यायालय में याचिका दायर की है। और पढ़ें

06:02 PM, 03-Mar-2025

Cancer Treatment : पटना तक दौड़ होगी कम, नीतीश कुमार सरकार बेगूसराय में बनाएगी कैंसर अस्पताल; वजह भी समझें

Bihar Budget 2025 : बिहार में कैंसर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में इसके मामले पहले भी आते रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार ने गंगा के तटवर्ती जिले बेगूसराय में मॉडल कैंसर अस्पताल बनाएगी। बिहार बजट में सोमवार को यह घोषणा की गई। और पढ़ें

05:59 PM, 03-Mar-2025

Murder In Love Affair: शादी से इनकार करना भारी पड़ा, आरोपी ने प्रेमिका को खेत ले जाकर बच्चे के सामने रेता गला

Darbhanga News: पुलिस ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान के आधार पर इस मामले की जांच की गई और आरोपी का पता लगाया गया। पुलिस ने मधुबनी से मुस्तकीम नदाफ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल किया। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

05:43 PM, 03-Mar-2025

Bihar News: दुकान बंद कर घर लौट रहे दुकानदार को बदमाशों ने मारी गोली, हालत नाजुक...जांच में जुटी पुलिस

Samastipur: घायल राजा बाबू रात में अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। एसपी संजय पांडे ने बताया कि मीडिया के माध्यम से उन्हें इस वारदात की सूचना मिली है। इसके बाद मुफस्सिल थाना पुलिस को अस्पताल भेजा गया है, जहां घायल और उनके परिजनों से पूछताछ की जा रही है। और पढ़ें

05:30 PM, 03-Mar-2025

Bihar News: बैकुंठपुर विधायक को धमकी देने के मामले में राजद नेताओं में आक्रोश, एसपी को सौंपा ज्ञापन

Gopalganj News: प्रतिनिधिमंडल ने साफ तौर पर कहा कि यह मामला सिर्फ एक विधायक की सुरक्षा का नहीं, बल्कि पूरे राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को दर्शाता है। इसे लेकर राजद नेताओं ने प्रशासन से फौरन कार्रवाई की मांग की। और पढ़ें

04:53 PM, 03-Mar-2025

Bihar News: आरा में जल-जमाव से मिलेगी राहत, 14.82 करोड़ की स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना को मंजूरी

Patna News: स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना का कार्यान्वयन बुडको द्वारा किया जाएगा। निविदा प्रक्रिया को ई-टेंडरिंग के माध्यम से संचालित किया जाएगा ताकि पारदर्शिता बनी रहे। साथ ही इस परियोजना को राज्य सरकार के दिशानिर्देशों और नियमानुसार लागू किया जाएगा। और पढ़ें

04:42 PM, 03-Mar-2025

Bihar Budget 2025 : छठ को अब रोजगार से जोड़ेगी नीतीश कुमार सरकार; सम्राट चौधरी ने बजट में ऐसी 52 घोषणाएं कीं

Bihar News : बिहार की नीतीश कुमार सरकार चुनावी साल में बजट के जरिए 52 सौगातें लेकर आई। इनमें महिलाओं-छात्रों पर ज्यादा फोकस रहा। बड़ी बात यह भी कि सरकार अब छठ को भी रोजगार से जोड़ने जा रही है। इस खबर में वह सारी घोषणाएं पढ़िए-समझिए। और पढ़ें

04:24 PM, 03-Mar-2025

Bihar: शाम को बाइक पर बैठाकर युवक को ले गया शख्स, सुबह मिला शव; ढूंढ़ने के लिए रात भर खाक छान रहे थे परिजन

Sitamarhi News: पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और एसएफएल टीम को भी बुलाया गया है, ताकि सबूतों का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जा सके। और पढ़ें

04:15 PM, 03-Mar-2025

Bihar Budget 2025 : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी एनडीए सरकार; नीतीश कुमार के विजन पर सम्राट चौधरी का बजट

Bihar News : महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने में सबसे आगे रही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार इस दिशा में और आगे बढ़ गई है। अब आत्मनिर्भर बनाने और सुविधा देने के लिए बजट में खास प्रावधान किए गए हैं।  और पढ़ें

03:48 PM, 03-Mar-2025

Bihar Budget 2025 : सम्राट चौधरी ने बिहार बजट पेश करते हुए सीएम नीतीश के साथ पीएम मोदी का भी नाम लिया; क्यों?

Samrat Choudhary : बिहार विधानसभा में अपना दूसरा और मौजूदा सरकार का अंतिम बजट पेश करते हुए बिहार सरकार के वित्त विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी नाम कई बार लिया। जानिए, क्या-क्या बोले। और पढ़ें

03:45 PM, 03-Mar-2025

Bihar: ‘मैं जीवन भर विद्यार्थी बना रहना चाहता हूं, ताकि हमेशा कुछ सीखने को मिले’, राज्यपाल आरिफ खान ने कहा

Samastipur News: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि आप जिस संस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, शिक्षा ग्रहण करने के बाद आपके विचार और व्यवहार दोनों बदलना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो आपके इस शिक्षा का कोई मतलब नहीं रह जाता है। और पढ़ें

03:36 PM, 03-Mar-2025

Bihar News: पिता के साथ डॉक्टर के पास जा रही बेटी की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने किया शूट; जानें

Madhepura crime: मधेपुरा में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवती की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी है। और पढ़ें

03:18 PM, 03-Mar-2025

Bihar: शादी से लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम; पुलिस जांच में जुटी

Bihar: मुंगेर में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात वे अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान नवगाई गांव के पास तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी।  और पढ़ें

03:06 PM, 03-Mar-2025

Bihar Budget 2025: आरक्षित छात्र-छात्राओं को दोगुनी राशि देगी सरकार; जानें किन योजनाओं से किन्हें मिलेगा फायदा

Bihar Budget 2025: बिहार सरकार ने शिक्षा के लिए 60,964 करोड़ का बजट रखा है। इसके तहत सरकार आरक्षित छात्र-छात्राओं को दोगुनी राशि देगी। किन योजनाओं से किन्हें मिलेगा फायदा, इस खबर में जानें...। और पढ़ें

01:41 PM, 03-Mar-2025

Bihar Budget: 'देश के हर थाली तक पहुंचेगी बिहार के किसानों की उपज', बजट से पहले उपमुख्यमंत्री ने कही यह बात

Bihar Budget 2025: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य बिहार को कृषि क्षेत्र में एक सम्मानजनक स्थान दिलाना है। उनका यह भी मानना है कि बिहार के किसानों की मेहनत से उपजी फसल अब देश के हर थाली तक पहुंचेगी। और पढ़ें

01:32 PM, 03-Mar-2025

Accident: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने छात्रा को कुचला, मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर की मुआवजे की मांग

Darbhanga News: पुलिस ने बताया कि छात्रा घर के बाहर खड़ी थी। इसी बीच बच्ची ट्रैक्टर की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर चालक घटनास्थल से फरार हो गया। हालांकि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। और पढ़ें

01:22 PM, 03-Mar-2025

Bihar: राजद विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी युवक फरार...बागेश्वर बाबा पर दिए गए बयान से था नाराज

Gopalganj: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर राजद कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। कई कार्यकर्ताओं ने फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आरोपी के खिलाफ नाराजगी जताई और उसे कड़ी सजा देने की मांग की। और पढ़ें

01:03 PM, 03-Mar-2025

Bihar News: पीएम मोदी से लेकर सीएम नीतीश कुमार तक पर हमला कर रहे तेजस्वी यादव; बजट से पहले बोले- लंबा खेलूंगा

Bihar Budget 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भले ही कांग्रेस सीएम नीतीश कुमार को महागठबंधन में आने का न्यौता दे रही है, लेकिन विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव बिल्कुल स्पष्ट हैं कि ऐसा कुछ नहीं होगा। बिहार बजट से पहले वह क्या कह-कर रहे, देखें।
  और पढ़ें

12:28 PM, 03-Mar-2025

Bihar Budget 2025: विपक्ष ने बिहार बजट में सीएम नीतीश कुमार से कर दी यह मांग; वेल में आकर हंगामा, वॉकआउट

Bihar Budget Session 2025-26: विधानसभा में बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान विधायकों ने कानून-व्यवस्था और कई अन्य मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा। इसके बाद संतोषजनक जवाब न मिलने पर विपक्ष के विधायकों ने वॉकआउट कर दिया। और पढ़ें

12:13 PM, 03-Mar-2025

Bihar News: सहरसा में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, मौके पर मौत...इलाके में दहशत

Bihar: घटना की सूचना मिलते ही महिषी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में युवक को महिषी पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उसकी जेब में मिले पैन कार्ड से की गई, जिसके आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। और पढ़ें

12:04 PM, 03-Mar-2025

Bihar News: मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू; जानें

Bihar News: अग्निशमन विभाग के कर्मी गौरव कुमार ने बताया कि आग काफी भीषण थी, लेकिन पानी के विभिन्न स्रोतों से जोड़कर उसे बुझाने में सफलता मिली। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। और पढ़ें

11:42 AM, 03-Mar-2025

Bihar Budget: नीतीश कुमार की पसंद दरकिनार; नतीजा- पांच साल में दो बार सरकार बदली, सम्राट तीसरे वित्त मंत्री

Bihar News : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक पसंद को क्या दरकिनार किया, बिहार में पांच साल के अंदर दो बार सरकार बदली। इस बार बजट पेश कर रहे सम्राट चौधरी तीसरे वित्त मंत्री हैं। और पढ़ें

11:38 AM, 03-Mar-2025

Bihar News: कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं मिली घर में एंट्री, 13 साल बाद यूपी पुलिस के साथ पहुंची पीड़िता

Siwan: पीड़िता ने बताया कि वह केस संख्या 4262/18 के तहत कोर्ट के आदेश पर इश्तेहार चस्पा करवाने आई थी। उसे सूचना मिली थी कि उसका पति दूसरी शादी कर चुका है। उसने कहा, "मेरी एक बच्ची है। मेरे पिता हेडमास्टर थे और शादी में 20 लाख रुपये दहेज दिए गए थे। अब मैं मायके लौट रही हूं।" और पढ़ें

11:28 AM, 03-Mar-2025

Bihar News: लखपति दीदी खुशबू देवी बनीं मिसाल, मेहनत से बदली तकदीर...अब सैकड़ों को दे रही रोजगार; जानें

Bihar News: आज खुशबू देवी की प्रेरणादायक कहानी पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुकी है। कभी कठिनाइयों से जूझने वाली यह महिला अब न केवल लखपति बन चुकी हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत भी हैं। उनका सफर यह साबित करता है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। और पढ़ें

11:19 AM, 03-Mar-2025

Bihar News: शराब पीने गए दोस्तों में विवाद, गोली लगने से युवक घायल, भागलपुर किया गया रेफर

Bihar News: विनय अपने तीन दोस्तों के साथ भोरकाठ गांव में शराब पीने गया था। लौटते समय चारों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे झगड़े में बदल गई। नशे की हालत में एक युवक ने विनय पर गोली चला दी और फिर तीनों फरार हो गए। और पढ़ें

11:11 AM, 03-Mar-2025

Bihar News: सिंहेश्वर महोत्सव में दिखेगा संगीत और संस्कृति का संगम, गायिका कल्पना पटवारी देंगी प्रस्तुति

Bihar News: महोत्सव का शुभारंभ 6 मार्च को शाम 4:30 बजे भव्य उद्घाटन समारोह से होगा। इसके बाद सारेगामापा विनर इशिता विश्वकर्मा भक्ति और बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति देंगी। 7 मार्च को जय झा मैथिली और भक्ति संगीत पेश करेंगे। 8 मार्च को सुप्रसिद्ध गायिका कल्पना पटवारी भोजपुरी, मैथिली और भक्ति गीतों से समा बांधेंगी।

और पढ़ें

11:03 AM, 03-Mar-2025

पटना में चोरों का आतंक: चारमीनार अपार्टमेंट के पांच फ्लैटों में बड़ी चोरी, लाखों के गहने और नकदी पर हाथ साफ

Patna Ceime: चारमीनार अपार्टमेंट की प्रेसिडेंट स्नेहलता देवी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अपार्टमेंट के पास ही कदमकुआं थाना है, लेकिन इलाके में पुलिस गश्ती नहीं होती। इसी वजह से चोरों के हौसले बुलंद हैं और लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। और पढ़ें

10:40 AM, 03-Mar-2025

Bihar News: बीडीओ से दुर्व्यवहार और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप, प्रखंड प्रमुख पति गिरफ्तार; जानें

Bihar News: बीडीओ ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि नूर आलम अक्सर प्रखंड कार्यालय आकर गैरकानूनी कार्य करने का दबाव बनाते थे। जब इसका विरोध किया जाता, तो वे अपने समर्थकों के साथ धमकी देते थे। और पढ़ें

10:30 AM, 03-Mar-2025

Bihar: सिंदूरदान के वक्त अचानक बीमार पड़ा दूल्हा, ग्रामीणों ने पूरी बरात को बनाया बंधक; हैरान कर देगा मामला

Bihar: रातभर दोनों पक्षों में समझौते की कोशिशें चलती रहीं, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। सुबह होते ही यह खबर पूरे इलाके में फैल गई। स्थानीय मुखिया मनोज प्रसाद यादव दोनों पक्षों में सुलह कराने का प्रयास कर रहे हैं। और पढ़ें

09:24 AM, 03-Mar-2025

Bihar News: कॉलेज जा रही थी छात्रा से दरिंदगी, मौत के बाद परिजन बोले- दरिंदे ने दुष्कर्म कर मार डाला

Darbhanga Police: मामले का खुलासा तब हुआ जब निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान छात्रा की मौत के बाद युवक भागने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे पकड़कर सिमरी थाना की पुलिस के हवाले कर दिया।  और पढ़ें

07:14 AM, 03-Mar-2025

Bihar Budget: विधानासभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार सरकार का अंतिम बजट; बिहार को आज क्या-क्या मिल सकता है? पढ़ें

Bihar News : नीतीश सरकार अपना आखिरी बजट पेश करने जा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार का फोकस नौकरी, रोजगार, महिला और किसानों पर होगा। लोगों को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि यह आने वाले विधानसभा चुनावों से ठीक पहले पेश हो रहा है। और पढ़ें

01:01 AM, 03-Mar-2025

VIDEO : Bihar: पुलिस की खटारा गाड़ी बीच रास्ते में हो गई बंद, खींचकर ले जाना पड़ा; वीडियो वायरल होने पर हो रही किरकिरी

Bihar: पुलिस की खटारा गाड़ी बीच रास्ते में हो गई बंद, खींचकर ले जाना पड़ा; वीडियो वायरल होने पर हो रही किरकिरी और पढ़ें

12:37 AM, 03-Mar-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 3 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : सुपर स्टार राजेश खन्ना अभिनीत एक फिल्म थी, 'हाथी मेरे साथी', जिसका गाना था, चल चल चल मेरे साथी, ओ मेरे हाथी, तू ले चल खटारा खींच के...। आज ऐसी ही एक तस्वीर दिख रही है, लेकिन यह गाड़ी किसी हिरोइन की नहीं, बल्कि पुलिस की है। अब वायरल हो है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें