फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 11 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

बिहार से जुड़ी आज - 11-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:17 PM, 11-Feb-2025

Bihar News : बिहार में JEE मेन टॉपर बना वैशाली का पाणिनी: 99.99 परसेंटाइल स्कोर किया

Bihar : जेईई मेन सेशन-1 की परीक्षा में बिहार से हाजीपुर के छात्र पाणिनी ने 99.99 परसेंटाइल के साथ राज्य में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। इस वर्ष देशभर से कुल 14 छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया, जिनमें राजस्थान के 5 छात्र शामिल हैं।  और पढ़ें

10:51 PM, 11-Feb-2025

Accident News : एक ही परिवार के तीन लोगों की‎ सड़क हादसे में मौत, प्रयाग राज से लौटने के दौरान हुआ हादसा

Prayag Raj : प्रयाग राज जाने वालों का तांता अब भी लगा हुआ है।‎ लेकिन साथ ही आने-जाने के दौरान हादसे भी खूब हो रहे हैं।‎ आज फिर बिहार के एक ही परिवार के तीन लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।‎ और पढ़ें

10:43 PM, 11-Feb-2025

Bihar Fire Accident: लॉज में भीषण आग लगने से छह सिलिंडर हुए ब्लास्ट, 50 से ज्यादा स्टूडेंट्स बाल-बाल बचे

बिहार में पूर्णिया के मंडल लॉज में भीषण आग लगने से छह सिलिंडर ब्लास्ट हो गए। इस दौरान 50 से ज्यादा स्टूडेंट्स बाल-बाल बचे। और पढ़ें

विज्ञापन
09:58 PM, 11-Feb-2025

Bihar News : संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता का मिला शव, मायका पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप

 Murder Case : देर रात तक मां-बेटी की एक दूसरे से मोबाइल पर खूब बातें हुईं, लेकिन उनदोनों को यह पता नहीं था कि यह उनकी आखरी बातचीत है। अगले दिन बेटी की ससुराल में संदिग्ध रूप में मौत हो गई। और पढ़ें

09:36 PM, 11-Feb-2025

अनोखी शादी: मधुबनी में दुल्हन खुद बारात लेकर पहुंची दूल्हे के घर, बैंड-बाजे और लोगों की भीड़ देख चौंके ग्रामीण

Madhubani News: दुल्हन जब बैंड-बाजे और बारात के साथ दूल्हे के घर पहुंची तो यह नजारा देखने के लिए गांव के लोग उमड़ पड़े। कुछ लोग इसे समाज में नई शुरुआत मान रहे हैं तो कुछ लोग इसे अजीब घटना के रूप में देख रहे हैं। हालांकि इसके पीछे का सच भी उजागर हुआ है। जानें...। और पढ़ें

विज्ञापन
09:23 PM, 11-Feb-2025

Bihar Crime: बदमाशों ने घर पर की बमबाजी, वाहनों पर गोलीबारी भी की; दहशत में परिवार, पुलिस जांच में जुटी

Muzaffarpur Crime: पुलिस ने बताया कि मनियारी थाना क्षेत्र के बाघी गांव में कुछ बदमाशों ने सुतली बम से हमला कर दहशत फैलाने की कोशिश की। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। और पढ़ें

09:05 PM, 11-Feb-2025

Bihar: पुलिस वाहन ने टेंपो को मारी टक्कर, परीक्षा देकर लौट रही छात्रा समेत तीन लोग घायल; ग्रामीणों का हंगामा

Motihari News: मोतिहारी में पुलिस वाहन ने एक टेंपो को टक्कर मार दी। इस हादसे में परीक्षा देकर लौट रही छात्रा समेत तीन लोग घायल हो गए। इस घटना से ग्रामीणों भड़क गए और पुलिस के वाहन को घेरकर हंगामा कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

08:51 PM, 11-Feb-2025

TMBU: हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर के तबादले के विरोध में अनिश्चितकालीन अनशन, छात्रों की तबीयत बिगड़ी

Bhagalpur News: TMBU के हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर के तबादले के विरोध में छात्र अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे हैं। इस बीच कुछ छात्रों की तबीयत बिगड़ गई, उनमें से एक स्लाइन चढ़ाई गई। जानें पूरा मामला...। और पढ़ें

08:50 PM, 11-Feb-2025

BPSC AE Final Answer Key: बीपीएससी सहायक अभियंता भर्ती की अंतिम उत्तर कुंजी जारी; करें संभावित अंकों की गणना

BPSC AE 2024 Answer Key: बीपीएससी सहायक अभियंता (सिविल, मेकैनिकल) भर्ती की लिखित परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है। आठ विषयों की अंतिम उत्तर कुंजयां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
  और पढ़ें

08:35 PM, 11-Feb-2025

Bihar News: ट्रांसपोर्ट नगर का होगा कायापलट, 12.18 करोड़ की स्वीकृति से सड़क निर्माण को मिलेगी रफ्तार

Patna News: मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि एनडीए सरकार के नेतृत्व में बिहार के हर कोने में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर में बनने वाली यह नई सड़क बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से निजात दिलाएगी। और पढ़ें

08:27 PM, 11-Feb-2025

Bihar: HIV-सिफलिस के ऊर्ध्वाधर संचरण उन्मूलन पर राष्ट्रीय समीक्षा बैठक, दो दिवसीय आयोजन में क्या कुछ हो रहा

Patna News: बैठक का उद्देश्य एचआईवी और सिफलिस के ऊर्ध्वाधर संचरण को रोकने के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा और संबंधित अधिकारियों की क्षमता निर्माण करना है। भारत सरकार का लक्ष्य वर्ष 2030 तक देश में इन संक्रमणों के ऊर्ध्वाधर संचरण को पूरी तरह खत्म करना है। और पढ़ें

07:44 PM, 11-Feb-2025

BNMU: निलंबित PHD स्टूडेंट्स ने राष्ट्रपति से मांगी आत्मदाह की अनुमति; राज्यपाल के सामने जान देने की चेतावनी

Madhepura News: बीएन मंडल विश्वविद्यालय के दो पीएचडी शोधार्थियों ने राष्ट्रपति को पत्र लिख आत्मदाह करने की अनुमति मांगी है। दोनों ने कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के सामने आत्मदाह कर जान दे देंगे। जानें पूरा मामला...। और पढ़ें

07:31 PM, 11-Feb-2025

Bihar Crime: सरकारी अस्पताल में अंधाधुंध फायरिंग, एक युवक घायल; गोलियों की गूंज से दहशत का माहौल

Siwan News: चश्मदीदों ने बताया कि अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों और उनके परिजनों के बीच अचानक भगदड़ मच गई, जब एक युवक महिला वॉशरूम में घुसा और अपनी पिस्टल लोड कर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

07:18 PM, 11-Feb-2025

Bihar News: दिव्यांगजन सेवा के लिए समर्पित समाजसेवियों का सम्मान समारोह, विधानसभा सचिवालय में हुआ भव्य आयोजन

Patna News: विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने कहा कि इस संस्था के कार्यों को देखकर गर्व महसूस होता है। बिहार को दिव्यांगता मुक्त बनाने के लिए हमें सभी को मिलकर काम करना होगा। राजनीति के साथ सेवा करना मेरा ध्येय रहा है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

07:10 PM, 11-Feb-2025

Bihar News : महिला सिपाही ने दी जान लेने की धमकी, फिर उसके भाई ने घेरकर मार डाला; सीतामढ़ी में बड़ी वारदात

Murder case : एक युवक को कुछ लोगों ने घेरकर सबके सामने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पत्नी ने बयान दिया है कि आरोपी की बहन बिहार पुलिस में कार्यरत है, उसने जान से मारने की धमकी दी थी। अब भाई- बहन दोनों हत्या के मुख्य आरोपी हैं। और पढ़ें

06:41 PM, 11-Feb-2025

Bihar: अक्षयवट राय स्टेडियम में कचरे का अंबार; NDA कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद नहीं हुई सफाई, खिलाड़ी परेशान

Vaishali News: खिलाड़ियों ने बताया कि पिछले सात दिनों से स्टेडियम में मंच और पंडाल निर्माण का काम चल रहा था, जिससे पहले ही प्रैक्टिस प्रभावित हो रही थी। अब सम्मेलन खत्म होने के बाद मैदान में गंदगी फैली हुई है, जिससे फुटबॉल, क्रिकेट और अन्य खेलों की प्रैक्टिस करना मुश्किल हो गया है। और पढ़ें

06:22 PM, 11-Feb-2025

Bihar News: अचानक बदला पवन एक्सप्रेस का रूट; प्रयागराज न जाने की घोषणा से यात्री हैरान, घंटों कर रहे इंतजार

Train Status: नाराज यात्रियों ने कहा कि अगर पहले से ही रूट बदला गया था, तो इसकी जानकारी टिकट बुकिंग के समय दी जानी चाहिए थी। अचानक ट्रेन से उतारे जाने के कारण उन्हें वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था करने में भी कठिनाई हुई। और पढ़ें

06:00 PM, 11-Feb-2025

Bihar: नदी किनारे झाड़ियों में चल रही थी जहरीली शराब की फैक्ट्री, उत्पाद विभाग ने ड्रोन के जरिए किया भंडाफोड़

Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि यह अड्डा लंबे समय से चल रहा था। उन्होंने कहा कि ये लोग जहरीली शराब बनाकर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे थे। हमारी टीम लगातार इस तरह के अवैध धंधों पर नज़र रख रही है। उन्होंने आगे कहा कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ जारी है। और पढ़ें

05:12 PM, 11-Feb-2025

Bihar News: इंजीनियरिंग छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में मिला शव; रात में दोस्तों संग की थी मुर्गा पार्टी

Siwan News: पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया छात्र की मौत सामान्य प्रतीत होती है। वह रात में खाना खाकर सोया था और फिर सुबह नहीं उठा। उसके परिजनों ने आवेदन दिया है। मौत के असली कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। और पढ़ें

04:47 PM, 11-Feb-2025

Bihar corruption: बिहार में घूसखोर दारोगा गिरफ्तार, 75,000 रुपये रिश्वत लेते विजिलेंस टीम ने दबोचा

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में विजिलेंस टीम ने घूस लेते हुए दारोगा को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी दारोगा किसी मामले को रफा-दफा करने के लिए 75 हजार रुपये की घूस ले रहा था। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

04:02 PM, 11-Feb-2025

Bihar News: महिला बीएमपी जवान की इलाज के दौरान मौत, गृह प्रवेश समारोह में गिरने से हुई थी घायल

Jamui News: दरभंगा में तैनात महिला बीएमपी जवान की इलाज के दौरान मंगलवार को जमुई के सदर अस्पताल में मौत हो गई, जिससे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
  और पढ़ें

03:48 PM, 11-Feb-2025

Pragati Yatra: CM नीतीश ने औरंगाबाद को दी 554 करोड़ की सौगात, 195 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

Pragati Yatra: मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार औरंगाबाद जिले में अब तक कई विकास कार्य करा चुकी है, लेकिन जो अधूरे रह गए हैं या जिनमें सुधार की जरूरत है, उन्हें भी जल्द पूरा किया जाएगा। और पढ़ें

03:24 PM, 11-Feb-2025

Bihar: दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में कई लोग घायल, एक की हालत गंभीर; रास्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद

Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायलों का इलाज कराया जा रहा है। और पढ़ें

03:10 PM, 11-Feb-2025

Bihar Crime: नवविवाहिता पर इतना अत्याचार... जानकर दहल जाएगा दिल, फिर पुलिस ने किया यह काम

Muzaffarpur News: पड़ोसी ने पहले नवविवाहिता को नशा देकर दुष्कर्म किया, फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शादी का दबाव बनाया। इससे इनकार करने पर आरोपी ने पीड़िता पर तेजाब फेंकने और पति को जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

02:38 PM, 11-Feb-2025

Bihar Board Exam: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में जूता-मोजा बैन, देरी से पहुंचे तो निष्कासन; पढ़ें गाइडलाइंस

Bihar Board 10th Exam 2025: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी तक चलेगी। बोर्ड ने परीक्षा से जुड़े दिशा निर्देश जारी किए हैं। इस बार परीक्षा केंद्र पर कुछ नए नियम लागू किए गए हैं। और पढ़ें

02:21 PM, 11-Feb-2025

Bihar News: बेंगलुरु में संदिग्ध हालात में बिहार के युवक की मौत, शव गांव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

Muzaffarpur News: पुलिस ने कहा कि युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि अगर परिजन लिखित शिकायत देंगे, तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।  और पढ़ें

02:11 PM, 11-Feb-2025

Smoke In Train: इंटरसिटी एक्सप्रेस की AC बोगी से अचानक उठा धुआं; दहशत में सामान उठाकर पटरी पर भागे यात्री

Samastipur News: चश्मदीदों के अनुसार, जयनगर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस जब दुबहा स्टेशन के पास पहुंची, तभी अचानक एसी बोगी के नीचे से धुआं उठने लगा। धुआं उठते ही यात्रियों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

02:03 PM, 11-Feb-2025

Ranveer Allahbadia : यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादी के बहाने पीएम मोदी पर टूट पड़ीं रोहिणी आचार्य; क्या लिख दिया!

Rohini Acharya : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य लोकसभा चुनाव हार भले गईं, लेकिन राजनीति से बैरंग वापस नहीं हुई हैं। अब उन्होंने यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादी के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और संघ पर निशाना साधा है। और पढ़ें

01:52 PM, 11-Feb-2025

Bihar News: दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की हत्या, पत्नी के स्कूल से लौट रहे थे, अपराधियों ने मारी गोली

बेगूसराय पुलिस का कहना है कि विद्यानंद महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सीसीटीवी की मदद से अपराधियों की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है।  और पढ़ें

01:29 PM, 11-Feb-2025

Bihar: महाकुंभ से वापस लौट रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत, दो की हालत गंभीर; ऑटो-ट्रक के बीच टक्कर के बाद हुआ ऐसा

Kaimur News:मोहनिया थाना प्रभारी प्रियेश कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि खड़े ट्रक में टेंपो टकराने से यह हादसा हुआ है। मरने वालों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।  और पढ़ें

12:59 PM, 11-Feb-2025

Love: फेसबुक पर दोस्ती, तीन साल तक प्यार में शारीरिक संबंध; अब गाजियाबाद से बिहार पहुंच प्रेमी के घर हंगामा

महिला ने प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मेराज ने मुझसे प्यार किया, साथ रहने का वादा किया, लेकिन बाद में धोखा दे दिया। उसने वर्षों तक मेरा इस्तेमाल किया और जब शादी की बारी आई तो दूसरी लड़की से शादी कर ली। और पढ़ें

11:33 AM, 11-Feb-2025

Bihar: भीषण सड़क हादसे में छात्र समेत तीन लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर; ऑटो-कार में टक्कर में बाद हुआ ऐसा

Bettiah News: बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग एनएच-727 पर मंगुराहा चौक के पास ऑटो और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। इनमें से तीन लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।   और पढ़ें

10:21 AM, 11-Feb-2025

Bihar: इंडिगो मैनेजर हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत 11 गिरफ्तार; बड़ी साजिश रच रहे थे, हथियारों के साथ पकड़े गए

मुंगेर पुलिस ने ऋतुराज और आर्यन को हथियारों के साथ पकड़ लिया। इतना ही नहीं इन दोनों के साथ नौ अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से तीन पिस्टल, 50 हजार कैश मिले हैं। और पढ़ें

09:53 AM, 11-Feb-2025

Bihar News: बिहार के इस जिले में 300 सरकारी आवास पर अवैध कब्जा; पांच दिनों में करना होगा खाली, नोटिस जारी

Supaul News: जल संसाधन विभाग के सरकारी आवास पर लोगों ने अवैध कब्जा जमा रखा है। इसमें कई रिटायर्ड कर्मी हैं और कई ऐसे हैं, जो कभी सरकारी सेवा में नहीं रहे। नोटिस से अतिक्रमणकारियों में खलबली मची है। और पढ़ें

08:24 AM, 11-Feb-2025

Bihar News: स्कूल से लौट रहीं दो जुड़वा बहनों की हत्या; हत्यारे ने गला दबाने के बाद मुंह में ठूंसी मिट्टी

Double Murder Case: दोनों बहनें स्कूल गई थी लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसके बाद गांव में सरसों के खेत में दोनों बच्चियों का शव मिले तो सब लोग दंग रह गए। और पढ़ें

12:27 AM, 11-Feb-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 11 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : बच्चे की मौत से लोग आक्रोशित थे। भाजपा नेता लोगों को समझा रहे थे। इसी दौरान एक युवक को भाजपा नेता ने एक थप्पड़ जड़ दिया। फिर क्या था, और अधिक बवाल होने लगा। अब इस मामले पर राजद ने जदयू और भाजपा दोनों पर निशाना साधा है।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें