फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 9 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

बिहार से जुड़ी आज - 09-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:12 PM, 09-Jan-2025

Bihar News : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और उनकी पत्नी रंजीत रंजन को बड़ी राहत, 15 साल पुराने मामले में बरी

Pappu Yadav : एमपी एमएलए कोर्ट ने पप्पू यादव, उनकी पत्नी एवं राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन और संतोष यादव को 15 साल पुराने मामले में बरी कर दिया है। अदालत ने गुरुवार को फैसला सुनाते हुए सभी आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।  और पढ़ें

09:14 PM, 09-Jan-2025

BPSC Protest : अब प्रशांत किशोर के वकील उतरे मैदान में, पांच बिंदुओं पर सरकार को घेरा

Prashant Kishore : प्रशांत किशोर के अनशन का आज 8 वां दिन है और वह  ICU में भर्ती हैं। ऐसे में पीके के वकील सामने आये हैं और पांच बिंदुओं पर सरकार को घेरने की  कोशिश कर रहे हैं।  और पढ़ें

09:11 PM, 09-Jan-2025

Bihar News: बिहार की मुस्कान ने रचा इतिहास, एयरफोर्स में एरोनॉटिकल इंजीनियर बनने का सपना किया साकार

Muskan News: मुस्कान ने कहा कि सफलता के लिए विचारों की शुद्धता, खुद पर भरोसा और दृढ़ निश्चय जरूरी है। उनके मुताबिक कि सपने देखना तो आसान है, लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत और समर्पण चाहिए। और पढ़ें

विज्ञापन
08:58 PM, 09-Jan-2025

Bihar News: रेल कॉलोनी में सेप्टिक टैंक से मिला कंकाल, मचा हड़कंप; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी

Munger News: सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि सेफ्टी टंकी से बरामद कंकाल के संबंध में जांच जारी है। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि यह मानव का कंकाल है या जानवर का। कंकाल को फोरेंसिक लैब में भेजा गया है, जहां से रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ होगी। और पढ़ें

08:20 PM, 09-Jan-2025

Bihar: बिजली विभाग ने भेजा 16.98 लाख का बिल, मानसिक तौर पर परेशान किसान बोला- इतने का तो अनाज भी नहीं उगा

Gopalganj News: किसान शिवशंकर प्रसाद शाही ने बताया कि इतनी बड़ी राशि का बिल देख उन्हें विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अब तक जितना अनाज उनकी फसल से नहीं उपजा, उतनी राशि का बिल भेज दिया गया है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:20 PM, 09-Jan-2025

BPSC Parotest : जन सुराज ने पटना उच्च न्यायालय में दी दस्तक, पुनर्परीक्षा कराने की मांग को लेकर की याचिका दायर

Bihar : प्रशांत किशोर के आमरण अनशन का आज 8वां दिन है। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती हैं। इस बीच जन सुराज ने पटना उच्च न्यायालय में अनुच्छेद 226 के तहत रिट याचिका दायर कर 70वीं BPSC परीक्षा को रद्द कर पुनर्परीक्षा कराने की मांग की है। और पढ़ें

07:52 PM, 09-Jan-2025

Bihar News : बीपीएससी अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज को चिराग ने बताया गलत, विपक्ष को भी दिया नया 'नाम'

Bihar : चिराग पासवान ने विपक्ष को आज एक नया नाम दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 225 से ज्यादा सीटें जीतकर हमलोग बिहार में  एक मजबूत सरकार बनाने जा रहे हैं। साथ ही बीपीएससी अभ्यर्थियों पर किये गये लाठीचार्ज को उन्होंने गलत बताया।  और पढ़ें

07:41 PM, 09-Jan-2025

Bihar: मकर संक्रांति के लिए मिठाई बनाने दौरान गैस रिसाव; आग से एक ही परिवार के कई लोग झुलसे, एक महिला गंभीर

Chhapra News: परिजन मिथलेश ने बताया कि खिचड़ी पर्व को लेकर लाई और तिलकुट बनाया जा रहा था। ठंड होने के कारण परिवार के सभी लोग एक ही जगह पर बैठे हुए थे। तभी अचानक गैस लीक हो गई, जिसमें कई लोग झुलस गए। एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। और पढ़ें

07:16 PM, 09-Jan-2025

Bihar News: बालू माफिया और पुलिस आपस में भिड़े; सैकड़ों लोगों ने पुलिसकर्मियों को घेरा, फिर हुआ यह तमाशा

Jehanabad News: थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि बड़ी मुश्किल से हम लोगों की जान बची। ट्रैक्टर चालक ने पहले तो गाड़ी को मुझ पर चढ़ाने की कोशिश की। हम लोग संख्या बल में काफी कम थे। लेकिन उधर बालू माफिया की ओर से सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। और पढ़ें

06:49 PM, 09-Jan-2025

Bihar: 76वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की डीएम ने की गहन समीक्षा, पटना के गांधी मैदान में भव्य आयोजन

Patna News: डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट भीड़ प्रबंधन, विधि-व्यवस्था और यातायात संचालन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी तैयारियां पूरी करनी होंगी। और पढ़ें

05:48 PM, 09-Jan-2025

Bihar News : पैसेंजर ट्रेन से उतरते ही हमसफर एक्सप्रेस से कट गईं तीन सगी बहनें, श्राद्ध में शामिल होने आई थीं

Bihar : बिहार में एक बड़ी घटना हुई, जिसमें तीन सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना हमसफ़र ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। और पढ़ें

05:44 PM, 09-Jan-2025

Bihar: कार-बाइक की टक्कर के बाद दो पक्षों में हिंसक झड़प, लोगों ने कार में की तोड़फोड़ और पार्षदों से हाथापाई

Nalanda News: लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। कार चालक बंटी कुमार और मोटरसाइकिल सवार बिलाल आलम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। और पढ़ें

05:29 PM, 09-Jan-2025

Bihar School News : भीषण ठंड के कारण स्कूलों की छुट्टी फिर बढ़ी; जानिए, किस जिले ने 14 तक किया स्कूल बंद

Bihar News : दिसंबर में लग रहा था कि ठंड से इस बार राहत मिलेगी, लेकिन अब कई जिलों में कई दिनों से धूप नहीं निकल रही। यही कारण है कि भीषण ठंड की वजह से स्कूलों की छुट्टी बढ़ाए जाने की सूचना आ रही है। पढ़े यह अपडेट। और पढ़ें

05:18 PM, 09-Jan-2025

Bihar News: यूपी के युवक का बिहार में फांसी के फंदे से लटका मिला शव, एसएफएल टीम ने जांच में क्या खोले राज

Gopalganj News: यूपी का युवक अपने परिवार के साथ गोपालगंज में रह रहा था। यहां वह नौकरी कर अपना परिवार पाल रहा था। लेकिन सुबह उसका शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

04:36 PM, 09-Jan-2025

Bihar News: नक्सलियों ने सड़क निर्माण बेस कैंप पर किया हमला, जेसीबी मशीन फूंकी और पोस्टर चस्पा कर दी यह धमकी

Aurangabad News: पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने कहा कि घटना को नक्सलियों की करतूत का रूप देने की कोशिश की गई है। प्रारंभिक जांच में यह नक्सलियों की हरकत नहीं लग रही है, बल्कि असामाजिक तत्वों की साजिश प्रतीत होती है। और पढ़ें

04:14 PM, 09-Jan-2025

Bihar News: बाइक की टंकी में शराब तस्करी करते पकड़े गए तीन तस्कर, 83 लीटर देशी शराब बरामद

Vaishali News: पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से गहन पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच के बाद इन तस्करों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। फरार तस्करों और इस तस्करी गैंग में शामिल अन्य लोगों की तलाश में पुलिस सक्रिय रूप से जुटी हुई है। और पढ़ें

04:14 PM, 09-Jan-2025

Bihar News : प्रतिष्ठित महाविद्यालय के अकाउंटेंट के आवास पर निगरानी का छापा, आय से अधिक संपत्ति का मामला

Surveillance Raid : शहर के प्रतिष्ठित कॉलेज के अकाउंटेंट के आवास पर निगरानी टीम पहुंच कर छापेमारी कर रही है। इस छापेमारी से शहर में बड़े बड़े लोग गह्शत में हैं।  और पढ़ें

02:56 PM, 09-Jan-2025

जस्टिस फॉर बादल: विरोध में हजारों लोग सड़क पर उतरे, हत्यारोपी DSP को बर्खास्त कर फांसी दिलाने की मांग

Badal Murder Case: प्रदर्शनकारियों ने बताया कि 27 दिसंबर को बादल सिंह की हत्या ट्रैफिक डीएसपी आदिल बिलाल ने की थी। उन्होंने कहा कि आज का प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण है। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। और पढ़ें

02:34 PM, 09-Jan-2025

Nitish Kumar : राजभवन जाकर गवर्नर से मिले सीएम नीतीश कुमार; उससे पहले कहां गए? आगे की तैयारी जानें

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को दोपहर 10 मिनट के लिए अचानक राजभवन पहुंच गए। सीएम हाउस के सामने ही राजभवन है, लेकिन उनके जाते ही तमाम तरह की बातें उठने लगीं। लेकिन, हकीकत कुछ अलग है इस बार। और पढ़ें

02:29 PM, 09-Jan-2025

Bihar News: बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड का सिर फोड़कर तोड़ डाला हाथ, बहाने से बुलाकर किया जानलेवा हमला; हालत गंभीर

Muzaffarpur News: अहियापुर थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल पीड़िता इलाजरत है और उसका बयान अभी दर्ज नहीं हो सका है। फर्द बयान के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

02:10 PM, 09-Jan-2025

Bihar: डाक पार्सल वैन से हो रही थी शराब तस्करी, कबाड़ के नीचे छिपाई गईं थी पेटियां; पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़

Buxar News: उत्पाद अधीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि शराब की यह खेप हरियाणा से आरा ले जाई जा रही थी। वाहन यूपी के रास्ते बिहार में प्रवेश कर रहा था। स्कैनर से जांच के दौरान शराब की पेटियां पकड़ी गईं। चालक को भी पकड़ लिया गया है। और पढ़ें

02:04 PM, 09-Jan-2025

Bihar News : बिहार के मछली पालकों के लिए खुशखबरी, नीतीश सरकार अब कैंप लगाकर बांटेगी मत्स्य विपणन किट

Bihar : मुख्यमंत्री मत्स्य विपणन योजना के तहत राज्य में मत्स्य व्यापार को प्रोत्साहित और लाभुकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा। इस योजना के तहत उन्हें विपणन किट उपलब्ध कराए जाएंगे।  और पढ़ें

01:53 PM, 09-Jan-2025

Bihar Crime: बेखौफ बदमाशों ने कोर्ट मुंशी को पीट-पीट कर ली जान, शव बहियार में फेंका; इलाके में दहशत

Court Clerk Murder: बेगूसराय एसपी मनीष कुमार ने कहा कि हमें सूचना मिली कि एक युवक का शव बहियार में मिला है। प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि हुई है। एफएसएल टीम सबूत जुटा रही है। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। और पढ़ें

01:37 PM, 09-Jan-2025

Bihar News: सिसक-सिसक कर रो रही थी मासूम बच्ची, कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो पंखे से लटका मिला उसकी मां का शव

Buxar News: थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिस्थितियों को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल पर जांच की और सबूत इकट्ठा किए। और पढ़ें

01:24 PM, 09-Jan-2025

Bihar News : मुख्यमंत्री ने बिहार डायरी और नये साल के कैलेण्डर का किया लोकार्पण, जनता को किया समर्पित

Bihar : सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित बिहार डायरी 2025 और नये साल के कैलेण्डर का एक साथ लोकार्पण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया।  राज्य में चलायी जा रही अग्रणी साड़ी योजनाओं को बिहार कैलेण्डर में समावेशित किया गया है। और पढ़ें

12:48 PM, 09-Jan-2025

Bihar News : हेडमास्टर ने शिक्षकों से मांगी पांच-पांच सौ रुपए की रिश्वत, वीडियो वायरल होने पर सच आया सामने

Bihar : विद्यालय में संपत्ति का ब्योरा विभाग को भेजने के नाम पर हेडमास्टर ने शिक्षकों से पांच- पांच सौ रुपये का रिश्वत मांगा। शिक्षकों ने इस बात का विरोध किया। अब वीडियो भी वायरल है। और पढ़ें

12:27 PM, 09-Jan-2025

Bihar NEET PG Counselling: बिहार नीट पीजी तीसरे राउंड के लिए काउंसलिंग शेड्यूल संशोधित, यहां देखें नई तारीख

Bihar NEET PG Counselling 2024: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने संशोधित कट-ऑफ पर्सेंटाइल के कारण तीसरे राउंड के लिए शेड्यूल में संशोधन किया है। उम्मीदवार पूरा कार्यक्रम नीचे देख सकते हैं।  और पढ़ें

11:18 AM, 09-Jan-2025

Bihar News: चाणक्य हाॅस्टल में आग लगने के बाद हुआ खुलासा, नीट और पीजी के प्रवेश-पत्र के साथ जले रुपये बरामद

Bihar : पुलिस और अग्निशमन की टीम जब आग बुझाने पहुंची तब एक-दूसरे कमरे से 10 से 12 लाख रुपये के जले हुए नोट, एमबीबीएस का जला हुआ ओएमआर शीट के साथ नीट और पीजी के कई प्रवेश-पत्र बरामद भी बरामद हुए।  और पढ़ें

11:16 AM, 09-Jan-2025

Bihar News: लाखों के नोट, नीट-पीजी के एडमिट कार्ड, MBBS की OMR शीट जली मिली; बड़ा खेल कर रहा था मेडिकल छात्र?

Bihar Medical Student: पीएमसीएच अस्पताल के चाणक्य हॉस्टल के कमरे में लगी आग के बाद कई चौंकाने वाली चीजें सामने आई हैं। सूत्रों के अनुसार, मेडिकल स्टूडेंट अजय कॉलेजों में दाखिले के लिए स्कॉलर बैठाता था। वह एमबीबीएस और नीट-यूजी समेत अन्य परीक्षाओं में स्कॉलर बैठाकर अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूलता था। और पढ़ें

09:33 AM, 09-Jan-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 9 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Accident News : मां की मौत के बाद बड़े पुत्र की भी मौत हो गई। स्थिति यह है कि छोटे बेटे और दामाद सहित अन्य चार की भी हालत गंभीर है। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें