फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 6 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

बिहार से जुड़ी आज - 06-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:20 PM, 06-Jan-2025

Bihar News : अपराधियों ने क्लिनिक पर फायरिंग के साथ की बमबाजी, चिकित्सक पिता-पुत्र में है विवाद

Bihar Police : डॉक्टर के क्लिनिक पर अचानक कुछ अपराधी फायरिंग करने लगे। बम भी फेंका, ये अलग बात है कि फायरिंग करने और बमबाजी से कोई हताहत नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि डॉक्टर पिता-पुत्र में विवाद चल रहा है, तो ऐसा मुमकिन है कि घटना इसी से संबंधित हो।  और पढ़ें

10:22 PM, 06-Jan-2025

Bihar News : न्याय के लिए भटक रही यौन शोषण की पीड़िता, नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म; कहा- न्याय चाहिए

Bihar Police Negligence : एक मौलाना ने अपनी ही नाबालिग छात्रा के साथ यौन शोषण किया। उस नाबालिग ने एक बच्चे को जन्म दिया है। पीड़िता अपने बच्चे को न्याय दिलाने के लिए अब भटक रही है। और पढ़ें

09:56 PM, 06-Jan-2025

Bihar News: उपेंद्र कुशवाहा बोले- ये सरकार कार्रवाई वाली है, मनोज की हत्या मेरी व्यक्तिगत क्षति

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ये सरकार कार्रवाई वाली है। अपराधी जल्द सलाखें के पीछे होंगे। मनोज की हत्या मेरी व्यक्तिगत क्षति है।
  और पढ़ें

विज्ञापन
09:49 PM, 06-Jan-2025

Bihar News: दंपती मिलकर चला रहे थे शराब का धंधा, पुलिस ने मारा रेड तो पत्नी को छोड़कर फरार हुआ पति

पति और पत्नी मिलकर शराब का धंधा चला रहे थे। पुलिस ने रेड मारा तो पत्नी को छोड़कर पति फरार हो गया। और पढ़ें

09:41 PM, 06-Jan-2025

Bihar News: लापता बच्चे का नेवारी की ढेर में मिला शव, परिजन हत्या की जता रहे आशंका, शरीर पर जख्म के निशान

लापता बच्चे का शव नेवारी की ढेर में मिला है। वहीं, परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। बच्चे के शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
09:32 PM, 06-Jan-2025

Bihar News: नशे के लिए पैसा नहीं देने पर पत्नी की पीट-पीट कर हत्या, आरोपी पति पुलिस हिरासत में

पति को नशे के लिए पैसा नहीं देने पर पत्नी की पीट-पीट कर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। वहीं, मृतिका के मायके वाले का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। और पढ़ें

09:25 PM, 06-Jan-2025

Bihar News: प्रेम-प्रसंग से नाराज पिता और भाई ने मिलकर की थी युवती की हत्या, अब दोनों हुए गिरफ्तार

प्रेम-प्रसंग से नाराज पिता और भाई ने मिलकर युवती की हत्या की थी। पुलिस ने अब दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें

09:19 PM, 06-Jan-2025

Bihar : गांधी मैदान में प्रशांत किशोर का आंदोलन खत्म हो गया? जानें, पीके ने रिहाई के बाद की क्या योजना बताई

Prashant Kishor : सुबह से शाम तक प्रशांत किशोर प्रकरण चलने के बाद  कोर्ट ने उन्हें बिना किसी शर्त के बरी कर दिया। वहां से निकलते ही प्रशांत किशोर ने घोषणा करने के साथ-साथ सरकार और उनके अफसरों को चेतावनी भी दी। तेजस्वी यादव और राहुल गांधी को भी कहा।   और पढ़ें

09:16 PM, 06-Jan-2025

Bihar News: BPSC शिक्षक ने गुरु शिष्या के रिश्ते को किया तार-तार, 9वीं की नाबालिग छात्रा को लेकर फरार

बीपीएससी शिक्षक ने गुरु और शिष्या के रिश्ते को तार-तार कर दिया। नौवीं की नाबालिग छात्रा को लेकर शिक्षक फरार हो गया। और पढ़ें

09:07 PM, 06-Jan-2025

Kumbh Mela Special Train: सहरसा से चलेगी चार ट्रिप कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन, समय और तारीख जान लें

इंडियन रेलवे महाकुंभ मेला के दौरान यात्रियों की अधिक भीड़ को देखते हुए विशेष कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। रेलवे ने कुंभ स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर बताया है। और पढ़ें

09:01 PM, 06-Jan-2025

Bihar: न्याय के लिए भटक रही यौन शोषण पीड़ित नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, बोली- बच्चे के न्याय के लिए लडूंगी

पीड़िता त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र की निवासी है। जब वह तीन साल की थी, तभी से आरोपी इमाम उसे पढ़ाता था। घर में अकेले देख उसने फोकानिया परीक्षा पास कराने के नाम पर पहले संबंध बनाया। फिर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। बाद में शादी से मुकर गया। और पढ़ें

08:55 PM, 06-Jan-2025

Pragati Yatra: 16 से 29 जनवरी के बीच नौ जिलों की यात्रा पर होंगे CM नीतीश, 5 रात और 1 दिन एक जिले में रुकेंगे

सीएम नीतीश कुमार 16 से 29 जनवरी के बीच बीच प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में नौ जिलों की यात्रा पर होंगे। सोमवार को मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने इसकी चिट्ठी जारी की। और पढ़ें

08:47 PM, 06-Jan-2025

Bihar News: हत्या मामले में तीन को उम्रकैद, मधेपुरा कोर्ट ने सुनाई सजा, 10-10 हजार लगाया अर्थदंड

पुलिस ने इस मामले में अनुसंधान के दौरान नारायण साह, सुभाष साह और बैनी यादव को नामजद अभियुक्त बनाया था। अदालत ने सभी पक्षों को सुनने तथा अंतिम सुनवाई के बाद तीनों को उम्रकैद और 10 हजार का अर्थदंड की सजा सुनाई है। और पढ़ें

08:40 PM, 06-Jan-2025

Bihar News: दवा दुकानदार की बेटी ने की आत्महत्या, मार्च में होनी थी शादी, पुलिस कर रही मामले की जांच

दवा दुकानदार की बेटी ने आत्महत्या कर लिया है। बताया जा रहा है कि मार्च महीने में उसकी शादी होनी थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

08:30 PM, 06-Jan-2025

BPSC Protest: शाहनवाज हुसैन बोले- प्रशांत किशोर इवेंट मैनेजर हैं, इस बार खुद के लिए मैनजमेंट कर रहे हैं

शाहनवाज हुसैन ने कहा, बीपीएससी की जो परीक्षा थी, उसमें एक केंद्र को लेकर विवाद था। जो विवाद अब समाप्त हो गया है। फिर से री-एग्जाम हो गया है और कोई इल्जाम किसी ने नहीं लगाया था। लेकिन प्रशांत किशोर अपनी एक नई गाथा लिख रहे थे और कह रहे थे कि डेढ़ करोड़ रेट है। और पढ़ें

08:17 PM, 06-Jan-2025

Bihar News: मंत्री मंगल पांडेय ने की घोषणा, बीजेपी से दूसरी बार बेतिया के जिलाध्यक्ष बने रूपक श्रीवास्तव

रूपक श्रीवास्तव को दूसरी बार भाजपा के बेतिया जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके सर्मथकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। अध्यक्ष के लिए उनके नाम की घोषणा स्वास्थ्य मंत्री ने किया। और पढ़ें

08:11 PM, 06-Jan-2025

Prashant Kishor : रिहाई के बाद प्रशांत किशोर ने खोला पुलिस और डॉक्टरों का राज; बोले- यह आंदोलन की जीत

Prashant Kishor : प्रशांत किशोर ने जेल जाने से पहले कहा कि अनशन कार्यक्रम में कोई परिवर्तन नहीं होगा। सिर्फ पानी पर ही रहूंगा, जब तक नीतीश सरकार बीपीएससी अभ्यर्थियों के लिए कोई रास्ता नहीं निकालेगी। जेल से रिहाई पर बोले- यह छात्र आंदोलन की पहली जीत। और पढ़ें

08:02 PM, 06-Jan-2025

Bihar News: प्रशांत किशोर को कोर्ट ने ही जेल भेजा, पहुंचते ही बदला आदेश; दिनभर प्रदर्शन के बाद क्या हुआ?

Prashant Kishor : मौसम में ठंडक थी, लेकिन पटना गरमाया रहा। बीपीएससी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर को सूर्योदय के पहले गिरफ्तार किया गया। कोर्ट से जेल और 14 दिन की रिमांड पर भेजे गए पीके को छोड़ दिया गया। और पढ़ें

07:54 PM, 06-Jan-2025

Bihar: रुपये लेन-देन में वाहन मालिक ने चालक के गले में 'मैं बहुत बड़ा चोर हूं' तख्ती पहना घुमाया, जानें मामला

मुजफ्फरपुर से एक गजब का मामला सामने आया है। यहां एक वाहन मालिक ने अपने चालक संग जूते-चप्पल की माला और मैं बहुत बड़ा चोर हूं की तख्ती लिखकर गले में पहनाकर घुमाया। और पढ़ें

07:34 PM, 06-Jan-2025

BPSC Protest: बिहार के कई जिलों में बीपीएससी अभ्यर्थियों का आंदोलन, पीके की गिरफ्तार के विरोध में प्रदर्शन

Bihar BPSC Candidates Protest News in Hindi: बिहार लोक सेवा आयोग की 13 दिसंबर 2024 को आयोजित 70वीं संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा कैंसिल कराने को लेकर शुरू हुई राजनीति अब चरम पर पहुंच गई है। परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर दो जनवरी से आमरण अनशन पर बैठे जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें

06:56 PM, 06-Jan-2025

Bihar News : दिल्ली में करता था डिलीवरी का काम, बिहार आकर खुद को मार ली गोली

Suicide Case : दिल्ली में डिलीवरी का काम करता था। दो दिन पहले ही भाई से मिलने बिहार आया था। आज सुबह बाथरूम में जाकर खुद को गोली मार ली। और पढ़ें

06:50 PM, 06-Jan-2025

Bihar: पीके की गिरफ्तारी पर नीतीश सरकार के मंत्री का तंज, बोले; आज उनके लिए बड़ा दिन, लोग अब नेता मानेंगे

BPSC Protest: प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी पर सूबे के पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि छात्रों को मोहरा बना कर कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं। एनडीए की सरकार छात्र हित में काम कर रही है। और पढ़ें

06:44 PM, 06-Jan-2025

Nitish Kumar : बीपीएससी आंदोलन पर सीएम नीतीश कुमार के सामने वैशाली में आया सवाल; क्या हुआ आगे?

राजधानी पटना के गांधी मैदान में प्रशांत किशोर के साथ आमरण अनशन पर बैठे छात्रों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हाजीपुर (वैशाली) में सवाल किया गया। लेकिन सीएम ने मीडिया के सवाल सुनते ही हाथ जोड़ लिए और गाड़ी में बैठकर निकल गए। और पढ़ें

06:15 PM, 06-Jan-2025

Bihar News: '12 लाख नौकरी नहीं दी तो विधानसभा चुनाव में वोट मांगने नहीं आएंगे', डिप्टी सीएम सम्राट का दावा

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सुपौल के रतनपुरा में सोमवार को पूर्व मंत्री बैद्यनाथ मेहता की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, उत्तर बिहार अब बाढ़ नहीं बराज के लिए जाना जाएगा। वीरपुर से जल्द ही हवाई सेवा शुरू होगी। और पढ़ें

06:02 PM, 06-Jan-2025

पति-पत्नी और 'वो': अधेड़ व्यक्ति विधवा प्रेमिका और पत्नी के चक्कर में किया आत्महत्या, माशूका के घर मिला शव

बिहार के दरभंगा में एक अधेड़ व्यक्ति प्रेमिका और पत्नी के चक्कर में फांसी लगा लिया। व्यक्ति का शव प्रेमिका के घर में ही मिला है। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है। और पढ़ें

05:42 PM, 06-Jan-2025

Bihar News: संदिग्ध स्थिति में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी

ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मौत के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं, मौत की खबर परिजनों को मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया। और पढ़ें

05:37 PM, 06-Jan-2025

Bihar News: तस्करी का नया खेल...गठरी में शराब छुपाकर ले जा रही थी महिलाएं, पुलिस ने पकड़ा

बिहार के बक्सर जिले में शराब तस्करी का नया खेल सामने आया है। यहां कुछ महिलाएं गठरी में शराब छुपाकर ले जा रही थी। पुलिस ने उत्तर प्रदेश की सीमा पर तीन महिलाओं समेत पांच तस्करों को पकड़ा है। और पढ़ें

05:26 PM, 06-Jan-2025

Bihar: बिहार के इस जेल में कैदियों की फरमाइश पर बजता है गाना, लेटर बॉक्स में रखते हैं पंसदीदा गानों की पर्ची

केंद्रीय जेल में विभिन्न कांड में सजायाफ्ता बंदियों की अब फरमाइश चर्चित गीतकार गायक किशोर कुमार और मोहम्मद रफी से लेकर नए जमाने के कुमार सानू तक की सुरीली आवाज में गीत-संगीत के साथ में आनंद उठा रहे हैं। और पढ़ें

04:29 PM, 06-Jan-2025

Crime in Bihar: महिला पर लगाया डायन का आरोप, फिर गला दबाकर मार डाला

सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र में डायन का आरोप लगाकर पड़ोसी के द्वारा एक महिला की हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई है। और पढ़ें

04:27 PM, 06-Jan-2025

Bihar News: ट्रेन के नीचे फंसी गर्भवती महिला, रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया; निर्मली रेलवे स्टेशन पर हादसा

Train accident: महिला को इलाज के लिए सुपौल जाना था लेकिन गलती से वह दरभंगा वाली ट्रेन पर सवार हो गई। निर्मली स्टेशन पर हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत कर उसकी जान बचाई गई। निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया है।
  और पढ़ें

04:13 PM, 06-Jan-2025

Bihar Weather: IMD ने जारी किया बक्सर के लिए ऑरेंज अलर्ट, ठंड को लेकर प्रारंभिक विद्यालय नौ जनवरी तक बंद

बिहार में आईएमडी ने बक्सर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ठंड को लेकर बक्सर के प्रारंभिक विद्यालय नौ जनवरी तक बंद रहेंगे। और पढ़ें

03:55 PM, 06-Jan-2025

Bihar News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हालांकि, परिजन जान बूझकर ट्रैक्टर से रौंदकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, पुलिस घटना को लेकर जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। और पढ़ें

03:32 PM, 06-Jan-2025

Bihar Politics: ओवैसी की पार्टी के एक नेता बोले- थप्पड़ प्रशांत किशोर को नहीं, लोकतंत्र को मारा गया है

प्रशांत किशोर को थप्पड़ मारने के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। पीके के समर्थन में बोलते हुए AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा, ये थप्पड़ प्रशांत किशोर को नहीं, लोकतंत्र को मारा गया है। और पढ़ें

03:22 PM, 06-Jan-2025

Bihar News: बिहार में रातोंरात पीला हुआ हैंडपंप का रंग; सौ घरों के दरवाजे पर लगा चापाकल रंगीन, क्या है खेल

Handpump Color : किसी के घर के दरवाजे पर हरे तो किसी के मटमैले तो किसी के गहरे लाल रंग का हैंडपंप था। जब, जिसने, जैसा खरीदा था; उससे कमजोर ही पड़ा था रंग। लेकिन, सोमवार सुबह जागे तो ऐसे 100 चापाकल चमकीले पीले रंग में रंगे थे। और पढ़ें

03:14 PM, 06-Jan-2025

देख लो सरकार: बिहार की ये सड़क एक महीने में ही बताशे की तरह बिखर गई, नगर परिषद में खूब हो रही कमीशनखोरी

बिहार के शेखपुरा जिले में एक सड़क इतनी खराब हुई कि मानो बताशे की तरह बिखर गई हो। इतना ही नहीं नगर परिषद में कमीनशनखोरी भी जबरदस्त तरीके से हावी है। और पढ़ें

02:51 PM, 06-Jan-2025

Bihar News: मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति राजकेश्वर पुरयाग ने गया में किया पिंडदान, फल्गु नदी में जल तर्पण किए

मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति राजकेश्वर पुरयाग ने गया में पिंडदान किया। बता दें कि इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। और पढ़ें

02:39 PM, 06-Jan-2025

Bihar News: रोहतास में अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे पलटा, नीचे दबकर चालक की मौत

बिहार के रोहतास जिले में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। इस दौरान ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। और पढ़ें

02:29 PM, 06-Jan-2025

Bihar Politics: लालू यादव के ऑफर पर सीएम नीतीश बोले- कौन क्या कहता है, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता

Full Stop : बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव द्वारा दिए गए इंडिया ब्लॉक में शामिल होने के ऑफर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्ण विराम लगा दिया है। सीएम नीतीश बोले, कौन क्या बोलता है, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। और पढ़ें

02:13 PM, 06-Jan-2025

Bihar Road Accident: बालू लोड हाइवा ट्रक ने बालक को कुचला, मौके पर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

बिहार के वैशाली में लालू यादव चौक पर एक बालक को बालू लोड हाइवा ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही बालक की मौत हो गई। और पढ़ें

12:11 PM, 06-Jan-2025

Bihar : चुनावी रणनीतिकार से जनसुराज के सूत्रधार बने प्रशांत किशोर के बारे में जानिए; अनशन पर क्यों बैठे?

Prashant Kishor : जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में व्याप्त भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं के खिलाफ अपनी मुहिम को और मजबूती से जारी रखेंगे। यह आंदोलन किसी एक व्यक्ति का नहीं है, बल्कि यह बिहार की खराब व्यवस्था के खिलाफ है। और पढ़ें

09:12 AM, 06-Jan-2025

BPSC 70th Prelims Result: बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट कब होगा जारी? आसानी से ऐसे कर पाएंगे चेक

BPSC 70th Prelims Result: बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं और गड़बड़ियों को लेकर हंगामा जारी है। इस बीच, प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम की तारीख और मुख्य परीक्षा का ताजा अपडेट सामने आया है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 2,035 रिक्त पद भरे जाएंगे। और पढ़ें

07:31 AM, 06-Jan-2025

Bihar News : प्रशांत किशोर को थप्पड़ मार पुलिस ने अनशन से उठाया, गिरफ्तार; BPSC प्रदर्शन खत्म, हंगामे की आशंका

Prashant Kishor : तबीयत बिगड़ती देख प्रशांत किशोर को पुलिस ने सोमवार सुबह पटना के गांधी मैदान से जबरन उठा लिया। इस दौरान अड़ने पर एक पुलिसकर्मी ने उनपर थप्पड़ भी चलाया। इसके कारण तनाव की स्थिति है। वीडियो देखने के बाद हंगामा बढ़ भी सकता है। और पढ़ें

07:27 AM, 06-Jan-2025

VIDEO : अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर पर थप्पड़ चला पुलिसकर्मी ने उठाया

अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर पर थप्पड़ चला पुलिसकर्मी ने उठाया और पढ़ें

05:32 AM, 06-Jan-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 6 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

पटना पुलिस ने सोमवार तड़के जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर को गिरफ्तार कर लिया। पीके 2 जनवरी से बीपीएससी परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें