फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 25 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:09 PM, 25-Dec-2024

Bihar News : 2025 के विधानसभा चुनाव में बिहार के राजपूत विरोधी दलों की ईंट से ईंट बजा देंगे, जाने-करणी सेना ने क्यो कही यह बड़ी बात

Aurangabad बिहार में राजपूतों के खिलाफ साजिशे की जा रही है। निर्दोष राजपूतों को फर्जी और झूठे मामलों में घृणित साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। करणी सेना किसी भी हाल में बिहार में यह सब नही चलने देगी। और पढ़ें

10:18 PM, 25-Dec-2024

Bihar News : फोर लेन हाइवे पर सरपट भाग रही थार XUV बनी आग का गोला, चार लोगों ने कूदकर जान बचाई

Burning Car : फोर लेन हाइवे पर गाड़ियों की गति बहुत तेज होती है। इसी तेज गति में अचानक थार XUV में ऐसी आग लगी कि देखते ही देखते जीप आग का गोला बन गई। थार में सवार चार लोगों ने कूदकर जान बचाई। और पढ़ें

10:14 PM, 25-Dec-2024

Love Affair : प्रेमी की शादी हो गई थी तय, फिर प्रेमिका के साथ मिलकर उठाया खौफनाक कदम

Suicide News : कहते हैं कि जोड़ियां भगवान के यहां ही बनती हैं यहां तो सिर्फ रस्में निभाई जाती हैं। ऐसे में एक प्रेमी प्रेमिका ने परिवार के विरोध करने पर खौफनाक कदम उठा लिया। अब दोनों के परिजन शोक में डूब गये हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
09:18 PM, 25-Dec-2024

Bihar News : प्रत्येक केंद्र से वसूलती थी तीन-तीन हजार रुपये, अब विभाग ने की कार्रवाई; सीडीपीओ हुई निलंबित

CDPO suspended : सीडीपीओ का एक साउंड क्लिप वायरल हुआ था जिसमें प्रत्येक केंद्र से तीन हजार अवैध वसूली करने की बातचीत थी। वभाग ने आरोपी सीडीपीओ पर कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है।  और पढ़ें

09:10 PM, 25-Dec-2024

Bihar News: हसनपुरा अंचल कार्यालयों की रैंकिंग में अव्वल, बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जारी की सूची

Siwan News: मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि आम जनता को भूमि सर्वे और अन्य राजस्व कार्यों में कोई परेशानी न हो, इसके लिए मुख्यालय स्तर से अंचल कार्यालयों की लगातार समीक्षा की जा रही है। इस रैंकिंग प्रक्रिया से कार्यप्रणाली में सुधार हुआ है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:59 PM, 25-Dec-2024

Bihar News: कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, करीब 50 लाख की संपत्ति जली, कई दमकल गाड़ियां काबू में जुटीं

Madhubani News: चश्मदीदों ने बताया कि आग लगते ही इलाके में काले धुएं के बादल आसमान में छा गए। आसपास के लोग चिल्लाकर आग की जानकारी राहगीरों को देने लगे। कई राहगीरों ने मदद के लिए रुककर कबाड़ के गोदाम में रखी सामग्रियों को बाहर निकालने का प्रयास किया।
  और पढ़ें

08:44 PM, 25-Dec-2024

Bihar: BJP की अटल बिहारी को श्रद्धांजलि; पासवान ने शाह के आंबेडकर बयान पर कही यह बात, 2025 चुनाव का चेहरा कौन?

Bihar Elections 2025: नालंदा में भाजपा ने सुशासन दिवस पर अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भाजपा प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने गृहमंत्री अमित शाह के आंबेडकर बयान पर प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने आगामी चुनाव के प्रमुख चेहरा भी बता दिया। और पढ़ें

08:23 PM, 25-Dec-2024

Bihar: बिहार की 70 सदस्यीय फ्रेंच बॉक्सिंग टीम 7वीं नेशनल चैंपियनशिप के लिए कोलकाता रवाना, हुआ भव्य स्वागत

Bihar French Boxing Team: बिहार की 70 सदस्यीय फ्रेंच बॉक्सिंग टीम 7वीं नेशनल चैंपियनशिप के लिए कोलकाता रवाना हो गई है। इससे पहले मुजफ्फरपुर जंक्शन पर खिलाड़ियों और कोचों का भव्य स्वागत किया गया, इस दौरान खिलाड़ी काफी उत्साहित दिखे।
  और पढ़ें

07:58 PM, 25-Dec-2024

Bihar News : देखिए, कैसे बदल रही बिहार की 'जमीन'; सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा में अफसर यह क्या दिखा रहे?

Nitish Kumar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य की प्रगति देखने और संभावना तलाशने के लिए 'प्रगति यात्रा' कर रहे हैं। दो दिन की यात्रा हो चुकी। कल से फिर यात्रा है। लेकिन, अफसर उन्हें दिखाने के लिए किस तरह प्रगति कर रहे- दिखा रही यह खबर... और पढ़ें

07:55 PM, 25-Dec-2024

Bihar News: संदिग्ध स्थिति में अधेड़ का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी

Sitamarhi News: सदर डीएसपी रामकृष्ण ने बताया कि यह मामला आत्महत्या का हो सकता है, लेकिन हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि शव की स्थिति और घटनास्थल के हालात को देखते हुए दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है।  और पढ़ें

07:47 PM, 25-Dec-2024

Bihar: पशुपतिनाथ से बैजनाथ धाम तक एक्सप्रेस-वे की मांग, सम्राट चौधरी ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को लिखा खत

Patna News: सम्राट चौधरी ने पत्र में उल्लेख किया कि इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण से न केवल बिहार में सांस्कृतिक और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र का आर्थिक विकास भी तेज होगा। बिहार में पर्यटन को प्रोत्साहन मिलने से स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। और पढ़ें

07:23 PM, 25-Dec-2024

VIDEO : BPSC Exam : बीपीएससी अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज, अभ्यर्थियों ने आयोग के सामने किया था प्रदर्शन

BPSC Exam : बीपीएससी अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज, अभ्यर्थियों ने आयोग के सामने किया था प्रदर्शन और पढ़ें

07:14 PM, 25-Dec-2024

Bihar News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

Gopalganj News: कटेया थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। एफएसएल की टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल बेडरूम और अंतिम संस्कार स्थल की गहन जांच की। और पढ़ें

06:38 PM, 25-Dec-2024

BPSC Exam : बीपीएससी अभ्यर्थियों पर पुलिस ने फिर किया लाठीचार्ज, अभ्यर्थियों ने आयोग के पास किया था प्रदर्शन

Bihar : 6 दिसंबर को पटना पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज किया था। आज फिर पटना पुलिस ने बर्बरतापूर्वक उनपर लाठियां बरसाई हैं। इस घटना में कई अभ्यर्थी घायल हुए हैं। और पढ़ें

06:27 PM, 25-Dec-2024

Election 2025: तेजस्वी के गढ़ पर BJP की नजर; नित्यानंद बोले- यहां हमारे तीन विधायक, इस बार राघोपुर भी जीतेंगे

Raghopur Assembly Seat: राघोपुर सीट पर 2025 में बीजेपी और आरजेडी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। बीजेपी जहां सुशासन और विकास के एजेंडे के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी, वहीं तेजस्वी यादव अपने पारंपरिक वोट बैंक और स्थानीय जुड़ाव पर भरोसा करेंगे।
  और पढ़ें

05:43 PM, 25-Dec-2024

Love Affair: नाबालिग प्रेमिका संग नेपाल भाग रहे युवक को SSB ने बॉर्डर पर पकड़ा, शादी की थी योजना; जानें मामला

Madhubani News: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी के जवानों ने एक लड़का-लड़की को सीमा पार करते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका हैं। हालांकि लड़की नाबालिग पाई गई, जिसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। और पढ़ें

05:33 PM, 25-Dec-2024

Bihar: 20 साल के लड़के ने बच्चे के प्राइवेट पार्ट में घुसाया सरिया, चॉकलेट देने के बहाने बुलाया था, ऐसा किया

Bettiah News : परिजनों का कहना है कि मासूम को सनकी लड़के ने पहले बेरहमी से पीटा। इसके बाद ऐसी हैवानियत की। परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। और पढ़ें

05:07 PM, 25-Dec-2024

Bihar News: मधेपुरा में दिनदहाड़े युवक की हत्या, खेत देखने गया था, अपराधियों ने मारी पांच गोली

Madhepura News: पुरैनी थानाध्यक्ष राघव शरण ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। और पढ़ें

05:05 PM, 25-Dec-2024

Bihar Crime: रिटायर्ड BCCL कर्मचारी को सैलून के पास दिनदहाड़े मारी गोली, हालत नाजुक; वारदात से फैली दहशत

Siwan Crime:  थाना प्रभारी ने कहा कि घायल का फर्द बयान दर्ज किया जा रहा है। बयान के आधार पर जांच की जाएगी और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, इस घटना से घायल के परिवार और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। और पढ़ें

04:38 PM, 25-Dec-2024

Muzaffarpur News: इको फ्रेंडली डस्टबिन करेगा प्लास्टिक मुक्त दुनिया बनाने में अहम भूमिका।

सार मुजफ्फरपुर जिले के इस युवा के बनाए गए अनोखे इको फ्रेंडली डस्टबिन करेगा प्लास्टिक को दुनिया से बाहर। मक्के की छिलके से बनाई गई इस विशेष डस्टबिन करेगा दुनिया प्रदूषण मुक्त करने में एक बेहतर और कारगर साबित। युवा नाज औजैर ने किया कमाल और पढ़ें

04:17 PM, 25-Dec-2024

Bihar News: बाल सुधार गृह के बाथरूम की खिड़की के रास्ते फरार हुए आठ बाल अपराधी, दुष्कर्म-हत्या में थे संलिप्त

Sasaram News: सासाराम में बाल सुधार गृह के बाथरूम का दरवाजा तोड़कर खिड़की के रास्ते आठ बाल अपराधी फरार हो गए। ये फरार बाल अपराधी दुष्कर्म, हत्या और चोरी जैसे संगीन मामलों में संलिप्त थे। घटना का पता चलते ही हड़कंप मच गया। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

03:53 PM, 25-Dec-2024

Bihar: सरकारी राशि गबन करने के आरोपी पूर्व प्रधानाध्यापक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इन चीजों के पैसे उड़ाए थे

Darbhanga News: घनश्यामपुर थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि अधलाइयर मध्य विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक रामभरोस प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। और पढ़ें

03:32 PM, 25-Dec-2024

Bihar : 21 और 25 साल की औरतों की 18-18 साल की बेटियां! बिहार में चमत्कार के यह तीन उदाहरण देखकर चौंक जाएंगे

AMAR UJALA Exclusive : कोई खुद 21 या 25 साल की हो और उसकी बेटी 18 साल की हो जाए तो आप चौंक जाएंगे, लेकिन बिहार का सरकारी तंत्र नहीं चौंक रहा। प्रमाण वाले उदाहरण के साथ हम ऐसी चौंकाने वाली हकीकत एक जिले की ला रहे, लेकिन यह पूरे राज्य में हो रहा है। और पढ़ें

03:09 PM, 25-Dec-2024

Bihar News: पटना में छात्र की लाश मिली, बीपीएससी परीक्षा की तैयारी करता था; आत्महत्या की आशंका

Patna News : पुलिस का कहना है कि सोनू कुमार ने आत्महत्या की है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एक किए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और पढ़ें

02:55 PM, 25-Dec-2024

Bihar Crime: बदमाशों ने राजस्व कर्मचारी के निजी मुंशी को टक्कर मारकर गिराया, फिर बरसा दीं गोलियां; हालत गंभीर

Hajipur News: काजीपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की गहराई से जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। और पढ़ें

02:18 PM, 25-Dec-2024

Bihar News: तीन जगह हुई कार्रवाई में 3,710 लीटर विदेशी शराब जब्त, सब्जी की आड़ में चल रही थी तस्करी

Kishanganj News: पुलिस ने बताया कि जब्त की गई शराब बंगाल से बिहार में तस्करी के लिए लाई जा रही थी। सब्जी की आड़ में तस्करों का यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था, जिसे पुलिस ने अपने सटीक अभियान से ध्वस्त कर दिया।
  और पढ़ें

01:57 PM, 25-Dec-2024

Bharat Ratna : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश के लिए मांगा 'भारत रत्न'; चुनाव के लिए प्लानिंग बताई

Bihar Election 2025: गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को ऊंचाई तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने राज्य को जर्जर व्यवस्था और जंगलराज से बाहर निकाला। ऐसे में उन्हें उनके काम के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। और पढ़ें

12:02 PM, 25-Dec-2024

Bihar News: रेलवे में मिट्टी भराई के लिए जा रहे ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत के विरोध में लोगों ने किया सड़क जाम

Road accident: युवक सुपौल के सुकुमारपुर स्थित अपने ससुराल पहुंचा था। जहां दरवाजे पर बाइक खड़ी कर कुछ काम करने जा रहा था। इसी दौरान मिट्टी लदे ट्रक ने उसे कुचल दिया। और पढ़ें

10:43 AM, 25-Dec-2024

Bihar News: पूर्णिया और मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत; यहां पर पोल से टक्कर के बाद जली कार

पूर्णिया और मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। इसमें लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।  और पढ़ें

09:16 AM, 25-Dec-2024

BPSC Re-Exam: 70वीं प्रीलिम्स पुनर्परीक्षा के लिए इस दिन से प्रवेश पत्र कर सकेंगे डाउनलोड, जारी किया नोटिस

BPSC Re-Exam Admit Card: बीपीएससी ने पटना के बापू परिसर परीक्षा केंद्र की स्थगित हुई परीक्षा के रि एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि का एलान किया है। 70वीं बीपीएससी प्रीलिम्स पुनर्परीक्षा  चार जनवरी को आयोजित की जाएगी।  और पढ़ें

08:41 AM, 25-Dec-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 25 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Darbhanga News: दरभंगा में वहां जांच के दौरान बेपरवाह दिखे नौ वाहन चालकों के लाइसेंस कैंसिल करने का प्रस्ताव भेजा गया है। इतना ही नहीं यातायात पुलिस की ओर से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर इस तरह की कड़ी कार्रवाई की बात कहीं गई है।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें