फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 5 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:20 PM, 05-Dec-2024

Bihar News : किराना व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार दो अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Murder Case in Bihar : दूकान खोलते ही बाइक पर सवार दो अपराधी आये। दुकानदार को लगा कि वह दोनों ग्राहक हैं। इसी नजरिये से दुकानदार ने पूछा - क्या चाहिए? तभी उनमें से एक ने पिस्टल निकाली और दुकानदार पर तान दी।  और पढ़ें

10:12 PM, 05-Dec-2024

Bihar News : प्रेमिका के लिए युवक ने खुद के अपहरण की रची थी साजिश, मामला खुला तो पुलिस भी रह गई दंग

Love Affair : एक महिला ने अपने पति के अपहरण होने का मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई और सात दिन के बाद पुलिस ने उसको झारखण्ड से ढूंढ लिया। पुलिस के पूछताछ में जब बात खुली, तो उसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई।    और पढ़ें

09:54 PM, 05-Dec-2024

Fencing Championship: तलवारबाजी प्रतियोगिता में सर्वाधिक पदक हासिल कर हरियाणा टीम बनी ओवरऑल चैंपियन, हुआ समापन

32वीं जूनियर राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में सर्वाधिक पदक हासिल कर हरियाणा टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। बिहार में पहली बार आयोजित 32वीं नेशनल जूनियर फेंसिंग चैंपियनशिप 2024-25 का भव्य समापन हुआ। और पढ़ें

विज्ञापन
09:43 PM, 05-Dec-2024

Bihar: फिल्मी स्टाइल में अपराधियों ने लूट की घटना को दिया अंजाम, महिलाओं से 10 लाख का जेवर और नकदी लेकर फरार

फिल्मी स्टाइल में गोलंबर पर अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। महिलाओं से 10 लाख का जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। और पढ़ें

09:33 PM, 05-Dec-2024

Bihar Road Accident: शादी की खुशियां मातम में बदली, बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत

शादी की खुशियां मातम में बदल गई। दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। और पढ़ें

विज्ञापन
08:33 PM, 05-Dec-2024

Crime In Bihar: स्वर्ण कारोबारी लूटकांड मामला, फायरिंग कर की गई थी लूट, छह प्रख्यात अपराधी गिरफ्तार

बिहार के किशनगंज जिले में स्वर्ण कारोबारी से लूटकांड मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। बंदूक से फायरिंग कर आरोपियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने छह प्रख्यात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें

08:17 PM, 05-Dec-2024

Bihar News: बाल सुधार गृह में बच्चे पढ़ेंगे कहानी की किताबें और धार्मिक पुस्तकें, औरंगाबाद के कलेक्टर की पहल

बाल सुधार गृह में बच्चे कहानी की किताबें और धार्मिक पुस्तकें पढ़ेंगे। नैतिकता का पाठ पढ़कर बच्चे अपराध से विमुख होंगे। औरंगाबाद के कलेक्टर ने यह पहल की है। और पढ़ें

08:17 PM, 05-Dec-2024

Bihar News : घर में घुस कर गर्भवती के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला, पड़ोसी ने दी थी धमकी

Bihar : एक महिला के घर में कुछ बदमाश जबरन घुस गए और महिला पर हमला कर दिया। उन बदमाशों ने चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।  और पढ़ें

07:59 PM, 05-Dec-2024

Railway: 28 फरवरी तक हफ्ते में तीन दिन चलेगी थावे से पाटलिपुत्र जाने वाली एक्सप्रेस, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

थावे मशरक छपरा ग्रामीण पटना रेल खंड पर चलने वाली पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का परिचालन तीन महीने के लिए संशोधित किया गया है। अब यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन ही चलेगी। लेकिन अब 28 फरवरी 2025 तक इस ट्रेन के शेड्यूल में संशोधन किया गया है। और पढ़ें

07:46 PM, 05-Dec-2024

Bihar Nerws : हथिदह जाने के दौरान अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, दो युवकों की मौत

Road Accident : बाइक सवार दो युअव्कों को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। इस घटना में दोनों बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। कुछ ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई। और पढ़ें

07:26 PM, 05-Dec-2024

Bihar News: इस मेले में लाखों पशुओं की दी जाती है बलि, पांच साल में एक बार लगता है मेला, नेपाल से है कनेक्शन

मोतिहारी के सीमावर्ती पड़ोसी देश नेपाल में विश्व प्रसिद्ध लगने वाले पंचवर्षीय महागढ़ी माई मेले की औपचारिक शुरूआत हो गई है। यह पशु बलि प्रधान मेला है, जो एशिया का पशु बलि का सबसे बड़ा मेला है। और पढ़ें

07:03 PM, 05-Dec-2024

Crime In Bihar: यूट्यूब से सीखकर करोड़ों की ठगी करने वाले साइबर ठग गिरफ्तार, ठगे गए सामान जब्त

बिहार के नालंदा जिले में यूट्यूब से ठगी की बारीकियां सीखकर ठगों ने करोड़ों की ठगी की। फिलहाल, पुलिस ने साइबर ठगी का खुलासा करते हुए ठगों को गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें

07:00 PM, 05-Dec-2024

Bihar News : पप्पू यादव से सवाल पर एसपी ने दिया जवाब, पूछा- दुबई के नंबर का इस्तेमाल भारत से नहीं हो सकता ?

Bihar : पप्पू यादव को धमकी देने के मामले में पूर्णिया एसपी और पप्पू यादव अब आमने - सामने हैं। रामबाबू राय और पप्पू यादव के करीबी राजेश यादव का नाम आने के बाद पप्पू यादव बिहार सरकार और एसपी पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में एसपी ने जवाब दिया है। और पढ़ें

06:49 PM, 05-Dec-2024

Bihar News: नोएडा में आयोजित राष्ट्रीय मुक्केबाजी में सोनम ने जीता सिल्वर मेडल, गांव में खुशी का माहौल

नोएडा (उत्तर प्रदेश) में आयोजित राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में सहरसा जिले के चैनपुर की रहने वाली सोनम ने सिल्वर मेडल जीता है। प्रतियोगिता में छह राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। और पढ़ें

06:38 PM, 05-Dec-2024

Bihar: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में दरभंगा, समस्तीपुर व सहरसा में प्रदर्शन, निकाली पदयात्रा

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बिहार के दरभंगा, समस्तीपुर और सहरसा जिले में आक्रोश पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों लोग मौजूद रहे। और पढ़ें

06:09 PM, 05-Dec-2024

Football Tournament: नेपाल ने मुजफ्फरपुर को रोमांचक मुकाबले में दी शिकस्त, बोकारो से बराबरी के लिए होगा खेल

नेपाल ने मुजफ्फरपुर को रोमांचक मुकाबले में शिकस्त दी। वहीं, बोकारो से शुक्रवार को बराबरी के लिए मैदान में उतरेगी। और पढ़ें

05:55 PM, 05-Dec-2024

Bihar News: अपनी कई मांगों को लेकर कलम बंद हड़ताल पर रहे कृषि विज्ञान केंद्र के कर्मी, जानें क्या है मांग

बिहार के सहरसा जिले में अपनी कई मांगों को लेकर कृषि विज्ञान केंद्र के कर्मी कलम बंद हड़ताल पर रहे। बिहार कृषि विज्ञान केंद्र कर्मचारी संघ की पूर्व सूचना पर गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र अगवानपुर के सभी वैज्ञानिक एवं कर्मचारीगण एक दिवसीय कलम बंद हड़ताल किए। और पढ़ें

05:50 PM, 05-Dec-2024

Bihar Election: तिरहुत स्नातक उपचुनाव के लिए इन चार जिलों में वोटिंग खत्म, शाम चार बजे तक 47 फीसदी वोटिंग

Tirhut Graduate By Election: चारों जिले में कुल 197 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मुजफ्फरपुर जिले में सबसे ज्यादा 86 बूथ हैं। सीतामढ़ी में 56, वैशाली में 48 और शिवहर में 9 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
  और पढ़ें

05:41 PM, 05-Dec-2024

Bihar: खिलाड़ियों के पीटने के खिलाफ युवा राजद ने ADM का फूंका पुतला, कार्रवाई न होने पर बाजार बंद की चेतावनी

खिलाड़ियों के पीटने के खिलाफ युवा राजद ने एडीएम का पुतला फूंका। साथ ही कार्रवाई न होने पर बाजार बंद करने की चेतावनी दी। और पढ़ें

05:41 PM, 05-Dec-2024

Bihar News : पत्नी को तलवार से काट जिंदा जला दिया; कातिल पति को कोर्ट ने दी सश्रम उम्रकैद की सजा

उप परामर्शदाता एलएडीसीएस अधिवक्ता मुकेश कुमार ने कोर्ट में अभियुक्त के बचाव में पक्ष रखते हुए कम से कम सजा की मांग की। इधर, अभियोजन पक्ष की ओर से एपीपी देवेंद्र कुमार शर्मा ने अभियुक्त को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। और पढ़ें

05:34 PM, 05-Dec-2024

Muzaffarpur News: आगामी 15 दिसम्बर को मुख्यमंत्री के संवाद यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थल का निरीक्षण; कई विकास योजनाओं की प्रगति पर संबंधित अधिकारियों से लिया जानकारी

आगामी 15 दिसम्बर को मुख्यमंत्री के संवाद यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थल का निरीक्षण; कई विकास योजनाओं की प्रगति पर संबंधित अधिकारियों से लिया जानकारी और पढ़ें

05:33 PM, 05-Dec-2024

Bihar News: यात्री बन ऑटो बुक किया और दूसरे बदमाश को भाई बना बैठाया, हथियार के बल पर लूटकर मचाई उत्पात

हथियार के बल पर लूटकर उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। दरअसल, पहले यात्री बनकर बदमाश ने ऑटो बुक किया और फिर दूसरे बदमाश को भी भाई बताकर ऑटो में बैठा लिया। और पढ़ें

04:54 PM, 05-Dec-2024

Bihar News: एजुकेशन लोन लेकर पूरी कर ली पढ़ाई, अब तक वापस नहीं किया पैसा, 45 छात्रों के विरुद्ध सर्टिफिकेट केस

बिहार के शेखपुरा जिले में एजुकेशन लोन लेकर पढ़ाई पूरी कर ली। लेकिन अब तक पैसा वापस नहीं किया। अब 45 छात्रों के विरूद्ध सर्टिफिकेट केस दर्ज किया गया है। और पढ़ें

04:42 PM, 05-Dec-2024

सेहरा पहनते ही लगी हथकड़ी: जीत की खुशी में नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष ने चलाई गोली, एक युवक घायल

पैक्स चुनाव जीत की खुशी में नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष ने फायरिंग कर दी। ऐसे में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पैक्स अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें

04:28 PM, 05-Dec-2024

Bihar News: अपनी इलाजरत मां को खाना पहुंचाने गई महिला गोतनी के साथ लापता, पांच दिन से खोज रही पुलिस

अपनी इलाजरत मां को खाना पहुंचाने गई महिला अपनी गोतनी के साथ लापता हो गई। फिलहाल, पुलिस पिछले पांच दिन से खोजबीन कर रही है। और पढ़ें

04:24 PM, 05-Dec-2024

Bihar Police: बिहार पुलिस के वर्दीधारी महीनों से कर रहे थे वसूली, पकड़े गए तो निकले फर्जी सिपाही

Purnea News: पुलिस की वर्दी पहनकर शराब के नशे में वाहन चालक से अवैध वसूली कर रहे थे। गुरुवार को ग्रामीणों ने दोनों ने रंगेहाथ दबोच लिया। ग्रामीणों ने दोनों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। और पढ़ें

04:15 PM, 05-Dec-2024

Bihar News: जब अचानक बज उठा बैंक का अलार्म, ऑपरेशन मैनेजर सहित पुलिस मौके पर पहुंची, फिर जो हुआ...

अचानक बैंक का अलार्म बज उठा। सूचना मिलने पर ऑपरेशन मैनेजर सहित पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। और पढ़ें

04:07 PM, 05-Dec-2024

Bihar Police: पुलिस और पब्लिक के बीच हिंसक झड़प; लोगों ने एनएच पर जमकर बवाल किया, पथराव के बाद हुआ लाठीचार्ज

Supaul News: बाजार में जाम देखने के बाद पुलिस गाड़ी में सवार जदिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार और पुलिस बल उतरकर पैदल ही त्रिवेणीगंज थाना की ओर जाने लगे। भीड़ की नजर जैसे ही पुलिस टीम पर पड़ी, लोगों ने अचानक उस पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया और पुलिस कर्मियों को खदेड़ दिया। पथराव में थानाध्यक्ष चोटिल हो गए। और पढ़ें

03:56 PM, 05-Dec-2024

Bihar News: जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित, 256 खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत, दिए गए प्रमाण पत्र

बिहार के किशनगंज जिले में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 256 खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही प्रमाण पत्र भी दिए गए। और पढ़ें

03:46 PM, 05-Dec-2024

Bihar Road Accident: पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार बच्ची की मौत, मां और सहेली की हालत गंभीर

पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार बच्ची की मौत हो गई। मां और सहेली की हालत गंभीर है। वहीं, विरोध में ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे जाम कर दिया। और पढ़ें

03:38 PM, 05-Dec-2024

Bihar News: बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के विरोध में BJP-RSS का प्रदर्शन, मोदी सरकार से कर दी यह मांग

Gaya News: बंग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। वह बंगलादेश सरकार से हमलावारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और पढ़ें

03:32 PM, 05-Dec-2024

Crime In Bihar: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायके वालों ने ससुरालीजन पर लगाया हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। और पढ़ें

03:20 PM, 05-Dec-2024

Bihar News: घर में बम रखकर गैस सिलिंडर खोला, हादसे से गांव में दहशत, परिजन बोले- हत्या करने की कोशिश की गई

बिहार के मुजफ्फरपुर में स्थित एक घर में बम रखकर गैस सिलिंडर खोल दिया गया। हादसे के बाद गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। फिलहाल, घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है। और पढ़ें

03:06 PM, 05-Dec-2024

Bihar: RJD-MLA का दो बार नाम रिजेक्ट होने के बाद तीसरी दफा वोटर लिस्ट में जुड़ा, मतदान में धांधली का आरोप

विधायक के दो नाम रिजेक्ट होने के बाद तिरहुत स्नातक के वोटर लिस्ट में अब जुड़ गया है। वहीं, विधायक ने मतदान में धांधली का भी आरोप लगाया है। और पढ़ें

02:51 PM, 05-Dec-2024

Crime In Bihar: खजौली थाना एरिया में अज्ञात अपराधियों ने फिर चलाई गोली, 24 घंटे के अंदर दूसरी घटना

अज्ञात अपराधियों ने एक बार फिर गोली चलाई है। 24 घंटे के अंदर दूसरी बार गोली चली है। मामले को लेकर खजौली थाना पुलिस जांच कर रही है। और पढ़ें

02:37 PM, 05-Dec-2024

Bihar News: क्या शेखपुरा पुलिस शराब माफिया से मिली हुई है? जांच के बाद थानाध्यक्ष रविकांत कुमार सस्पेंड

बिहार के शेखपुरा जिले में शेखपुरा पुलिस पर शराब माफिया से मिलीभगत का आरोप लग रहा है। फिलहाल, थानाध्यक्ष रविकांत कुमार को निलंबित कर दिया गया है। और पढ़ें

02:28 PM, 05-Dec-2024

Crime In Bihar: अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, घटना स्थल से कुछ दूरी पर पलटी मिली स्कार्पियो

बिहार के नालंदा जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है। हत्या कर मौके से अपराधी फरार हो गए। और पढ़ें

02:17 PM, 05-Dec-2024

Bihar News: MP दिनेश यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग, हो चुका है निरीक्षण

बिहार के मधेपुरा जिले में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग की गई है। सांसद दिनेश चंद्र यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चिट्ठी सौंपी है। और पढ़ें

02:04 PM, 05-Dec-2024

Bihar News : पटना में पांच लोगों की हुई थी हत्या, चर्चित जेठुली कांड का मुख्य अभियुक्त 21 महीने बाद गिरफ्तार

पटना के जेठुली में 19 फरवरी 2023 को 43 राउंड फायरिंग हुई थी। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी। पटना पुलिस ने 26 लोगों को आरोपी बनाया गया था। 21 महीने बाद पुलिस ने इस कांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  और पढ़ें

01:25 PM, 05-Dec-2024

Bihar News : उत्तर प्रदेश निवासी शिक्षक की बाइक को बस ने मारी टक्कर, हालत गंभीर; विद्यालय जाते समय हादसा

Accident Today : शिक्षक की हेलमेट ने जान बचा दी है। अगर विद्यालय जा रहे शिक्षक ने हेलमेट नहीं पहना होता तो इतनी बड़ी घटना के बाद बचना मुश्किल होता। बस-बाइक की टक्कर के बाद शिक्षक की हालत गंभीर बताई जा रही है। और पढ़ें

11:25 AM, 05-Dec-2024

Bihar Police: सिपाही अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, NCL और EWS सर्टिफिकेट के आधार पर नहीं किया जाएगा अयोग्य घोषित

Bihar Police Recruitment 2024: बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 7 से 28 अगस्त के बीच आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा के लिए कुल 11,95,101 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। उनमें से 1,06,955 उत्तीर्ण हुए हैं और शारीरिक दक्षता परीक्षा दौर में शामिल होने के पात्र हैं। और पढ़ें

10:17 AM, 05-Dec-2024

Bihar: स्मार्ट मीटर में ऐसे जुगाड़ लगाकर बिजली चोरी कर रहे थे, लाखों का चूना लगाने का आरोप; विभाग ने पकड़ा

बिजली विभाग की ओर से आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। उसपर चोरी का आरोप लगाया गया है। साथ ही लाखों रुपये आर्थिक नुकसान की बात कही गई है। जानिए, कैसे चोरी कर रहा था बिजली... और पढ़ें

09:57 AM, 05-Dec-2024

Bihar Police Recruitment 2024: जारी हुई बिहार पुलिस कांस्टेबल पीईटी और डीवी की डेट, यहां देखें पूरा कार्यक्रम

Bihar Police Constable Recruitment 2024: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल बिहार ने दिसंबर से शुरू होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम की घोषणा की है। अधिसूचना के अनुसार, पीईटी में पुरुष उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई और छाती के माप के साथ दौड़ना, ऊंची कूद और गोला फेंकना शामिल है। और पढ़ें

09:22 AM, 05-Dec-2024

Bihar: दरभंगा एयरपोर्ट पर सेना का जवान गिरफ्तार; दिल्ली की फ्लाइट पकड़ने वाला था, इस चीज के साथ पकड़ाया

Darbhanga Airport: सदर थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह ने बताया कि एयरपोर्ट के अधिकारियों से सूचना मिलने पर जवान को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।  और पढ़ें

08:28 AM, 05-Dec-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 5 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

वर्ष 2020 में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत सदर अस्पताल में बने लगभग 15 लाख की लागत से बना सुविधायुक्त यात्री प्रतीक्षालय में ताला लटका है। वही सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीज के परिजन खुली प्रतीक्षालय में रात बिताने को मजबूर हैं।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें