फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:52 PM, 16-Sep-2024

Bihar: पूर्व मुख्यमंत्री की पोती को बनाया बंधक, फायरिंग भी की; पुलिस ने घर को घेरा तो बाहर निकला आरोपी पति

आरोपी ने कहा कि मैं खुद को मारने आया था। मैं अपनी पत्नी और उसकी मां से बात करने आया था। वो लोग बात नहीं कर रहे थे। मैं अपनी पत्नी को अपने साथ में रखना चाहता हूं। हमारा रिश्ता 10 साल से है। मैंने उनलोगों मनाने की बहुत कोशिश की लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। 

और पढ़ें

09:29 PM, 16-Sep-2024

Bihar News : सदर अस्पताल की महिला गार्ड ने चुराया था बच्चा, 60 हजार में हुई थी डील; पुलिस ने तीन को पकड़ा

नवजात की मां ने कहा कि बेगूसराय पुलिस को धन्यवाद देती हूं कि उनकी तत्परता के कारण आज मेरा बेटा सकुशल बरामद हो गया। मैं काफी डर गई थी। ऐसा लग रहा था कि मेरी दुनिया उजड़ गई। और पढ़ें

09:21 PM, 16-Sep-2024

Bihar News: मुंगेर में एसबीएन कॉलेज में प्रवेश पत्र के लिए अवैध वसूली, छात्र राजद ने किया विरोध

Munger News: छात्र राजद ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधन और कर्मचारी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र देने के बदले पैसे मांग रहे हैं। वहीं, जो विद्यार्थी विरोध कर रहे हैं, उन्हें प्रवेश पत्र नहीं देने और परीक्षा से वंचित रखने की धमकी दी जा रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:08 PM, 16-Sep-2024

Crime: बूढ़ी गंडक नदी के पुल निर्माण स्थल से मिला किशोरी का शव, कुछ कर्मी गायब; दुष्कर्म और हत्या की आशंका

Samastipur News: एएसपी संजय पांडे ने बताया कि किशोरी मानसिक रूप से बीमार थी और रात को घर से निकल गई थी। सीसीटीवी फुटेज में उसे नदी की ओर जाते हुए देखा गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और पुल निर्माण से जुड़े कर्मियों से पूछताछ की जा रही है। और पढ़ें

08:47 PM, 16-Sep-2024

Bihar: बिहार सरकार के मंत्री का राजद विधायक पर पलटवार, कहा- भाजपा के देशद्रोही पार्टी होने का आरोप बेबुनियाद

Rohtas News: मंत्री संतोष कुमार सिंह ने भाजपा की देशभक्ति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को देशभक्ति का सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं है। सर्टिफिकेट उन लोगों को देना चाहिए जो देश को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
08:30 PM, 16-Sep-2024

Bihar News: बांका में युवती का शव नहर में मिलने से मची सनसनी, दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की आशंका

Banka News: थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस आसपास के गांव के लोगों से भी शव की शिनाख्त को लेकर सहायता ले रही है और छानबीन में जुट गई है। और पढ़ें

08:11 PM, 16-Sep-2024

Bihar News: छपरा में बर्थडे पार्टी से लौटते युवकों को अनियंत्रित बस ने रौंदा; दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Chhapra News: तरैया थाना के थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। बस को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
  और पढ़ें

07:45 PM, 16-Sep-2024

Politics: 'राहुल गांधी देश के नंबर एक आंतकी' बयान पर ये क्या बोल गए डिप्टी सीएम, तेजस्वी को बताया ट्विटर बॉय

Politics: 'राहुल गांधी देश के नंबर एक आंतकी' बयान पर ये क्या बोल गए डिप्टी सीएम, तेजस्वी को बताया ट्विटर बॉय
Bihar News: Vijay Kumar Sinha on Rahul Gandhi is country's number one terrorist statement, Tejashwi Yadav
  और पढ़ें

07:20 PM, 16-Sep-2024

Bihar News: नालंदा की जिरायन नदी में लापता बच्चे का शव 13 किमी दूर मिला, दंपती की तलाश में SDRF टीम जुटी

Nalanda News: अस्थावां अंचलाधिकारी रविंद्र कुमार चौपाल ने बताया कि आदित्य का शव बरामद कर लिया गया है और दंपती की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम पूरी कोशिश कर रही है। स्थानीय प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। और पढ़ें

06:55 PM, 16-Sep-2024

Bihar News: कस्तूरबा बालिका विद्यालय में छात्रा की मौत, पिता ने स्कूल प्रबंधन पर लगाया हत्या का आरोप

Darbhanga News: सदर एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि बहेड़ी स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय में एक बच्ची के आत्महत्या करने का मामला सामने आया था, जिसकी जांच की जा रही है। परिजनों द्वारा मामले को संदिग्ध बताए जाने पर पोस्टमार्टम की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

06:40 PM, 16-Sep-2024

Bihar News: बिहार में फिर एक पुल का पिलर धंसा, प्रशासन में हड़कंप; CM नीतीश के निर्देश पर बना पुल संकट में

Jamui News: नीतीश सरकार के बिहार में फिर एक पुल का पिलर धंस गया है, जिसने यात्रियों के लिए चिंता की स्थिति पैदा कर दी है। फिलहाल पुल पर बेरिकेडिंग लगाकर लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। और पढ़ें

06:15 PM, 16-Sep-2024

Accident News : पटना के वीआईपी बेली रोड पर चिड़ियाखाना के सामने कार ने शख्स को उड़ाया, मौके पर मौत

Bihar News : पटना के बेली रोड पर फिर एक तेज रफ्तार वाहन ने एक व्यक्ति की जान ले ली। चार पहिया वाहन ने इतनी तेज टक्कर मारी कि मौके पर ही पचास साल के शख्स की जान चली गई। और पढ़ें

05:58 PM, 16-Sep-2024

Bihar News: बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, मोतिहारी में बस स्टॉप पर करंट लगने से बच्ची की मौत

Motihari News: मोतिहारी में बिजली का करंट लगने से भिखारी की भतीजी की मौत हो गई। इस घटना को लेकर लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। और पढ़ें

05:41 PM, 16-Sep-2024

Bihar: समस्तीपुर पुलिस का अमानवीय चेहरा, चौकीदार ने नदी में उतराए शव को रस्सी बांधकर बहाया; जानें पूरा मामला

Samastipur News: एसपी संजय पांडे ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। उन्होंने पुष्टि की कि शव की तलाश की जा रही है। साथ ही चौकीदार द्वारा की गई अमानवीयता की जांच की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

05:06 PM, 16-Sep-2024

Bihar News : पटना में तेज रफ्तार ट्रक तीन को कुचला, दादी-पोती की मौत, बच्चे की हालत गंभीर; विरोध में हंगामा

रानीतलाब थानेदार दुर्गेश कुमार गहलोत ने बताया कि पकरौंधा गांव के पास खेत से काम कर लौट रहे तीन लोगों को ट्रक ने कुचल दिया है। दो की मौत हुई है जबकि एक महिला घायल है।  और पढ़ें

04:56 PM, 16-Sep-2024

Bihar: ‘केंद्रीय मंत्री अपने आकाओं को खुश करने को राहुल गांधी के खिलाफ तथ्यहीन बयान दे रहे’, कांग्रेस का आरोप

Bihar Politics: वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्रियों द्वारा विवादित बयानों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उसने ऐसे बयानों को तथ्यहीन बताया जो आकाओं को खुश करने के लिए दिए जाते हैं। और पढ़ें

04:39 PM, 16-Sep-2024

Bihar News: तेजस्वी यादव दो दिवसीय मुजफ्फरपुर दौरे पर; CM नीतीश, पीएम मोदी और प्रशांत किशोर पर एक साथ कसा तंज

Bihar News: तेजस्वी यादव दो दिवसीय मुजफ्फरपुर दौरे पर; CM नीतीश, पीएम मोदी और प्रशांत किशोर पर एक साथ कसा तंज
Bihar Politics: Tejashwi Yadav visits Muzaffarpur; takes a dig at CM Nitish, PM Modi and Prashant Kishore
  और पढ़ें

02:55 PM, 16-Sep-2024

Bihar News: कैमूर में झरने पर पिकनिक मनाने गए सैलानी 16 घंटे फंसे रहे, एनडीआरएफ ने सुबह सुरक्षित निकाला

Bihar News: कैमूर में झरने पर पिकनिक मनाने गए सैलानी 16 घंटे फंसे रहे, एनडीआरएफ ने सुबह सुरक्षित निकाला
Bihar News: Tourists who went for a picnic at Karkat Garh waterfall in Kaimur were stranded for 16 hours
  और पढ़ें

02:20 PM, 16-Sep-2024

Bihar Crime: सनकी पति ने पत्नी की काटी गर्दन, फिर सिर हाथ में लेकर घूमता रहा; खौफनाक मंजर देख कांप उठे लोग

Madhepura Crime: ग्रामीण मो. नजीर ने बताया कि आरोपी अर्जुन हाथ में एक झोला लेकर थाने की ओर आ रहा था। झोला से खून टपक रहा था। इस बीच एक पुलिसकर्मी ने उसे रोका। फिर झोले में कटा सर देख सभी दंग रह गए। और पढ़ें

02:16 PM, 16-Sep-2024

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार की पार्टी की अहम बैठक, जदयू दफ्तर पहुंचते ही नाराज हुए बिहार सरकार के यह मंत्री

Nitish Kumar : आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर आज जनता दल यूनाईटेड का शीर्ष नेतृत्व बैठक कर रहा है। सीएम नीतीश कुमार एक दिन पहले ही पार्टी कार्यालय आए थे। और पढ़ें

02:10 PM, 16-Sep-2024

Bihar: बिहार के सारण में तिरंगे के अपमान को लेकर बवाल; जुलूस के दौरान प्रदर्शन का वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार

स्थानीय लोगों ने इस घटना का विरोध किया और कहा कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले। राष्ट्रीय ध्वज के साथ छेड़छाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुछ लोग सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ना चाहते हैं। पुलिस इन पर कड़ी कार्रवाई करे। 
  और पढ़ें

01:56 PM, 16-Sep-2024

Bihar Crime: सोए अवस्था में दुकानदार के पिता को मारी गोली, दुकान खोलकर सामान न देने पर की हत्या

Samastipur Crime: दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि घटना के पीछे खैनी विवाद बताया जा रहा है। लिखित तौर पर आवेदन नहीं मिला है, आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

10:36 AM, 16-Sep-2024

Bihar: तेजस्वी बोले- यह देखिए सीएम नीतीश के भ्रष्टाचार का वर्ण-पत्र!; मंत्री अशोक चौधरी ने दिया यह जवाब

पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि ट्रांसफ़र-पोस्टिंग के नाम पर तथा पुल-पुलिया और सड़क बनाने में अभियंताओं से कमीशन ली जाती है। फिर उसी काली कमाई और धन-शोधन से अभियंताओं को अभियंता दिवस की बधाई दी जाती है।  और पढ़ें

10:15 AM, 16-Sep-2024

Bihar: मुजफ्फरपुर में यूपी के युवक की हत्या; पांच दिन पहले घर से निकला था; अपराधियों ने सीने में दागी गोली

परिजनों का कहना है कि दिलीप पांच दिन पहले घर से निकला था। पूछने पर उसने कहा था कि बिहार घूमने जा रहा हूं। सप्ताह भर में लौट आऊंगा। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। और पढ़ें

09:48 AM, 16-Sep-2024

Bihar News : सुपौल में सड़क हादसे में दो की मौत, एक की हालत गंभीर; ऑटो और बाइक में भीषण टक्कर के बाद हुआ ऐसा

राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना के मद्देनजर पुलिस आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया में जुट गई है। दो लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। और पढ़ें

09:32 AM, 16-Sep-2024

Bihar News: फर्जी मतदान के आरोपियों के घरवालों से मिले तेजस्वी यादव, कहा- पुलिस का राजनीतिककरण

Darbhanga News : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि पुलिस सत्ता संपोषित हो गई है। पुलिस का राजनीतिककरण हो गया है। उन्होंने इस मामले में पीड़ित पक्ष को न्याय मिलना चाहिए। और पढ़ें

12:02 AM, 16-Sep-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : बिहार में बिजली विभाग की लापरवाही से एक ही परिवार के 18 लोग करंट का शिकार हो गये। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उनमें से चार की हालत गंभीर है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें