फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:45 PM, 15-Sep-2024

Bihar News : तीन सहेलियों ने एक साथ खाया जहर, स्थिति गंभीर; वजह तलाश रही पुलिस

Bihar : तीन सहेलियों ने एक साथ जहर खाकर जान देने की कोशिश की। हालांकि तब तक घर के लोगों को इस बात कि जानकारी हो गई और तीनों को अस्पताल में भारती कराया। फिलहाल तीनों की स्थिति गंभीर है। और पढ़ें

09:10 PM, 15-Sep-2024

Bihar: शेखपुरा में वंदे भारत ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर हुआ बड़ा प्रदर्शन, कई दलों के नेताओं ने की शिरकत

Sheikhpura News: प्रदर्शन कर रहे नेता शंभू यादव ने इस मुद्दे को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शेखपुरा के लोग लंबे समय से इस ट्रेन के ठहराव की प्रतीक्षा कर रहे हैं। और पढ़ें

08:59 PM, 15-Sep-2024

Bihar: महिला SI का अनूठा अभियान, बच्चियों को आत्मनिर्भर बनने और चुनौतियों का सामना करने की दे रहीं ट्रेनिंग

Bihar: महिला SI का अनूठा अभियान, बच्चियों को आत्मनिर्भर बनने और चुनौतियों का सामना करने की दे रहीं ट्रेनिंग
Patna: Female SI Rituraj is training girls to become self-reliant and face challenges
  और पढ़ें

विज्ञापन
08:45 PM, 15-Sep-2024

Bihar News : एक साथ पांच बड़े होटलों में हुई छापेमारी, सेक्स रैकेट चला रहे होटल मालिक और मैनेजर भी गिरफ्तार

Bihar : बिहार के एक शहर में पुलिस ने एक साथ बड़े होटलों में छापेमारी की, जिसमें कई लागों को महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सेक्स रैकेट चला रहे होटल मालिक और प्रबंधक को भी गिरफ्तार किया है।   और पढ़ें

08:44 PM, 15-Sep-2024

Bihar News: पटना में कर्मा पूजा के बाद नदी में डूबने से बच्चे की मौत, परिजनों में छाया मातम

Patna News: पटना के एक गांव में एक बच्चे की नदी में डूबने से मौत हो गई। रविवार को यह हादसा कर्मा पूजा के बाद झार प्रवाहित करने के दौरान हुआ। घटना से परिजनों मातम छा गया। और पढ़ें

विज्ञापन
08:32 PM, 15-Sep-2024

Bihar Crime: गोपालगंज में घर से बुलाकर युवक को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Gopalganj Crime: गोपालगंज में बेखौफ बदमाशों ने एक युवक को घर से बुलाकर गोली मार दी और फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। और पढ़ें

07:56 PM, 15-Sep-2024

Bihar: सहरसा में कोसी पीड़ित संघर्ष मोर्चा ने की बैठक, नदी के जमींदारों की जमीन के सरकारीकरण का किया विरोध

Saharsa News: पीड़ितों ने बताया कि कोशी क्षेत्र के अंदर बसे लोगों के लाभ के लिए कोशी प्राधिकार का गठन किया गया था। हालांकि, इस प्राधिकार द्वारा मिलने वाले लाभ अभी तक उपलब्ध नहीं हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

07:25 PM, 15-Sep-2024

Bihar News: नवादा में वंदे भारत एक्सप्रेस का भव्य स्वागत, सांसद विवेक ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Nawada News: सांसद विवेक ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि विकसित भारत के साथ विकसित नवादा के संकल्प का यह एक अध्याय पूरा हुआ है। यह हमारे विकास का एक बड़ा कदम है। मैं प्रधानमंत्री को नवादा वासियों की ओर से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। और पढ़ें

06:58 PM, 15-Sep-2024

Bihar News: धरती पर आए 'यमराज' मगर जान लेने नहीं, बचाने के लिए; बिहार के शेखपुरा में सड़क पर लग गया मजमा

Bihar News: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार सिन्हा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सड़क पर पैदल चलने वाले लोग सड़क के किनारे चलें। वहीं, वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। और पढ़ें

06:22 PM, 15-Sep-2024

Bihar Crime: दिन दहाड़े उप मुखिया को अपराधियों ने मारी गोली, नाजुक हालत में भर्ती; आरा की घटना

Arrah Crime: एएसपी आरा सदर परिचय कुमार ने बताया कि एक उप मुखिया को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारी है। पुलिस घटना के कारण का पता लगाने और इसमें शामिल अपराधियों को चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हुई है। और पढ़ें

05:39 PM, 15-Sep-2024

Bihar Crime: नालंदा में बड़ी चोरी, पांच घरों से लाखों के गहने और नकदी उड़ाई, ग्रामीणों में दहशत

Bihar Crime: नालंदा में बड़ी चोरी, पांच घरों से लाखों के गहने और नकदी उड़ाई, ग्रामीणों में दहशत
Bihar Crime: Jewellery and cash worth lakhs stolen from 5 houses in Nalanda, villagers terrified
  और पढ़ें

05:23 PM, 15-Sep-2024

Bihar: जीराइन नदी में डूबे तीन लोग, दंपती और एक बच्चा लापता; बचाव कार्य में देरी से स्थानीयों ने जताई नाराजगी

Bihar: जीराइन नदी में डूबे तीन लोग, दंपती और एक बच्चा लापता; बचाव कार्य में देरी से स्थानीयों ने जताई नाराजगी
Nalanda: Three people drowned in Jirain river, couple and a child missing; Locals expressed anger
  और पढ़ें

05:19 PM, 15-Sep-2024

Bihar: केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को कहा- देश का सबसे बड़ा आतंकवादी; बोले- उन पर होना चाहिए इनाम

Bihar News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को देश का सबसे बड़ा आतंकवादी कह दिया है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री मांझी ने राहुल गांधी को विभीषण कहा था। और पढ़ें

05:09 PM, 15-Sep-2024

State Badminton Championship: अंडर 15 में कटिहार और समस्तीपुर तो अंडर 17 डबल्स में मुंगेर का दबदबा

Bihar News: अंडर 15 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में मुंगेर के अशदुहल्ला एवं समस्तीपुर के ईशांत राज आमने सामने थे। जहां पहले दो सेट टाई होने के बाद तीसरे सेट में अशदुहल्ला ने ईशांत राज को 21-13 से पराजित कर खिताब हासिल किया। और पढ़ें

04:58 PM, 15-Sep-2024

Bihar News: एनडीए की इस पार्टी ने शुरू की विधानसभा चुनाव की तैयारी, मोदी के गठबंधन को हो सकता है नुकसान

Bihar Politics: पार्टी जिलाध्यक्ष ने बताया कि पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व में आगामी चुनाव की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि हम हाजीपुर और अन्य क्षेत्रों में सक्रिय रूप से लोगों से मुलाकात करेंगे और सभी 243 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। और पढ़ें

04:56 PM, 15-Sep-2024

Burning Train : डीएमयू पैसेंजर में लगी आग, मची अफरातफरी; किशनगंज से सिलीगुड़ी जा रही थी ट्रेन

Bihar : बिहार में चलती ट्रेन में अचानक आग लग गई। आग लगते ही ट्रेन में बैठे लोग चीखने-चिल्लाने लगे। ट्रेन के अंदर अफरातफरी का माहौल हो गया। 
आननफानन में ट्रेन को रोक दिया गया।   और पढ़ें

04:34 PM, 15-Sep-2024

Bihar Police: थाना में चौकीदारों के साथ शराब पार्टी कर रहे थे दरोगा बाबू; अचानक थानेदार पहुंचे तो रह गए दंग

कैमूर पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने बताया कि उनके खिलाफ मध्य निषेध अधिनियम के तहत सदर थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया। उन पर विभागीय कार्रवाई भी होगी।  और पढ़ें

03:58 PM, 15-Sep-2024

Bihar News: सीएसआर फंड से टायलेट निर्माण में बीआरबीसीएल में हुआ बड़ा घोटाला, सीबीआई ने तेज की जांच

Aurangabad News: शौचालय निर्माण घोटाले के मुख्य आरोपी के रूप में बीआरबीसीएल के पूर्व अपर महाप्रबंधक (कमीशनिंग) का नाम सामने आया है। आरोप है कि उन्होंने वित्तीय वर्ष 2015-16 के दौरान इस घोटाले को अंजाम दिया और इसमें कई अन्य छोटे-बड़े अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। और पढ़ें

03:02 PM, 15-Sep-2024

Bihar News: मुजफ्फरपुर में मकान मालिक ने मारपीट कर किराएदारों पर चला दी गोली, मामला जान रह जाएंगे हैरान

Muzaffarpur News: सिकंदरपुर थानेदार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मकान मालिक के बेटे से पूछताछ की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पीड़िता का बयान दर्ज किया गया है। और पढ़ें

02:33 PM, 15-Sep-2024

Bihar News: छपरा में सड़क हादसे में ऑर्केस्ट्रा संचालक की मौत, दो नर्तकियां और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

Bihar Accident News: छपरा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑर्केस्ट्रा संचालक की मौत हो गई, जबकि दो नर्तकियां और गाड़ी चालक गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। और पढ़ें

02:27 PM, 15-Sep-2024

Bihar News : पटरी छोड़कर खेत में चलने लगा रेल इंजन, देखने वाले भी रह गए दंग; जानिए, कैसे हुआ हादसा

Train Accident: हाल के कुछ महीनों से भारतीय रेल लगातार खबरों में बनी हुई है। कभी ट्रेन हादसे का शिकार हो जाती है तो कभी ट्रेन बेपटरी हो जाती है। इस बार बड़ा रेल हादसा होते-होते बचा है।  और पढ़ें

02:11 PM, 15-Sep-2024

Bihar News: गिरिराज सिंह का बड़ा आरोप, बोले- राहुल, तेजस्वी और ममता हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर रहते हैं चुप

Bihar Politics: भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने रविवार को वक्फ बोर्ड और विपक्षी नेताओं पर तीखे आरोप लगाए। साथ ही उन्होंने धार्मिक आयोजनों में पथराव की घटनाओं की निंदा भी की।
  और पढ़ें

12:48 PM, 15-Sep-2024

Bihar: केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को विभीषण बताया, कहा- कोई भी हिन्दुस्तानी विदेश जाकर ऐसा नहीं बोल सकता

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को आभार व्यक्त किया है। बताया कि विष्णुपद कॉरिडोर, महाबोधी कॉरिडोर, भुवनेश्वर से कोलकाता एक्सप्रेसवे, ओद्योगिक पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। और पढ़ें

12:29 PM, 15-Sep-2024

Vande Bharat: पीएम मोदी ने तीन नई वंदे भारत ट्रेनों की दी सौगात, बिहार, झारखंड, यूपी के यात्रियों को फायदा

Bihar News: पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए गया, नवादा, किउल के रास्ते वाराणसी और देवघर के बीच अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा रहा है।  और पढ़ें

10:11 AM, 15-Sep-2024

Fire in Patna: पटना के मारवाड़ी वासा में भीषण आग, स्टाफ ने सो रहे लोगों को जगाया, कई सिलेंडर भी बाहर निकाले

Bihar News : पटना जंक्शन के सामने वाली सड़क फ्रेजर रोड पर बिहार के सबसे चर्चित मारवाड़ी वासा में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। आसपास बैंक समेत बड़े कार्यालयों में कारण मारवाड़ी आवास होटल (मारवाड़ी वासा) में आग से फ्रेजर रोड पर अफरातफरी मच गई। और पढ़ें

07:41 AM, 15-Sep-2024

Bihar News: नर्स से रेप की कोशिश करने वाला संजय महिला बोडगार्ड और हथियार के साथ दिखा, दो तस्वीर हो रही वायरल

भाकपा माले के नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने संजय उर्फ संजू को फर्जी झोलाछाप डॉक्टर बताते हुए कहा कि अब हथियार के साथ उसका फोटो वायरल हो रहा है। यह काफी गंभीर मामला है।  और पढ़ें

12:15 AM, 15-Sep-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : बिहार में ऑटो और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर हो गई, जिसमें मासूम बच्ची सहित दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज एनएमसीएच में चल रहा है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें