फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 आदतों पर टिकी है आपकी कामयाबी, आज से ही करें जीवन में शामिल

Tue, 16 Apr 2019 01:35 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
हर इंसान में कुछ करने की काबिलियत होती है। ये सोचना गलत है कि भगवान ने किसी को अच्छे से गढ़ा है और किसी को बेकार बल्कि सभी सामान हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि कोई अपनी काबिलियत पहचान कर अपनी बुद्धिमता का पूरा प्रयोग करता है और कुछ लोग किस्मत और बाकि चीजों के भरोसे बैठे रह जाते हैं। ये सबकुछ आपकी आदतों पर निर्भर करता है। आदतें इंसान का व्यक्तित्व और कामयाबी निर्धारित करती हैं। अगर आप भी कामयाबी की सीढ़ी चढ़ना चाहते हैं तो ये आदतें अपने जीवन में जरूर शामिल करें। 
विज्ञापन

2 of 7
जल्दी उठने के बहुत फायदे हैं। सबसे बड़ा फायदा है कि आप खुद को समय दे पाते हैं। सुबह सूर्योदय देखने वाले व्यक्ति बेहद खुश रहते हैं। बड़े-बुजुर्गों ने जो कहा है वो पुरे अनुभव के साथ कहा है। सुबह जल्दी उठकर आप न सिर्फ स्वस्थ रहते हैं बल्कि दिनभर एक्टिव महसूस करते हैं, हर काम में अपना 100 प्रतिशत देते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
ज्यादा स्ट्रेस और दुखी महसूस करने पर व्यक्ति को जबरन मुस्कुराने या हंसने की कोशिश करना चाहिए। दिन की शुरुआत मुस्कुराते हुए करें और किसी सकारात्मक विषय के बारे में सोचें।

4 of 7
ध्यान या मेडिटेशन आज के दौर में व्यक्ति के जीवन के लिए रामबाण है। इससे सबसे पहले तनाव दूर भागता है। ध्यान लगाने से आपका गुस्सा भी कम होता है जो आपके ब्लड सेल्स के लिए अच्छा है।
विज्ञापन

5 of 7
सुबह उठकर वॉक पर जाएं या घर पर ही व्यायाम करें, लेकिन व्यायाम जरूर करें। इससे आपको शरीर के टॉक्सिन्स रिलीज करने के साथ ही दिमाग व शरीर को चुस्त बनाए रखने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन

6 of 7
डॉक्टर एक बात हमेशा कहते हैं कि स्वस्थ रहना है तो भले थोड़ा ही खाओ लेकिन सुबह का आहार कभी छूटना नहीं चाहिए। सुबह का नाश्ता दिन का पहला आहार होता है। हमेशा ध्यान रखें कि नाश्ता हेल्दी होना चाहिए और रोजाना खाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिनभर की थकान और तनाव के बाद अच्छी नींद नहीं लेंगे तो दूसरा दिन बेकार जाएगा और आप हमेशा परेशान रहेंगे। पूरी नींद आपको ऊर्जावान रखती है और काम में ध्यान लगाने में मदद मिलती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें