फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का योग: ये योगासन करके पा सकते हैं दमकती और स्वस्थ त्वचा, चेहरा रहेगा खिला- खिला

Wed, 15 Sep 2021 09:53 AM IST
शशि सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Yoga
विज्ञापन

लोग अपने चेहरे को सुंदर बनाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। महंगें त्वचा उत्पाद से लेकर लोग इलाज तक का सहारा लेते हैं, जिसमें लोग हजारों रूपए ख़र्च कर देते हैं। त्वचा को स्वस्थ और सुंदर बनाए रखने के लिए सबसे जरूरी होता है अंदरुनी रूप से स्वस्थ बने रहना। स्वस्थ और दमकती त्वचा के लिए आपका रक्तसंचार बेहतर तरह से होना बहुत आवश्यक होता है। अगर आप अपनी दिनचर्या में नियमित रूप से कुछ योगासन को जोड़ लें तो अच्छे स्वास्थ्य के साथ दमकती और स्वस्थ त्वचा भी पा सकते हैं। योग न केवल तन बल्कि हमारे मन को भी स्वस्थ बनाता है। जब हम नियमित रूप से योग का अभ्यास करते हैं तो हमारे अंदरुनी अंगों को एक अच्छी मसाज मिलती है। हमारा रक्तसंचार बेहतर होता है। जिससे हमारे शरीर के अंग बेहतर तरीके से अपना काम करते हैं। जब आपके चेहरे की मांसपेशियों में बेहतर तरीके से रक्तसंचार होता है तो आपका चेहरा चमकदार और खिला-खिला दिखाई देता है। ऐसे ही कुछ योगासन है जिन्हें करने से स्वास्थ्य तो अच्छा रहता ही है साथ ही आपका चेहरा भी कांतिमय बनता है।

विज्ञापन

dhanurasana - फोटो : istock
इस आसन में शरीर धनुष के आकार में आ जाता है इसलिए इसे धनुष वक्रासन कहा जाता है। इस आसन के दौरान शरीर को नाभि वाले भाग पर पूरा संतुलन बना हुआ रहता है इसलिए इस आसन को करने से आपके पेट पर काफी दबाव पड़ता है। इस आसन को करने से आपके पाचनतंत्र में सुधार होता है। इसके अलावा आपका रक्तप्रवाह भी अच्छा होता है। ये दोनों ही चीजें आपकी दमकती और स्वस्थ त्वचा के लिए बहुत आवश्यक होती हैं। इससे आपकी त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।

आसन करने का तरीका
  • इस आसन को करने के लिए सबसे पहले आराम से पेट के बल लेट जाएं।
  • अपने घुटनों से पैरों को मोड़ें और हाथों से अपनी एड़ियों को पकड़ें।
  • अब इसी अवस्था में धीरे-धीरे अपने सिर और पैरों को ऊपर उठाएं। 
  • सांस लेते हुए शरीर को धनुष के आकार में लाएं।
  • 5 से 6 सेकेंड के लिए इसी मुद्रा में रहने के बाद धीरे-धीरे वापस विश्राम मुद्रा में आ जाएं।
 

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Self
योगमुद्रासन
इस आसन में शरीर पूरी तरह से आगे की ओर झुकता है इस वजह से आपके पेट की मांसपेशियों पर अच्छा प्रेशर पड़ता और इसी के साथ आपके सिर की ओर भी रक्तप्रवाह बेहतर तरह से होता है। इस योगासन को करने से आपकी त्वचा अंदरुनी रूप से स्वस्थ बनती है।
 
विज्ञापन

आसन करने का तरीका
  • सर्वप्रथम आप वज्रासन, या पद्मासन में बैठ जाएं। शरीर को एकदम सीधा और हाथों को जांघों पर रखें।
  • अपने शरीर को पूरी तरह से तनावमुक्त रखें।
  • अपने बाजुओं को सिर के ऊपर की ओर फैलाएं और पीठ के पीछे ले जाएं। 
  • अपने बाएं हाथ की कलाई को दांए हाथ से पकड़ लें।
  • अपने शरीर को आगे की ओर झुकाएं और मस्तक को जमीन से लगाने की कोशिश करें।
  • इस अवस्था में खुद को पूरी तरह से तनावमुक्त रखें और अपनी सांसों व पूर्ण शरीर पर ध्यान दें।
  • इस स्थिति में कुछ समय अपनी सुविधानुसार रहें और धीरे-धीरे शरीर को सीधा करते हुए प्रारंभिक स्थिति में आ जाएं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें