योग का संबंध हमारे तन और मन दोनों से होता है। योग आपके शरीर को बीमारियों से बचाकर रखता है। शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए योग सबसे सरल उपाय है। आज के समय में गलत खान-पान के कारण अक्सर लोगों को पेट की तकलीफों से जूझना पड़ता है। पेट की तकलीफों से छुटकारा पाने के लिए पाचनतंत्र का मजबूत होना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। योग करके आप अपनी इम्यूनिटी के साथ पाचनतंत्र को भी मजबूत बना सकते हैं। आप प्रतिदिन हलासन अपने पाचनतंत्र को मजबूत बना सकते हैं और पेट से जुड़ी तकलीफों, जैसे अपच, गैस, कब्ज और मरोड़ आदि से छुटकारा पा सकते हैं। इसके अलावा इस आसन को करने के कई और फायदे भी हैं। तो आइए जानते हैं हलासन करने का तरीका, सावधानी और फायदे।