फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना पचाने में होती है दिक्कत? ये योगासन करेंगे मदद

Mon, 17 Apr 2017 05:23 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
बदहजमी से छुटकारा पाने के लिए योगासन
विज्ञापन
गर्मी के दिनों में लोगों को अक्सर ही बदहजमी की समस्या रहती है जिससे वो काफी परेशान रहते हैं। इसके लिए वो तरह-तरह के उपाय खोजते हैं लेकिन कुछ योगासन से आप आसानी से इससे निजात पा सकते हैं।
विज्ञापन



इतना ही नहीं आज हम जिन आसन के बारे में जानेंगे उन्हें करने का तरीका भी बेहद आसान है और चुटकियों आपको इनसे आराम मिल सकता है।

आइए जानते हैं इसके बारे में।

ये भी पढ़ें- संभल जाइए! आपकी सेहत बिगाड़ रही हैं ये 5 आदतें
 

पवनमुक्तासन करने से मिलेगा आराम

बदहजमी से छुटकारा पाने के लिए योगासन
इसे करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं और दोनों पैरों को मोड़ते हुए चेस्ट के पास लाएं। सिर और कंधे को थोड़ा ऊपर उठाकर दोनों हाथों से घुटनों के नीचे से पकड़ लें और नाक को घुटनों से लगाएं। शुरुआत में दो से तीन बार इस आसन को करें। इससे आपकी इन-डाइजेशन की समस्या छुमंतर हो जाएगी।

आसान है इस आसन को करने का तरीका

बदहजमी से छुटकारा पाने के लिए योगासन
वज्रासन

ये आसन खाना खाने के तुंरत बाद किया जाता है। इसे करने का तरीका बेहद आसान हैं। खाना खाने के बाद घुटनों को मोड़कर सीधे बैठें और हिप्स को एड़ियों को ऊपर रखें। दो मिनट के लिए इस मुद्रा में बैठें। इसे करने से आपको काफी आराम मिलेगा।  
विज्ञापन

कपालभाति है रामबाण इलाज

बदहजमी से छुटकारा पाने के लिए योगासन
कपालभाति

इसे करने के लिए पद्मासन की अवस्था में बैठ जाएं। आंखे बंद करें और शरीर को ढीला छोड़ दें। इतनी गहरी सांस लें कि पेट फूल जाएं और छोड़ें ऐसे की पेट अंदर की ओर हो जाए। सांस खींचने में बल का प्रयोग ना करें। इस क्रिया को कई बार दोहराने से आराम मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें