फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर दर्द से बचना है? इस गर्मी भूलकर भी ना पिएं ठंडा पानी

Mon, 06 Mar 2017 08:21 AM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मियां आते ही लोग सबसे पहले फ्रिज में पानी रखना शुरू कर देते हैं। कई लोगों की तो ठंडा पानी पिए बिना प्यास ही नहीं बूझती। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ठंडा पानी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं ठंडे पानी से होने वाले नुकसान के बारे में।
विज्ञापन


- ठंडा पानी पीने से रक्त शिराएं सिकुड़ जाती हैं। इस वजह से पाचन शक्ति कमजोर होती है। खाना सही से नहीं पचता है तो इसके सारे पोषक तत्व भी नष्ट हो जाते हैं। 
विज्ञापन


- सीधा धूप से आते ही ठंडा पानी बिलकुल भी नहीं पीना चाहिए। इससे सन स्ट्रोक होने का खतरा बढ़ता है।

- ठंडा पानी पीने से गला खराब हो सकता है। इससे श्वसन तंत्र में इंफेक्शन हो जाता है और गला खराब होने की आशंका बढ़ जाती है।

- ठंडा पानी पीने से ह्रदय की गति धीमी हो जाती है। ये वेगस तंत्रिका प्रभावित करता है। ये तंत्रिका शरीर के अनैच्छिक कार्यों पर नियंत्रण रखती है।

- ठंडा पानी पीने से सिर में दर्द की शिकायत हो सकती है। अगर पहले से ही सिर में दर्द हो तो ठंडे पानी से दूर रहें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें