भारद्वाजासन से शरीर के ऊपरी हिस्सों की मांसपेशियां लचीली बनती हैं। यह आसन पीठ दर्द, पेट की चर्बी, कब्ज की समस्या जैसी परेशानियों को भी दूर करता है। इस आसन को करने से शरीर और मन के बीच संतुलन कायम होता है। इसे करने से ब्लड प्रेशर भी संतुलित रहता है।
इस आसन को करने के लिए बैठकर घुटनों को इस तरह मोड़ें कि पूरा भार दाएं कूल्हे पर आ जाए। अब दाईं एड़ी को बाएं पैर की जांघ पर रखें। फिर अपना सिर बाईं ओर मोड़कर अपने बाएं कंधे को देखें। धीरे-धीरे रीढ़ की हड्डी को सीधा करें और कुछ पल इस अवस्था में रुकें। फिर सांस छोड़ते हुए सामान्य अवस्था में आ जाएं। गंभीर बीमारी से ग्रस्त रोगी इस आसन को न करें।