लोगों को अक्सर अपच की समस्या हो जाती है। इसके पीछे कई कारण होते हैं, ज्यादा तला-भुना मसालेदार भोजन, जंक फूड, अनियमित दिनचर्या आदि। इसके अलावा ज्यादातर लोगों को आदत होती है कि या तो वे खाना खाने के बाद तुरंत लेट जाते हैं या फिर टीवी, मोबाइल और कंप्यूटर आदि पर बैठकर काम करने लगते हैं। जिसकी वजह से खाना ठीक प्रकार से नहीं पच पाता है। अगर आप भी आए दिन पाचन की समस्या से जूझते हैं और खाना खाने के बाद टहलने का समय नहीं रहता है तो खाना खाने के बाद एक पांच से दस मिनट तक एक आसान सा योगासन करके आप अपनी पाचन क्रिया को दुरुस्त कर सकते हैं। जिसका नाम हैं वज्रासन। ये आसन करने से पाचन शक्ति तो मजबूत होती ही है साथ ही इस आसन को करने के कई फायदे हैं। जानते हैं इसे करने की विधि, फायदे और ध्यान रखने योग्य बातें।