अगर चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए आप भी AC की ठंडी हवा का सहारा लेते हैं तो ऐसा करने से पहले एक बार दोबारा सोच लीजिए। जी हां आपके बढ़ते मोटापे से लेकर आपके घुटने का दर्द इसी एसी की हवा की देन है। आगे की स्लाइड्स में जानें ज्यादा समय तक एसी की हवा में रहने से शरीर को क्या नुकसान होता है ।
विज्ञापन
2 of 5
ड्राई स्किन
ड्राई स्किन
एसी की हवा की वजह से आपकी स्किन में नमी कम हो जाती है। जिसकी वजह से आपको स्किन में रूखापन महसूस होता है। इतना ही नहीं लंबे समय तक एसी में रहने से आपको सिरदर्द और चिड़चिड़ाहट भी महसूस हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 5
जॉइंट पैन
जॉइंट पेन
ज्यादा देर तक एसी के कम तापमान में बैठे रहने की वजह से जोड़ों के दर्द की समस्या होने लगती है। इसकी हवा शरीर के सभी जोड़ों में दर्द के साथ-साथ अकड़न भी पैदा करती है। जिसकी वजह से व्यक्ति की कार्यक्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है।
4 of 5
मोटापा बढ़ाए
मोटापा बढ़ाए
एसी का ज्यादा इस्तेमाल आपके शरीर में मोटापा बढ़ा सकता है। तापमान कम होने के कारण हमारा शरीर अधिक सक्रिय नहीं हो पाता है और शरीर की ऊर्जा का सही मात्रा में उपयोग नहीं हो पाता, जिससे मोटापा बढ़ जाता है।
साइनस
कहा जाता है कि जो लोग रोजाना एसी की हवा में चार घंटे से ज्यादा वक्त बिताते हैं, उन्हें साइनस होने का खतरा बना रहता है। एसी की ठंडी हवा की वजह से म्यूकस ग्लैंड हार्ड हो जाते है।