फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग: ऑफिस जाते समय इन बातों का रखना होगा ध्यान, कोरोना से बचने में काम आएंगे ये उपाय

Tue, 09 Jun 2020 07:40 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels
लॅाकडाउन में धीरे-धीरे छूट मिलने से जीवन पटरी पर आना शुरू हो गया है। ऑफिस खुलने लगे हैं, लोग काम धंधे पर जाने लगे हैं। इस समय लॅाकडाउन में तो ढील मिल लगी है पर कोरोना के मामले में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में घर से बाहर ऑफिस जाते समय अपना खास ध्यान रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं ऑफिस जाते समय किन बातों का ध्यान रखना होगा....

 
विज्ञापन

2 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मास्क पहने
  • घर से बाहर जाते समय मास्क पहनना जरूरी है। ऑफिस जाते समय सबसे पहले मास्क पहने और ऑफिस में हर समय मास्क पहने रहें। कई शोधों में ये बात सामने आई है कि मास्क पहनने से कोरोना संक्रमण का खतरा कम हो जाता है।
 
विज्ञापन

3 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अपने पास सैंनिटाइजर रखें
  • ऑफिस जाते समय अपने पास सैंनिटाइजर जरूर रखें। जिस तरह आप अपने ऑफिस का सामान अपने साथ रखते हैं, ठीक उसी तरह अब सैंनिटाइजर रखने की आदत भी बना लें।  सैंनिटाइजर का इस्तेमाल वहीं पर करें जहां पर हाथ धोने के लिए साबुन और पानी की व्यवस्था न हो।


 

4 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
खाना, पानी और दवाइयां रखें
  • इस समय ऑफिस को जाते समय घर से ही खाना और पानी ले जाना सुरक्षित है। अपने पास जरूरी दवाइयां रखना न भूलें।

 
विज्ञापन

5 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
ये सामान रखना न भूलें
  • अपना मोबाइल, लैपटॅाप चार्जर जैसी जरूरी चीजें रखना न भूलें। इस समय ऑफिस में दूसरे लोगों की चीजों का उपयोग न करें।

 
विज्ञापन

6 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
 डिसइंफेक्ट करना है जरूरी
  • अपनी कार या बाइक पर बैठने से पहले जहां-जहां आपका हाथ जाता है उन जगहों को डिसइंफेक्ट कर लें। उदाहरण के लिए बाइक चलाने से पहले उसके हैंडल को डिसइंफेक्ट कर लें।
 
विज्ञापन

7 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
शारीरिक दूरी बनाएं
  • ऑफिस में सहकर्मियों से कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखें। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंंग बहुत जरूरी है।
 
विज्ञापन

8 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
अस्वस्थ हैं तो ऑफिस न जाएं
  • अगर आप अस्वस्थ हैं तो आपका ऑफिस जाना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है, क्योंकि हो सकता है आप कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से बीमार पड़े हो। ऐसे में आपका ऑफिस जाना आपके लिए और दूसरे लोगों के लिए भी सुरक्षित नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें