फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इससे पहले कि आप 30 साल के हो जाएं, जरूर घूम लें ये 10 शानदार जगहें

Sat, 11 Jan 2020 06:08 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Travel with Friends - फोटो : Pixabay
युवावस्था यानी जवानी के दिनों में घूमने का अपना अलग ही मजा होता है। यही समय होता है कि अपने मन की कर ली जाए। जिंदगी को भरपूर जिया जाए। एक-एक पल का आनंद लिया जाए। काम के लिए तो पूरी जिंदगी बची होती है, लेकिन काम के बीच समय निकाल कर दोस्तों संग यात्राएं कर लेना जरूरी होता है। आजकल के खानपान और जीवनशैली के अनुसार आज की पीढ़ी की औसत आयु 60 से 70 साल मान ली जाए तो 30 के बाद उम्र ढलान की ओर जाने लगती है। आज हम आपको ऐसी 10 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको 30 साल का होने से पहले जरूर घूम लेनी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 11
ताज पर देसी-विदेशी पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
आगरा
युवावस्था में प्रेम एक खूबसूरत अनुभव होता है और प्रेम करने वाले युवाओं के लिए आगरा घूमने की एक बेहतर जगह हो सकती है। आगरा के ताजमहल को सच्चे प्यार की एक खूबसूरत मिसाल माना जाता है। ताजमहल के अलावा यहां आगरा का किला, फतेहपुर सीकरी, मेहताब बाग, जामा मस्जिद, अकबर का मकबरा, गुरु का ताल, मोती मस्जिद, दिल्ली गेट, अमर सिंह गेट, सिकंदरा और कांच महल आदि घूमने के लिए शानदार जगहें हैं।
विज्ञापन

3 of 11
laddakh
लद्दाख
अगर आप अपनी रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी से बोर हो गए हैं तो लद्दाख घूमना एक अच्छा विकल्प होगा। घूमने के शौकीन लोगों के लिए लद्दाख बहुत शानदार टूरिस्ट प्लेस है। लद्दाख की जंस्कार वैली, खरदुंग-ला पास, हेमिस नेशनल पार्क और स्पीतुक गोम्पा जैसी जगहें घूमने के लिए बेहतरीन हैं।

4 of 11
Sea Beach - फोटो : Pixabay
अंडमान निकोबार
रोमांच पसंद करने वाले युवाओं के लिए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। यहां आप स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग और पैरासेलिंग आदि का भरपूर मजा ले सकते है। इसके अलावा घूमने के लिए यहां राधानगर बीच, सेल्युलर जेल राष्ट्रीय स्मारक, महात्मा गांधी समुद्री राष्ट्रीय पार्क आदि आकर्षण का केंद्र है।
विज्ञापन

5 of 11
dal lake - फोटो : AMAR UJALA
श्रीनगर
श्रीनगर जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी है। श्रीनगर की खूबसूरती में चार चांद लगाती 'डल झील' की अपनी अलग ही बात है। घरनुमा वोट(हाउसवोट) से भरी 'डल' झील की अपनी अलग खूबसूरती है।  श्रीनगर के चिनार के पेड़ और कश्मीरी शाल और लालचौक विश्वप्रसिद्ध हैं। इसके अलावा यहां घूमने को शालीमार बाग, निशात बाग, जामा मस्जिद, जैन-उल-अबिदीन की कब्र, शंकराचार्य हिल और हजरतबल मस्जिद जैसी जगहें शामिल हैं।
विज्ञापन

6 of 11
Goa tour - फोटो : Pixabay
गोवा
इसमें कोई शक नहीं है कि भारत में गोवा एक ऐसी जगह है, जहां युवाओं के घूमने के लिए एक से बढ़कर एक खूबसूरत प्लेस है। छुट्टियां मनाने के लिए गोवा बेस्ट प्लेस है। गोवा की नाइटलाइफ और बीच यहां का सबसे बड़ा आकर्षण हैं। कलंगूट, अंजुना, फोर्ट अगुआड़ा, दूधसागर झरने,  ग्रैंड आइलैंड जैसी जगहों पर जाना आजीवन याद रह जाता है।
विज्ञापन

7 of 11
Varanasi - फोटो : Pixabay
वाराणसी
मंदिरों के शहर वाराणसी यानी बनारस अपनी ऐतिहासिक संस्कृति के लिए जाना जाता है। बनारस की गलियां, गंगा के घाट, पकवान जैसी कई चीजें युवाओं को आकर्षित करती है। यहां की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक जगहें घूमने से मन को काफी शांति मिलती है। बनारस में काशी विश्वनाथ मंदिर, अस्सी घाट, मणिकर्णिका घाट, हनुमान मंदिर जैसी जगहें घूमने लायक है। वहीं, भगवान बुद्ध के प्रथम उपदेश की साक्षी बनी जगह सारनाथ यहां से पास है।

8 of 11
Rishikesh
ऋषिकेश
उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में बसा ऋषिकेश इतना खूबसूरत है कि हर किसी को आकर्षित करता है। यहां पहाड़ियों के बीचों बीच अठखेलियां करती गंगा की लहरें और ठंडी आबोहवा हर किसी का मन मोह लेती हैं। पवित्र स्थान होने के नाते आप कई मंदिरों के दर्शन भी यहां कर सकते हैं। गंगा किनारे कई सारे घाट और मंदिर यहां की खूबसूरती को बढ़ाते हैं। वहीं, शाम के समय मंदिरों में होने वाली आरती आकर्षण का केंद्र होती है।

9 of 11
Insta@Ankita Chaudhary - फोटो : Amar Ujala
कूर्ग
कर्नाटक का एक सुंदर, लुभावना और आकर्षक हिल स्टेशन है- कूर्ग। घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए कर्नाटक स्थित कूर्ग को देश के शीर्ष पर्यटन केंद्रों में से एक माना जाता है। बंगलूरू की भागदौड़ भरी जिंदगी से सुकून के कुछ पल बिताने लोग यहां जरुर जाते  हैं। यहां की यात्रा कर लोग एक बार फिर से ऊर्जा से भर जाते हैं। अभय जलप्रपात, नल्कनड पैलेस, बारापोल नदी, ब्रह्मगिरी शिखर, इरुप्पु जलप्रपात, नामद्रोलिंग मठ, नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान, चेलवारा में माइक्रोलाइट उड़ान, कावेरी नदी कोण यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

10 of 11
Manali - फोटो : Pixabay
मनाली
हिमाचल प्रदेश में घूमने को यूं तो कई पर्यटन स्थल हैं, लेकिन कुल्लू घाटी के प्रमुख पर्यटक स्थल मनाली में आकर हर कोई अपने आपको 'स्वर्ग' में पाता है। पहाड़ों और देवदार के पेड़ प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को काफी लुभाते हैं। मनाली को रंग-बिरंगे फूलों की घाटी भी कहा जाता है। दिसंबर में यहां कम भीड़-भाड़ होती है। हालांकि भारी बर्फबारी और बारिश की स्थिति में यहां जाना बहुत मुफीद नहीं होता है। ऐसे में अच्छा है कि यहां जाने से पहले आप मौसम की जानकारी हासिल कर लें।
विज्ञापन

11 of 11
shilong
शिलांग  
उत्तर पूर्व भारत में शिलांग एक शानदार पर्यटन स्थल है। दिसंबर-जनवरी में शिलांग घूमना एक बेहतर विकल्प है। अन्य महीनों की तुलना में दिसंबर में अपेक्षाकृत कम पैसे खर्च होंगे। कारण कि होटलों और टैक्सी का टैरिफ कम रहता है। सुंदर और मनोहर पहाड़ियों पर बसा छोटा और खूबसूरत शहर पिकनिक स्पॉट के लिए प्रसिद्ध है। शिलांग में के वार्डस लेक, उमियाम झील, पोलो ग्राउंड, मिनी चिड़ियाघर, हाथी झरना और शिलांग की पर्वत चोटी जैसे प्रमुख सुंदर स्पॉट मौजूद है।

तो देर किस बात की? अपने दोस्तों के साथ आपको भी कुछ दिनों के लिए घूमने का मन हो तो इन जगहों का प्लान बनाएं और घूम आएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें