फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के साथ बनाना है मजेदार छुट्टियों का प्लान, घूम आइए भारत का 'छोटा तिब्बत'

Tue, 24 Sep 2019 10:25 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : social media
अगर आप तिब्बत जाना चाहते हैं, लेकिन किसी कारणवश नहीं जा पा रहे हैं तो परेशान मत होइए। आज हम आपको बताएंगे कि भारत में भी एक छोटा तिब्बत है। यह छोटा तिबब्त छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के पास बसा एक छोटा सा गांव है। इस गांव का नाम मैनपाट है। मैनपाट को छत्तीसगढ़ का तिब्बत कहा जाता है। 
 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : social media
कहां है छोटा तिब्बत
यह छोटा तिब्बत मैनपाट के नाम से मशहूर है। मैनपाट छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के पास बसा हुआ एक छोटा-सा हिल स्टेशन है। मैनपाट करीब 368 वर्ग कि.मी तक फैला हुआ है। यह क्षेत्र अपने सुहाने मौसम और दिलकश नजारे के लिए बेहद मशहूर है। यहां आपको प्रकृति की अविश्वसनीय खूबसूरती देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : social media
मैनपाट की खासियत 
मैनपाट करीब 24 गांव को मिलाकर बना है। पहले यहां सिर्फ स्थानीय आदिवासी रहा करते थे। लेकिन पिछले कुछ समय से यह तिब्बतियों का शहर बन चुका है। ऐसा इसलिए क्योंकि चीनी आक्रमण होने के बाद सरकार ने यहां तिब्बती लोगो को शरण दी थी। शुरुआत में यहां बसे शरणार्थियों की संख्या करीब 1400 थी। अब यह गांव 2300 शरणार्थियों को पनाह देता है। 
 

4 of 7
तिबब्त - फोटो : social media
टाइगर प्वाइंट 
मैनपाट में घूमने के लिए बेहद ही सुंदर-सुंदर जगह हैं। इन सुंदर जगहों में से एक है टाइगर प्वाइंट। टाइगर प्वाइंट पर्यटकों का आकर्षण का केन्द्र है। टाइगर प्वांइट में आपको पानी के झरने, बड़े-बड़े पहाड़ देखने को मिलेंगे।

यहां लाखों की तादात में पर्यटको का आना-जाना लगा रहता है। यही नहीं इसके अलावा आपको यहां परपतिया के रसमडा, रामगढ़ और बनराई में जलप्रपात, बांध और गुफाएं भी को मिलेंगी। यहां पर आप पैराग्लाइडिंग का भी लुफ्त उठा सकते हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 7
तिबब्त - फोटो : social media
मेहता प्वाइंट
मेहता प्वाइंट की खूबसूरती कि जितनी तारीफ की जाए उतना कम है। मेहता प्वाइंट अपने बेहतरीन प्राकृर्तिक दृश्य के लिए बेहद मशहूर है। मेहता प्वाइंट मैनपाट से लगभाग 8 कि.मी. दूर है। मेहता प्वाइंट में आपको एक ऐसा झरना देखने को मिलेगा जो चारों तरफ से विशाल पहड़ो से घिरा हुआ है। सिर्फ इतना ही नहीं मेहता प्वाइंट से कुछ दूर एक ऐसी जगह है जहां जमीन पर कूदने पर आपको पत्थरों के बजाय किसी 
ट्रैम्पोलिन या गद्दे जैसा महसूस होता है। 
विज्ञापन

6 of 7
तिबब्त - फोटो : social media
कहां ठहरें
नई सड़के के निर्माण की वजह से यहां अब कई रहने की जगह बन चुकी है। लेकिन अगर आप एक बेहतरीन एहसास से रूबरू होना चाहते हैं तो आप टाइगर फॉल रिजॉर्ट में रह सकते हैं। यह पहाड़ों के बीच में बना हुआ एक बेहद ही खूबसूरत रिजॉर्ट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : social media
मैनपाट कैसे जाएं
मैनपाट जाने के लिए आप रायपुर हवाई अड्डे पर उतर जाएं। यहां से मैनपाट की दूरी करीब 350 कि.मी. दूर है। रायपुर हवाई अड्डे से  मैनपाट के लिए राज्य परिवहन की बस जाती है। या फिर आप अपनी प्राइवेट गाड़ी भी किराए पर ले सकते हैं। इसके अलावा सड़क द्वारा भी यहां पहुंचा जा सकते हैं। इसके लिए आपको पहले रायपुर जाना पड़ेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें