फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम आबादी वाली इन जगहों को करें अपनी ट्रेवल लिस्ट में शामिल, ट्रैवलिंग का होगा शानदार अनुभव

Sun, 22 Nov 2020 03:09 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
इन जगहों पर आपको घूमने का शानदार अनुभव होगा- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
कोरोना वायरस ने यात्राओं पर लगाम सा लगा दिया है। अब धीरे-धीरे पर्यटन जोर तो पकड़ रहा है, पर अभी भी कोरोना वायरस का डर बना हुआ है जिस वजह से लोग अधिक आबादी वाली जगहों में जाने से परहेज कर रहे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां की आबादी काफी कम है। आप इन जगहों को अपनी ट्रेवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। भविष्य में आप इन जगहों की यात्रा कर सकते हैं। इन जगहों पर आपको घूमने का शानदार अनुभव भी होगा। आइए जानते हैं कम आबादी वाली इन खूबसूरत जगहों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
ओपाटोवेक, पोलैंड का एक छोटा सा शहर है- फाइल फोटो - फोटो : instagram
ओपाटोवेक, पोलैंड
  • ओपाटोवेक, पोलैंड का एक छोटा सा शहर है। 2006 में इस शहर की आबादी लगभग 410 दर्ज की गई थी। इस शहर का इतिहास काफी पुराना और दिलचस्प है। इतिहासकारों के अनुसार सन् 1600 में स्वीडिश सैनिकों ने इस शहर को तबाह कर दिया था। पहले और दूसरे विश्व युद्ध में ये शहर पूरी तरह से तबाह हो गया था। कई बार नष्ट होने के बाद भी इस शहर को काफी जल्दी बसा लिया गया। कम आबादी होने के कारण इस शहर को बसाने में ज्यादा समय नहीं लगा।
विज्ञापन

3 of 6
वाडुज, लिकटेंस्टीन की राजधानी है और यहां लगभग 5000 लोग रहते हैं- फाइल फोटो - फोटो : instagram
वाडुज, लिकटेंस्टीन
  • वाडुज, लिकटेंस्टीन की राजधानी है और यहां लगभग 5000 लोग रहते हैं। आप भी इस खूबसूरत जगह को अपनी टूरिस्ट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यहां पर स्थित वडूज महल की खूबसूरती देखते ही बनती है। यह महल एक पहाड़ी पर स्थित है और शहर के हर कोने से दिखता है। यहां पर कोई भी एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन नहीं है। निकटम स्टेशन करीबन एक मील की दूरी पर है। यहां से पैदल या बस के जरिए इस स्थान तक पहुंचा जा सकता है। इस जगह पर काफी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं।

4 of 6
San marino - फोटो : instagram
सैन मैरिनो
  • सैन मैरिनो, इटली से घिरा हुआ एक छोटा सा राज्य है। इस जगह की आबादी लगभग 4000 है। यह जगह बेहद ही खूबसूरत है और यहां पर काफी संख्या में पर्यटक आते हैं। सैन मैरिनो से माउंट टिटैनो का अद्भत दृश्य नजर आता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें सैन मैरिनो यूरोप के सबसे छोटे स्वतंत्र राज्यों में से एक है। यहां के लोगों की आय का साधन पर्यटन ही है।
विज्ञापन

5 of 6
ngerulmud - फोटो : instagram
नार्गुलमुद, पलाऊ
  • नार्गुलमुद, पलाऊ की राजधानी है और दुनिया में सबसे कम आबादी वाली राजधानियों में से एक है। इस स्थान पर लगभग 400 लोग रहते हैं। 2006 में नार्गुलमुद को पलाऊ की राजधानी बनाया गया था। पलाऊ में लगभग 346 द्विप हैं और इसकी राजधानी नार्गुलमुद सबसे बड़े द्विप पर स्थित है। जिन लोगों को सरकारी इमारतों का दौरा करना पसंद हो उनके लिए ये स्थान सबसे उपयुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हम्म, क्रोएशिया का एक छोटा सा शहर है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
हम्म, क्रोएशिया
  • हम्म, क्रोएशिया का एक छोटा सा शहर और 2011 की जनगणना के अनुसार इस स्थान की आबादी 30 है। इस शहर का इतिहास काफी पुराना है। 1102 के डेंटिग दस्तावेजों में इस शहर का उल्लेख मिलता है। उन दस्तावेजों के अनुसार उस समय इस शहर को चोलम के नाम से जाना जाता था। सन् 1552 में यहां पर वॅाच टावर और घंटी का निर्माण करवाया गया। शहर में एक संग्रहालय भी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें