भारत की धरती अनेक कलाओं और संस्कृतियों से सजी हुई है। भारत के ओडिशा में एक बहुत ही सुंदर हिल स्टेशन है, जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। यह राज्य भारत के पूर्वी तट पर स्थित है। ओडिशा उत्तर में झारखंड, उत्तर पूर्व में पश्चिम बंगाल दक्षिण में आंध्र प्रदेश और पश्चिम में छत्तीसगढ़ तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी से घिरा हुआ है। ओड़िशा की गिनती क्षेत्रफल के अनुसार भारत के नौवें और जनसंख्या के हिसाब से ग्यारहवें सबसे बड़ा राज्य के रूप में होती है। आइए, आज हम आपको यहां के खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं...
विज्ञापन
2 of 8
file photo
- फोटो : pixa
दरिंगबाड़ी
दरिंगबाड़ी ओडिशा के कंधमाल जिले में एक खूबसूरत हिल स्टेशन जो कि 3000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह एक ऐसी जगह है जहां पर प्रकृति की शानदार पहाड़ियों, झीलों, झरनों और जंगलों का संगम देखने को मिलता है।
विज्ञापन
3 of 8
file photo
- फोटो : Twitter
सर्दियों में बर्फबारी
दरिंगबाड़ी देवदार के घने जंगलों और बादलों से घिरी जगह है। यह ओडिशा की एकमात्र ऐसी जगह है, जहां सर्दियों में बर्फबारी देखने को मिलती है।
4 of 8
file photo
इस जगह की खोज
ऐसा कहा जाता है कि इस जगह को सबसे पहले डेरिंग नाम के एक ब्रिटिश अधिकारी ने देखा था। उसी अधिकारी के नाम से इस जगह का नाम डेरिंगबाड़ी पड़ा जो आज दरिगंबाड़ी के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
5 of 8
file photo
- फोटो : pixa
चीड़ के पेड़
दरिगंबाड़ी में चीड़ के पेड़ भी हैं, जो इस जगह की हरियाली में चार चांद लगाने का काम करते हैं । यहां हिल व्यूपॉइंट से आस पास के मनोरम दृश्य देखने को मिलते हैं।
विज्ञापन
6 of 8
file photo
- फोटो : pixa
ओडिशा का कश्मीर
दरिंगबाड़ी में कॉफी और मसालों के बागान हैं, जिस वजह से इसे 'ओडिशा का कश्मीर' कहा जाता है।
विज्ञापन
7 of 8
file photo
- फोटो : pixa
मदुबंडा और बादंगिया झरने
मदुबंडा और बादंगिया झरने यहां के मुख्य आकर्षण के केंद्र हैं। झरनों से झरता पानी चट्टानों से टकराता हुआ एक बेहद खूबसूरत नजारा बनाता है। कई प्रकार के पेड़ों और फूलों के पौधों से ये जगह भरी हुई है।