कर्नाटक राज्य के विजयनगर शहर में
तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित हम्पी बेहद ही खूबसूरत शहर है। यहां ऐतिहासिक खंडहरों से घिरे कई भव्य मंदिर हैं। यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में हम्पी भी शामिल है। हम्पी शहर का फैलाव गोल चट्टानों के टीलों में विस्तृत है। इन घाटियों और टीलों के बीच पांच सौ से भी अधिक स्मारक चिह्न हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी का जन्म स्थान भी यहीं है। आज हम आपको हम्पी शहर के प्रमुख मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही हम आपको बताएंगे हनुमान जी के जन्म स्थान के बारे में।
हनुमान जी के इस धाम की महिमा जान हो जाएंगे हैरान, साक्षात बाल रूप में हैं विराजमान