हमारी एक मानसिकता बनी हुई है कि जो चीज सस्ती है वो बिलकुल बेकार होगी और जो चीज महंगी है उसके बारे में दो राय हो ही नहीं सकती। यही सोच आप महंगे होटल के बारे में भी रखते होंगे। दरअसल ऐसा सोचना गलत है। यहां तक कि महंगे चमकदार होटल भी उतने साफ नहीं होते जैसा आप सोचते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि होटल के कमरे की सफाई चेक करने के लिए सबसे पहले आपको क्या देखना चाहिए।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : pixabay
होटल के कमरे में बिना सोचे समझे आराम करने से पहले बिस्तर को तुरंत स्कैन करें क्योंकि होटल बड़ा हो या छोटा, होटल स्टाफ कभी-कभी बेडशीट भी नहीं बदलते। बिजनेस इनसाइडर के अंतर्राष्ट्रीय संवाददाता, हैरिसन जैकब्स ने पिछले साल होटल और एयरबीएनबी में काफी समय बिताया। जैकब्स के अनुसार, इलेक्ट्रिक केटल या कॉफीमेकर की जांच करना सफाई देखने का सबसे शानदार तरीका है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : pixabay
जैकब्स ने एक लेख में लिखा कि "मैंने पाया है कि लगातार सफाई का सबसे अच्छा बैरोमीटर कॉफीमेकर या इलेक्ट्रिक केटल है। लगभग हर होटल के कमरे में ये उपकरण होता है और हाउसकीपिंग कितना अच्छा है इसकी विस्तृत जानकारी मिल सकती है । अगर इन उपकरणों को नियमित रूप से साफ नहीं किया जाता (वो भी सिरके से ना कि गरम पानी से) तो वे जल्दी खराब हो जाते हैं। बड़ी बात ये है कि इस तरह के एक छोटे आइटम कॉफी और इलेक्ट्रिक केटल्स को अक्सर होटल द्वारा अनदेखा किया जाता है। ”
4 of 5
- फोटो : pixabay
इन छोटी चीजों का ध्यान देना लंबे समय के रखरखाव की पहचान करने का एक अच्छा तरीका है, लेकिन यह इतना काफी नहीं है। बाकि कि छोटी चीजें जैसे रिमोट कंट्रोल या लाइट स्विच कि जांच करना भी आवश्यक है। साथ ही, अगर आप गंध को पहचानते हैं, जैसे कि मोल्ड या शरीर की गंध तो आप इससे भी पता लगा सकते हैं कि कमरा वास्तव में साफ है या नहीं।
चाहे आप पांच सितारा होटल में रहें या एयरबीएनबी, सफाई जांचने की जिम्मेदारी आपके हाथों में होती है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि आप गंदगी में आराम नहीं कर रहे हैं, अपने साथ टिशू या वाइप्स जरूर रखें। इससे आपन उन चीजों को साफ कर सकते हैं जो वास्तव में होटल स्टाफ ध्यान नहीं देते।इसमें रिमोट कंट्रोल, लाइट स्विच, घड़ी और टेबल टॉप जैसी छोटी चीजें शामिल हैं। वैसे तो अपने घर से ज्यादा व्यक्ति किसी और जगह उतना सहज नहीं हो सकता । लेकिन कम से कम इन तरकीबों के साथ, आपकी यात्राएं बेकार नहीं होंगी और आप सुरक्षित रहेंगे।