7 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है साथ ही गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट भी खुल चुके हैं। जबकि 9 मई को केदारनाथ और 10 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुल चुके हैं। अगर अब भी आप घर बैठे प्लानिंग करने की सोच रहे हैं तो जल्दी तैयारियां करना शुरू कर दें। अपने माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन करने का अच्छा अवसर और अनुभव प्राप्त होता है। हम आपकी हर समस्या का समाधान करेंगे और आपको बताएंगे कि चार धाम यात्रा की बुकिंग कैसे करें, ऑनलाइन क्या सुविधाएं उपलब्ध हैं और आपको उनसे क्या फायदा होगा।