फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन फिल्मों में करें भारत की खूबसूरत जगहों के दर्शन, मनोरजंन के साथ ही देख पाएंगे देश की खूबसूरती

Fri, 19 Jun 2020 09:09 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस की वजह से यात्राओं में विराम सा लग गया है। पिछले कुछ समय से देश में संपूर्ण लॅाकडाउन चल रहा था, जिसमें अब ढील दी जाने लगी है। धीरे- धीरे जीवन फिर से पटरी में आने लगा है। इस समय भी कोरोना के मामलों में कमी नहीं आई है इसलिए अगर आप ट्रेवलिंग का प्लान बना रहें हैं, तो अभी इस प्लान को कुछ समय के लिए कैंसल ही कर दें।

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिस वजह से यात्रा करना सुरक्षित नहीं है। आप देश की खूबसूरत जगहों के दर्शन करना चाहते हैं तो इन फिल्मों के माध्यम से कर सकते हैं। इन फिल्मों में भारत की खूबसूरती को दिखाया गया है। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जिनके माध्यम से भारत की खूबसूरत जगहों के दर्शन कर सकते हैं....


 
विज्ञापन

2 of 12
दिल चाहता है फिल्म में गोवा की खूबसूरती को दिखाया गया है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
दिल चाहता है
  • दिल चाहता है फिल्म में गोवा की खूबसूरती को बहुत अच्छे से दिखाया गया है। इस फिल्म को आप अपने परिवार के साथ बैठकर भी देख सकते हैं। यह फिल्म रोड ट्रिप पर आधारित है। इस फिल्म के माध्यम से आप गोवा के बीच, क्रूज और खास तौर पर अगौडा फोर्ट के दर्शन कर सकते हैं। 


 
विज्ञापन

3 of 12
फाइडिंग फेनी में गोवा के अंदरुनी हिस्सों को दिखाया गया है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
फाइंडिंग फैनी
  • आपने गोवा की मशहूर जगहों के बारे में कई फिल्मों में सुना भी होगा और उन जगहों को देखा भी होगा, परंतु फाइडिंग फेनी में गोवा के अंदरुनी हिस्सों को दिखाया गया है। अगर आप गोवा के गांवों को देखना चाहते हैं तो इस मूवी को जरूर देखें। इस फिल्म में गोवा के खूबसूरत गांव और शांत वातावरण को बखूबी दिखाया गया है। 

 

4 of 12
हाईवे मूवी का दृश्य - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
हाईवे
  • अगर आप कश्मीर और हिमाचल के खूबसूरत नजारों का दर्शन एक साथ करना चाहते हैं तो हाईवे मूवी जरूर देखें। इस फिल्म में हिमाचल की सांग्ला वैली और कश्मीर की अरूऔर चंद्रावरी वैली को बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है। इस फिल्म में आपको  दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के दर्शन भी हो जाएंगे।
 
विज्ञापन

5 of 12
चेन्नई एक्सप्रेस मूवी का दृश्य - फोटो : social media
चेन्नई एक्सप्रेस
  • अगर आप दक्षिण भारत का दर्शन करना चाहते हैं तो चेन्नई एक्सप्रेस मूवी देखें। इस  फिल्म में आपको दक्षिण भारत के कई खूबसूरत डेस्टिनेशन देखने को मिलेंगे। इस फिल्म में आपको गोवा के दूध सागर फॉल्स के साथ-साथ केरल के मुन्नार के भी दर्शन होंगे।


 
विज्ञापन

6 of 12
ये जवानी है दीवानी मूवी का दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया
ये जवानी है दीवानी
  • इस फिल्म में दोस्तों के ट्रिप को बखूबी दिखाया गया है। इस फिल्म में आपको मनाली, गुलमर्ग के खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। इस फिल्म के माध्यम से आपको मनाली के मशहूर हिडिम्बा मंदिर के दर्शन भी हो जाएंगे। इसके साथ ही कुल्लू के भी कुछ खूबसूरत सीन्स भी आपको देखने को मिलेंगे।

 
विज्ञापन

7 of 12
जब वी मेट मूवी का दृश्य - फोटो : social media
जब वी मेट
  • इस फिल्म में आपको भारत के कई शहरों के दर्शन हो जाएंगे। इस फिल्म की सूटिंग कई खूबसूरत लोकेशनस में हुई है। इन खूबसूरत जगहों को देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। 
 

8 of 12
चेतसिंह घाट पर दीपिका के साथ इरफान - फोटो : अमर उजाला
पीकू
  • रोड ट्रिप के शौकिन लोगों को ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए। इस फिल्म में दिल्ली से कोलकाता की रोड ट्रिप को दिखाया गया है। इस फिल्म में आपको वाराणसी और कोलकाता की कुछ जगहों के दर्शन भी हो जाएंगे।

 

9 of 12
रांझणा मूवी का पोस्टर - फोटो : social media
रांझणा
  • बनारस का दर्शन करना चाहते हैं तो आपको ये फिल्म देखनी चाहिए। इस फिल्म में आपको गंगा घाट से लेकर बनारस की गलियों तक के दर्शन होंगे। इस फिल्म में बनारस के कल्चर, त्योहार, मंदिरों की पूजा और वहां की भाषा को बेहद ही खूबसूरती से पेश किया गया है।

 

10 of 12
लुटेरा में सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
लुटेरा
  • अगर आप डलहौजी की खूबसूरत वादियों का दर्शन करना चाहते हैं तो इस फिल्म को जरूर देखें। इस फिल्म में डलहौजी के बर्फीले पहाड़ों और पश्चिम बंगाल के मणिकपुर को दिखाया गया है।

 

11 of 12
राजस्थान की खूबसूरती आपको कई फिल्मों में देखने को मिल जाएगी- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रोड
  • राजस्थान की खूबसूरती तो आपको कई फिल्मों में देखने को मिल जाएगी। इस फिल्म में राजस्थान के ग्रामीण इलाकों को दिखाया गया है। अगर आपको ग्रामीण इलाकों से लगाव हो या आप राजस्थान के ग्रामीण इलाकों के दर्शन करना चाहते हैं तो इस फिल्म को जरूर देखें।


 
विज्ञापन

12 of 12
3 इडियट्स फिल्म का पोस्टर - फोटो : social media
3 इडियट्स
  • इस फिल्म में दिल्ली की सड़कों से लेकर शिमला के चैल पैलेस, वुडविल पैलेस होटल, रिज रोड और ताका बेंच को बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है। इस फिल्म में सूट किया गया लद्दाख का सीन बेहद ही खूबसूरत लगता है। इस फिल्म में लद्दाख के कुछ खूबसूरत हिस्से को बहुत खूबसूरती से पेश किया गया है। आप लद्दाख की खूबसूरती की एक छोटी सी झलक इस फिल्म में देख सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें