फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अद्भुत हैं एशिया की ये 5 जगह, जिंदगी में एक बार नहीं घूमे तो क्या घूमे

Wed, 17 Apr 2019 02:44 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
एशिया विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है, ये तो आप जानते होंगे। इतना ही नहीं ये महाद्वीप अद्भुत खूबसूरती से भरा हुआ है। भारत, इंडोनेशिया, जापान, चीन, श्रीलंका और सिंगापुर आदि देशों में फैली मनमोहक वादियां, समुद्र का शांत किनारा और बहुत सी अनोखी चीजों ने इस महाद्वीप को समृद्ध बनाया है। आज हम आपको एशिया महाद्वीप की उन खूबसूरत जगहों के विषय में बताने जा रहे हैं, जहां जीवन में एक बार आपको जरूर जाना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 7
राजा अम्पैट, इंडोनेशिया 
ये द्वीप सच में एशिया के सबसे खूबसूरत द्वीपों में से एक है। घने जंगल, वाइट  सैंड  बीच  और सैकड़ों विलुप्तप्राय जानवरों और पौधों से भरा ये द्वीप देखने लायक है। कुछ साल पहले वैज्ञानिकों को यहां 50 से ज्यादा नई प्रजातियों के जीव-जंतु मिले थे।
विज्ञापन

3 of 7
केरल, भारत
किसी भी मौसम में घूमने का मन हो केरल सबसे अच्छी जगह है। केरल पृथ्वी की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है इसलिए इसे 'गॉड ओन कंट्री' कहते हैं। यहां का खूबसूरत हिल स्टेशन मुन्नार, हाउसबोट वाला शहर अलेप्पी, कोच्चि और एर्नाकुल ऐसी जगहें हैं, जिन्हें हर किसी को एक बार अवश्य देखना चाहिए। 

4 of 7
सिंगापुर
सिंगापुर पर प्रकृति मानो पूरी तरह मेहरबान है। सिंगापुर में कुछ तो जरूर है इसलिए हर व्यक्ति अपने जीवन में एक बार वहां जाने की ख्वाहिश रखता है। यहां जब जंगल, पहाड़, झरने और रंग-बिरंगे फूलों के बगीचों के बीच से ट्रेन गुजरती है, तो ऐसा महसूस होता है जैसे आप सपना देख रहे हों। 
विज्ञापन

5 of 7
शीआन, चीन
माना जाता है कि शीआन (xian) से ही चीनी सभ्यता की शुरुआत हुई थी। शीआन चीन का सबसे मशहूर टूरिस्ट स्पॉट है। शीआन के स्वादिष्ट पकवान यहां की विशिष्टता हैं। विदेशी यहां साइकिल ट्रिप बहुत पसंद करते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
अस्ताना, कजाखस्तान
अस्ताना, कजाखस्तान की राजधानी है। ये शहर अपने वास्तुशिल्प के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां की अद्भुत ऊंची इमारतें, मस्जिद, पार्क और चमचमाते शॉपिंग मॉल्स दूर से देखने पर बेहद खूबसूरत लगते हैं। यहां आप बिना वीजा के 30 दिन तक घूम सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
श्रीलंका
श्रीलंका अपनी प्राकृतिक मनोज्ञ के लिए जाना जाता है। एला में आप जंगलों के बीच से गुजरती ट्रेन से इसके प्राकृतिक सौन्दर्य का आनंद ले सकते हैं। पिन्नाला एलीफैंट ओर्फनेज में हाथियों और उनके बच्चों के करतब का आनंद आपको जीवन भर याद रहेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें